Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sant Namdev Jayanti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sant Namdev Jayanti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

संत नामदेव जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग, नामदेव समाज ने विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

संत नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग, विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 17 अक्टूबर, 2026

सागर। संत नामदेव जी महाराज की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक से आग्रह किया कि वे इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उचित पहल करें।

---------

क्लिक करे

सागर के इतवारा बाजार में ना सरस्वती के मंदिर में विराजी माँ दुर्गा: दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज ने अपने जीवन, वाणी और उपदेशों के माध्यम से प्रेम, सद्भाव, मानवता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। उनके विचार भारतीय संत परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं और आज भी समाज को एकता, भाईचारे तथा सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

_____

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

संत नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग,

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को उनकी शिक्षाओं से परिचित कराने के लिए उनकी जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। इससे संत नामदेव जी के विचारों और आदर्शों को सम्मान मिलेगा तथा उनके संदेशों के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहन मिलेगा।

ज्ञापन के माध्यम से समाज ने प्रदेश सरकार से मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। साथ ही विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल नामदेव, इंजीनियर राजकुमार नामदेव, रामेश्वर नामदेव, रामगोपाल नामदेव, हरिनारायण नामदेव, बिहारी नामदेव, तिलक नामदेव, पप्पू नामदेव, संतोष नामदेव, महेश नामदेव, रिंकू नामदेव, विपिन नामदेव, इंजीनियर अंकित नामदेव, प्रतीक नामदेव, अमित नामदेव, आकाश नामदेव सहित राजनगरिया समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive