Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा, अनुशासन और सामूहिकता हमारी पहचान : गौरव रणदिवे

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा, अनुशासन और सामूहिकता हमारी पहचान : गौरव रणदिवे


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026

सागर। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संगठन पद्धति से चलने वाला परिवार है। भाजपा कार्यकर्ता जहां भी जाता है, समाज उसमें पार्टी का चेहरा देखता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का आचरण, अनुशासन और व्यवहार ही संगठन की पहचान बनता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने सागर में आयोजित जिला भाजपा की द्वितीय मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया


------------------------------------

बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव मंचासीन रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी श्री गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री लोकेन्द्र पराशर ने मंडल अध्यक्षों एवं उपस्थित पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

जिला मासिक बैठक को संबोधित करते हुए श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा में “मैं” नहीं बल्कि “हम” की भावना से कार्य होता है। संगठन की शक्ति सामूहिक निर्णय, सामूहिक प्रयास और कार्यकर्ताओं के आत्मीय संबंधों में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों से दूर हो रहे साथियों को परिवार भाव से पुनः जोड़ने का आग्रह किया।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

स्वस्थ होकर लौटे योगाचार्य विष्णु आर्य ,योग साधना में जुटे: योग दिवस के तैयारिया शुरू

--------------------------------

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और विचार आधारित कार्यकर्ता निर्माण का सशक्त अभियान है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके संस्कारित, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो परिवार भाव के साथ संगठन को मजबूत करते हैं।

श्री पाराशर ने आगामी 17 एवं 18 मई को आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा सदस्य को कार्यकर्ता और कार्यकर्ता को नेतृत्वकर्ता बनाने का कार्य करती है। प्रशिक्षण वर्ग केवल भाषण सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अनुशासन, संगठनात्मक जीवनशैली और सामूहिकता को आत्मसात करने का माध्यम है।



भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने बैठक में पिछले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में प्रथम मासिक बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं तथा आगामी दिनों में बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।


बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया। बैठक उपरांत उपस्थित नेता एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया का जन्मदिन मनाया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरांत संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आगामी 17 एवं 18 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive