सागर में 7वें गुरु-आज्ञा वर्षायोग 2026, 2553 निर्वाण लाडू समर्पित एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न
तीनबत्ती न्यूज: 10 नवंबर, 2026
सागर : श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़कुल जी, विजय टॉकीज चौराहा परिसर में परम पूज्य सारस्वत कवि आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या श्रमणी आर्यािका श्री 105 अद्योम् श्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर 7वें गुरु-आज्ञा वर्षायोग 2026, 2553 निर्वाण लाडू समर्पण तथा पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।
-------------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में कलेक्टर जनसुनवाई में 171 आवेदनों की माला लेकर पहुंचा गौसेवक,
-----------;--
इस अवसर पर मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, आचार्य श्री पूजन, चातुर्मास निष्ज्ञापन एवं कलश वितरण तथा आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज की मंगल देशना संपन्न हुई। समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य और भाजपा नेता देवेंद्र फुसकेले और नरेश यादव पूर्व पार्षद सहित अनेक उपस्थित थे। इस मौके पर इनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रमणी आर्यािका श्री 105 अद्योम् श्री माताजी ससंघ, पुल्लिका श्री 105 संस्तुति श्री माताजी, क्षुल्लिका श्री 105 सामायिक श्री माताजी तथा अशोक चितौरा, डमरू बडकुल, विजय पड़ा वाले, प्रदीप नायक, दीपक बड़कुल, निवेदिता पड़रूआ, सविता बड़कुल, वंदना जैन, दीपाली जैन का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा विधानाचार्य-नगर पुरोहित पं. अंकित ओजस्वी शास्त्री (वर्धमान कॉलोनी, सागर) ने विधि-विधान संपन्न कराया।आयोजक एवं निवेदक बड़कुल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट कमेटी, युवा मण्डल, महिला मण्डल एवं सकल दिगंबर जैन समाज, सागर (म.प्र.) द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें