Sagar: सड़क हादसा: शादी से लौट रहे अतिथि शिक्षक की मौत: बाइक और कार की टक्कर
तीनबत्ती न्यूज: 06 मई, 2026
सागर। जिले के जरूआखेड़ा के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक अतिथि शिक्षक की जान चली गई। वे दोस्त की शादी से बाइक से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान ओमकार विश्वकर्मा (42) निवासी जालंधर जामुनढाना के रूप में हुई है, जो शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
![]() |
बताया जा रहा है कि ओमकार विश्वकर्मा मंगलवार रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जरूआखेड़ा गए थे और बुधवार सुबह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें