Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2024 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय


Astrology | Horoscope Astrology Forecast Horoscope Weekly


Astrology   | Horoscope
Astrology Forecast 
Horoscope Weekly

तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर, 2024

जीवन के आपाधापी मैं पिछला सप्ताह अभी अभी बीत गया । पिछला सप्ताह कुछ लोगों के लिए अच्छा रहा होगा कुछ लोगों के लिए बुरा रहा होगा और कुछ लोगों के लिए सामान्य रहा होगा । आने वाला यह सप्ताह भी ऐसा ही रहेगा कुछ लोगों के लिए अच्छा कुछ के लिए बड़ा और कुछ के लिए सामान्य रहेगा । यह साप्ताहिक राशिफल 16 सितंबर से 22 सितंबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से अश्वनी कृष्ण पक्ष की पंचमी तक के लिए होगी । 

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा । 18 तारीख को 6:56 प्रातः से मीन राशि में प्रवेश करेगा  ।  चंद्रमा 20 तारीख को 9:13 दिन से मेष राशि का हो जाएगा और 22 तारीख को 11:50 बजे दिन से वृष राशि में गोचर करेगा ।

_________________________

पितृ पक्ष :  पढ़ने के लिए क्लिक करे


यह भी पढ़ेPitru Paksha 2024: शुरू होने वाले हैं पितृ पक्ष, जानें कितने प्रकार के होते हैं पितृ : किन चीजों का रखे ध्यान

_________

यह भी पढ़े : Sagar: Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष पर 18 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्य : पंडित यशोवर्धन चौबे

________________________

इस पूरे सप्ताह मंगल मिथुन राशि में , बुध सिंह राशि में, गुरु वृष राशि में , वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे  ।  सूर्य प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा  ।  17 तारीख को 11:11  दिन से कन्या राशि में गोचर करेगा  ।  शुक्र प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा और 18 तारीख को 12:33 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा ।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।


मेष राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो यह  सप्ताह आपके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव लेकर आएगा  ।  प्रेम संबंधू में वृद्धि हो सकती है  ।  धन लाभ का योग कम  है  ।  आपके जीवन साथी का स्वास्थ अच्छा रहेगा  । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख अनुकूल है  ।  18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर ही कोई भी कार्य करना चाहिए  ।  22 तारीख को थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव  की पूजा करें  ।  गरीबों के बीच में पूरे सप्ताह काली उड़द का दान करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़े MP: लेडी कॉन्स्टेबल ने सब इंस्पेक्टर को कार से कुचला, 30 मीटर तक घसीटा: थाने में बॉयफ्रेंड के साथ जाकर बोली- हमने मारा

वृष राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  व्यापार उत्तम चलेगा  ।  आपके सुख में वृद्धि होगी  ।  संतान की उन्नति हो सकती है  ।  गलत रास्ते से थोड़ा बहुत धन आ सकता है । भाग्य से आपको  मदद मिल सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 , 17 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है  । 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भिखारियों के बीच में मसूर की दाल का दान करें  ।  मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़ेSagar Crime : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले कुएं में : देवरानी – जेठानी फंदे से लटकी मिली और नानी और नातिन के शव पानी में ▪️ छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या : परिजन है जेल में

मिथुन राशि

आपके सुख में वृद्धि होगी  ।  परंतु स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है  ।  भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे  ।  आपकी संतान आपका सहयोग करेगी  ।  भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं होगा  । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  22 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़े MP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका ,आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है  ।  व्यापार उत्तम चलेगा  । धन प्राप्त होगा  ।  भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी । दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख फलदायक है  ।  22 तारीख को  लाभ हो सकता है ।  16 और 17 तारीख को आपको सावधानी से सभी कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है । 

यह भी पढ़ेNational Lok Adalat : पर्पल स्कूटी पर बैठा कर घुमवाया और वाहन का नामांतरण कराया : तो लोक अदालत में एक हुए पति– पत्नी

सिंह राशि

सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । व्यापार में प्रगति होगी ।  धन लाभ होगा । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रह सकते हैं  ।  आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17  तथा 22 तारीख परिणाम दायक है  ।  18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन   विष्णु सहस्त्र नाम का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़ेअब किसी भी राशन दुकान से ले सकते है राशन उपभोक्ता ▪️पोर्टेबिलिटी लागू होने से राशन लेने में सहूलियत : गोविंद सिंह राजपूत

कन्या राशि

इस सप्ताह आप का स्वास्थ ठीक रहेगा  । कचहरी के कार्यों में प्रगति हो सकती है  ।  धन लाभ होगा  ।  व्यापार अच्छा चलेगा  ।  शत्रु शांत हो सकते हैं  । आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 सितंबर उत्तम है  ।  सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़ेSagar Crime : बेटे का घोंटा गला, बेटी को दे दिया जहर और मां ने फांसी पर लगाकर आत्महत्या की : मासूम बेटी की हालत गंभीर

तुला राशि

इस सप्ताह आप के प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है । अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं  ।  कचहरी के कार्यों में प्रगति हो सकती है  ।  उत्तम धन आ सकता है  ।  व्यापार उत्तम चलेगा  ।  भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी । आपके लिए 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है  ।  18, 19 और 22 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ेVideo : MP : मन्नत पूरी होने पर पिता ने बेटे को तौला रुपयों से : मंदिर में किया लाखों का दान ▪️ 10-10 रुपए के नोट की एक हजार से अधिक गड्डियां चढ़ाई

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  धन आने की पूर्ण संभावना है  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी  ।  दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें  ।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में पूरी गड़बड़ी हो सकती है  । संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  । इस सप्ताह आपके लिए 16 , 17 और 22 तारीख उत्तम है  ।  20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है ।

यह भी पढ़ेसीएम डा मोहन यादव ने अपर कलेक्टर को किया सस्पेंड : लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते पकड़ा था अपर कलेक्टर को

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  धन आने की उम्मीद है  ।   भाग्य आपका साथ देगा  ।व्यापार उत्तम चलेगा  ।  व्यापार में थोड़ी कमी हो सकती है परंतु व्यापार ठीक-ठाक रहेगा  । 18 और 19 तारीख को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे  ।  22 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भिखारियों के बीच में तिल का दान दें । बुधवार को गणेश जी की विशेष पूजा करें ।  सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है ।

यह भी पढ़े : Regional Industry Conclave Sagar 2024: बीड़ी, अगरबत्ती सहित समस्त पुराने उद्योगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार वचनबद्ध ▪️2025 औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : मंत्री गोविंद राजपूत

मकर राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का तथा पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ दे सकता है  ।  लंबी यात्रा का योग बन सकता है  ।  संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 सितंबर लाभदायक हैं ।  सप्ताह के बाकी दिन  भी ठीक-ठाक है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।


कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है  ।  आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है  ।  भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा  । सामान्य धन का योग है  ।  आपको अपने संतान से सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा  । इस सप्ताह आपके लिए 16 , 17 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

यह भी पढ़ेMP : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों और अन्य पर सीबीआई ने दर्ज की FIR ▪️ तेंदूपत्ता गोदाम में लगी कथित आग में करोड़ों की बीमा राशि के निपटारे में की गई मिलीभगत

मीन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।  आपके सुख में कमी हो सकती है ।  कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी  ।  भाग्य आपका साथ देगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 सितंबर उत्तम है  ।  16 और सितंबर 17 सितंबर को आप कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करें  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

___________

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

___________

जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Sagar: नगरपालिका उपचुनाव में अनुशासनहीनता का नोटिस मिला BJP पार्षद को

Sagar: नगरपालिका उपचुनाव में अनुशासनहीनता का नोटिस मिला BJP पार्षद को


तीनबत्ती न्यूज : 14 सितम्बर ,2024

सागर : सागर जिले की मकरोनिया नगर पालिका के उपचुनाव में मीडिया के सामने प्रतिकूल टिप्पणी करने वाले बीजेपी पार्षद महेंद्र सिंह ठाकुर को जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 



बीजेपी जिला महामंत्री श्याम तिवारी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक महेंद्र सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षद है पार्टी आपसे अपनी विचारधारा और अनुशासन की अपेक्षा रखती है ।परंतु विगत दिवस नरयावली विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र में हुये उपचुनाव के दौरान आपके द्वारा मीडिया के समक्ष जो टिप्पणी की गयी है इस तरह की टिप्पणी से पार्टी की छवि धूमिल होती है।

यह भी पढ़े : मकरोनिया नगरपालिका : पार्षद के उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत: विधायक .प्रदीप लारिया के नेतृत्व में : बीजेपी ने छीनी सीट

पार्षद महेंद्र सिंह से  कहा गया है कि इस संबंध में दो दिवस के अंदर  गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

जबलपुर रेल मंडल की बैठक में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल सुविधाओं के विस्तार का रखा विजन

जबलपुर रेल मंडल की बैठक में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल सुविधाओं के विस्तार का रखा विजन



तीनबत्ती न्यूज : 14 सितम्बर, 2024

जबलपुर :  जबलपुर में आयोजित जबलपुर रेल मंडल के सांसदों और अधिकारियों की हुई बैठक में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने अधिकारियों को लोकसभा क्षेत्र सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के विजन से स्पष्ट तौर पर अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए चिंता की जा रही है, रेल बजट के लिए बड़ी राशि जारी की गई है इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि इस क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार करें और असंभव कार्य को संभव बनाने की सोच के साथ नयी योजनाएं बनाएं और उनको मूर्त रूप दें साथ ही साथ जो धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहे है, उनको गति दे ताकि जल्दी से जल्दी यात्रियों को उन सुविधाओं का लाभ मिल सके। 

यह भी पढ़ेMP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा

यह सुझाव दिए बैठक में

बैठक में उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रेन संख्या 22614 अयोध्या से रामेश्वरम चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन जो वाया जबलपुर होकर जाती है उसे अन्य दिनों में वाया कटनी दमोह सागर विदिशा भोपाल नागपुर से चलाया जाए, ट्रेन संख्या 12194 जबलपुर से बेंगलुरु तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को भी अन्य दिनों में वाया कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, भोपाल नागपुर से चलाया जाए। ट्रेन संख्या 22684 लखनऊ से बेंगलुरु तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन जो वायां जबलपुर होकर चलती है इसे भी सप्ताह के अन्य दिनों में वाया कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, भोपाल से चलाया जाए। ट्रेन संख्या 22407/22408 निजामुद्दीन अंबिकापुर साप्ताहिक ट्रेन जो सागर से चलती है इसे प्रतिदिन या सप्ताह में तीन बार चलाया जाए और इसमें स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाई जाए । गोंडवाना एक्सप्रेस जो रात 2:30 बजे सागर आती है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है ।

 यह भी पढ़ेSagar Crime : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले कुएं में : देवरानी – जेठानी फंदे से लटकी मिली और नानी और नातिन के शव पानी में ▪️ छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या : परिजन है जेल में

प्रस्तावित नई ट्रेन संख्या 22137/22138 दमोह-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन दमोह से सागर के रास्ते नई ट्रेन चलाया जाना बरसों से लंबित है उसे शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। शिप्रा एक्सप्रेस 22911 इंदौर हावड़ा पूर्व रेल मंत्री की घोषणा अनुसार इसे प्रतिदिन चलाने की व्यवस्था की जाए। इन ट्रेनों के किये जाए स्टॉपेज-- ट्रेन क्रमांक 22172 वंदे भारत एक्सप्रेस उसका स्टॉपेज बीना जंक्शन में किया जाए। ट्रेन क्रमांक 22181 जबलपुर निजामुद्दीन इसका स्टॉपेज सागर शहर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में किया जाए। ट्रेन संख्या 22162 दमोह- भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक बढ़ाया जाए। ट्रेन संख्या 14630 पातालकोट एक्सप्रेस इसका ठहराव मंडी बामोरा स्टेशन पर किया जाए, सागर शहर के मकरोनिया उपनगरीय क्षेत्र में ट्रेन संख्या 2281 और 22182 एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, शिप्रा एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ेअब किसी भी राशन दुकान से ले सकते है राशन उपभोक्ता ▪️पोर्टेबिलिटी लागू होने से राशन लेने में सहूलियत : गोविंद सिंह राजपूत

 उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बीना जंक्शन में विभिन्न सुधार करने हेतु 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए, जो आर.ओ.बी. निर्माण के कार्य चल रहे हैं उनका कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, बीना-सागर स्टेशन की तरह अन्य स्टेशनों पर सोलर प्लांट लगाए जाएं। बीना जंक्शन महत्वपूर्ण जंक्शन है इसलिए इस स्थान पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए और स्टेशन की सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए ‘’कवच’’ जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का उपयोग किया जाए। 

उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेशनों पर जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थान और डॉक्टर हरिसिंह गौर के छायाचित्र भी बनाए जाएं ताकि लोगों को यहां के ऐतिहासिक और महापुरुषों के बारे में जानकारी हो। इसके अलावा बैठक में उन्होंने सागर-विदिशा 05, लोकसभा क्षेत्र में यात्री सुविधा और रेल सुविधाओं की विस्तार के संबंध में अन्य कई सुझाव दिए और अधिकारियों को सुझाव पर कार्यवाही करते हुए क्रियान्वित करने को कहा


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

National Lok Adalat : पर्पल स्कूटी पर बैठा कर घुमवाया और वाहन का नामांतरण कराया : तो लोक अदालत में एक हुए पति– पत्नी

National Lok Adalat : पर्पल स्कूटी पर बैठा कर घुमवाया और वाहन का नामांतरण कराया : तो लोक अदालत में एक हुए पति– पत्नी 


तीनबत्ती न्यूज : 14 सितम्बर ,2024

मंदसौर ; मंदसौर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ( National Lok Adalat ) में एक मामले में स्कूटी ने पति पत्नी को मिलाया। राष्ट्रीय लोक अदालत खण्डपीठ क्र. 18 में विगत कई वर्षों से बिछड़ा हुआ परिवार एक हुआ। जब श्री गंगाचरण दुबे, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय (Principal Judge, Family Court, Ganga Charan Dubey) द्वारा मध्यस्थता कर रूठी हुई पत्नी को उसके पसंदीदा वाहन पर्पल स्कूटी पर बिठवाकर घुमवाया और वाहन का नामांतरण पत्नी के नाम कराकर उसे वाहन स्वामिनी बनवाया, तो नाराज घर छोड़कर गई पत्नी अपना गुस्सा छोड़कर पति के साथ जाने को तैयार हो गई और बिछड़ा परिवार एक हो गया।

 यह भी पढ़ेMP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा

यह था मामला

घटना यह है कि मनोज की शादी प्रज्ञा (परिवर्तित नाम) के साथ दिनांक 29 अप्रैल .2021 को हिन्दू रीति-रिवाज से जीवन जिला नीमच में सम्पन्न हुई, दोनों के दाम्पतय से एक पुत्री प्रज्ञा के मायके में उत्पन्न हुई। जब मनोज उसे लेने गांव गया, तो उसकी पत्नी के परिजनों ने अभद्र व्यवहार व गाली-गलौच कर अपमानित किया और अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। अनेकों प्रयासों के बाद पत्नी विवाद समाप्त कर नहीं आई और मनोज को दाम्पत्य सुखों से वंचित कर दिया, दोनों के मध्य विवाद इतना बढ़ा कि बात तलाक तक जा पहुंची। मनोज ने दाम्पत्य अधिकारों की पुनर्स्थापना और तलाक की याचिका प्रस्तुत कर दी।



यह भी पढ़ेSagar Crime : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले कुएं में : देवरानी – जेठानी फंदे से लटकी मिली और नानी और नातिन के शव पानी में ▪️ छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या : परिजन है जेल में

पति अकेला जाता था स्कूटी से

न्यायालय ने राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जब  गंगाचरण दुबे, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय ने पति-पत्नी से संवाद किया तो ज्ञात हुआ कि वास्तविक विवाद क्रूरता या पत्नी के परित्याग अथवा जारता की स्थिति में रहने का नहीं है। अपितु पति-पत्नी एक वस्त्र विक्रेता की दुकान पर कार्य करते थे और दोनों ने अपने मासिक वेतन से एक पर्पल रंग की स्कूटी क्रय की थी। पत्नी गृह कार्य करते हुए दुकान पर काम से जाने में विलम्बित होती थी और पति मनोज स्कूटी लेकर अकेला काम पर पहुंच जाता था। पत्नी या तो पैदल या अन्य साधन से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होती थी, इसी विवाद के चलते वह नाराज होकर अपने मायके चली गई और उसने मनोज के साथ आने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ेSagar Crime : बेटे का घोंटा गला, बेटी को दे दिया जहर और मां ने फांसी पर लगाकर आत्महत्या की : मासूम बेटी की हालत गंभीर

फिर स्कूटी बनी जोड़ने का जरिया

समझौतावार्ता के दौरान  गंगाचरण दुबे, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय ने पूछा कि वाहन का रंग किसके द्वारा पसंद किया गया था, पत्नी की पसंद से लिए गए वाहन का तथ्य अवगत करने पर न्यायाधीश द्वारा नाराज पत्नी को पर्पल स्कूटी पर सवारी करने हेतु शहर भेजा गया और यह भी यह भी सुझाव दिया गया कि यदि वाहन का नामांतरण, पत्नी के नाम पर करा दिया जाए तो इस पर पत्नी प्रज्ञा सहर्ष स्वीकार रही तथा वाहन सवारी तथा नामांतरण के प्रपत्र फार्म नं. 29-30 न्यायालय में प्रस्तुत होने पर नाराज पत्नी अपने पति के साथ जाने को तैयार हुई और राष्ट्रीय लोक अदालत में उन्होंने प्रकरण समाप्त कराकर अपने दाम्पत्य को पुनर्स्थापित करा लिया। मामले में प्रज्ञा की ओर से इस्माईल मंसूरी और मनोज की ओर से घनश्याम गुजराती अधिवक्ताओं ने न्यायमित्र के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

MP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा

MP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने  : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा



तीनबत्ती न्यूज : 14 सितम्बर ,2024

मंदसौर :  टायलेट को लेकर बेहद चर्चित और सराही गई फिल्म "टायलेट एक प्रेमकथा " (film "Toilet: Ek Prem Katha") जैसी हकीकत आज भी सामने आ रही है। जिनसे परिवार बिखर रहा है। मध्यप्रदेश में आज  14 सितम्बर को आयोजित की राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat )में भी ऐसा मामला सामने आया। प्रदेश में मंदसौर ( Mandsaur district ) जिले में आयोजित लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय गंगा चरण दुबे (Principal Judge, Family Court, Ganga Charan Dubey ) की खण्डपीठ क्र. 18 में चर्चित फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की पुनरावृत्ति देखने को मिली। न्यायालय की मध्यस्थता से पति का पिता, बहु के लिए घर में शौचालय बनाने को तैयार हुआ और परिवार बिखरने से बच गया।

यह भी पढ़ेSagar Crime : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले कुएं में : देवरानी – जेठानी फंदे से लटकी मिली और नानी और नातिन के शव पानी में ▪️ छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या : परिजन है जेल में

पहले मामला था दहेज प्रताड़ना का,लेकिन निकला कुछ और

मामला यह था कि नसरीन का निकाह जुवेद अहमद (परिवर्तित नाम) के साथ दिनांक 26.04.2019 को दावतखेड़ी में 51,786/- रुपये मेहर के साथ तय हुआ, कुछ समय पश्चात् नसरीन ने अपने पति व उसके परिजनों पर आक्षेप किया कि वे उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते है, एक लाख रुपये दहेज मांगते हैं, उसकी ससुराल में देखभाल नहीं होती है, डिलेवरी उपरांत उत्पन्न पुत्र की सही देखभाल न होने के कारण मृत्यु हो गई, पति की मां, ससुर, पांच नन्दों के द्वारा सामुहिक मारपीट कर प्रताड़ना की जाती है। इस क्रूरता के कारण उसने दिनांक 14 मई 2023 को घर छोड़ दिया। अनावेदक एवं उसके परिजनों ने कहा कि एक लाख रुपये लिए बिना मत आना, इस पर नसरीन ने अपने परिजनों के विरुद्ध मुकदमें संस्थित किए और स्वयं के भरण-पोषण दिलाए जाने की मांग की।

यह भी पढ़े : Video : MP : मन्नत पूरी होने पर पिता ने बेटे को तौला रुपयों से : मंदिर में किया लाखों का दान ▪️ 10-10 रुपए के नोट की एक हजार से अधिक गड्डियां चढ़ाई

न्यायाधीश ने समझी हकीकत तो टायलेट का मामला सामने आया

परिवार न्यायालय में प्रकरण पहुंचने पर जब  गंगाचरण दुबे, प्रधान न्यायाधीश ने पक्षकारों के मध्य समझौता कार्यवाही कराई गई, तो वस्तुस्थिति ज्ञात हुई कि विवाद कुछ और ही था। जुवैद की पांच बहनें, नसरीन के जेठ और उनकी पत्नी तथा माता-पिता संयुक्त परिवार में रहते हैं तथा उनके घर में शौचालय नहीं है। जिससे घर की महिलाओं को शौच हेतु लगभग एक किलोमीटर दूरी तक जाना होता है। समस्या ज्ञात होते ही न्यायालय द्वारा परामर्श दिए जाने पर जुवैद के पिता शौचालय निर्मित कराने को तैयार हो गए और दो माह के भीतर उन्होंने शौचालय निर्माण करने हेतु न्यायालय को लिखित आश्वासन दिया । 

यह भी पढ़ेNational Lok Adalat : मंदसौर में पर्पल स्कूटी पर बैठा कर घुमवाया और वाहन का नामांतरण कराया : तो लोक अदालत में एक हुए पति– पत्नी

।इस पर वर्षों से रूठी नसरीन, जुवैद के साथ संयुक्त परिवार को वापस हुए। मामले में नसरीन की ओर से अनवर अहमद और जुवैद की ओर से शेरू मंसूरी अधिवक्ताओं ने न्यायमित्र के रूप में तथा शुभम जैन, अधिवक्ता ने खण्डपीठ के सुलहकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। परिवार न्यायालय मंदसौर में कुल 60 प्रकरणों का निराकरण हुआ।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive