Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में 29 नवंबर को होने वाली भाजपा की पदयात्रा और आमसभा स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषित • जेपी नड्डा, सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होने वाले थे शामिल

सागर में 29 नवंबर को होने वाली भाजपा की पदयात्रा और आमसभा स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषित

• जेपी नड्डा, सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होने वाले थे शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 28 नवंबर, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 29 नवंबर को सागर में प्रस्तावित पदयात्रा एवं आमसभा स्थगित कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की नई तारीख और आगामी रूपरेखा की सूचना बाद में जारी की जाएगी। भाजपा ने बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां की थी। 

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे लेकर पार्टी संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही थीं।

पदयात्रा और आमसभा में सागर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता प्रस्तावित थी। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक बैठकें और तैयारियों की समीक्षा भी की जा रही थी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से आग्रह किया है कि वे 29 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जारी नई सूचना का इंतजार करें। कार्यक्रम की आगामी तारीख तय होने पर पार्टी द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive