Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर EOW ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से टेंडर लेने पर दो के खिलाफ दर्ज किया केस

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से टेंडर हासिल करने का मामला : EOW सागर ने दो के खिलाफ दर्ज किया अपराध


तीनबत्ती न्यूज: 30 अक्टूबर, 2026

सागर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) इकाई सागर ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का उपयोग कर सरकारी विभाग में टेंडर हासिल करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासन के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: सागर संभाग में पहली बार PIT-NDPS Act के तहत कार्रवाई: कमिश्नर दिलीप कुमार ने, दो मादक पदार्थ तस्करों को निरुद्ध किया

यह था मामला

ईओडब्ल्यू को इस संबंध में जिला दमोह निवासी आवेदक रोहित बरौलिया ने शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत की जांच के बाद ठेकेदार लखन लाल कुर्मी, निवासी ग्राम सीतानगर, जिला दमोह और फर्म जय मां अम्बे कंस्ट्रक्शन, सीतानगर दमोह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर के नए SP संजीव सिंहा ने संभाला पदभार, तीन दशक का पुलिस सेवा अनुभव

जांच में सामने आया कि फर्म जय मां अम्बे कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर लखन प्रसाद कुर्मी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, खंड छतरपुर के नाम से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र तैयार कराया था। इसमें हैंडपंप की गिरी हुई फंसी पाइपलाइन निकालने का कार्य करने का अनुभव दर्शाया गया था।

यह भी पढ़ें: सागर में बदले कलेक्टर और एसपी, प्रतिभा पाल और अनुराग सुजानिया का तबादला • दिलीप कुमार यादव होंगे नए कलेक्टर, संजीव कुमार सिन्हा संभालेंगे SP की जिम्मेदारी

इस कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र का उपयोग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड निवाड़ी में दो टेंडर प्राप्त करने के लिए किया गया। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने और शासन के साथ धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि होने पर ईओडब्ल्यू ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 336(2) एवं 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार मामले को विवेचना में लिया गया है। जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive