Editor: Vinod Arya | 94244 37885
BTIRT Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BTIRT Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बीटीआईआरटी सागर में टेबल टेनिस का राज्य स्तरीय मुकाबला, महिला-पुरुष दोनों वर्गों में इंदौर चैंपियन

बीटीआईआरटी सागर में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न: महिला और पुरुष दोनों वर्गों में इंदौर बना चैंपियन

• जबलपुर की टीम रही उपविजेता, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आरजीपीवी का करेंगे प्रतिनिधित्व


तीनबत्ती न्यूज: 19 अक्टूबर, 2026

सागर। बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (बीटीआईआरटी), सागर में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी), भोपाल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-नोडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में इंदौर नोडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि जबलपुर नोडल की टीम उपविजेता रही।प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न नोडल केंद्रों सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।



डॉ. सत्येंद्र जैन और डॉ. तरुण कुमार सिंह ने किया शुभारंभ


प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के सेक्रेटरी डॉ. सत्येंद्र जैन एवं रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. प्रभात सिंह ठाकुर, पूर्व नोडल अधिकारी सागर नोडल, तथा जबलपुर नोडल अधिकारी श्री भगवान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के चेयरमैन संतोष जैन 'घड़ी' और प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री संतोष जैन ने कहा कि खेलकूद और इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही, ऐसी गतिविधियां संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने के लिए भी आवश्यक हैं।



राष्ट्रीय स्तर पर आरजीपीवी का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी

ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब गुरु गोबिंद विश्वविद्यालय, गोधरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

इन निर्णायकों ने निभाई रेफरी की भूमिका

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शैलेंद्र यादव, विनय शुक्ला,  अंशित लरिया एवं श्रीमती शिखा लरिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान संस्थान के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share:

BTIRT Sagar Entrepreneurship Workshop: एमएसएमई विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए स्टार्टअप और उद्यमिता के गुर

बीटीआईआरटी सागर में उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, स्टार्टअप और इनोवेशन की दी जानकारी



तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई, 2026

सागर। सागर संभाग के नैक मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (BTIRT), सागर के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, भोपाल के सहयोग से उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला "वर्कशॉप ऑन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट" का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें स्टार्टअप, व्यवसाय स्थापना, वित्तीय सहायता, नवाचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुसकेले एवं डॉ. जयंत दुबे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का परिचय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सलाहकार डॉ. सचिन चौधरी ने दिया।

कार्यशाला में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, भोपाल से आए वरिष्ठ इंजीनियर देवेंद्र कुमार परोहा तथा इंजीनियर (ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट) देवेंद्र कुमार सहगल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास, स्टार्टअप की चुनौतियां, व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय सहयोग, इनोवेशन और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम बीटीआईआरटी के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुसकेले ने अतिथि विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बीटी समूह ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री संतोष कुमार जैन 'खंडी', सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार जैन, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह एवं समूह सलाहकार डॉ. सुबोध कुमार जैन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive