Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Nagar Nigam Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nagar Nigam Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक शैलेंद्र जैन नाराज, ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक शैलेंद्र जैन नाराज, ठेकेदार को दिए गुणवत्ता सुधारने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 09 अगस्त, 2026

सागर। सागर शहर के सूबेदार वार्ड में गुलाब बाबा मंदिर से शीतला माता मंदिर तक चल रहे नाली निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ कमियां सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को तत्काल गुणवत्ता सुधारने तथा निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : मुरैना में 65 हजार वेतन वाले हेडमास्टर ने 4500 में रखी प्राइवेट शिक्षिका, DEO निरीक्षण में खुलासा : नोटिस जारी

निर्माण कार्य में मिलीं कमियां

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने नाली निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मसाले में मिट्टी मिलाकर कार्य किए जाने तथा कंक्रीट मशीन का उपयोग नहीं किए जाने जैसी कमियां सामने आईं।

विधायक ने मौके पर ही ठेकेदार से निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और स्पष्ट किया कि शासकीय राशि से कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ट्रेन आने से पहले ट्रैक पर फंसा ट्रक, QRF जवानों ने धक्का लगाकर टाला बड़ा हादसा

--------

उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग किया जाए और तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि नाली निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होगा तो इसका अपेक्षित लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता के हित में कराए जाते हैं। इनमें लापरवाही अथवा घटिया निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाई गई है, वहां आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 अगस्त तक मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, जानें शुभ दिन और उपाय

समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

विधायक ने निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों को कम से कम परेशानी हो और कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं स्थायी जल निकासी की सुविधा मिल सके, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि पूरा कार्य स्वीकृत प्राक्कलन और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।

स्थानीय नागरिकों से भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था और निर्माण कार्य को लेकर जानकारी ली। नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, अमित बैसाखिया सहित स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Share:

सागर में सामाजिक अधिकारिता शिविर: दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण, महापौर ने लिया जायजा

सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिली राहत, निःशुल्क सहायक उपकरणों के लिए हुआ परीक्षण एवं पंजीयन

• महापौर संगीता सुशील तिवारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा


तीनबत्ती न्यूज: 4 अगस्त 2026।

मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडीप योजना के अंतर्गत सागर में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण, पंजीयन एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम सागर द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक पहुंचे, जहां उनके दिव्यांगता प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं अधिकारियों की टीम द्वारा हितग्राहियों की शारीरिक स्थिति और आवश्यकताओं का परीक्षण किया गया। इसके बाद पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कई हितग्राहियों के लिए मौके पर ही जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार किए गए।

जिन हितग्राहियों को तत्काल उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा सके, उनके लिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।

महापौर ने किया शिविर का निरीक्षण

नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने शिविर स्थल पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता, सम्मान और आत्मीयता के साथ व्यवहार करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

महापौर ने हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई हितग्राहियों ने शिविर से मिलने वाली सुविधाओं और अनुभवों को भी साझा किया।

महापौर श्रीमती तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ये रहे उपस्थित

शिविर में एमआईसी सदस्य पंडित विनोद तिवारी, संगीता शैलेश जैन, पार्षद प्रह्लाद पटेल, रूबी पटेल, भरत अहिरवार, अनीता रामू ठेकेदार, कृष्ण कुमार पटैल, उपायुक्त एस.एस. बघेल, सिटी मिशन मैनेजर विक्रम जैन, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share:

भोपाल में महापौर मालती राय ने नीतू तिवारी शुक्ला को किया सम्मानित, ऑल इंडिया मेरिट में रहीं प्रथम • नगरनिगम सागर की असिस्टेंट अकाउंटेंट है नीतू

भोपाल में महापौर मालती राय ने नीतू तिवारी शुक्ला को किया सम्मानित, ऑल इंडिया मेरिट में रहीं प्रथम

• नगरनिगम सागर की असिस्टेंट अकाउंटेंट है नीतू


तीनबत्ती न्यूज:  30 जुलाई 2026

सागर। नगर निगम सागर में पदस्थ असिस्टेंट अकाउंटेंट श्रीमती नीतू तिवारी शुक्ला ने अखिल भारतीय स्थानीय स्व-शासन संस्थान द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन लोकल गवर्नमेंट फाइनेंशियल मैनेजमेंट की फरवरी-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर निगम सागर, मध्यप्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाया है।

देशभर के प्रतिभागियों के बीच सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर भोपाल के शिवाजी नगर स्थित राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में भोपाल की महापौर मालती राय ने नीतू तिवारी शुक्ला को 'सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट' प्रदान कर सम्मानित किया।

---------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

गौसेवा में नजर आईं कलेक्टर प्रतिभा पाल, अनाथ बछिया को बोतल से पिलाया दूध, गौशाला में किया पौधारोपण

--------------

महापौर मालती राय ने कहा कि स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने नीतू तिवारी शुक्ला के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: PM आवास योजना की किस्त के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

समारोह में संस्थान के संयोजक के.एल. शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार डी.पी. तिवारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, प्राध्यापक, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय निकायों के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में संस्थान की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।

नीतू तिवारी शुक्ला की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर नगर निगम सागर के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। 

Share:

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का निरीक्षण: संजय ड्राइव ब्रिज डिवाइडर पर होगा फैसला, एलीवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का निरीक्षण: संजय ड्राइव ब्रिज डिवाइडर पर होगा फैसला, एलीवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज, 25 जुलाई, 2026 

सागर। नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने शनिवार को शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने संजय ड्राइव रोड स्थित ब्रिज के डिवाइडर के संबंध में सड़क सुरक्षा समिति से अभिमत लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही एलीवेटेड कॉरिडोर पर अंतिम छोर तक सुरक्षा जालियां लगाने और शहर में विशेष स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संजय ड्राइव रोड ब्रिज की ड्राइंग और डिजाइन का अवलोकन करते हुए इंजीनियरों से तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ब्रिज निर्माण के समय बनाए गए डिवाइडर और सुरक्षा दीवार की वर्तमान उपयोगिता का सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से परीक्षण कराया जाए। यदि तकनीकी रूप से संभव हो और ब्रिज की संरचना पर कोई प्रभाव न पड़े, तो डिवाइडर हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

देखे वीडियो क्लिक करे

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का निरीक्षण: संजय ड्राइव ब्रिज डिवाइडर पर होगा फैसला, एलीवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

स्वच्छता अभियान में चौराहों पर विशेष ध्यान

आयुक्त ने चैतन्य हॉस्पिटल तिराहा सहित कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सफाई मित्रों को निर्देश दिए कि "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत शहर के चौराहों, तिराहों, सड़कों और नालियों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल निकासी के लिए नालों और नालियों की सफाई प्राथमिकता से की जाए, ताकि जलभराव की स्थिति न बने।

महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल होगा आकर्षक

सिटी स्टेडियम के सामने स्थापित होने वाली लगभग 20 फीट ऊंची वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिमा का फाउंडेशन ऐसा बनाया जाए जिससे वह दूर से ही स्पष्ट दिखाई दे। साथ ही प्रतिमा स्थल के आसपास लैंडस्केपिंग कर इसे आकर्षक स्वरूप दिया जाए।

एलीवेटेड कॉरिडोर पर बढ़ेगी सुरक्षा

निरीक्षण के दौरान एलीवेटेड कॉरिडोर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि सुरक्षा जालियों को अंतिम छोर तक लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके।


Share:

एक पेड़ मां के नाम अभियान: बाघराज वार्ड श्मशान घाट में महापौर ने किया पौधारोपण, 42 लाख से होगा जीर्णोद्धार

एक पेड़ मां के नाम अभियान: महापौर ने बाघराज वार्ड श्मशान घाट में किया पौधारोपण, 42 लाख से होगा जीर्णोद्धार



तीनबत्ती न्यूज: 12 जुलाई 2026

सागर:  नगर निगम द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने रविवार को बाघराज वार्ड स्थित श्मशान घाट परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।



इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि वृक्षों की कटाई की तुलना में अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बाघराज वार्ड के विकास के लिए आजादी के बाद पहली बार पंडापुरा से धर्मदास बाबा तक सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा। साथ ही बाघराज वार्ड स्थित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे मुक्तिधाम को आधुनिक और स्वच्छ स्वरूप मिलेगा।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने के साथ पौधों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान बाघराज वार्ड के पार्षद राजकुमार पटेल ने पौधों की सुरक्षा के लिए अपनी ओर से 100 ट्री गार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम को श्रीमती संध्या भार्गव, निवेदिता रत्नाकर ने भी संबोधित कर नागरिकों से आग्रह किया कि पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल करें।

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में एम आई सी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, पार्षद श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल,,श्रीमती संध्या भार्गव,पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री नेहा जैन, शालिनी तिवारी कृष्ण कुमार पटेल,  नमन चौबे, कार्यक्रम में, टिंकू साहू, निष्कर्ष दुबे, शुभम नामदेव, स्वराज उपाध्याय, सागर जाटव एवं मोनू लाड़िया रत्नेश जाटब, अन्नू जाटब ,कुलदीप पटेल रामकुमार पटेल सौरभ यादव संजू रजक, यश रजक ,दिनेश साहू दीपक मिश्रा, सीताराम कक्का, लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष, नारायण पटेल ,पुरुषोत्तम पटेल रत्नेश जाटव, कमलेंद्र जाटव ,सचिन अहिरवार, कृष्ण कुमार चौरसिया,अजय रैकवार सहित बड़ी संख्या में बाघराज वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Share:

सागर: विधायक शैलेंद्र जैन ने मेडिकल कॉलेज रोड और वृंदावन वार्ड का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने दिए निर्देश

सागर में जल भराव रोकने विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण : अधिकारियों को कार्यवाई के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज |04 जुलाई, 2026 

सागर। आगामी वर्षा ऋतु में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने  सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और नगर निगम अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज रोड एवं वृंदावन वार्ड क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी नागरिक के घर में पानी भरने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेडिकल कॉलेज रोड से लगे वृंदावन वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों में हर वर्ष जलभराव की प्रमुख वजह नालों में जमा गाद, मिट्टी और कचरा है। इसके कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को नालों की तत्काल सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

तालाब में गंदा पानी न मिले, STP रहे चालू

विधायक शैलेंद्र जैन ने तालाब के आसपास बिछाई गई पाइपलाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में नालों का गंदा पानी तालाब में न पहुंचे तथा सीवरेज और ट्रीटमेंट से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित रहें।

अधिकारियों को दिए ये प्रमुख निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बारिश शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों पर बने चैंबरों की तत्काल सफाई कराई जाए।नालों के दोनों किनारों से मिट्टी, गाद और अन्य अवरोध हटाए जाएं।जहां मशीनें नहीं पहुंच सकतीं, वहां श्रमिकों के माध्यम से मैनुअल सफाई कराई जाए। जल निकासी के सभी मार्ग पूरी तरह साफ रखे जाएं।

आपसी समन्वय से होगा कार्य

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को इस प्रकार मजबूत बनाया जाए कि तेज बारिश के दौरान भी शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर, संबंधित जोन प्रभारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी विभागों को समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive