Editor: Vinod Arya | 94244 37885
गौर विवि : GPAT परीक्षा में फार्मेसी विभाग के 28 विद्यार्थियों का चयन
सिद्ध क्षेत्र टिकीटोरिया में शीघ्र ही आकार लेगा रोपवे,आसानी से होंगे दर्शन :मंत्री गोपाल भार्गव▪️करोड़ों रुपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन
सागर 06 जुलाई 2023 ।विधानसभा क्षेत्र रहली के सिद्ध तीर्थ स्थल टिकीटोरिया में देवी माँ के दर्शन हेतु वृद्ध, विकलांग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं सहित आमजन की सुविधा के लिए लंबी प्रक्रिया के बाद आधुनिक रोप-वे के निर्माण हेतु भारत सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
इससे देवी माँ के दर्शन हेतु श्रद्धालुजन को क्षेत्र के दोनों ही तीर्थ स्थल पर सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही दोनों सिद्ध क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि जो इच्छा करहूँ मन माही। माई कृपा कछु दुर्लभ नाहीं ।। इसी प्रकार सभी कार्य कराए जा रहे हैं।
रहली के विकास के लिए हर इल्जाम सहने को गोपाल भार्गव तैयार
रहली के विकास के लिए हर इल्जाम सहने को गोपाल भार्गव तैयार है एवं जब तक मैं जिंदा रहूंगा क्षेत्रवासियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उक्त विचार लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा में करोड़ों रुपए के कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री दिनेश लहरिया, श्री संतोष पटेल, श्री श्याम लाल सोनी, अनुविभागीय अधिकारी श्री गोविंद दुबे, तहसीलदार श्री कुलदीप पाराशर, श्री धनंजय गुमास्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने विभिन्न पुलों के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि जब तक गोपाल भार्गव जिंदा हूं तब तक क्षेत्रवासियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे बाद मेरा एकलौता पुत्र अभिषेक भार्गव आप लोगों की सदा ही सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी मां के दूध का कर्ज़ एक बार अवश्य चुकाना है। उन्होंने कहा कि मेरा हनौता से मेरा बचपन का नाता है यहां में अमरूद, वेर, इमली खाने स्कूल से दौड़ लगाकर आता था।
उन्होंने कहा कि हनोता अब गढ़ाकोटा में शामिल हो गया है और गढ़ाकोटा से हनोता को जोड़ने वाली गधेरी नदी पर अत्याधुनिक ब्रिज का निर्माण का भूमिपूजन आज किया जा रहा है, जो कि 1 वर्ष में तैयार होगा। इसको देखने के लिए पूरे प्रदेश के लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि रहली के विकास के लिए मैं हमेशा भूखा रहता हूं और इसके लिए मैं प्रदेश से प्रयास कर राशि लाने का कार्य कर विकास कार्य करा रहा हूं ।
मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ रहली विधानसभा के अच्छे दिन आ गए हैं। यह अच्छे दिन लगातार बनी रहे यही मेरी आप सभी से कामनाएं है। मंत्री श्री भार्गव ने आयोजन स्थल पर पंडित बाबूलाल को नमन करते हुए कहा कि इन्होंने आजादी दिलाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा में अच्छी से अच्छी निजी स्कूलों की तर्ज पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके इसके लिए 38 करोड़ रू. की लागत से सीएम राइज स्कूल शीघ्र ही आकार लेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान की पूजा करने में आनंद का अनुभव होता है। उसी प्रकार मुझे भगवान की पूजा के बाद क्षेत्र वासियों की सेवा करने के बाद आनंद प्राप्त होता है। इसलिए मैं लगातार आप लोगों की सेवा कर आनंद महसूस करता हूं।
कार्यक्रम में श्री बसंत यादव, श्री हाजी अनवर खान, श्री राजू कटारे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की पूर्व में विभाग ब्रिज के ईई श्री पी.एस. पंत ने स्वागत भाषण एवं निर्माण कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया आभार सुश्री साधना सिंह ने माना।
लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का भूमिपूजन किया, जिसमें श्री गोपाल भार्गव ने साबूलाल हाई स्कूल गढ़ाकोटा में 430.02 लाख की लागत से 75 मीटर लंबाई. वाले हिनौता से गढ़ाकोटा मार्ग में गधेरी नदी पर उच्चतरीय पुल निर्माण का भूमिपूजन किया। श्री भार्गव ने करबला मैदान तिलक वार्ड गढाकोटा में 631.42 लाख रू. की लागत से 25 मी. लंबाई के तिलक वार्ड के मध्य नाले पर पुल निर्माण एवं पुलिस थाना भवन का भूमि पूजन भी किया।
जिले के गढ़ाकोटा में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ग्राम पंचायत बेलई में करोड़ों की सौगात दी है। मंत्री श्री भार्गव के द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगातार सौगातें दी जा रही हैं, जिसमें गढ़ाकोटा के समीपस्थ ग्राम पंचायत बेलई में मंत्री श्री भार्गव द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए खानपुरा से टपरिया मार्ग लंबाई 0.80 किलोमीटर प्रशासकीय स्वीकृति राशि 62.05 लाख एवं बेलई से रमना मार्ग का निर्माण लंबाई 1.7 किलोमीटर प्रशासकीय स्वीकृति राशि 117.22 लाख का भूमिपूजन किया गया। श्री गोपाल भार्गव ने जल्द से जल्द कार्य को शुरू कराने की बात कही है। साथ ही कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं लोगों सेवा करता रहूंगा।
इस अवसर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नासिर के द्वारा मंत्री श्री गोपाल भार्गव का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री संजय दुबे, श्री बसंत यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष पटेल, पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ श्री तिवारी व पंचायत सचिव श्री वीरेंद्र गौड़ के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
सत्य और अहिंसा से बस इतना सा नाता है दीवारों पर लिख जाता है दीवाली पर मिट जाता है : आचार्य उदार सागर▪️तिलकगंज मे 8 जुलाई को चातुर्मास स्थापना
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
Video: सीएम शिवराज सिंह ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत के पैर धोए, तिलक लगाया माला पहनाई और मांगी माफी
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
गंगा जमुना स्कूल विवाद:केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर प्रदर्शनकारियों का घुसना : ▪️बाल सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया इसे प्रशासनिक चूक और पुलिस की विफलता
गंगा जमुना स्कूल विवाद:केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर प्रदर्शनकारियों का घुसना :
▪️बाल सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया इसे प्रशासनिक चूक और पुलिस की विफलता
तीनबत्ती न्यूज :6 जुलाई ,2023
सागर: हिजाब और स्कूल की आड़ में धंधे को लेकर विवादो में फसी दमोह के गंगा जमुना स्कूल के विद्यार्थियों और अभिवावको ने दो दिन पहले बच्चो के भविष्य को लेकर कलेक्टर कार्यालय और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के दमोह स्थित आवास पर प्रदर्शन करने की घटना में अब नया मोड़ आ गया है।
बाल अधिकार सरक्ष्ण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमे इसे इस्लामिक कट्टरवाद बताया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के आवास पर घुसने की घटना को प्रशासनिक चूक और पुलिस के गोपनीय विभाग की असफलता और लापरवाही बताया है।
MP: स्वास्थ्य विभाग में थोकबंद तबादले:कई जिलों के CMHO, टीकाकरण अधिकारी और डॉक्टर्स बदलेदेखे: सूची
प्रियंक कानूनगो का ट्वीट
आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने टवीट किया कि
दमोह के गंगा जमना स्कूल में अनियमितताओं के चलते @NCPCR_ द्वारा संज्ञान लिए जाने के पश्चात जाँच के निर्देश दिए गए व ज़िला शिक्षा अधिकारी की जाँच के बाद पाई गयी कमियों के आधार पर राज्य सरकार द्वार स्कूल की मान्यता निलम्बित की गयी जिसकी घोषणा माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने स्वयं की थी।
इसके विरुद्ध स्कूल संचालकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में अपील की गयी जिसमें उनको कोई स्थगन नहीं मिला व सरकार को 4 सप्ताह में मामले के निपटान का निर्देश दिए गए।
क़ानूनी रास्ते से काम न निकलता देख गंगा जमना स्कूल के संचालकों ने वही किया जो कट्टरवादी,अतिवादी इस्लामिक धार्मिक उन्मादी समूह दुनिया में कई स्थानों पर करते हैं,आम लोगों की भावनाओं को भड़का कर एक अराजक भीड़ इकट्ठा कर के आंदोलन के नाम पर सड़कों पर भेज दिया तथा बच्चों और औरतों को उसके आगे कर दिया जिस से कि सहानुभूति मिल सके व हिंसा की स्थिति में अपराधी व्यक्ति बच्चे और महिलाओं का इस्तेमाल ढाल की तरह कर सकें।
केंदीय मंत्री के निवास पर घुसना प्रशासनिक चूक
ये भीड़ केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल के घर के परिसर के भीतर भेजी गयी जो कि गम्भीर घटना है, एक केंद्रिय मंत्री के घर इस तरह भीड़ को बेक़ाबू कर भेजना निश्चित प्रशासनिक चूक है पुलिस के गोपनीय विभाग की विफलता है एवं सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही है।
स्कूल के कारनामे इस प्रकार हैं,
भारत के नक़्शे से देश के पूर्वी भाग को काट कर दिखाना,बच्चों को डारविन के सिद्धांत के विपरीत उत्पत्ति का इस्लामिक रूढ़िवादी सिद्धांत सिखाना, हिंदू बच्चों को इस्लामिक धार्मिक प्रार्थना में शामिल करना,इस्लाम के सर्वोच्च होने की गवाही दिलवाना व कलमा पढ़वाना जैसी हरकतों के अलावा स्कूल में लड़के लड़कियों लिए पर्याप्त पृथक शौचालय नहीं हैं,मान्यता में प्रदत्त क्षमता से कई गुना अधिक बच्चे भर्ती किए गए हैं,स्टाफ़ के पुलिस सत्यापन नहीं हैं.स्टाफ़ क्वालिफ़ायड नहीं है इत्यादि कई कारण हैं कि मान्यता निलम्बित है।
बच्चों के दूसरे स्कूलों में दाख़िले के लिए कलेक्टर ने हेल्प डेस्क बनाई है सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सीटें ख़ाली हैं हमने भी न्यायालय में ऐसे स्कूलों की जानकारी दी है इसके बावजूद देश भर के अजेंडावादी और आंदोलनजीवी अब इसमें शामिल हैं और सरकार को दबाव में लेने के लिए तमाम प्रपंच रचे जा रहे हैं।
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
Video: पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिए कांग्रेस MLA की रोकी गाड़ी : भड़के आलोक चतुर्वेदी बोले: चार महीने बाद कांग्रेस सरकार बनते ही देख लेंगे
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
आदिवासी मजदूरों को वन विभाग ने नही दी मजदूरी : परेशान मजदूरों ने मंत्री गोविंद राजपूत की रुकवाई गाड़ी, बताई व्यथा
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
MP: स्वास्थ्य विभाग में थोकबंद तबादले:कई जिलों के CMHO, टीकाकरण अधिकारी और डॉक्टर्स बदलेदेखे: सूची
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने NEW फेसबुक पेज और ट्वीटर से जुड़ने लाईक / फॉलो करे





