Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर: अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद

सागर: अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद


सागर । शहर के मुख्य बाजार कटरा क्षेत्र में सडक़ों पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के दौरान निगम प्रशासन के साथ व्यापारियों का विवाद हो गया. इस दौरान धक्का मुक्की और झड़प भी हुई. अतिक्रमण कारियों ने कुछ देर जाम भी लगाया. मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ.
सोमवार की दोपहर निगम प्रशासन का अतिक्रमण अमला प्रभारी उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे के नेतृत्व में कटरा बाजार में सडक़ पर अतिक्रमण को हटाने पहुंचा करीब 3 माह बाद इस मुख्य बाजार में शुरू हुई मुहिम के दौरान अमले द्वारा जब यातायात थाना के नजदीक स्थित सिंघल मेडीकल के बाहर नाली पर बनी हुई रैलिंग को हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान कतिपय फुटपाथ व्यापारी और संबंधित दुकान के लोगों का निगम के अमले और साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झूमा झटकी और हाथापाई की भी सूचना है. इस दौरान सडक़ पर जाम लगाने का प्रयास किया गया.  विवाद की जानकारी लगने पर सीएसपी रविंद्र मिश्रा, प्रभारी उपायुक्त सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिन्होने व्यापारियों को क्षेत्र में धारा 144 लगे होने की बात कहते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी जिसके बाद नाली पर रैलिंग व सीढ़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की संबंधित व्यापारी द्वारा सहमति दी गई. जिसके बाद मामला शांत हुआ. इसके पूर्व अतिक्रमण अमले द्वारा गौर मूर्ति से कटर मस्जिद के बीच दुकानों के बाहर रखी गई सामग्री को जप्त करने की कार्रवाई की गई. तीन बत्ती स्थित एक इलेक्ट्रानिक आईटम की दुकान से अमले द्वारा 8 कूलर जप्त किए गए. वहीं मस्जिद के समीप एक नवनिर्मित मार्केट में संचालित कपड़ा दुकान से भी सामग्री जप्त की गई. 

कार्यवाही जारी रहेगी: नगरनिगम

नगर निगम के अनुसार  आयुक्त  आर.पी.अहिवार ने शहर में कटरा मस्जिद से गौरमूर्ति और गौरमूर्ति से यातायात पुलिस चैकी तक नगर दण्डाधिकारी  सी.एल.वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक  रवेन्द्र मिश्रा, यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय खरे, नगर निगम उपायुक्त डाॅ.प्रणय कमल खरे, यातायात निरीक्षक श्री रवीन्द्र बागरी के साथ एवं निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य सड़क किनारे जमीन पर रखकर सामान बेचने वालो एवं अपनी दुकानों के सामने सडक पर सामान एवं फल फू्रट विक्रय करने वालों एवं अमानक पाॅलीथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई और उन्हें हिदायत दी गई कि इस गलती पुनः न दुहराये अन्यथा उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर श्री दीपकसिंह के निर्देशानुसार 4 जुलाई को यातायात व्यवस्था की सुगमता की दृष्टि से जिसमें गौरमूर्ति से राधा तिराहा एवं जय स्तंभ से विजय टाकीज तक यातायात व्यवस्था करने के संबंध में निर्णय लिया गया था कि मस्जिद से गौरमूर्ति की ओर हाथ ठेला पर फल, सब्जी विक्रय करने वाले पुरानी सब्जी मंडी में अपना व्यवसाय करेंगे और इस क्षेत्र के जूते, चप्पल, मनहारी एवं अन्य दुकानदार जो फुटपाथ पर रखकर अपना व्यवसाय करते है वे साबूलाल मार्केट के अंदर व्यवस्थित बैठकर वहाॅ व्यवसाय करेंगे ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके इसके बाबजूद भी यदि कोई दुकानदार सड़क पर सामग्री रखकर व्यवसाय करते हुये पाया जायेगा तो उसके विरूद्व निगम द्वारा हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। इसके लिये निगम द्वारा 10 जुलाई तक की समय सीमा दी गई थी।
उसी के निर्णय अनुसार पुलिस एवं निगम प्रशासन द्वारा गौर मूर्ति से मस्जिद से दोनों ओर सड़क पर सामग्री बेचने वालो और दुकानों के सामने सामग्री रखकर रास्ता अवरूद्व करने वालों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई जो निरंतर जारी रहेगी।
इस दौरान राजस्व अधिकारी श्री बृजेश तिवारी सहित अतिक्रमण प्रभारी श्री संजय सोनी एवं अतिक्रमण दस्ता मौजूद था।

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

लोसपा ने पेट्रोल,डीजल और रसोईगैस की कीमतें कम करने के लिए प्रदेशभर में दिए ज्ञापन


लोसपा ने पेट्रोल,डीजल और रसोईगैस की कीमतें कम करने के लिए प्रदेशभर में दिए ज्ञापन

ग्वालियर ।  प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने आज मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टरों के माध्यम से पहुंचाया। 
ग्वालियर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शंभूदयाल बघेल के नेतृत्व में नवीन कलेक्ट्रेट भवन जाकर ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग करते हुए कहा है कि यदि सरकारें तीन चौथाई कीमत के बराबर टैक्स वापस ले लें तो पेट्रोल तीस रूपए प्रति लीटर ,डीजल चौबीस रूपए प्रति लीटर और रसोई गैस तीन सौ रूपए प्रति टंकी हो जाएगी। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सरकारें अब केवल पेट्रोल, डीजल, गैस और शराब के पैसों से चल रहीं है। केन्द्र सरकार ने लगभग पांच लाख करोड़ रूपए इन पदार्थों से टैक्स के रूप में वसूला है। यह राशि जीएसटी से जमा राजस्व की राशि से भी ज्यादा है। यही स्थिति प्रदेशों की भी है। पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस यदि सस्ती होगी तो आम आदमी की रोटी सहित जीवन उपयोगी सम्मान की कीमते भी कम हो जाएंगी। 
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने पार्टी संरक्षक श्री रघु ठाकुर की उपस्थिति में निर्णय लिया है कि कोरोनाकाल को ध्यान में रखते हुए अभी पार्टी ने जनसमूह को इकट्ठा नहीं किया है लेकिन यदि सरकार इस पर समय रहते फैसला नहीं करेगी तो आन्दोलन के लिए मजबूर होना पडेगा। 
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौपे हैं। कटनी में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विन्देश्वरी पटेल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर ज्ञापन सौपा गया। छिंदवाड़ा में अनूप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। राजधानी भोपाल में पार्टी पदाधिकारी रामशंकर पुरोहित, डाॅ.शिवा श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव एवं धर्मेन्द्र राणा की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। भिंड में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया। 

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------

Share:

केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 20 बच्चों को मिले निशुल्क स्मार्टफोन

केंद्रीय विद्यालय  में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 20 बच्चों को मिले  निशुल्क स्मार्टफोन


सागर। केंद्रीय विद्यालय ढाना  में   ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 20 बच्चों को निशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए। दरअसल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को  स्मार्टफोन देने  के उद्देश्य से एक पहल शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत भूतपूर्व शिक्षक, आर्थिक रूप से परिपक्व व्यक्तियों के सहयोग से इन बच्चों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे,।इसी पहल को सार्थक करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति के बिग्रेडियर मुकेश रस्तोगी तथा कर्नल राजीव मेहता के द्वारा विश्वविद्यालय के बीस छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये गए है। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट


स्कूल के प्राचार्य दीपक साहू ने बताया कि पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एम के झा और स्कूल के शिक्षकों के द्वारा सहयोग राशि का संकलन किया गया है जिसका उपयोग बच्चों के स्मार्टफोन में डाटा रिचार्ज के लिए किया जाएगा, साथ ही जबलपुर रीजन के विद्यालयो में केंद्रीय विद्यालय ढाना पहिला विद्यालय है जहाँ इस प्रकार की पहल की गई है।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

भारत स्काउट गाईड मध्यप्रदेश ने किया ,वर्चुअल युवा संगोष्ठी का आयोजन

भारत स्काउट गाईड मध्यप्रदेश ने किया ,वर्चुअल युवा संगोष्ठी का आयोजन


सागर । भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय वर्चुअल युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से लगभग 270 रोवर रेंजर ने भाग लिया ।यह संगोष्ठी 16 जुलाई से 18 जुलाई तक संचालित की गई ,जिसमें संचालक मंडल श्रीमती शालिनी जैन सागर श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी झाबुआ श्री ललित मिश्रा कटनी श्री राहुल राजपूत जबलपुर श्री ओपी सोनी कटनी और सुश्री ज्योति यादव सागर थी। उक्त कार्यक्रम राज्य संगठन आयुक्त श्रीमती चंद्रकांता उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें यूनिसेफ द्वारा बताएं सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा हुई इसमें प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट




उद्घाटन सत्र और समापन सत्र का संचालन श्रीमती शालिनी जैन द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री हरिदत्त शर्मा जी के द्वारा किया गया। श्रीमती जैन के उत्कृष्ट संचालन के लिए मध्य प्रदेश के स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने बधाई दी।

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------

Share:

64 अर्घ समर्पित कर की गई सिद्ध भगवान की आराधना

64 अर्घ समर्पित कर की गई सिद्ध भगवान की आराधना

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, वर्धमान कॉलोनी में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ मे आज 64 रिद्धिओ के अर्घ  समर्पित किए गए। सर्वप्रथम प्रातः श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा मुनि श्री सुप्रभ सागर एवं मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज के मुखारविंद से संपन्न हुई।
मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहां की व्यक्ति को धार्मिक क्रियाएं विधान आदि मजबूरी में नहीं मजबूती से करना चाहिए।
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के मुख्य पात्र सौधर्म इंद्र सीए प्रियेश जैन एवं ईशान इंद्र अशोक जैन जूना द्वारा विधान के दौरान द्रव्य समर्पित करने वाले धर्म प्रेमियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विधान आचार्य पंडित श्री नन्हेलाल जी शास्त्री द्वारा 64 रिद्धिओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

आईपीएल के सट्टा संचालित करने वाले टीम के सदस्य अब अपने पुराने मित्रो को फंसाने की कर रहे कोशिश ★ पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस को ज्ञापन

आईपीएल के सट्टा  संचालित करने वाले टीम के सदस्य अब अपने पुराने मित्रो को फंसाने की कर रहे कोशिश


★ पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस को ज्ञापन


सागर। आईपीएल का सट्टा संचालित करने वाले टीम के सदस्य अब अपने पुराने मित्रो को फंसाने की  कोशिश हो रही है। हाल ही में चले सटोरियों के विवाद में ये मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के पाँच लोगो ने  सटोरिया दीपक लोटवानी , सत्येंद्र उर्फ बीरू शराफ और राजीव जैन के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन देकर  मानसिक प्रताड़ना और ब्लेक मेल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही जांच कर कार्यवाई की मांग की है। 


शिकायत कर्ता कैलाश छाबड़ा, मोहित लालवानी,गिरीश पोपटानी ,विनोद पोपटानी, मयंक सेठ ने पुलिस अधीक्षक को सबोधित ज्ञापन  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कल शनिवार को ज्ञापन दिया है । 

ज्ञापन के अनुसार  दीपक लोटवानी आपराधिक प्रवत्ति का है। उसके खिलाफ सट्टा के मामले दर्ज है। पीड़ितो का कहना है कि दीपक  ,सत्येंद्र  उर्फ वीरू और राजीव जैन द्वारा हम लोगो के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा है। उसने पर्सनल वीडियो को सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल कराने की धमकी भी देता है। दीपक लोटवानी पर कर्जा बढ़ने के कारण वह हम लोगो को ब्लैकमेल कर रहा है। इस कारण हमारे और  हमारे परिवार की छवि खराब हो रही है। हम लोगो को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर रहा है। ज्ञापन के  में दीपक  लोटवानी, सत्येंद्र उर्फ वीरू शराफ और राजीव जैन के खिलाफ जांचकर  कार्यवाई  की मांग  की है। पीडितो के पास इसके वीडियो और ऑडियो भी है । 


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

डॉ वंदना गुप्ता को मिला उत्कृष्ट प्रांताअध्यक्ष सहित कई सम्मान

डॉ वंदना गुप्ता को मिला उत्कृष्ट प्रांताअध्यक्ष सहित कई सम्मान

सागर।  महिलाओं के राष्ट्रीय संगठन "द एसोसिएशन ऑफ वी क्ल्बस ऑफ इंडिया" का बहुप्रांतीय सम्मान समारोह
" प्रतिष्ठा" आन-लाइन सम्पन्न हुआ। जिसमें सम्पूर्ण भारत के वी क्लब प्रांतों की बहनों ने भाग लिया। जिसमें  डॉ वंदना गुप्ता को 323 G2 की प्रांतअध्यक्ष रहते हुए ," राष्ट्रव्यापी   वैचारिक स्वच्छता अभियान" मां बहन बेटी की गालियां बंद होना चाहिए" समाज में इस विषय पर जागृति लाने के लिए  एक्सलेंस अवार्ड फॉर इमेज बिल्डिंग, आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड फॉर सर्विसेज, उत्कृष्ट प्रांताध्यक्ष,  
"जागृति से प्रगति"प्रोजेक्ट  एवं "जागो और जगाओ तुम नया सवेर लाओ" स्लोगन एवं डिस्ट्रिक्ट पिन के लिए पूरे राष्ट्र में सर्वोत्कृष्ट सम्मान दिया गया। उनके नेतृत्व में सागर, दमोह, खुरई,,टीकमगढ़, गंजबासौदा, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद आदि स्थानों के वी क्लबों द्वारा सेवा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला स्वरोजगार,महिला आत्मरक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,  स्वावलंबी शिक्षा ,वृद्धाश्रम में  सेवा,गऊशाला में सेवा,पर्यावरण संरक्षण,वृक्षारोपण,पालीथीन उन्मूलन, चाइल्ड वेल्फेयर,कोविड काल में समाज के जरूरतमंद लोगों को सभी प्रकार की मदद,स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत नर्मदा के घाटों की सफाई  आदि अनेकों कार्य किये गये। जिसके लिए क्लबों ,क्लबों के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन,डिस्ट्रिक्ट के सचिव एवं कोषाध्यक्ष को उनके कार्यों के लिए पूरे डिस्ट्रिक्ट  को 20 सम्मानो से   सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में डॉ वंदना गुप्ता के होम क्लब "वी क्लब सागर गोल्ड" को एक्सेलेंस अवार्ड व क्लब प्रेसिडेंट आशा आढतिया जी को "एक्सेलेंस क्लब प्रेसिडेंट अवार्ड  " तथा नये क्लब "वी क्लब सागर प्रगति" को "नोवा क्लब बेस्ट अवार्ड" का सम्मान प्राप्त हुआ।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



 इस अवसर पर प्रांत की सभी वी बहनो सागर से  नम्रता फुसकेले ,विनीता केसरवानी ,विदिशा से शशि सिलाकारी ,सुषमा बिरथरे,  शशी बंसल,होशंगाबाद से माया नरोलिया व जयबाला निगम,भोपाल से सीमा अग्रवाल  सहित बहुप्रांतीय पदाधिकारियों  अध्यक्ष सरोजा मेकल मुम्बई, संस्थापक कंवल रेखी जी मुम्बई, उपाध्यक्ष नीलम मेहता जी जोधपुर, संरक्षक आर्किटेक्ट ऊषा जोया जयपुर, एडवोकेट रक्षा मेहता नाडियाड, सुधा कामत लोनावाला आदि ने डॉ वंदना गुप्ता को  बधाई दी।



---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की स्थापना की प्लेटिनम जुबली पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित

डॉ. हरीसिंह गौर  विश्वविद्यालय की स्थापना की प्लेटिनम जुबली पर
वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित


सागर। आजादी के पहले 18 जुलाई 1946 में शिक्षाविद डॉ हरिसिह गौर के दान से स्थापित डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने अपना प्लेटिनम जुबली समारोह मना रहा है। आज स्थापना दिवस के मौके पर वर्चुअल समारोह आयोजित हुआ।  
कार्यक्रम के प्रारम में मंचासीन सदस्यों ने दीप प्रज्जवलन कर डॉ. गौर के चित्र पर माल्यार्पण किया और  सरस्वती वंदना हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय शांतिलाल जानी ने डॉ. हरीसिंह गौर कहा कि डॉ. गौर जैसा दानी आज भी कोई नहीं है, उन्होने अपने श्रम से अर्जित सारी पूजी से बुंदेलखण्ड के इस शहर में विश्वविद्यालय की स्थापना कर एक नई मिसाल पेश की। भारत का यह 16 वॉ विश्वविद्यालय है। देश की आजादी के पूर्व डॉ. गौर द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। आशा है आने वाले समय में यहां के विद्यार्थी शोधार्थी एवं अध्यापक अपने कार्यों द्वारा विश्वविद्यालय को नई शैक्षणिक ऊचाईया प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. जनकदुलारी आही द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया उन्हें शाल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। 

मुख्य अतिथि हिंदी विवि वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने इस अवसर पर नये भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व को रेखांकित किया। प्रो. शुक्ल ने कहा कि नई शिक्षा नीति आज के युग की आवश्यकता है, नई शिक्षा नीति के दूरगामी परिणाम क्या होगे इसे
भी विस्तृत रूप से रेखांकित किया,।उन्होनें डॉ. गौर के दान एवं उनकी बौद्धिकता की विस्तृत विवेचना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आर.पी. तिवारी पूर्व कुलपति डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर एवं वर्तमान
कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय, भटिंडा पंजाब ने ऑनलाईन माध्यम से अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय में अपने
कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों का स्मरण किया एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. तिवारी ने कहा मैं स्वयं इस विश्वविद्यालय का विद्यार्थी रहा हूँ। देश और विदेश में इस विश्वविद्यालय से निकले छात्र बड़े पदों पर
अपनी सेवाएं दे रहे है। आशा है आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय देश के शिक्षा जगत में एक अग्रणी विश्वविद्यालय की भूमिका निभाएगा।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट


प्रो. अर्चना पाण्डेय निदेशक संकाय गतिविधियां डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने अध्यक्षता कर
रहे कुलाधिपति प्रो. शांतिलाल जानी एवं मुख्य अतिथि प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. आर.पी.
तिवारी का विस्तृत अकादमिक परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव संतोष सहगौरा ने कार्यक्रम में
उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का देश में क्या योगदान है, इसे विस्तृत रूप में बताया, वर्तमान संदर्भो के हवाले से श्री सहगौरा ने बताया कि वर्तमान में एक केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के तीन केविनेट मंत्री इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र है। आयोजन की सफलता के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समस्त लोगों के सहयोग के प्रति कुलसचिव संतोष सहगौरा ने आभार व्यक्त किया। मंचीय कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के पूर्व डॉ. राकेश
सोनी के निर्देशन में विश्वविद्यालय के जुबली हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। जिसका आनंद उपस्थित अतिथियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एक हास्य नाटिका एवं कव्वालियां तथा बंधाई नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति की । सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. आर.के. त्रिवेदी, प्रो. ए.डी. शर्मा, प्रो.
नागेश दुबे, सतीश कुमार, डॉ. मुकेश साहू, डॉ. अलीम अहमद खान, डॉ. विवेक जयसवाल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ.
छबील कुमार, एवं विश्वविद्यालय के अध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्ण रूप से
कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया गया। इसके पहले मुख्य अथितियों ने डॉ गौर की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive