Editor: Vinod Arya | 94244 37885

अनप्लग्ड सीजन की लांचिंग, सागर और आसपास के 52 कलाकारों का हुनर आएगा सामने, हरेक शनिवार गाना होगा लांच▪️रावन फिल्म्स और शिवा एक्स म्यूजिक प्रोडक्शन की प्रस्तुति

अनप्लग्ड सीजन की लांचिंग, सागर और आसपास के 52 कलाकारों का हुनर आएगा सामने, हरेक शनिवार गाना होगा लांच

▪️रावन फिल्म्स और शिवा एक्स म्यूजिक प्रोडक्शन की प्रस्तुति

तीनबत्ती न्यूज : 06 जनवरी,2024
सागर। :  रावन फिल्म्स और शिवा एक्स म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम Unplugged Sessions की लांचिंग शनिवार को सागर नगर के होटल सागर इन में हुई। इसकी सह संचालक संस्था सिद्धार्थ सितार है। लांचिंग के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में सागर व सागर के आसपास के क्षेत्रों से 52 गायकों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया है। इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि वर्ष 2024 के 52 हफ्तों में 52 सीजन होंगे जो यूट्यूब चैनल शिवा एक्स म्यूजिक एंड प्रोडक्शन पर हर शनिवार लांच किये जाएंगे।  पहली प्रस्तुति में भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन और मंत्र है। इसकी लॉचिंग में क्रिएशन प्रभावी  दिखा।
________________________

देखे : अनप्लग्ड सीजन की लांचिंग

________________________

कई बार कलाकार धन के आभाव में या आवश्यक साधनों के आभाव में आकर अपने हुनर को उन उचाईयों तक नहीं पहुंचा पाते, जिसके वो हकदार होते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सागर के बेहतरीन कलाकारों को एक उच्च स्तर का मंच मुहैया कराना है। 


रावन फिल्म्स के संस्थापक रिशांक तिवारी और सिद्धार्थ डेंगरे द्वारा इससे पहले भी युवाओं को केंद्रित करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। शहर में युवाओं को संगीत का बेहतरीन माहौल मिल सके इस उद्देश्य के साथ 3 महीने से गायकों, संगीतकारों, तकनीशियन आदि की लगातार बैठक कराई गई, शहर के युवाओं की शहर के वरिष्ठ कलाकारों के साथ संगत कराई गई जिससे कि नये युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अनुभव मिल सके।


सह संचालक संस्था सिद्धार्थ सितार द्वारा विगत वर्ष में कई कार्यक्रम कराये गए जिनमें कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। पार्थों घोष ने बताया कि एक प्लेटफार्म सभी ने मिलकर तैयार किया है । हमारी कोशिश है कि 52 शनिवार के बाद इसके सीजन 2 और 3 भी आए और ग्रुप  लगातार आगे बढ़ता रहे। 
जनता के ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद के साथ कलाकारों और आयोजकों ने यह अपील भी की है कि इस कार्यक्रम के हर एक एपिसोड को जरूर देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का 41वा राज्य सम्मेलन शुरू

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का 41वा राज्य सम्मेलन शुरू

तीनबत्ती न्यूज : 06 जनवरी ,2024
सागर : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का 41वा  राज्य सम्मेलन कामरेड सुबीर तालुकदार नगर (होटल पैराडाइज मकरोनिया) में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन की शुरुआत यूनियन के अध्यक्ष कामरेड संजय सिंह तोमर द्वारा यूनियन के ध्वजारोहण के साथ किया गया, तत्पश्चात शहीदों की बेदी में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
इस सम्मेलन के मंच को सागर इकाई के पूर्व अध्यक्ष कामरेड धर्मेंद्र यादव के नाम समर्पित किया गया तथा नगर के गेट का नाम सीमेंट यूनियन  मैहर के अध्यक्ष कामरेड मनीष शुक्ला एवं काम की याद में समर्पित किया गया।
तत्पश्चात  मध्य प्रदेश सीटू के महासचिव कामरेड  प्रमोद प्रधान ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन मे मजदूरों पर हो रहे उत्पीड़न पर चर्चा की।
उन्होंने बताया की मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा मलिक परस्त नीतियों का खुलकर समर्थन किया जा रहा है मध्य प्रदेश के अंदर न्यूनतम वेतन सलाहकार परिषद की बैठक भी पिछले कई वर्षों से नहीं बुलाई गई है इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज के समय में मजदूरों को संगठित करते हुए सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किए जाने की आवश्यकता है। 
सम्मेलन के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश जैन ने आसंदी से बोलते हुए इस सम्मेलन के सफल होने की कामना करते हुए उपस्थित दवा प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा दवा प्रतिनिधियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की । डॉ राजेंद्र चौधा डॉ प्रदीप चौहान एवं डॉ संजीव मुखारिया ने दवा प्रतिनिधियों के साथ अपने कई वर्षों के अनुभव को साझा किया , तथा सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
सम्मेलन को दवा विक्रेता संघ, एल आई सी , बीएसएनएल, एटक के विभिन्न पदाधिकारी ने, बारी-बारी से  इस सम्मेलन में उपस्थित मध्य प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए दावा प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं दी, इसके बाद मध्य प्रदेश के सह महासचिव कामरेड सौरभ मिश्रा ने शोक प्रस्ताव रखा ।

तत्पश्चात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के राज्य अध्यक्ष कामरेड  संजय सिंह तोमर ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश में दवा प्रतिनिधियों की स्थिति कंपनियों के द्वारा किए जा रहे दमन एवं उत्पीड़न एवं संघर्ष के महत्व को विस्तार पूर्वक सदस्यों के समक्ष रखा।
सम्मेलन को यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड शांतनु चटर्जी ने संबोधित करते हुए पूरे देश भर में विभिन्न दवा कंपनियों द्वारा चिकित्सा प्रतिनिधियों पर किए जा रहे उत्पीड़न एवं उनकी समस्याओं के बारे में बताया। सम्मेलन में यूनियन के राज्य महासचिव कामरेड शैलेंद्र शर्मा ने महासचिव प्रतिवेदन को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें 40 में राज्य सम्मेलन के उपरांत यूनियन के द्वारा किए गए विभिन्न आंदोलनों कार्यक्रमों एवं क्रियाकलापों का एक विस्तृत ब्यूरो महासचिव प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।प्रदेश के कोषाध्यक्ष कामरेड अनुराग सक्सेना ने यूनियन के आय और व्यय का लेखा-जोखा रखा l
इसके उपरांत प्रदेश भर से आए चुने हुए प्रतिनिधियों ने चर्चा शुरू की ज्ञात हो कि यह सम्मेलन अभी कल दिनांक 7 जनवरी तक चलेगा जिसमें महासचिव प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष रिपोर्ट के ऊपर प्रतिनिधि कल भी चर्चा में भाग लेंगे। तथा 41 में सम्मेलन में सचिव अभिषेक आनंद दुबे ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया!
 सागर इकाई के अध्यक्ष अनादि रावत तारिक खान मीडिया प्रभारी महेंद्र राय राहुल शर्मा नवीन इटोरिया आशीष सोनी बलवंत विश्वकर्मा हर्षित केसरवानी अजेंद्र सिंह ज़ोएब खान एवं सागर इकाई के अनेक सदस्य उपस्थित थे

Share:

बीजेपी विधायक बोले टीआई से अवैध शराब बेचने वालो को पहले मना करो दूसरी बार में डंडा चलाओ

बीजेपी विधायक बोले टीआई से अवैध शराब बेचने वालो को पहले मना करो दूसरी बार में डंडा चलाओ

तीनबत्ती न्यूज : 06 जनवरी,2024
सागर : सागर जिले की नरयावली विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। एक कार्यक्रम में उन्होंने मंच से सानौधा थाना प्रभारी से कहा कि कोई भी हो, एक बार मना कर दो और दूसरी बार डंडा चलाओ। जिस गांव के लोग आगे आएंगे, वहां मैं 100 प्रतिशत शराब बंद कराऊंगा।विधायक की बात सुन कार्यक्रम स्थल तालियां बजने लगी। 
________________

सुने : विधायक प्रदीप लारिया ने टी आई से कहा अवैध शराब वालो पर चलाए डंडा



________________

_______
शनिवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ग्राम डुंगासरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसी दौरान उन्होंने सानौधा थाना प्रभारी आरपी दुबे से कहा कि कोई भी हो, एक बार मना करो और दूसरी बार डंडा चलाओ। एक-दो गांव से इसकी शुरुआत करो।


कलेक्टर एसपी को लिख चुके है पत्र

विधायक प्रदीप लारिया इस बार अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे लगातार अवैध शराब के खिलाफ मुद्दा उठा रहे हैं। 27 दिसंबर को उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि सागर, राहतगढ़, नगर पालिका मकरोनिया, कर्रापुर, कैंट क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। लगातार आम जनता से शिकायतें मिल रही हैं।इनको बंद कराए।


_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

संजोग का जैन युवक- युवती परिचय सम्मेलन प्रारंभ, पुस्तिका का विमोचन

संजोग का जैन युवक- युवती परिचय सम्मेलन प्रारंभ, पुस्तिका का विमोचन

तीनबत्ती न्यूज : 6 जनवरी ,2024
सागर : संजोग समिति सागर के द्वारा अखिल भारतीय जैन युवक- युवती परिचय सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन 6 जनवरी शनिवार को आदर्श गार्डन में प्रारंभ हुआ मंच पर दो दर्जन युवक युवतियों ने आकर अपना परिचय दिया और अतिथियों ने परिचय पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ध्वजारोहण प्रेमचंद सौरभ उपकार और किरण जैन, प्रदीप जैन पड़ा परिवार ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन ने किया पुस्तिका का विमोचन भाजपा नेता संदीप बबलू सिनेमा देवरी, नेवी जैन सहित जैन पंचायत के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना संजोग समिति के देवेंद्र जैना स्टील, ऋषभ जैन, संतोष बिलहरा, सुरेंद्र डबडेरा, ने किया। सम्मेलन में देश और प्रदेश के अनेक स्थानों से संजोग समिति द्वारा प्रकाशित होने वाली परिचय पत्रिका में 1100 से अधिक प्रविष्टियां जिनमें युवक युवतियों के बायोडाटा और फोटो परिचय पुस्तिका में प्रकाशित की गई है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, उत्तराखंड आदि प्रांतों के लोग सम्मेलन में भाग पहुंचे। 
पहले दिन नम्रता जैन छतरपुर, पलक जैन जबलपुर, निकिता जैन सागर, सपना जैन मालथौन, मान्यता जैन ललितपुर, वैशाली जैन जैसीनगर, आकाश जैन महाराजपुर, प्रभास जैन बिलासपुर, अभिषेक चौधरी खुरई, सक्षम जैन भंडारा, आयुष जैन देहरादून, नितिन जैन बांदा, ध्रुव सेठी खुरई, गौरव जैन बेगमगंज, सौरभ जैन, शुभम जैन, अक्षय जैन, सजल जैन इंदौर, विवेक जैन बांदरी आदि ने मंच पर आकर अपने लिए वर और वधू कैसी हो इसके लिए अपनी बात रखी।
Share:

सागर शहर के प्रस्तावित बाय पास की स्वीकृति हेतु पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से मिले विधायक शैलेंद्र जैन

सागर शहर के प्रस्तावित बाय पास की स्वीकृति हेतु पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से मिले विधायक शैलेंद्र जैन

तीनबत्ती न्यूज : 05 जनवरी,2024
सागर : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के नव नियुक्त लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर सागर के प्रस्तावित बाय पास की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की एवं उसके अविलंब स्वीकृति हेतु आग्रह किया, उन्होंने मंत्री सिंह को बताया कि सागर संभागीय मुख्यालय है और बाय पास न होने के कारण सारा हैवी ट्रैफिक शहर के मध्य से होकर गुजरता है जिससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, कुछ तकनीकी कारणों से बाय पास की स्वीकृति में समस्या आ रही है ।कृपया इसे अविलंब स्वीकृति दिलाए।

_____



 मंत्री सिंह ने विधायक जैन को आश्वस्त किया कि बाय पास की स्वीकृति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर अविलंब स्वीकृति दिलाई जाएगी।
विधायक जैन के साथ मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल भी उपस्थित थे।
Share:

सुरखी को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : मंत्री गोविंद राजपूत

सुरखी को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : मंत्री  गोविंद राजपूत


तीनबत्ती न्यूज:5 जनवरी ,2024
सागर  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पहली ही मुलाकात में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु सुरखी के नगरीय क्षेत्र राहतगढ़, बिलहरा एवं सुरखी में करोड़ों रूपये की राशि स्वीकृत कराई है जिसमें नगरीय क्षेत्र राहतगढ़ किले के समीप पार्क निर्माण हेतु राशि 40 लाख, राहतगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर बनेनीघाट में सौंदर्यकरण हेतु अतिरिक्त राशि 93 लाख स्वीकृत की गई है वहीं बिलहरा नगर में तालाब निर्माण, सौंदर्यकरण एवं घाट निर्माण हेतु राशि 51 लाख, बिलहरा नगर में पार्क निर्माण हेतु राशि 31 लाख एवं सुरखी में पार्क निर्माण हेतु 24 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। 


श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में करोड़ों के विकास कार्य किये गये जिनसे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव भी अब शहरों जैसे सुविधायुक्त हो चुके हैं। भाजपा का संकल्प है कि हर गांव कस्बे को सर्वसुविधायुक्त बनाना है। जिसको लेकर लगातार प्रयास जारी है। यह तो शुरूआत है अभी तो सुरखी में विकास की नई इवारत लिखी जायेगी। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़, जैसीनगर, सीहोरा, बिलहरा, सुरखी में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क, बस स्टैण्ड हमारे विकास की कहानी बयां कर रहे हैं।


_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 41 वा राज्य सम्मेलन 6 जनवरी एवं 7 जनवरी को सागर में

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 41 वा राज्य सम्मेलन 6 जनवरी  एवं 7 जनवरी को सागर में

सागर : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 41 वा राज्य सम्मेलन कल दिनांक 6 जनवरी से एवं 7 जनवरी 2024 को  सागर में संपन्न होगा इस सम्मेलन के बारे में यूनियन के महासचिव कामरेड शैलेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में आम जनमानस से जुड़ी हुई दवाइयां से संबंधित मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी इसके अलावा मध्य प्रदेश में कार्य विभिन्न दवा कंपनियों में कार्य चिकित्सा प्रतिनिधियों की समस्याओं के ऊपर विचार विमर्श करते हुए समस्याओं के निधन हेतु कुछ ठोस निर्णय भी लिए जाएंगे। कामरेड शैलेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी यूनियन द्वारा आम जनमानस की दावों से जुड़ी हुई मांगों जैसे कि नकली दावों पर रोक लगाओ दावों के दाम कम करो और दावों में जीरो जीएसटी होनी चाहिए।



उन्होंने बताया कि दावों के दाम कम करने हेतु हमारे संगठन सरकार से या मांग कर रहा है कि सभी प्रकार की दवाइयां के लगाओं मूल्य द्वारा दवा कंपनियों में अपनी उत्पादन के प्रचार प्रसार हेतु, खर्च जोड़कर जोड़कर ही दवाइयां के काम तय किया जाना चाहिए, इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के मेडिकल उपकरणों के दाम भी काम करते हुए निर्धारित किए जाने की आवश्यकता है जिससे आम जनमानस को सस्ते मूल्य पर दवाइयां तथा मेडिकल उपकरण मिल सके, क्योंकि कोई भी व्यक्ति केवल आवश्यक पड़ने पर ही तथा अपने जीवन की रक्षा हेतु दवाइयां का उपयोग करता है ना कि मनोरंजन के लिए। कांग्रेस शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में कार्यरत दवा प्रतिनिधि जुड़ी हुई विभिन्न मांगों को लेकर हमारा संगठन संघर्षरत है जिनमें से प्रमुख मांगे निम्न प्रकार हैं

#- केंद्र सरकार से मांगे

1- शेष प्रमोशन कर्मचारी अधिनियम की रक्षा करें

2- सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाएं

3- सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में दवा प्रतिनिधियों के काम करने का अधिकार सुनिश्चित करें

4- दवा की कीमतें कम करें और आवश्यक दवाइयां पर जीरो जीरो जीएसटी सुनिश्चित करें

5- डाटा की गोपनीयता को सुरक्षित रखें

# नियोक्ताओं से मांगे

6- सेल्स के नाम पर उत्पीड़न एवं विक्टिमाइजेशन तुरंत बंद किया जाए

7- ट्रैकिंग और निगरानी के माध्यम से गोपनीयता में कोई घुसपैठ नहीं करें

8- कार्य स्थलों ( अस्पतालों और नर्सिंग होम) मैं आवाजाही सुरक्षित करें

मध्य प्रदेश सरकार से मांगे

9- औद्योगिक विवाद अधिनियम अधिनियम 1947 की धारा 2(s) मैं संशोधन कर सेल्स प्रमोशन को जोड़े ताकि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को कर्मकार की परिभाषा के रूप में परिभाषित किया जा सके

10- जिलेवार 8 घंटे का कार्य दिवस घोषित करें

11- न्यूनतम वेतन 26000 घोषित करें

कामरेड शर्मा ने बताया हमारा 41 से सम्मेलन का उ‌द्घाटन करने के लिए सीटू के अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव कां. प्रमोद प्रधान विशेष रूप से सागर पधार रहे हैं इस सम्मेलन में अखिल भारतीय संगठन fmrai के महासचिव कामरेड शांतनु चटर्जी एवं राष्ट्रीय सचिव कां देवाशीष विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं इस दो दिवसीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने हुए 138 दवा प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे इस 41वें सम्मेलन के चेयरमैन डॉक्टर सर्वेश जैन जी है। इनके अलावा विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेतृत्व करी साथी, सिटू के पदाधिकारी, एटक के पदाधिकारी, बीएसएनएल से कॉम डी. एस. टेकाम, lic यूनियन से एवं बैंक यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे।
 सागर इकाई के सचिव  अभिषेक आनंद ने बताया कि सारे शहर में जोरदार तैयारी करके बहुत सजावट करके सफल कॉन्फ्रेंस का आगाज किया है, सागर इकाई के अध्यक्ष आनंदी रावत ने बताया कि सागर के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया है जिसके कारण हम इस कांफ्रेंस को होस्ट कर पाए इस कांफ्रेंस की जानकारी हमारे मीडिया प्रभारी का. महेंद्र राय ने दी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड सचिन तलरेजा ने इस दो दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने का सागर इकाई के दवा प्रतिनिधियों को दिया है।

_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

कबड्डी एसोसिएशन की बार्षिक बैठक: संतोष दुबे चुने गए अध्यक्ष

कबड्डी एसोसिएशन की बार्षिक बैठक: संतोष दुबे चुने गए अध्यक्ष


तीनबत्ती न्यूज : 05 जनवरी ,2024
सागर। जिला कबड्डी एसोसिएशन सागर  की बैठक रामसरोज होटल में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी एस्सोशिएसन के संरक्षक शैलेश केशरवानी,  अध्यक्ष अनिल तिवारी ,संघ की सचिव संगीता भदोरिया एवं कबड्डी के खिलाड़ियों ने खेल प्रकोष्ठ के संतोष दुबे को कबड्डी एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया। सभी ने संतोष दुबे को माला पहनकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में कबड्डी के राज्य स्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों की तैयारीयो को लेकर


इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक शैलेश केसरवानी ने कहा कि समय के साथ-साथ कबड्डी का खेल भी प्रचलन में चलने लगा है प्रो कबड्डी जैसी लीग आजकल देश में हो रही है। हम सभी का प्रयास है कि आप सभी खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग ले और जीते जिससे सागर जिले का नाम रोशन हो। जल्द ही सागर में कबड्डी की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा।


 इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा हमारे सागर जिले की कबड्डी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना हम सभी की प्राथमिकता होगी जो भी कार्य कबड्डी खेल के हित में होगा उसे में निभाऊंगा और जहां भी मेरी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं आप सभी के साथ खड़ा रहूंगा।
इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष दुबे ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूर्ण ईमानदारी से निभाऊंगा और कबड्डी के खेल को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करूंगा कबड्डी खेल का जो भी विषय मेरे ध्यान में लाया जावेगा उसे मैं पूर्ण करूंगा। इसके पश्चात कबड्डी एसोसिएशन की सचिव संगीता भदोरिया ने सभी का आभार माना।


इस अवसर पर अभिषेक साहू गौरव राजपूत अशोक जैन राजेश ठाकुर रागिनी साहू प्रियंका जैन मिथिलेश जैन जितेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जाखड़ राखी गॉड प्रगति ठाकुर कमलेश  रोहित पवैया पृथ्वीराज चौहान विशाल शाक्य पुष्पेंद्र सिंह रोहित पवैया अंकित पांडे यह सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________













Share:

www.Teenbattinews.com

Archive