Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar News: लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लापरवाही, नायब तहसीलदार सहित 4 पर जुर्माना

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लापरवाही पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना

• समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की शास्ति अधिरोपित



तीनबत्ती न्यूज:12 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार पूर्व में कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से निर्देश दिए जाने के बावजूद समय-सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रकरणों में शास्ति अधिरोपित की गई।

जारी आदेश के अनुसार, बिलहरा तहसील, जैसीनगर के नायब तहसीलदार शिवपुरोहित गौतम के राजस्व विभाग से संबंधित आरसीएमएस प्रकरण में दो दिन का विलंब पाया गया। इस पर प्रतिदिन 250 रुपये की दर से 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें: 200 साल पुराने एक्सीलेंस स्कूल का नाम बदला: अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर नामकरण : पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र जैन का जताया आभार

इसी प्रकार ग्राम पंचायत मंसूरबावरी, जनपद पंचायत देवरी के सचिव धीरज गौड़ पर एक दिन के विलंब के लिए 250 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।

ग्राम पंचायत खारमऊ, जनपद पंचायत बंडा की सचिव प्रियंका मिश्रा के दो प्रकरणों में एक-एक दिन का विलंब पाया गया। दोनों प्रकरणों के लिए कुल 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं ग्राम पंचायत झिरिया, जनपद पंचायत केसली के सचिव राजू अहिरवार के दो प्रकरणों में भी निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। दोनों प्रकरणों के लिए कुल 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।

यह भी पढ़ने: दमोह तहसीलदार रोबिन जैन निलंबित, सागर संभागायुक्त ने जारी किए आदेश

तीन दिन में जमा करनी होगी जुर्माने की राशि

संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से निर्धारित मद में जमा कर उसकी प्रति तीन दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के 12 शिक्षक विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. गौर केंद्रीय विश्ववि‌द्यालय के 12 शिक्षक 


तीनबत्ती न्यूज: 10 अक्टूबर, 2026

सागर। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) और एल्सवियर पब्लिशर्स द्वारा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची जारी की गई है। इस सूची में सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के 12 शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने स्थान बनाकर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के समस्त विश्वविद्यालयों की तुलना में यह संख्या सर्वाधिक है।

एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड द्वारा इस अध्ययन के तहत दो सूचियां बनाई जाती है. एक सूची जिसमे सम्पूर्ण कैरियर डेटा को करियर के आरम्भ से कैलेंडर वर्ष के अंत तक संकलित किया जाता किया है और दूसरी सूची कैलेंडर वर्ष के दौरान प्राप्त उद्धरणों के आधार पर बनाई जाती है।

सम्पूर्ण कैरियर डेटा की सूची में डॉक्टर विश्ववि‌द्यालय के 6 शिक्षकों को स्थान मिला है. इसमें फार्मेसी विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. एन. के. जैन, प्रो. एस. पी. व्यास, प्रो संजय कुमार जैन, रसायन विभाग के पूर्वअध्यक्ष प्रो. ए. पी. मिश्रा तथा कार्यरत डॉ. प्रशांत केशरवानी माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन कानगो तथा शामिल हैं.

वार्षिक सूची में फार्मेसी विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. एन. के. जैन, प्रो. एस. पी. व्यास, प्रो संजय कुमार जैन, तथा कार्यरत डॉ. प्रशांत केशरवानी, डॉ. विकास जैन, बॉटनी विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. एम. एल. खान, जिओलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफ. ए. के. सिंह, डॉ. वंदना सोनी, बॉटनी विभाग की डॉ. सोनल माथुर, माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन कानगो तथा क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग की डॉ. वंदना विनायक शामिल हैं.

इस तरह कुल मिलाकर विश्वविद्यालय के 12 शिक्षक इस महत्त्वपूर्ण सूची में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। यह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के समस्त विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक है.

इस सूची को विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 174 उपक्षेत्रों से संबंधित वैज्ञानिकों के डाटाबेस एवं एल्सिवियर प्रकाशन और स्कोपस के विश्व स्तर के साइटेशन डेटाबेस के कम्पोजिट स्कोर के आधार पर तैयार किया जाता है. इस सूची में विश्वविद्यालय के कई पूर्व शिक्षक एवं पुरा छात्र, जो देश-विदेश विभिन्न संस्थाओ में कार्यरत हैं, भी शामिल हैं. विश्वविद्यालय के शिक्षकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बधाई दी है और हर्ष व्यक्त किया है.

ये रहे वैज्ञानिक

प्रो. एन. के. जैन भैषजिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्हें शिक्षण और अनुसंधान में 43 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके शोध में नावेल ड्रग डिलीवरी सिस्टम और चिकित्सा उपकरणों के नियामक पहलू शामिल हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 500 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं जिन्हे 20000 से अधिक बार उद्धृत किया गया है.

फार्मेसी विभाग के पूर्व आचार्य, प्रो सुरेशप्रसाद व्यास को उच्चस्तरीय शोध के लिए इस सातवीं बार सूची में स्थान मिला है. उन्होंने लाइपोसोम बायोटेक्नोलॉजी, ओरल वक्सीनशन, लक्ष्यभेदी टीबी उपचार, नावेल ड्रग डिलीवरी पर उत्कृष्ट शोध किया है जो ४०० शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है और 20000 से अधिक बार उल्लेखित है.

प्रो. संजय के जैन, फार्मेसी विभाग सेवानिवृत्त आचार्य को उच्चस्तरीय शोध के लिए सातवीं बार इस सूची में स्थान मिला है. उन्होंने बड़ी आंत और मस्तिष्क की बीमारियों के लिए लक्ष्यभेदी दवाओं का विकास किया है जिसके लिए उन्हें 2018 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा विजिटर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इनके 200 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं जिनका 15000 बार उल्लेख हुआ है व इन्हे 03 अंतराष्ट्रीय व 01 राष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हैं.

प्रो. एम. एल. खान को उच्चस्तरीय शोध के लिए पांचवीं बार इस सूची में स्थान मिला है प्रो. खान विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं. इनका शोध कार्य पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण एवं वानिकी से संबंधित है. इनके निर्देशन में मध्य प्रदेश की जैव विविधता से जुड़ी तीन शोध परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनका शोध कार्य 180 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 11000 से अधिक बार उद्धरण किया गया है जिसके लिए उन्हें 2021 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा विजिटर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है

प्रो. नवीन कानगो लगातार पांचवीं बार इस सूची में शामिल किये गए हैं. वे माइक्रोबायोलोजी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और इनका शोध कार्य सूक्ष्मजैवीय एन्जाइम्स का स्वास्थ्यवर्धक प्री-बायोटिक, बायो-एथेनोल, मुर्गी के पंखों के अपघटन एवं बहुउपयोगी नैनोपार्टिकल्स बनाने पर आधारित है. इनका शोध कार्य 86 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 3100 से अधिक बार उद्धरण किया गया है. कवक और जीवाणुओं पर इन्हे 25 वर्ष से अधिक का शोध का अनुभव है और उन्हें माइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया द्वारा फेलोशिप और मेमोरियल अवाई प्रदान किये गए हैं.


प्रोफ़ेसर ए. के. सिंह की प्रमुख शोध रुचियों में आग्नेय शैल-विज्ञान (Igneous Petrology) और हिमालयी विवर्तनिकी (Himalayan Tectonics) शामिल हैं। उनका शोध महा‌द्वीपीय टकराव, सबडक्शन और ऑब्डक्शन के दौरान महाद्वीपीय एवं महासागरीय क्रस्ट तथा लिथोस्फेरिक मेंटल के भू-गतिकीय विकास (Geodynamic Evolution) को समझने पर केंद्रित है। इसके लिए वे होल-रॉक जियोकेमिस्ट्री, मिनरल केमिस्ट्री, आइसोटोपिक सिग्नेचर तथा U-Pb जियोक्रोनोलॉजी जैसी उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करते हैं। वे क्रोमाइटाइट्स एवं मेंटल पेरिडोटाइट्स में Ni-Cu-PGE की विशेषताओं तथा फेल्सिक, मैफिक और अल्ट्रामैफिक चट्टानों में महत्वपूर्ण खनिजीकरण की प्रक्रियाओं का भी अध्ययन करते हैं।

प्रो. ए. पी. मिश्रा :  विश्वविश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ आचार्य हैं. इनका कार्यक्षेत्र सिंथेटिक और संरचनात्मक अकार्बनिक रसायन विज्ञान, समन्वय रसायन विज्ञान, जैव अकार्बनिक, नैनो सामग्री, अल्ट्रासोनिक्स है. इनका शोध कार्य 60 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है.

डॉ. वंदना विनायक :  क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं एवं उनका शोधकार्य डायटम्स और माइक्रोअलगी से जैव ईधन एवं पिगमेंट्स उत्पादन की नैनोटेक्नोलाजी पर केंद्रित हैं. इनका शोध कार्य 80 से अधिक शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 3000 से अधिक बार उल्लेख हुआ है.

प्रोफेसर वंदना सोनी :  वर्तमान में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। उनका शोध मुख्यतः टार्गेटेड ड्रग डिलीवरी, ब्रेन ड्रग डिलीवरी तथा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर केंद्रित है। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2021 में APTI वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में, कंट्रोल्ड रिलीज़ सोसायटी-2025, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उनके शोध को सराहा गया तथा 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से शीर्ष 55 में उन्होंने स्थान प्राप्त कर विश्ववि‌द्यालय एवं देश का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. प्रशांत केशरवानी : फार्मेसी विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वे पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं जिन्हें इंटरनेशनल USERN लॉरेट्स-2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत सरकार के SERB-DST रामानुजन फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया। डॉ. केशरवानी ने 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं और 30 से अधिक पुस्तकों का संपादन किया है। उनका प्रमुख शोध क्षेत्र कैंसर उपचार हेतु नैनो-टेक्नोलॉजी आधारित औषधि वितरण प्रणाली है। डॉ. केशरवानी को अमेरिका, मलेशिया और भारत में शिक्षण, शोध एवं औद्योगिक क्षेत्र में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनल माथुर को विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों (2025) में लगातार दूसरी शामिल किया गया है। उनका शोध जलवायु परिवर्तन, पौधों, विशेषकर फसलों में अजैविक तनाव प्रतिक्रियाओं और तनाव न्यूनीकरण हेतु पादप-सूक्ष्मजीव अंतःक्रियाओं पर केंद्रित है। उनके 3,600 से अधिक उद्धरण हैं, जिनमें ह-इंडेक्स 19 और 10-इंडेक्स 23 है।

डॉ. विकास जैन के शोध का क्षेत्र स्तन कैंसर (एडवांस्ड ब्रेस्ट कैंसर) और मेलेनोमा के खिलाफ लक्षित नैनो-चिकित्सा (टार्गेटेड नैनो थेरेप्यूटिक्स) का विकास करना है। उन्होंने ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर (टीएनबीसी) में बेहतर चिकित्सीय परिणामों के लिए दवाओं, जैविक पदार्थों (बायोलॉजिकल्स) और फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स (पादप घटकों) को पुनरुद्दे‌शित (रिपर्पज) भी किया है। उनके 77 प्रकाशन (पब्लिकेशंस), 2250 साइटेशन (सिटेशंस) हैं।



Share:

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने IPU में AI और रोजगार के भविष्य पर भारत का पक्ष रखा

वैश्विक मंच पर गूंजी भारत की आवाज: AI का भविष्य ऐसा हो, जिसमें कामगारों के अधिकार सुरक्षित रहें और कोई पीछे न छूटे

• 153वीं IPU असेंबली में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रोजगार, कौशल विकास और मानव गरिमा पर दिया संदेश


तीनबत्ती न्यूज: 09 अक्टूबर, 2026

सागर/आरूशा। तंजानिया के आरूशा शहर में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) असेंबली में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने ‘AI और कार्य का भविष्य’ विषय पर भारत का पक्ष रखते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोजगार के बदलते स्वरूप और कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

डॉ. वानखेड़े ने कहा कि AI का उद्देश्य केवल उत्पादकता बढ़ाना नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास को समावेशी बनाना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और मानव गरिमा की रक्षा करना भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी बदलाव के दौर में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि विकास की प्रक्रिया में कोई भी वर्ग पीछे न छूटे।



AI बदल रही है काम करने का तरीका

डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमारे काम करने, व्यवसाय संचालित करने और सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के तरीकों को तेजी से बदल रही है। AI के माध्यम से नवाचार, उत्पादकता और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं, लेकिन इसके साथ पारंपरिक नौकरियों और कौशलों के स्वरूप में भी बदलाव आएगा।

ऐसे में कामगारों को नए कौशल उपलब्ध कराना, उन्हें बदलती तकनीक के लिए तैयार करना तथा उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

AI के क्षेत्र में भारत की पहल का किया उल्लेख

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि भारत की युवा आबादी, मजबूत तकनीकी क्षेत्र और तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल बुनियादी ढांचा देश को AI आधारित विकास के लिए विशेष अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने इंडिया AI मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत कंप्यूटिंग संसाधनों, अनुसंधान, कौशल विकास और नवाचार में निवेश के माध्यम से एक मजबूत और समावेशी AI व्यवस्था विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

AI के विकास के साथ कामगारों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

अपने संबोधन में डॉ. वानखेड़े ने सांसदों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ कामगारों, मौलिक अधिकारों और जनहित की रक्षा करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि भारत में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति AI सहित तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करती है।

उन्होंने Digital Sansad, Parliament Digital Library, National e-Vidhan Application और Sansad Bhashini जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक सुलभ, प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए भी तकनीक का उपयोग कर रहा है।

डॉ. लता वानखेड़े ने AI को वैश्विक अवसर के साथ-साथ वैश्विक चुनौती बताते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि तकनीक का लाभ किसी एक देश या वर्ग तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों को तकनीक, कंप्यूटिंग संसाधनों, डेटा और कौशल विकास के अवसरों तक समान और उचित पहुंच मिलनी चाहिए।

उन्होंने भारत में आयोजित AI Impact Summit 2026 का उल्लेख करते हुए AI के युग में मानव कौशल, प्रशिक्षण और नए कौशल सीखने के लिए वैश्विक सहयोग की महत्ता को रेखांकित किया।

अपने संबोधन के समापन में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि AI का उपयोग नए अवसर पैदा करने, कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने और मानव गरिमा को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने जिम्मेदार नवाचार, सही कौशल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भविष्य के कार्यक्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताएं बताया।

डॉ. वानखेड़े ने कहा कि तकनीकी प्रगति की वास्तविक सफलता केवल मशीनों की क्षमता या आर्थिक उत्पादकता से नहीं, बल्कि इस बात से तय होगी कि उसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक कितना पहुंचता है।


Share:

Sagar News: एक्सीलेंस स्कूल के 200 वर्ष: जनवरी में होगा भव्य ऐतिहासिक आयोजन

Sagar News: एक्सीलेंस स्कूल के 200 वर्ष: जनवरी में होगा भव्य ऐतिहासिक आयोजन


तीनबत्ती न्यूज: 08 अक्तूबर, 2026

सागर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनवरी माह में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति की तैयारी बैठक हुई। बैठक में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि पुरानी गवर्नमेंट स्कूल और वर्तमान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत का प्रतीक है। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अनेक विद्यार्थी देश और प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे हैं तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होना ऐतिहासिक अवसर है और इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सागर में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन सख्त, बेसमेंट में संचालन पर होगी कार्रवाई • छात्र सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक

विद्यालय परिसर में होगा मुख्य समारोह

जनवरी में मुख्य कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए अक्टूबर में साइकिल रैली भी प्रस्तावित है। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वयोवृद्ध पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान और स्मारिका का विमोचन प्रमुख आकर्षण होंगे।

द्विशताब्दी वर्ष के लोगो का विमोचन

बैठक में विद्यालय के द्विशताब्दी वर्ष के विशेष लोगो का विमोचन भी किया गया। इसका उपयोग टी-शर्ट, स्टिकर और अन्य प्रचार सामग्री में किया जाएगा। लोगो विद्यालय की 200 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक होगा।

3 से 4 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना

आयोजन की तैयारियों से अब तक विद्यालय के करीब 2500 पूर्व विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। हाल के वर्षों में विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थियों को भी जोड़ा जा रहा है। मुख्य समारोह में लगभग 3 से 4 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर है विद्यालय

उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का नाम सागर के अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर किया गया है। विद्यालय की द्विशताब्दी का यह आयोजन उसकी ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

ये रहे शामिल

बैठक में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, प्राचार्य सुधीर तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, आर.के. वैद्य, डॉ. एस.के. शुक्ला, हरिराम सिंह ठाकुर, स्वदेश तिवारी, प्रवीण पंडे, मनोज श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, बीजू थॉमस, अनुराग चतुर्वेदी एवं विनय चौबे सहित विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य लक्ष्यों में पिछड़ने पर होगी कार्रवाई : निजी अस्पतालों का भी निरीक्षण • कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य लक्ष्यों में पिछड़ने पर होगी कार्रवाई : निजी अस्पतालों का भी निरीक्षण

• कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

तीनबत्ती न्यूज: 08 अक्तूबर, 2026

सागर: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, एनीमिया प्रबंधन और अनमोल पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग में लापरवाही को गंभीरता से लिया। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध वेतन राजसात करने सहित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

कलेक्टर ने अप्रैल से सितंबर 2026 तक अनमोल 2.0 के माध्यम से हुए एएनसी पंजीयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से लक्ष्य और उपलब्धि की जानकारी ली। लक्ष्य के अनुरूप एएनसी पंजीयन नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड में जाकर गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच अथवा संबंधित गतिविधि जिस दिन हो, उसी दिन उसका डाटा अनमोल पोर्टल पर अपलोड किया जाए। डाटा में कमी या त्रुटि मिलने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गूंजी चीतों की दहाड़, बुंदेलखंड बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को किया विमुक्त, नर का नाम ‘व्योम’ और मादा का ‘नीरा’ रखा; अगले माह दो और चीते आएंगे

एनीमिया प्रबंधन में लापरवाही पर वेतन राजसात

कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्र में एचआरपी की संख्या में कमी के कारणों की जानकारी ली और एचआरपी रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।

सीवियर एनीमिया प्रबंधन का लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर संबंधित सीएचओ के सात दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी बीएमओ को अपने-अपने सेक्टर में एएनसी सहित निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस सेक्टर की उपलब्धि जिले के औसत 88 प्रतिशत से कम पाई जाएगी, वहां संबंधित बीएमओ के सात दिवस का वेतन राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।

बीएमओ पर भी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में बीएमओ की उपस्थिति और कार्यों की समीक्षा की गई। बीना बीएमओ के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।


केसली, जैसीनगर और राहतगढ़ ब्लॉक में लापरवाही एवं लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर आगामी आदेश तक संबंधित बीएमओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। केसली, राहतगढ़, मालथौन सहित अन्य ब्लॉकों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा कर कमियां दूर करने को कहा गया।


निजी अस्पताल और नर्सिंग होम का होगा निरीक्षण

कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सागर क्षेत्र में चिकित्सकों को स्वयं मौके पर जाकर एएनसी पंजीयन सहित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखने और आवश्यक कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिवस में प्रस्तुत करने को कहा गया।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थान के लाइसेंस के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समग्र आईडी से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण


बैठक में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने और समग्र आईडी से संबंधित कमियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि समग्र आईडी के अभाव में किसी हितग्राही को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो ऐसी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।

उन्होंने सभी बीएमओ को क्षेत्र में जाकर लोगों से सीधे संवाद करने तथा जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने कार्यों तथा डाटा की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें।


बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया सहित सभी बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

स्वतंत्रता सेनानी से ऑनलाइन ठगी, CM मोहन यादव ने 1.80 लाख की सहायता दी : मंत्री गोविंद राजपूत की पहल पर लिया संज्ञान

संग्राम सेनानी से ऑनलाइन ठगी, मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वेच्छानुदान से 1.80 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

तीनबत्ती न्यूज: 8 अक्टूबर 2026

सागर। सागर के अरिहंत विहार कॉलोनी निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

जानकारी के अनुसार, विगत जुलाई माह में ताराचंद जैन के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी के माध्यम से दो बार में कुल 1 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर के मोहली आगमन के दौरान ताराचंद जैन की मुख्यमंत्री से भेंट कराई और उन्हें ऑनलाइन ठगी की पूरी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सागर आईजी और एसपी को प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तत्काल 1.80 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

यह भी पढ़ें: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गूंजी चीतों की दहाड़, बुंदेलखंड बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को किया विमुक्त, नर का नाम ‘व्योम’ और मादा का ‘नीरा’ रखा; अगले माह दो और चीते आएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्र की धरोहर हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे महान सेनानी हमारे बीच उपस्थित हैं और उनका आशीर्वाद मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभारराशि स्वीकृत किए जाने पर रामपुरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज एवं जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य देवेन्द्र फुसकेले ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है।

Share:

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

सागर में प्रशासनिक कामकाज में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया नया कार्य विभाजन आदेश

• वरिष्ठ अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं, राजस्व, निर्वाचन, कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों सहित विभिन्न शाखाओं का प्रभार तय


तीनबत्ती न्यूज: 08 अक्टूबर 2026

सागर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय कार्यों के बेहतर संचालन एवं प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अधिकारियों को विभिन्न विभागों, शाखाओं और महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है।

नवीन कार्य विभाजन के अनुसार अधिकारियों की जिम्मेदारियां इस प्रकार रहेंगी—

जगदीश कुमार गोमे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई विभागों का दायित्व

श्री जगदीश कुमार गोमे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं का मुख्य दायित्व सौंपा गया है। वे मनरेगा में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे। इसके अलावा कृषि, उद्यानिकी, पशुचिकित्सा, मत्स्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, तकनीकी शिक्षा, श्रम-रोजगार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।


रवीश श्रीवास्तव संभालेंगे जनशिकायत और राजस्व संबंधी शाखाएं


संयुक्त कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव को जन-शिकायत निवारण एवं राजस्व से जुड़ी महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभार दिया गया है। वे सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, सीएम मॉनिट/पीजी सेल, भू-अभिलेख, राजस्व लिपिक, न्यायिक शाखा और समय-सीमा (टीएल) शाखा का कार्य देखेंगे। जिला आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।


आरती यादव को निर्वाचन एवं वित्तीय संबंधी जिम्मेदारियां


संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को जिले के वित्तीय एवं निर्वाचन संबंधी प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं। वे उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य एवं स्थानीय) के रूप में कार्य करेंगी। निर्वाचन शाखा के आहरण-संवितरण अधिकारी का दायित्व भी उनके पास रहेगा। इसके साथ ही वे जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) में पीओ डूडा तथा नजारात शाखा की प्रभारी होंगी।


शैलेश द्विवेदी को कानून व्यवस्था और शहरी सेवाओं का प्रभार


डिप्टी कलेक्टर श्री शैलेश द्विवेदी को कानून व्यवस्था एवं शहरी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। वे सागर शहरी एवं कैंट क्षेत्र के नगर दण्डाधिकारी (सिटी मजिस्ट्रेट) के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा नजूल अधिकारी सागर नगर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 41 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, शस्त्र लाइसेंस तथा जिला आपूर्ति नियंत्रक का प्रभार भी संभालेंगे।


रजत सोनी संभालेंगे कलेक्टर कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था


डिप्टी कलेक्टर श्री रजत सोनी को कलेक्टर कार्यालय की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। वे मंत्री, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों के पत्र शाखा, कलेक्ट्रेट की अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक शाखा, आवक-जावक, अल्प बचत तथा स्टेनो/रीडर-टू-कलेक्टर शाखा का कार्य देखेंगे।


मोना दांगी को समाधान ऑनलाइन सहित विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी


डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी को समाधान ऑनलाइन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन एवं धर्मस्व शाखा, प्रपत्र-लेखन सामग्री तथा चरित्र एवं अन्य प्रकार के शासकीय सत्यापन का प्रभार सौंपा गया है। वे समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरों एवं शिकायतों की जांच का कार्य भी देखेंगी। इसके अलावा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

रोहित वर्मा को सागर अनुविभाग का प्रशासनिक दायित्व


डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम (राजस्व) सागर श्री रोहित वर्मा को सागर उपखंड का मुख्य प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है। वे अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) के रूप में भू-राजस्व संहिता के तहत पीठासीन अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगे। साथ ही भू-अर्जन अधिकारी, राहत कार्यों के संचालक तथा जनपद पंचायत सागर के विकास कार्यों के पर्यवेक्षक के रूप में भी कार्य करेंगे।


प्रशासनिक कार्यों में स्पष्टता और समन्वय पर जोर


नवीन कार्य विभाजन आदेश के माध्यम से जिले में विभिन्न प्रशासनिक शाखाओं और विभागों की जिम्मेदारियां अधिकारियों के बीच स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। इससे राजस्व, जनशिकायत, निर्वाचन, कानून व्यवस्था, ग्रामीण विकास, शहरी सेवाओं और अन्य विभागीय कार्यों के संचालन में समन्वय एवं कार्य सुविधा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

Share:

ऑटो रिक्शा के खिलाफ सघन चेकिंग, 30 वाहनों से 1.41 लाख जुर्माना वसूला

ऑटो रिक्शा के खिलाफ सघन चेकिंग, 30 वाहनों से 1.41 लाख जुर्माना वसूला

• बिना परमिट, फिटनेस और लाइसेंस के चल रहे 5 ऑटो रिक्शा जब्त



तीनबत्ती न्यूज: 6 अक्टूबर 2026

सागर। परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं कलेक्टर सागर के निर्देश पर यात्री बसों, स्कूल बसों और ऑटो रिक्शा के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा वाहनों की जांच की।

पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 30 यात्री बस, स्कूल बस एवं अन्य वाहनों से 1 लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना जमा होने के बाद इन वाहनों को मुक्त कर दिया गया।

जांच के दौरान यात्री एवं स्कूल बसों में सुरक्षा संबंधी कई कमियां भी सामने आई थीं। इनमें पीछे के कांच पर लोहे की जाली लगी होना, फर्स्ट एड बॉक्स का उपलब्ध नहीं होना, निर्धारित मानक के अग्निशमन यंत्र नहीं होना, वाहन के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना, आपातकालीन द्वार पर सीट लगी होना, आपातकालीन द्वार का ठीक से नहीं खुलना तथा रिमोल्ड टायर लगे होना जैसी अनियमितताएं शामिल थीं।

बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे 5 ऑटो जब्त

6 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 5 ऑटो रिक्शा नियम विरुद्ध संचालित पाए गए। जांच में इन वाहनों के पास परमिट और फिटनेस नहीं पाए गए, जबकि वाहन चालकों के पास आवश्यक ड्राइविंग लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं था। सभी 5 ऑटो रिक्शा को जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालकों ने रास्ता बदलकर जांच से बचने का प्रयास भी किया, लेकिन जांच दल ने उन्हें जांच के दायरे में लिया। नियमों में कमी पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई।

दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देश दिए हैं कि वाहन संचालन के दौरान बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र और प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ रखें।

दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्री वाहनों और ऑटो रिक्शा की यह चेकिंग कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share:

Sagar News: उपस्थिति लगाकर विद्यालय से गायब मिले शिक्षक: नोटिस के साथ अतिथि शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

उपस्थिति लगाकर विद्यालय से गायब मिले शिक्षक: नोटिस के साथ अतिथि शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 6 अक्टूबर 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने मंगलवार को मालथौन विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति दर्ज करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित मिले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा बिना सूचना अनुपस्थित अतिथि शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।



जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवास, शासकीय एकीकृत हाईस्कूल पाली, शासकीय प्राथमिक शाला पाली, शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक शाला परसोन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड़ा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा और शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन का निरीक्षण किया।


उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से अनुपस्थित मिले शिक्षक


निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवास के प्राथमिक शिक्षक मुकेश तिवारी तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन के अनिल जैन उपस्थिति दर्ज करने के बाद विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। दोनों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा के प्राथमिक शिक्षक रामेश्वर प्रसाद कुर्मी और अविनाश कुमार दुबे भी हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय में अनुपस्थित मिले। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।


शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन की अतिथि शिक्षक कीर्ति नामदेव भी बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। जिला शिक्षा अधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।


समय पर खुलें और बंद हों विद्यालय


जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित समय पर खुलें और बंद हों। शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचें और ई-अटेंडेंस दर्ज करने के बाद विद्यालय में ही मौजूद रहें। उपस्थिति दर्ज करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी विद्यार्थी शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। विद्यालयों में उपलब्ध नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें और साइकिलें पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएं। यदि पाठ्य पुस्तकें अथवा साइकिलें अतिरिक्त बची हैं तो उन्हें तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष वापस करने की कार्रवाई की जाए।


निर्माणाधीन भवन का भी किया निरीक्षण


शासकीय हाईस्कूल पाली के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।


पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन निर्माण में आ रही हाईटेंशन लाइन और अतिक्रमण से संबंधित जानकारी ली गई। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी गई है।


रोड़ा स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड़ा के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य द्वारा विद्यालय परिसर में अतिक्रमण की जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

Share:

सीएम डॉ.मोहन यादव 7 अक्टूबर को सागर में : वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को करेंगे विमुक्त

सीएम डॉ.मोहन यादव 7 अक्टूबर को सागर में : वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को करेंगे विमुक्त

तीनबत्ती न्यूज:  6 अक्टूबर 2026।

सागर : वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर सागर और बुंदेलखंड के लिए वन्यजीव संरक्षण का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए दो चीतों को विमुक्त करेंगे। इसके साथ ही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश में चीतों का तीसरा आवास बन जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे रहली विधानसभा क्षेत्र के मोहली हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:20 बजे कार द्वारा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां चीतों को विमुक्त करने के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे कार से मोहली हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

439 हेक्टेयर क्षेत्र में चीतों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को मध्यप्रदेश में चीतों के तीसरे आवास के रूप में विकसित किया गया है। चीतों की सुरक्षा और अनुकूलन के लिए लगभग 439 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आधुनिक बाड़ों (बोमा) और अन्य सुविधाओं से युक्त सुरक्षित आवास तैयार किया गया है।

वन विभाग द्वारा चीतों की सुरक्षा, नियमित निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही क्षेत्र में मौजूद अन्य वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित और अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया गया है।


सागर और बुंदेलखंड में बढ़ेगा वन्यजीव पर्यटन

चीतों की मौजूदगी से सागर और बुंदेलखंड में वन्यजीव पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों के पहुंचने से होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, परिवहन, गाइड, वाहन चालक, छोटे व्यवसाय और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व


वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, जिसे नौरादेही टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है, सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में लगभग 2,339 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।


वर्ष 1997 में स्थापित इस क्षेत्र को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य के साथ एकीकृत करने के बाद 20 सितंबर 2023 को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया। यह क्षेत्र बाघ, तेंदुआ, चीतल, सांभर, नीलगाय और भालू सहित अनेक वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। संकटग्रस्त भारतीय गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण की दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है।


चीता पुनर्स्थापना अभियान को मिला नया विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों को विमुक्त कर भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से भी चीते भारत लाए गए। अब इस अभियान का विस्तार मध्यप्रदेश के अन्य उपयुक्त वन क्षेत्रों तक किया जा रहा है।

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों की विमुक्ति इसी व्यापक संरक्षण अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।


देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60


5 अक्टूबर 2026 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसके साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें 41 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं।

7 अक्टूबर को कूनो से नर चीता थोलो और मादा चीता CCB-3 को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाया जाएगा। इनके स्थानांतरण के बाद कूनो में 54 चीते रहेंगे।

वर्तमान में गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में दक्षिण अफ्रीकी मूल के नर चीते प्रभास और पावक तथा मादा चीते धीरा और सितंबर 2026 में बोत्सवाना से लाकर विमुक्त की गई मादा राधा मौजूद हैं।

दो चीतों की विमुक्ति के साथ वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश में चीता पुनर्स्थापना अभियान का नया केंद्र बनेगा। इससे न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि सागर और पूरे बुंदेलखंड में पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share:

सागर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप पाण्डेय 'हरिश्वती' बने अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार

सागर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप पाण्डेय 'हरिश्वती' बने अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार 


तीनबत्ती न्यूज: 6 अक्टूबर 2026

सागर। सागर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. प्रदीप पाण्डेय 'हरिश्वती' को अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद (International Council of Religions) का राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया है। परिषद के शासी निकाय एवं केंद्रीय कार्यकारी बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली से उनकी नियुक्ति का विधिवत आदेश जारी किया गया है।

परिषद द्वारा जारी आदेश में डॉ. पाण्डेय को समाज सेवा, लोक कल्याण, सांप्रदायिक सौहार्द और उनके दीर्घ अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने का उल्लेख किया गया है। नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी।

शांति और सद्भाव अभियानों का करेंगे नेतृत्व

डॉ. पाण्डेय को संबंधित राज्यों के संभागों, मंडलों और जनपदों में परिषद की गतिविधियों, शांति अभियानों तथा संस्थागत कार्यक्रमों के नेतृत्व और पर्यवेक्षण के व्यापक कार्यकारी अधिकार दिए गए हैं। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र, प्रदेश और जिला स्तर पर सर्वधर्म शांति एवं सद्भाव समितियों के गठन के साथ सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, युवा एवं महिला सहभागिता तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न मानवीय अभियानों को गति देने की योजना है।


साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में हर्ष

डॉ. प्रदीप पाण्डेय की नियुक्ति पर सागर सहित देश-प्रदेश के साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में श्यामलम के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र, श्रुतिमुद्रा की डॉ. कविता शुक्ला, साहित्य सरस्वती मंच के संयोजक राधाकृष्ण व्यास, मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन सागर से पुष्पेंद्र दुबे, डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया, देववाणी संस्था के अध्यक्ष पूरन सिंह राजपूत, हिंदी उर्दू साहित्यकार मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया, तुलसी साहित्य संघ के अध्यक्ष अरुण दुबे, मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष वृंदावन राय 'सरल', मध्यप्रदेश लेखक संघ के अध्यक्ष पी.आर. मलैया, बज्मे अजार से एम. शरीफ, मणिदेव ठाकुर, अमित आठ्या, कसक फाउंडेशन से सुरजीत सिंह, श्यामलम से आर.के. तिवारी, महबूब खान, शाहजाद, हेमंत दुबे लम्बरदार, एन. पुरुषोत्तम सेन, मनोज सोनी 'रहवर', सरस्वती वाचनालय एवं पुस्तकालय से जी.एल. छत्रसाल सहित शेखर आहूजा, राहुल पाठक, शोयेब कुरैशी, राजा ठाकुर, हर्षित जैन, राधिका साहू, निमित बलैया, सौम्या आहूजा, पंकज वर्मा, विशाल रजक, अमन पवार, गौरव सोनी और बिपिन पटेल शामिल हैं। नियुक्ति संबंधी जानकारी वरिष्ठ साहित्यकार अमित आठ्या ने दी।

Share:

सांसद रजनीश अग्रवाल ने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग उठाई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

सांसद रजनीश अग्रवाल ने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग उठाई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र


तीनबत्ती न्यूज: 05 अक्टूबर, 2026

सागर। राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से पत्र भेजकर डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। 

उल्लेखनीय है डॉ गौर केंद्रीय विवि सागर में पिछले एक साल से अधिक समय से स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। पिछले हफ्ते प्रो नागेश दुबे को प्रभारी कुलपति बनाया गया है। 

सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी कुलपति का पद रिक्त होने के कारण विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं अकादमिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं तथा भविष्य की दृष्टि से बनाई जाने वाली योजनाओं में भी शिथिलता आ रही है।

उन्होंने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय मध्य भारत एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के उच्च शिक्षा जगत का एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यह संस्थान क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि विश्वविद्यालय में कुलपति चयन की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने की कृपा की जाए, ताकि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और विद्यार्थियों को इसका समुचित लाभ प्राप्त हो।

श्री अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण उच्च शिक्षा संस्थान के दीर्घकालिक विकास, अकादमिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के हित में स्थायी नेतृत्व का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक पहल करेगा।

Share:

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय संकल्प, सफाई मित्र सच्चे नायक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय संकल्प, सफाई मित्र सच्चे नायक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

• खुरई के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान, सफाई मित्र कमलारानी वाल्मीकि के पैर धोकर किया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 02 अक्टूबर, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को अपनी निजी संपत्ति मानकर उनकी स्वच्छता का ध्यान रखना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता गरीब की सेवा है और सफाई मित्र इस अभियान के सच्चे नायक हैं।

वे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खुरई किला प्रांगण में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई तालाब के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने सफाई कर्मी श्रीमती कमलारानी वाल्मीकि के पैर धोकर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता, सेवा और श्रमदान का संकल्प दिलाया।


सप्ताह में एक दिन श्रमदान की अपील

भूपेन्द्र सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक बार अपने मोहल्ले या गांव के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी ऊपर मानते थे, क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। उन्होंने कहा कि गंदगी से होने वाली बीमारियों का सबसे अधिक आर्थिक बोझ गरीब परिवारों पर पड़ता है और उनकी मेहनत की कमाई इलाज में खर्च होती है। इसलिए स्वच्छता अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों की बड़ी सेवा है।

उन्होंने कहा कि आदर्श वार्ड वही है जहां गलियों में कूड़ा न हो और नालियों में पानी जमा न हो। इस महाअभियान के असली नायक वे सफाई मित्र हैं, जो दिन-रात मेहनत कर सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में खुरई की उपलब्धियां गिनाईं

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में खुरई नगरपालिका ने मध्यप्रदेश में प्रथम और देश में सातवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की भी प्रदेशभर में सराहना हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक दिन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में 65 हजार पौधे लगाए गए थे, जबकि इस वर्ष एक ही दिन में 1 लाख 35 हजार पौधों का पौधारोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

उन्होंने खुरई के ऐतिहासिक डोहेला किला के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के माध्यम से किसी ऐतिहासिक धरोहर को किस तरह खंडहर से जीवंत और जनोपयोगी स्थल में बदला जा सकता है, डोहेला किला इसका उदाहरण है।



निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में स्वच्छता विषय पर आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की वर्षा अहिरवार ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की सिल्वेनिया जोसेफ ने द्वितीय तथा पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की कंचन पटेल प्रथम, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का साहू द्वितीय तथा पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की मेघा ठाकुर तृतीय रहीं।

स्वच्छता में विशेष सहयोग के लिए कशिश चढ़ार तथा नगर पालिका खुरई के मनोहर वाल्मीकि और अमर वाल्मीकि को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

महिला जिम और ध्यान योग केंद्र का शुभारंभ

भूपेन्द्र सिंह ने किला प्रांगण में मां बीजासन मंदिर के पास महिला जिम एवं ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। इसके अलावा शहीद भगत सिंह वार्ड में वेयर हाउस के जर्जर शेड को हटाए जाने के बाद रिक्त हुए स्थान पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क, महिला जिम एवं योग-ध्यान केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

395 सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों, खुरई एवं मालथौन जनपद पंचायत क्षेत्रों, खुरई नगर पालिका तथा मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी नगर परिषद क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आयोजकों के अनुसार करीब 395 सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य किए गए। इन अभियानों में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और शासकीय अमले ने मिलकर श्रमदान किया।

ये रहे उपस्थित

खुरई किला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नीबाई अहिरवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, हरिशंकर कुशवाहा, मनोज दुबे, नीतिराज पटेल, नीटू अजमानी, लखन सिंह यादव, काशीराम अहिरवार, मनोज राय, सोनू चंदेल, राजेंद्र यादव, कल्लू, बलराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा एसडीएम खुरई सतीश वर्मा, तहसीलदार ऋतु राय, सीएमओ राजेश महतेले, बीएमओ रामजी ठाकुर, बीआरसी राजेंद्र सेंगर, रवि असाटी, एचएन जिझौतिया, केपी यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्राज सिंह, प्रवीण जैन गढ़ौला, रश्मि सोनी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

‘फिर छिड़ी बात, रात फूलों की’ में आर्केस्ट्रा रिदम की शानदार संगीतमय प्रस्तुति

फिर छिड़ी बात, रात फूलों की’ में गीत-गजलों की सजी महफिल, आर्केस्ट्रा रिदम की शानदार प्रस्तुतियां

तीनबत्ती न्यूज: 27 सितंबर 2026

सागर। सागर के वरदान होटल सभागार में ‘फिर छिड़ी बात, रात फूलों की’ कार्यक्रम के तहत आर्केस्ट्रा रिदम का रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर्केस्ट्रा रिदम के संस्थापक एवं निर्देशक राजू पांडे के निर्देशन में कलाकारों ने फिल्मी गीतों और गजलों की शानदार प्रस्तुतियां देकर संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के.के. बक्शी, डॉ. रेखा बक्शी, पं. अजय दुबे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे, संस्कृतिविद डॉ. कविता मुन्ना शुक्ला, अजय श्रीवास्तव सर और पंकज दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में के.के. बक्शी द्वारा रचित, राजू पांडे द्वारा संगीतबद्ध और डॉ. रेखा बक्शी द्वारा गाए गए ‘हम हैं मध्यप्रदेशी’ गीत का प्रसारण भी किया गया।

इसके बाद आर्केस्ट्रा रिदम के कलाकार अमित श्रीवास्तव, मो. शरीफ कुरैशी, बृजेश शांडिल्य, श्रृद्धिका ठाकुर, अनुष्का ठाकुर, काव्या मिश्रा और मोहन रैकवार ने विभिन्न फिल्मी गीतों और गजलों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राजू पांडे द्वारा प्रस्तुत ‘मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम’ गीत को श्रोताओं ने विशेष रूप से सराहा।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्रीमती शशि दीक्षित ‘मृगांक’ ने किया। अंत में के.के. बक्शी ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित संगीतप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Share:

खेल के मैदान से टीवी स्क्रीन तक पहुंचे सागर के सोहेल खान: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में आठवें सवाल तक पहुंचे

खेल के मैदान से टीवी स्क्रीन तक पहुंचे  सागर के सोहेल खान: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में आठवें सवाल तक पहुंचे


तीनबत्ती न्यूज: 27 सितम्बर, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कूडो खिलाड़ी सोहेल खान ने खेल के मैदान में अपनी उपलब्धियों के बाद अब टीवी स्क्रीन पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सोहेल खान ने लोकप्रिय लॉजिक और रीजनिंग आधारित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में हिस्सा लिया। शो का प्रसारण StarPlus और JioHotstar पर किया जाता है।


26 सितंबर को प्रसारित विशेष एपिसोड में सोहेल खान ने देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के साथ इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 100 प्रतिभागी लॉजिकल और रीजनिंग पर आधारित सवालों का सामना करते हैं। सवालों का स्तर बढ़ने के साथ प्रतियोगिता भी कठिन होती जाती है।


आठवें सवाल तक बनाई जगह

सोहेल खान ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें सवाल तक अपनी जगह बनाई। हालांकि, इसके बाद अगले सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाने के कारण उनका सफर प्रतियोगिता में समाप्त हो गया। इसके बावजूद उन्होंने खेल के मैदान से अलग एक नए क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

खेल जगत में भी बड़ी पहचान

मध्यप्रदेश के सागर के सोहेल खान कूडो खेल की दुनिया में अपनी उपलब्धियों के लिए खास पहचान रखते हैं। वे World Cup Silver Medallist और लगातार 23 बार National Gold Medallist रह चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम भारत के सबसे तेज नॉकआउट्स में से एक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। खेल उपलब्धियों के चलते उन्हें ‘Golden Boy of Madhya Pradesh and India’ के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल • पंडित अनिल पाण्डेय

बोले- यादगार रहा अनुभव

शो में अपने अनुभव को लेकर सोहेल खान ने कहा कि यह उनके लिए बेहद शानदार और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि जिस शो को वह स्वयं JioHotstar और StarPlus पर देखते रहे हैं, उसी शो का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।

खेल के मैदान से अलग लॉजिक और रीजनिंग की इस चुनौती को स्वीकार कर सोहेल खान ने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व का परिचय दिया। उनका यह अनुभव बताता है कि मेहनत, आत्मविश्वास और चुनौती स्वीकार करने का जज्बा किसी भी नए मंच पर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share:

मकरोनिया से सिविल लाइन तक बनेगी विकास की नई लाइफ लाइन, 10.60 करोड़ की लागत से व्हाइट टॉपिंग रोड का भूमिपूजन

मकरोनिया से सिविल लाइन तक बनेगी विकास की नई ‘लाइफ लाइन’:10.60 करोड़ की लागत से 3.20 किमी व्हाइट टॉपिंग रोड का भूमिपूजन



तीनबत्ती न्यूज:26 सितम्बर, 2026

सागर। मकरोनिया से जीरो माइल्स होते हुए सिविल लाइंस तक का प्रमुख मार्ग अब आधुनिक स्वरूप में विकसित होगा। शनिवार को 10 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 3.20 किलोमीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड का भूमिपूजन किया गया। सड़क पर डिवाइडर और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

भूमिपूजन समारोह सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य में, नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता तथा सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और नपाध्यक्ष मिहीलाल की विशिष्ट उपस्थिति में हुआ।

17 वर्षों में विकास की गति ने बदली नरयावली की तस्वीर : लारिया

नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों में विकास और अधोसंरचना के कार्यों की गति लगातार बढ़ी है। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।


उन्होंने कहा कि मकरोनिया सागर जिले के तेजी से विकसित हो रहे नगरों में शामिल है। बढ़ते शहरी स्वरूप और यातायात को देखते हुए आधुनिक एवं टिकाऊ सड़क अधोसंरचना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड मकरोनिया और सागर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ भविष्य के शहरी विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।


बेहतर कनेक्टिविटी से खुलते हैं विकास के रास्ते : वानखेड़े

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क आधारभूत आवश्यकता है। बेहतर कनेक्टिविटी से आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि सागर में हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य शहर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहे हैं।


शहरी विस्तार को मिलेगी गति :शैलेन्द्र जैन

सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सागर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है और मकरोनिया इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। यह मार्ग शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की दीर्घकालीन जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण अधोसंरचना प्रकल्प बताया।


जनसुविधा पर केंद्रित हैं विकास कार्य : श्याम तिवारी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सड़क और कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाओं का सीधा प्रभाव नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ता है। क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास को गति देना है।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री साहित्य तिवारी ने स्वागत भाषण दिया और परियोजना की तकनीकी जानकारी प्रस्तुत की।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर म.प्र. कुश बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, भाजपा महामंत्री चैन सिंह, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, जयंती मौर्य, ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, मधुकर जाटव, गुलझारी लाल जैन, वर्षा विश्वकर्मा, मोनिका प्रजापति, पूनम साहू, शिक्षा विश्वकर्मा, रेखा चौधरी, उमा रजक सहित पार्षद, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share:

एक पंजीयन नंबर पर दो बसें जप्त, सागर-बेगमगंज में MP10P0603 की जांच

एक ही पंजीयन नंबर MP10 P0603 पर चल रहीं दो बसें जप्त, सागर और बेगमगंज में हुई कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज:  22 सितंबर 2026

सागर। त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्री बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और जलमग्न पुल-पुलियों से वाहनों के संचालन के खिलाफ परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के दौरान सागर और रायसेन जिले के बेगमगंज में एक ही पंजीयन क्रमांक MP10P0603 वाली दो अलग-अलग यात्री बसें जप्त की गईं।


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के निर्देशन में प्रवर्तन अमले ने 22 सितंबर को भोपाल रोड और शहरी मार्ग पर 32 वाहनों की जांच की। इस दौरान यात्री बस क्रमांक MP10P0603 को जप्त किया गया।


इसी बीच बेगमगंज जिला रायसेन से संभागीय सुरक्षा जांच दल, भोपाल ने सागर परिवहन विभाग को जानकारी दी कि इसी पंजीयन क्रमांक MP10P0603 वाली एक अन्य बस को भी उसी दिन बेगमगंज थाने में जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है।


जांच में दोनों बसों का संचालन राहतगढ़ से होना पाया गया। सागर में जप्त बस राहतगढ़ से सागर और बेगमगंज में जप्त बस राहतगढ़ से बेगमगंज संचालित हो रही थी। अब परिवहन विभाग यह जांच कर रहा है कि दोनों बसों में से वास्तविक और वैध पंजीयन वाली बस कौन-सी है और एक ही पंजीयन नंबर से दो बसों का संचालन कैसे किया जा रहा था।

बिना परमिट स्कूल बस और पांच ऑटो भी जप्त


चेकिंग के दौरान स्कूल बस MP15PA0252 बिना परमिट और बिना फिटनेस के स्कूली बच्चों को लेकर संचालित मिली। इसके अलावा पांच ऑटो रिक्शा बिना लाइसेंस, परमिट और फिटनेस के चलते पाए गए। सभी वाहनों को जप्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।


परिवहन विभाग के अनुसार पूर्व में जप्त तीन यात्री बस और एक स्कूल बस समेत चार वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


वाहन दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वाहन चलाते समय बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र और प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share:

सागर: शराबकांड में SP अनुराग सुजानिया का बड़ा एक्शन; बंडा थाने व गूगरा चौकी से 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, रक्षित केंद्र से नए स्टाफ की तैनाती

सागर:शराबकांड में SP अनुराग सुजानिया का बड़ा एक्शन; बंडा थाने व गूगरा चौकी से 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, रक्षित केंद्र से नए स्टाफ की तैनाती

तीनबत्ती न्यूज: 21 सितम्बर, 2026

​सागर। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। एसपी ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र स्थानान्तरित) कर दिया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से नए पुलिसकर्मियों और हाल ही में बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लौटे नए स्टाफ को थाना व चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पढ़ने क्लिक करे : सागर जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल

​उल्लेखनीय है कि जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही गाज गिर चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को पहले ही हटाया जा चुका था, जिसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को सौंपी गई थी। अब इसी कड़ी में थाने और चौकी के निचले अमले पर भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है।








लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों और उनके स्थान पर भेजे गए नए स्टाफ की पूरी सूची 

1. बंडा थाना और गूगरा/बरा चौकी से लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र भेजे गए) पुलिसकर्मी:

 * सब इंस्पेक्टर (SI): मुन्नालाल धुर्वे, आदिल खान।

 * प्रधान आरक्षक (HC / कार्यवाहक HC): प्रदीप सिंह राजपूत, जिनेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गोंड, भोलानाथ, मुकेश कुमार (चौकी बरा बण्डा), राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी (चौकी गुगुरा बण्डा), विक्रम सिंह, कार्यवाहक एचसी अरविंद पांडे (चौकी गुगुरा बण्डा), देवेन्द्र वैद्य (चौकी बरा बण्डा), विनोद पटेल, शरद तिवारी।

 * आरक्षक (Constable): आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटेल, सोबरन यादव, विनय कुमार तिवारी, संतबंत सिंह राजपूत, रूचि राजपूत, शारदा धुर्वे, आदित्य कुमार नायक, दशरथ अहिरवार, नीलिका खरे, नरेन्द्र अहिरवार, नीलेश सिंग, दिनेश कुर्मी, पंकज सिंह सिकरवार, छोटेलाल, मनीष कुमार अहिरवार, रामकुमार पटेल, श्रुत कुमार तिवारी।

2. रक्षित केंद्र व अन्य थानों से बंडा थाना, गूगरा चौकी एवं बरा चौकी में तैनात किया गया नया स्टाफ:

 * सब इंस्पेक्टर (SI): रामू प्रजापति, शिवम कुमार दुबे।

 * सहायक उप निरीक्षक (ASI): राजेन्द्र पांडे (चौकी प्रभारी गुगुरा बण्डा)।

 * प्रधान आरक्षक (HC / कार्यवाहक HC): पूजा अहिरवार, प्रमोद कुमार बागरी (चौकी सेसाई बहोरोल से), पवन कुमार (थाना मालथौन से), शेख आसिफ (एसडीओपी कार्या. खुरई से), दुर्भिल गौतम (थाना नरयावली से), मणीशंकर (थाना राहतगढ़ से), सुशील राय (चौकी जरूआखेड़ा से), जितेन्द्र कुमार दुबे (थाना नरयावली से), प्रकाश यादव (चौकी बरा बण्डा), दिनेश गौतम, प्रदीप कास्डे (चौकी बरा बण्डा), सोहित सिंह गोंड (चौकी गुगुरा बण्डा), नरेश कुमार जाटव, सुनील रोहित, अमित कुमार पटेल (चौकी गुगुरा बण्डा), बालकिशन सौर।

 * आरक्षक (Constable): हेमराज पटेल, सुषमा कुर्मी, प्रियंका जैन, प्रदीप बिरथरे, घनश्यामदास नायक, निकिता राजपूत, राहुल सिंह राय, योगेश राज, गीता घोष, अनिल वर्मा, अजब यादव, रक्षा बिंदुआ, यशवंत सिंह राजपूत, अनिल गौतम, अमन स्वामी (थाना मालथौन से), प्राची डांगी।

 * नवनियुक्त आरक्षक (प्रशिक्षण उपरांत प्रथम पदस्थापना): सुरेश देवदा, मो. आसिफ खान, बहादुर डाबर, लवकुश राठौर, सोनू रजक, राजकुमारी प्रजापति, अर्चना अहिरवार।

जिले के अन्य थानों / चौकियों में हुए स्थानांतरण:

 * प्रधान आरक्षक (HC): विक्रम सिंह (थाना नरयावली), अजीम खान (थाना मालथौन), कृष्णकांत (चौकी जरूआखेड़ा), आनन्द कुमार (चौकी सेसाई बहरोल), अखिलेश शुक्ला (थाना नरयावली)।

 * आरक्षक (Constable): सुस्मिता खटीक (थाना केसली), खुशबू यादव (थाना भानगढ़)।

 * नवनियुक्त आरक्षक (प्रशिक्षण उपरांत अन्य थानों में): दीपांशु (थाना केसली), चित्रांश कुमार भास्कर (थाना सुरखी), प्रवेश अहिरवार (थाना सुरखी), अनिल धाकड़ (थाना सानौधा), गौतम जाटव (थाना सानौधा), दिनेश डामर (थाना केसली), संजय श्रीवास्तव (थाना केसली), नरेन्द्र रावत (थाना बहेरिया), साजिद खान (थाना मालथौन), शशि दीक्षित (थाना रहली), आरती सिंह राजपूत (थाना सानौधा)।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive