Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 04 मई से 10 मई 2026 तक
▪️पंडित अनिल पाण्डेय
तीनबत्ती न्यूज|03 मई,2026
जय श्री राम
श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों के लाभ से आप सभी पूर्णतया अवगत हो गए होंगे । आज की चौपाई है:-
दुर्गम काज जगत के जेते |
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से श्री हनुमान जी की कृपा से बड़े से बड़े कष्ट और संकट से मुक्ति मिलती है । हर प्रकार की समस्याओं का अंत होता है ।
आईये अब इस सप्ताह ग्रहों के विचरण के संबंध में बात करते हैं ।
इस सप्ताह सूर्य और बुध मेष राशि में , मंगल और शनि मीन राशि में , गुरु मिथुन राशि में , शुक्र वृष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
--------------
वीडियो देखने क्लिक करे
देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में
___________
मेष राशि:-
इस सप्ताह आपके लग्न में बुधादित्य योग बन रहा है । इस योग के कारण आपके व्यापार में उन्नति होगी । धन में वृद्धि होगी तथा कई जगहों पर सफलता प्राप्त होगी । कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करने का योग है । धन प्राप्त होने का योग है । भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । भाग्य से मदद मिल सकती है । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम है । 4 मई को आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।
------------------
सूची देखने क्लिक करे
मध्यप्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले: कई जिलों के एसपी बदले गये
------------------
वृष राशि:-
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है । इसमें धन भी व्यय होगा । इस सप्ताह धन प्राप्ति का भी योग है । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । विवाह के नए-नए और अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा । कर्मचारियों अधिकारियों के लिए सलाह है कि वे व्यर्थ का का वार्तालाप या बहस ना करें । आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । भाग्य से आपको पहले जैसी मदद मिलती रहेगी । इस सप्ताह आपके लिए 10 मई सफलता दायक है । आपको चार पांच छह और सात मई को आपको सावधान रहकर कामों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
मिथुन राशि :-
इस सप्ताह धन प्राप्ति का अच्छा योग है । आपके लाभ भाव में बुधादित्य योग बन रहा है । इसके कारण आपके पास इस सप्ताह धन लाभ में वृद्धि होगी । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । भाग्य से आपको पिछले सप्ताह की तरह से ही विशेष मदद नहीं मिलेगी । आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा । कचहरी के कार्यों में परिश्रम एवं सावधानी के उपरांत आप सफलता पा सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख लाभदायक है । 4 मई को आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहकर उनको पराजित करने का प्रयास करना चाहिए । 8 और 9 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की का पूजन करें । सप्ताह को शुभ दिन बुधवार है ।
-----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
------------------
कर्क राशि:-
अधिकारियों कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । अधिकारियों के तरफ से उनको काफी सपोर्ट मिलेगा । धन प्राप्ति का भी योग है । भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी । इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए । कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयोगी है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से बहुत मदद मिलेगी । आपके जो भी काम रूके हुए हैं और भाग्य के कारण नहीं हो पा रहे हैं उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें । कार्यालय में आपको सफलता प्राप्त होगी ।दुर्घटनाओं से आप बचेंगे । आपको अपने साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है । आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह थोड़ा खराब हो सकता है । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 10 मई उत्तम है । 4 ,8 और 9 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
---------------
सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र
-------------------
कन्या राशि:-
इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है । भाग्य के कारण आपका कोई भी कार्य इस सप्ताह नहीं रुकेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए । शेयर आदि में धन लगाने के पहले पूरी जांच कर लेना चाहिए । आपके प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए परिणाम दायक हैं । 10 मई को आपको सतर्कता पूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए । अपने भाई बहनों के प्रति आपको 4 तारीख को सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम रहेगा । अगर वह किसी व्यवसाय में है तो उसमें उनको बहुत उन्नति मिलेगी । आपका भी व्यवसाय अच्छा चलेगा । व्यापार के भाव में बुधादित्य योग बन रहा है । इससे इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । आपके संतान को कष्ट हो सकता है । भाग्य से आपको बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी । आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए फलदायक हैं । 4 मई को आपको धन के मामले में होशियार रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । संतान की उन्नति होगी । छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त होगी । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है । विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में भी प्रगति होगी । अगर आप ढंग से प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु पराजित होंगे । कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क इस सप्ताह ना लें । कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए आपको चार और 10 मई का सहारा लेना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति 4 तारीख को सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
धनु राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में पर्याप्त वृद्धि हो सकती है , मगर इसके लिए आपको थोड़ा बहुत प्रयास भी करना पड़ेगा । आपके संतान की उन्नति हो सकती है । संतान का आपको अच्छा समर्थन भी मिलेगा । छात्रों को परीक्षाओं में सफलताएं प्राप्त होगी । आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे । लंबी यात्रा का योग बन सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयुक्त हैं । 4 मई को आपको कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपके थोड़े से प्रयासों से जनता के बीच में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं । आपके संतान को सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है । गलत रास्ते से धन आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रभावशाली हैं । 5 , 6 और 7 तारीख को आपको सजग रह करके कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । धन की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है । गलत रास्ते से भी धन आ सकता है । भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है । अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । दुर्घटनाओं से बचने का आपको इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए । भाग्य का आपको इस सप्ताह बिल्कुल भी सहारा नहीं लेना चाहिए । इसके स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 10 मई लाभप्रद है । 8 और 9 मई को आपको सावधान रहकर के कार्यों को निपटाना चाहिए । 4 मई को आपको कार्यालय में सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने वृद्ध पिताजी का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके क्रोध की मात्रा में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहना चाहिए । भाग्य पर इस सप्ताह आपको भरोसा नहीं करना चाहिए । दुर्घटनाओं के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं । 10 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । 4 मई को आपको भाग्य से कुछ मदद मिल सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
-----------
एडिटर : विनोद आर्य
________








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें