Editor: Vinod Arya | 94244 37885

ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत कार्यक्रम स्थल तक

 ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत कार्यक्रम स्थल तक


सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं जिनकी देखरेख करना आप सभी का काम है क्योंकि सुर्खी विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति गोविंद सिंह राजपूत है यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम तोड़ा तरफदार  तथा ढकराइ में आयोजित  लोकार्पण  एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में कहीं श्री राजपूत ने कहा कि सुर्खी क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं पैसे लाने का काम मेरा है इन विकास कार्यों को व्यवस्थित और गुणवत्ता से कराने की जवाबदारी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी की है क्योंकि यह कार्य उन्हीं के लिए किए जा रहे हैं इसलिए आप सब की जिम्मेदारी बनती है कि आपके क्षेत्र में कार्य सर्वश्रेष्ठ हो।

20 करोड़  के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम ढकरई तथा ग्राम तोड़ा तरफदार में 20करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण  किया ग्राम ढकरई में सीमेंट कंक्रीट रोड, पंचायत भवन तथा ग्राम तोड़ा तरफदार में सीमेंट कंक्रीट रोड का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात दी इससे पहले 15 करोड़ 90 लाख के विकास कार्य इस क्षेत्र में चल रहे हैं राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत  क्षेत्रवासियों  ने विकास कार्यों की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सभा स्थल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ग्राम तोड़ा तरफदार में आयोजित सभा में स्वयं  ट्रैक्टर चला  कर सभा स्थल पर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री का भव्य स्वागत किया।

500 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष ग्राम तोड़ा तरफदार तथा ठाकरे के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेसी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली श्री राजपूत ने कांग्रेश छोड़कर भाजपा में आए सभी युवाओं का श्री राजपूत ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले युवाओं में मुख रुप से विशाल पटेल कैलाश पटेल प्रमोद पटेल हेमराज प्रमोद सिंह प्रकाश सिंह अवधेश रोहित संदीप प्रकार देवराज सुनील कुर्मी राजेंद्र सिंह नरेश आकाश अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों युवाओं ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह ,उपाध्यक्ष सचिन सिंह, बाबूलाल, रामविशाल सिंह, शिवदयाल बडोनिया, सरपंच जगदीश साहूप्रमोद पटेल जिला पंचायत सदस्य, हनुमंत सिंह, रणवीर सिंह संदीप  ठाकुर ,इंद्रराज सिंह पूर्व सरपंच ,बुंदेल सिंह ,सरपंच सावित्री,अशोक सिंह सेवन , हरी राम अहिरवार ,पुरुषोत्तम पटेल ,पुष्पेंद्र ठाकुर ,सोहेल खान गोपाल प्रसाद ,सरपंच रामराज सिंह  ,शानिल सिंह युवा मोर्चा के साथियों के साथ  सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Share:

बाढ़ प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया सांसद एवं बीना विधायक ने

बाढ़ प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया सांसद एवं बीना विधायक ने 


बीना। विगत दिनों प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण अनेक स्थानों पर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी । सागर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बीना विधानसभा में भी अनेक ग्रामों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी जिससे फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए सागर सांसद राजबहादुर सिंह एवं बीना विधायक महेश राय बीना अनुभाग के ग्राम सिरचौपी, लखार,बेसरा एवं ढाना पहुंचे ।


उन्होंने उक्त ग्रामों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम,तहसीलदार,आर.आई. एवं पटवारियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदाय किए गए निर्देशों के अनुरूप फसल नुकसान के सर्वे के निर्देश प्रदान किए ।
इस अवसर पर अमर प्रताप सिंह,जनपद उपाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष, कल्याण सिंह,बदन सिंह बेसरा, दिनेश अवस्थी, हेमंत सिंह,सरपंच लखार, राजा भाई सिरचोपी,राम गोपाल सिरचौपी, राजा भाई ढुरूवा, शैलेंद्र सिंह, एसडीएम बीना, संजय वर्मा,तहसीलदार बीना सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
Share:

स्मार्ट सिटी सीईओ ने लिया स्मार्ट रोड फेस-2 के तहत सड़कों का जायजा

स्मार्ट सिटी सीईओ ने लिया स्मार्ट रोड फेस-2 के तहत सड़कों का जायजा

सागर। 28 अगस्त 2022।स्मार्ट रोड परियोजना में चयनित फेस-2 की सड़कों के शार्प मोड़ों को कम करते हुए सड़क को सीधा करने का प्रयास करें ताकि सड़क पर अधिक मोड़ होने की वजह से होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उक्त निर्देश स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने दिए। वे शनिवार को स्मार्ट रोड फेस-2 में चयनित राजघाट तिराहे से न्यू आरटीओ सड़क का निरीक्षण कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने न्यू आरटीओ से गिरधारी पुरम सड़क एवं फेस-2 की अन्य सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे खाली स्थलों का आवश्यकतानुसार उपयोग कर व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण करें एवं प्लांटेशन कर सुंदर बनाएं। जिससे वाहन चालकों को सुविधा मिले और सड़कें अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाने वाले वाहनों की समस्या से मुक्त हो सकें। इससे स्थानीय नागरिकों को भी सुविधा होगी। 

स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत 53.50 करोड रुपए की कुल लागत से स्मार्ट रोड फेस-2 के तहत 12 किलोमीटर लंबी 11 सडकों का निर्माण किया जाना है। जिनमें से पीलीकोठी से कगदयाऊ घाटी, डिम्पल पेट्रोल पंप, अप्सरा अंडरब्रिज होकर अंबेडकर तिराहा तक 18 से 24 मीटर तक चौडी सुव्यवस्थित सडक का निर्माण कार्य, पीलीकोठी से दादा दरबार होते हुए एमएलबी स्कूल सड़क का निर्माण कार्य, न्यू आरटीओ से गिरधारी पुरम सड़क, राजघाट तिराहे से न्यू आरटीओ सड़क आदि अन्य सड़कों का निर्माणकार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी असिस्टेंट इंजीनियर राजबाबू सिंह सहित पीएमसी एक्सपर्ट एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share:

अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के प्रयास किए : विधायक शैलेंद्र जैन

अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के प्रयास किए : विधायक शैलेंद्र जैन


सागर।भारतीय मजदूर संघ की सागर जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त को मां अमृता देवी विश्नोई बलिदान दिवस को पर्यावरण संरक्षण के रूप में जिला चिकित्सालय  परिसर में वृक्षारोपण का बृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक शैलेंद्र जैन  विशेष अतिथि के रुप में आशीष सिंह  प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ डॉ प्रदीप पाठक कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सिविल सर्जन श्रीमती डॉक्टर ज्योति चौहान जी उपस्थित रहे। 
        
भारतीय मजदूर संघ ने ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए तय किया है कि भारत में 28 अगस्त पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाए। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेंद्र जी जैन ने कहा कि अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के प्रयास किए जावे एवं मैं स्वयं इस हेतु प्रयास करूंगा कि इन बलिदानियों के बलिदान को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण दिवस के रूप में मान्यता मिले, उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीयों के लिए ऐतिहासिक गौरव का दिन है हम सभी को इस दिवस को ऐतिहासिक गौरव दिवस के रूप में मनाना चाहिए और इसके लिए आगे संप्रेषित करना चाहिए और ऐसे महापुरुषों को नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहिए पर्यावरण संरक्षण का अमर संदेश को यथार्थ रूप देने के लिए शहर को हरा-भरा करने का संकल्प दिलाकर इसे पूर्ण किया जाए प्रतिदिन कहीं ना कहीं वृक्षारोपण किया जाए इसमें मैं भी यथासंभव उपस्थित रहने की कोशिश करूंगा,। डॉ. प्रदीप पाठक ने स्वागत भाषण दिया।
आशीष सिंह प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने मां अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस पर विस्तृत रूप से उद्बोधन  देते हुए बताया कि राजस्थान के अतिरिक्त गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के हजा है। जयपुर स्थित विश्व व वीरांगना अमृता देवी की स्मृति में राज्य सरकार द्वारा अमृता देवी उद्यान की स्थापना कर उनकी 275वीं पुण्य तिथि पर जन उपयोग के लिए अर्पित किया गया है। 35 हेक्टेयर में फैले इस वृक्ष उद्यान में दुर्लभ प्रजाति के पेड़-पौधे भू-क्षरण को रोकते हैं। अमृता देवी बलिदान दिवस 28 अगस्त को भारत में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।  इस दिन अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना ही अमर बलिदानी वीरांगना अमृता देवी सहित 363 शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धाञ्जलि होगी।

              इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ ज्योति चौहान पार्षद हेमंत यादव रितेश तिवारी अशोक तिवारी प्रदीप सिंह भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जारोलिया श्रीमती राजकुमारी ठाकुर राकेश श्रीवास्तव श्रीमती माया चौबे प्रदीप तिवारी विकास उपाध्याय देव कुमार तिवारी राज शेखर सेन रामचरण जाटव कमलेंद्र जाटव राम विवेक गौतम राहुल जैन मनहरण अग्निहोत्री अमित रैकवार उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने किया। भारतीय मजदूर संघ के समस्त सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share:

ग्रेटमेन स्कूल ने जीता प्रथम स्वतंत्रता कप 2022


ग्रेटमेन स्कूल ने जीता प्रथम स्वतंत्रता कप 2022


सागर। ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे स्वतंत्रता कप 2022 का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम चेयरपर्सन श्रीमती पारुल साहू केसरी, आमंत्रित अतिथि श्री विवेक जैन डायरेक्टर पारस विद्या बिहार, श्रीमती ज्योति दुबे प्राचार्या आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीमती वंदना ठाकुर, आॅब्जर्वर श्री मिलिंद वसंतराव देउस्कर का प्राचार्या श्रीमती लिज़ी लुईस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के अंकों के आधार पर सर्वाधिक 136 अंक प्राप्त कर ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 71 अंकों के साथ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर उपविजेता रहा।विजेता प्रतिभागियों को आमंत्रित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल एवं गिफ्ट प्रदान किए गए।


आज अंतिम दिन बालिका वॉलीबॉल में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर एवं ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। पहला सेट सेंट जोसेफ ने एवं दूसरा सेट ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल ने जीता। किंतु पुनः सेंट जोसेफ ने वापसी करते हुए 2 सेट से यह मैच जीत लिया। यह मैच बड़ा ही रोचक रहा भले ही ग्रेटमेन बालिका टीम उपविजेता रही किंतु इस टीम की खिलाड़ियों विपक्षी टीम को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
फुटबॉल का फाइनल मैच आर्मी पब्लिक स्कूल एवं पारस विद्या विहार के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट हाफ में एक भी गोल नहीं होने दिया। सेकेण्ड हाफ में आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से अभय कुमार एवं उत्कर्ष सेन ने शानदार एक-एक गोल दाग कर यह मैच अपने नाम कर लिया।

बालक वॉलीबॉल में दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के बीच हुए मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। प्रथम उप विजेता केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 एवं द्वितीय विजेता सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंडा एवं वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम रही।


Share:

केशरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने प्रयास करूंगा : मंत्रीभूपेंद्र सिंह


केशरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने प्रयास करूंगा : मंत्रीभूपेंद्र सिंह
 
                    
सागर।   केसरवानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एवं समाज के संरक्षक राजकमल केसरवानी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  शैलेश केशरवानी की उपस्थिति में केशरवानी समाज के सदस्यों ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को केशरवानी समाज को पिछड़े वर्ग की जाति में शामिल किए जाने को लेकर ज्ञापन सौपकर साथ ही समाज की परेशानियों अवगत कराया।

ज्ञापन सौपते हुये अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा मध्यप्रदेश में निवासरत केसरवानी जाति अन्य जातिओं  की तुलना में पिछड़ी हुई है। काका कालेलकर समिति ने केशरवानी जाति को पिछड़ी जाती माना था। और 1994 में बिहार सरकार और राज्य विभाजन के पश्चात झारखंड सरकार ने 2012 में केसरवानी को अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण प्रदान किया है।
 केशरवानी समाज प्रशासनिक समिति  के प्रदेश संयोजक शैलेष केशरवानी ने  कहा कि केसरवानी समाज की संख्या पूरे भारतवर्ष में लगभग एक करोड़ है। इस समाज के लोग आज भी बहुत पिछड़े हैं। इनके उत्थान के लिए सरकारी सहयोग की जरूरत है। यह जाति शैक्षणिक, सामाजिक राजनैतिक रूप से अत्यंत पिछड़ी जाति है, और आर्थिक रुप से केसरवानी जाति की स्थिति अत्यंत दयनीय है । इस समाज के लोगों का विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका समेत प्रशासन में प्रतिनिधित्व लगभग नगण्य है। लगभग आधा प्रतिशत से भी कम लोग केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में नौकरियों में है। साथ ही केशरवानी समाज हमेशा भाजपा की हितैषी रही है। अगर भाजपा सरकार द्वारा केशरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाता है तो यह समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को योजनाओं के साथ-साथ आरक्षण भी प्राप्त होगा

इस अवसर पर उपस्थित संरक्षक राजकमल केशरवानी ने कहा केसरवानी समाज के अधिकांश लोग चाट बेचने, चाय बेचने, फेरी करने, छोटी परचून की दुकान करने, ठेला लगाने, सब्जी बेचने, आदि छोटे-मोटे कार्य करके अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन अपने अपने बच्चों का भविष्य तय नहीं कर पाते  हमें विश्वास है जनहितेषी शिवराज सरकार हमारी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करेंगी । जिससे समाज के एक बहुत बड़े वर्ग को लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि मैं केशरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग जाति में शामिल कराने का हर संभव प्रयास करूंगा और जल्द ही एक प्रतिनिधित्व मंडल के साथ स्वयं मुख्यमंत्री जी से केसरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग जाति में शामिल कराने का आग्रह करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केशरवानी समाज हमेशा भाजपा के साथ खड़ा रहा है मैं भी आप लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा और जो भी कार्य आप मुझे सौंपेंगे वह करने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।

ये रहे मोजूद

ज्ञापन देने वालो में  समाज के प्रह्लाद केशरवानी,विकास केशरवानी,गणेश केशरवानी,सौरभ केशरवानी, डॉ.रविन्द्र केशरवानी,नवीन केशरवानी, नारायण दास केसरवानी,अजय केसरवानी करेली,अनिल केशरवानी छोटू, टिंकू केसरवानी,सुरेश केशरवानी, टोनी केसरवानी, प्रवीण केसरवानी,ध्रुव केसरवानी,अखिलेश केसरवानी, दीपांशु केसरवानी, संजू केसरवानी, अभय केसरवानी, हर्ष केसरवानी, पवन केसरवानी, गौरव केसरवानी,रजत केसरवानी, अतुल केशरवानी, आनंद केसरवानी,राहुल केसरवानी,राम केसरवानी,सुभाष आडतिया, कल्लू केशरवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


Share:

कांग्रेस सेवादल सागर का मासिक ध्वजवंदन हुआ संपन्न


कांग्रेस सेवादल सागर का मासिक ध्वजवंदन  हुआ संपन्न


सागर। केंद्रीय नेतृत्व की मंशानुरूप शहर कांग्रेस सेवादल परिवार हर माह के अंतिम रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
इसी श्रृंखला में इस माह के अंतिम रविवार को आज कीर्ति स्तंभ,नमक मंडी कटरा पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष इंजी.राहुल चौबे के करकमलों से झंडारोहण एवं झंडावंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू और संभागीय मीडिया प्रभारी डा.संदीप सबलोक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल चौबे ने कहा कि सेवादल के झंडावंदन कार्यक्रम से शहर के हर परिवार को सौहार्द,प्रेम,भाईचारे का संदेश जाता है,और मैं आशा करता हूं कि ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहे ताकि शहर में,देश में नफ़रत खत्म हो कर आपसी भाईचारा कायम हो जिससे देश आगे अग्रसर हो।


 
प्रदेश महासचिव विजय साहू ने कहा कि अब समय आ गया कि देश को जोड़ा जाये ताकि धर्म,जाति के नाम पर भेद भाव ना हो। सेवादल परिवार वास्तव में देश को जोड़ने का कार्य कर रहा है।डा.संदीप सबलोक ने शहर सेवादल परिवार को सलाह देते हुये कहा कि अग्रिम कार्यक्रम शहर की गलियों मे आयोजित करें ताकि देशप्रेम की भावना उन महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गो तक भी पहुंचे,जो अधिकांश घरों में ही रहते है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,महेश जाटव,लीलाधर सूर्यवंशी, जितेन्द्र चौधरी,महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान,शैलेंद्र तोमर,अवधेश तोमर,वसीम खान,आनंद हैला,कल्लू पटैल,सागर साहू,महेश अहिरवार,सुनील ठाकुर,अनिल अहिरवार,राजेश उपाध्याय,लल्ला यादव,रिषभ जैन,हेमराज रजक,अंकुर यादव,शफीक भाईजान,चंद्रभान,अन्नू घोषी आदि सेवादल सदस्य उपस्थित रहे।


Share:

SAGAR: अहिरवार महापंचायत का कार्यकाल एक साल बढ़ा, बैठक में हुए कई निर्णय

SAGAR: अहिरवार महापंचायत का कार्यकाल एक साल बढ़ा, बैठक में हुए कई निर्णय

सागर। अहिरवार महापंचायत जिला सागर की महत्वपूर्ण बैठक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता  हीरालाल चौधरी जी ने की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष अनिल अहिरवार एवं विशेष अतिथि के रुप में नगर पालिका मकरोनिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिहिलाल ठेकेदार जी उपस्थित थे ।
बैठक में उपस्थित सभी समाज एवं वरिष्ठ जन ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी सहमति दी जिसमें सर्वसम्मति से अहिरवार महापंचायत जिला सागर का कार्यकाल आज दिनांक से 1 वर्ष के लिए बढ़ाए जाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इसके अलावा अहिरवार  महापंचायत संपूर्ण सागर जिले में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सागर लोकसभा सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग को लेकर जिला स्तरीय आंदोलन, ज्ञापन, धरना प्रदर्शन आदि करने की योजना बनाई है इसके अलावा समाज में शराबबंदी नशाबंदी महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के संबंध में चर्चा हुई जिसमे सर्वसम्मति से समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भी प्रस्ताव पारित हुए।

ये रहे मोजूद

 बैठक में श्री नाथूराम चौधरी जी डॉ परशुराम,द्वारका चौधरी हरप्रसाद अहिरवार मनोज अहिरवार ,राजू पार्षद भगवान गंज ,वीरेंद्र राजा एडवोकेट, गंगाराम  अहिरवार पूर्व पार्षद, गंगाराम ठेकेदार, देवीलाल, विजयानंद, रघुवीर अहिरवार, एडवोकेट पवन लारिया,टीकाराम  दीवान जी, अरविंद ठक्कर, उधो पेंटर, राजेश चौधरी, वीरेंद्र माते, राहुल रोहित, प्रदीप सचिव भैसा, अनिल बमोरी के  साथ साथ अधिक  संख्या में सामाजिक लोग सम्मिलित थे ।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive