Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सैकड़ो किसानों की कराई बीजेपी की सदस्यता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने

सैकड़ो किसानों की कराई बीजेपी की सदस्यता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने



 

तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर ,2024

सागर:भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहर्रा  पहुंचे ।जहां मंत्री श्री राजपूत ने सैकड़ो किसानों की सदस्यता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए जानी जाती है । हर वर्ग को ध्यान में रखकर भाजपा ने योजनाएं बनाई है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति के लिए आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर उन के स्वास्थ्य की चिंता की अब 70 साल से अधिक आयु के लोग  भी 5लाख तक का आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करा सकते है ।वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए भाजपा सरकार ने किसान सम्मन निधि सहित अन्य योजनाएं चलाकर किसान भाइयों को संबल प्रदान किया है। 

यह भी पढ़ेकेंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार बोले : पूरे खानदान को चुनौती आरोप सिद्ध करे वर्ना परिणाम भुगतने तैयार रहे ▪️ पूर्व बीजेपी मंत्री मानवेंद्र सिंह ने लगाए थे अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

श्री राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश में  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना में हमारी बहनों को सशक्त बनाया है वही आप सबके आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है। राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए आप सभी लोग भाजपा के सदस्य बने। भाजपा की सदस्यता लेने के लिए 88 0000 2024 पर मिस कॉल दें और भाजपा के सदस्य बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। 


इस अवसर पर सुरखी विधानसभा  के प्रभारी डॉ वीरेंद्र पाठक ने सदस्यता लेने के लिए मोबाइल नंबर तथा अन्य विधि की जानकारी दी।  सुखदेव मिश्र ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इससे जुड़कर आप अपने क्षेत्र ,देश ,प्रदेश का विकास सुनिश्चित करें ।रामेश्वर नामदेव ने अपने उद्बोधन में सभी क्षेत्र वासियों का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़ने के लिए एक मिस कॉल बस दें जिन लोगों को जानकारी नहीं है वह क्षेत्र के युवाओं से मिलकर सदस्यता करा सकते हैं खासतौर से युवा वर्ग सदस्यता अभियान में सक्रियता के साथ घर-घर जाकर माता ,बहनों तथा बुजुर्गों को भाजपा का सदस्य बनाएं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, रामकुमार यादव ,अजब सिंह, शैलेंद्र सिंह,सरपंच पहलाद पटेल ,  सचिव चन्द्रकान्ता तिवारी ,  अतुल दुबे ,अंशुल दुबे,  डॉ जेएस ठाकुर ,सरपंच राम प्रकाश, गौरी पटेल ,हरि गोपाल कुर्मी ,विजय पटेल ,वीरेंद्र पटेल, सचिव विनोद दुबे  ,सरपंच आशाराम   के कान्त पाठक, सरपंच छोटे चढ़ार ,सरपंच बलराम यादव , भारत सिंह यादव,   सरपंच छोटू ठाकुर  ,डा जे एस ठाकुर , रामचरण विश्वकर्मा ,अजय सिंह ठाकुर, दिनेश साहू  ,आषीश मिश्रा, सहित सैकड़ो क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

आयुर्वेद कालेज निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया विधायक शैलेंद्र जैन ने

आयुर्वेद कालेज निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया विधायक शैलेंद्र जैन ने

तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर ,2024

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से सागर चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है, इसी दिशा में आयुर्वेद के माध्यम से चिकित्सा के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से सागर में आयुर्वेद महाविद्यालय स्वीकृत कराया था।जिसका नामकरण मुख्यमंत्री द्वारा सागर प्रवास के दौरान आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम से किया गया है।




यह भी पढ़ेकेंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार बोले : पूरे खानदान को चुनौती आरोप सिद्ध करे वर्ना परिणाम भुगतने तैयार रहे ▪️ पूर्व बीजेपी मंत्री मानवेंद्र सिंह ने लगाए थे अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

विधायक जैन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेद महाविद्यालय के निर्माण के  लिए 70 करोड़ रुपए की स्वीकृती दी गई  है यह राशि 60 अनुपात 40 में होगी,जिसमे प्रथम चरण में महाविद्यालय और 100 बिस्तर का चिकित्सालय संचालित होगा और महाविद्यालय बनेगा ,रविवार को विधायक जैन ने जिला आयुष अधिकारी डा जोगेंद्र ठाकुर और उनकी  टीम के साथ चिकितशालय के लिए भोपाल रोड स्थित लहदारा पर स्थान का निरीक्षण किया।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार बोले : पूरे खानदान को चुनौती आरोप सिद्ध करे वर्ना परिणाम भुगतने तैयार रहे ▪️ पूर्व बीजेपी मंत्री मानवेंद्र सिंह ने लगाए थे अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार बोले : पूरे खानदान को चुनौती आरोप सिद्ध करे वर्ना परिणाम भुगतने तैयार रहे

▪️ पूर्व बीजेपी मंत्री मानवेंद्र सिंह ने लगाए थे अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप 


तीनबत्ती न्यूज: 15 सितम्बर ,2024

सागर : मध्यप्रदेश में बीजेपी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आज केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार (Union Minister Dr Virendra Kumar) ने  दमोह में पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह के लगाए आरोपों पर तीखे तेवर दिखाए और उन्हें खुली चेतावनी दी है और कहा कि सजा भुगतने भी तैयार रहे। केंद्रीय मंत्री ने मानवेंद्र सिंह को आयतित नेता बताया और कहा कि उनको तो दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद भी नही पता है स्वय के लिए पार्टी में आए है। 

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए थे आरोप मानवेंद्र सिंह ने

कल रविवार 14 सितंबर को छतरपुर में पूर्व बीजेपी मंत्री मानवेंद्र सिंह भवर राजा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री लाल दीवान अहिरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जो व्यक्ति अपराधी है। मर्डर जैसे केस हैं, कई अपराध दर्ज है। इन्होंने शासकीय जमीन में मकान बना रखा हैं, बूथ कैपचरिंग और खनन के आरोप हैं, ऐसे युवक लोकेन्द्र सिंह को केंद्रीय मंत्री और सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक ने अपना प्रतिनिधि बना रखा है। ऐसे अपराधियों को अगर केंद्रीय मंत्री संरक्षण देंगे तो क्षेत्र में अपराध बढ़ेंगे। 

यह भी पढ़ेMP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा

पीएमओ में की शिकायत

भाजपा के पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह 'भवर राजा' ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल केंद्रीय मंत्री ने सांसद प्रतिनिधि बनाए है। जिनको लेकर विवाद हो रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री लाल दीवान अहिरवार ने पूर्व मंत्री भवर राजा से शनिवार को शिकायत की थी। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह से करने की बात कही है। बता दें कि विधायक कामाख्या प्रताप सिंह पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह के बेटे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा था- प्रशासन कार्रवाई करे, चाहे वह किसी पार्टी का हो। पूर्व मंत्री भवर राजा ने कहा था- शिकायतकर्ता (लाल दीवान अहिरवार) ने मुझे अपनी व्यथा बताई है और ऊपर भी शिकायत भेजी है। मेरे पास आए थे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। यह व्यक्ति शासकीय योजनाओं में दखलअंदाजी देता है। यह व्यक्ति क्षेत्रीय विधायक के काम में दखलअंदाजी देता है। शिकायतकर्ता ने जो कहा है वह सही है। प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। मानवेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री खटीक की बर्खास्तगी की मांग भी की है।

यह भी पढ़ेSagar Crime : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले कुएं में : देवरानी – जेठानी फंदे से लटकी मिली और नानी और नातिन के शव पानी में ▪️ छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या : परिजन है जेल में

मानवेंद्र सिंह के पूरे खानदान को चुनौती आरोप सिद्ध कर दे :  डा वीरेंद्र कुमार

दमोह में आज रविवार को एक श्रमदान कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय ने आरोपों पर कहा- आरोप लगाने वालों को कोई रोक नहीं सकता, लेकिन मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं, वह एक आरोप सिद्ध करके बता दें, मैं हर तरह की सजा भुगतने तैयार हूं। वह (मानवेंद्र सिंह) राजनीति में स्वयं के लिए आए हैं उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को, एकात्म मानववाद को नहीं पढ़ा। हम तो हर चौराहे पर चर्चा करने तैयार है। उनसे मेरा कहना है कि पहले वह एकात्म मानववाद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समझें। जिस पूंजीवाद और एकात्म मानववाद की कल्पना उन्होंने की थी उस पर एक पन्ने की बहस तो हमसे कर लें, फिर हम पर आरोप लगाए।




यह भी पढ़े अब किसी भी राशन दुकान से ले सकते है राशन उपभोक्ता ▪️पोर्टेबिलिटी लागू होने से राशन लेने में सहूलियत : गोविंद सिंह राजपूत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा जीवन खुली किताब है। 29 साल हो गए जिसमें चार बार सागर  सीट से और अब यहां से सांसद हूं। एक व्यक्ति को तकलीफ केवल इसलिए हो रही है कि वो वहां जो अवैध कारोबार कर रहे थे मैंने उन्हें रुकवाया है। उससे तड़पकर इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे। मैं केवल उनको नहीं उनके पूरे खानदान को चुनौती देता हूं कि पूरा खानदान और उनके जितने रिश्तेदार हैं एक आरोप सिद्ध करके बता दें। अब जब मुझे उन्होंने छेड़कर बरैया के छत्ते में हाथ डाला है तो फिर आरोप लगाने वालों को तैयार रहना चाहिए।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

Sagar: Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष पर 18 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्य चकराघाट पर : पंडित यशोवर्धन चौबे

Sagar: Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष पर 18 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्य चकराघाट पर : पंडित यशोवर्धन चौबे


तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर ,2024

सागर:  प्रत्येक विक्रम संवत अनुसार इस विक्रम संवत 2081 मैं प्रतिवर्स अनुसार इस वर्ष भी चकरा घाट तालाब पर शीतला देवी मंदिरकेफर्श पर से लेकर बाल भोले घाट तक तर्पण कार्य समाहित और संचालित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  दिनाँक 18 सितम्बर 2024 दिन बुधवार  से भादो के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से चौबे परिवार के चौथी पीढ़ी के सदस्य एवं विगत 29 वर्ष से तालाब पर चकरा घाट पर तर्पण का कार्य सामूहिक रूप से करवा रहे पंडित यशोवर्धन चौबे ने बताया कि यह यम/ नियम /संयम /में समाहित अपने पितरों की ऋण से उऋणी होने के लिए भादों की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से कुआर के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक क्रमशः 15 दिन तक पित्रचर्या नाम का वह शब्द जो पित्रो की तृप्ति और भुक्ती मुक्ती के लिये प्राप्ति का  कारक है।

यह भी पढ़े : Pitru Paksha 2024: शुरू होने वाले हैं पितृ पक्ष, जानें कितने प्रकार के होते हैं पितृ : किन चीजों का रखे ध्यान

ऐसे पितरों के आशीर्वाद प्राप्ति वंश वृद्धि व सभी का कल्याण हो इस कामना के साथ तर्पण का कार्य प्रातकाल,ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 5बजे  से शीतला देवी माता मदिर चकराघाट  तालाब पर आरंभ किया जाएगा।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

Pitru Paksha 2024: शुरू होने वाले हैं पितृ पक्ष, जानें कितने प्रकार के होते हैं पितृ : किन चीजों का रखे ध्यान

Pitru Paksha 2024: शुरू होने वाले हैं पितृ पक्ष, जानें कितने प्रकार के होते हैं पितृ : किन चीजों का रखे ध्यान 


तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर ,2024

पितृ पक्ष की शुरुआत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से होती है। तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि। पितृ पक्ष के 15-16 दिनों के बाद पितरों के सम्मान में  तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पितर पृथ्वी पर आते हैं।  तर्पण, श्राद्ध आदि सभी प्रसन्न या असंतुष्ट पितरों के लिए किया जाता है। पितृ दोष से पीड़ित लोग पितृ पक्ष के दौरान इससे छुटकारा पाने के उपाय भी कर सकते हैं। पितृ पक्ष में तर्पण, श्राद्ध आदि की 16 तिथियां होती हैं। प्रत्येक पूर्वज की अपनी-अपनी निश्चित तिथि होती है जिस दिन उनके लिए तर्पण, श्राद्ध आदि किया जाएगा। जिनकी मृत्यु की तारीख अज्ञात होती है उनके लिए भी अमावस्या की तिथि तर्पण के लिए शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष कब है और कितने परकर पितर होते हैं। 

यह भी पड़े Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

2024 में श्राद्ध पक्ष कब है?

इस वर्ष का पितृ पक्ष 17 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से शुरू हो रहा है। इस दिन श्राद्ध पूर्णिमा रहेगी। पितृ पक्ष 2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या या आश्विन अमावस्या के दिन समाप्त होता है। कुछ में तिथियों का अंतर के चलते 18 सितम्बर से शुरुआत हो रही है। 

श्राद्ध मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 17 सितंबर को प्रातः 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 18 सितंबर को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगा। श्राद्ध संपन्न करने के लिए कुतुप, रौहिण मुहूर्त अच्छा माना गया है।

कुतुप मूहूर्त - प्रातः 11:51 से दोपहर 12:40

रौहिण मूहूर्त - दोपहर 12:40 से 13:29

अपराह्न काल - 13:29 से 15:56


यह भी पढ़ेSagar: Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष पर 18 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्य : पंडित यशोवर्धन चौबे

श्राद्ध की प्रमुख तिथियां

पितृ पक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध- 17 सितंबर 

प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध (पितृपक्ष आरंभ)- 18 सितंबर  

द्वितीया तिथि का श्राद्ध- 19 सितंबर 

तृतीया तिथि का श्राद्ध- 20 सितंबर

चतुर्थी तिथि का श्राद्ध- 21 सितंबर

पंचमी तिथि का श्राद्ध- 22 सितंबर 

षष्ठी और सप्तमी तिथि का श्राद्ध- 23 सितंबर 

अष्टमी तिथि का श्राद्ध- 24 सितंबर

नवमी तिथि का श्राद्ध- 25 सितंबर

दशमी तिथि का श्राद्ध- 26 सितंबर

एकादशी तिथि का श्राद्ध- 27 सितंबर 

द्वादशी तिथि का श्राद्ध- 29 सितंबर

त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध- 30 सितंबर 

चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध- 1 अक्टूबर 

सर्व पितृ अमावस्या, पितृ पक्ष समाप्त- 2 अक्टूबर 

कितने प्रकार के होते हैं पितर

शास्त्रों के अनुसार चंद्रमा के ऊपर एक और लोक है, जिसे पितरों का लोक माना जाता है। पुराणों के अनुसार पितरों को दो भागों में बांटा गया है। एक हैं दिव्य पितर  और दूसरे हैं मनुष्य पितर। दिव्य पितर मनुष्य और जीवित प्राणियों के कर्मों के आधार पर उनका न्याय करते हैं। अर्यमा को पितरों का मुखिया माना जाता है और उनके न्यायाधीश यमराज हैं।

यह भी पढ़े National Lok Adalat : पर्पल स्कूटी पर बैठा कर घुमवाया और वाहन का नामांतरण कराया : तो लोक अदालत में एक हुए पति– पत्नी

पितरों को कैसे मिलता है भोजन ?

पुराण कहते हैं कि पितर गंध और स्वाद के तत्वों से प्रसन्न होते थे। दूसरी ओर, शांति के लिए जातक जब जलते हुए उपले (गाय के गोबर से बने कंडे) में गुड़, घी और अन्न अर्पित करते हैं तो गंध पैदा होती है। वे इसी गंध से भोजन करते हैं।

पितृ पक्ष में पितरों को जल कैसे दें ? 

पितरों को जल अर्पित करने की विधि को तर्पण कहा जाता है। कुश लें, हाथ जोड़ें और जिन्हें अर्पित करें उनका ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें ‘ॐ आगच्छन्तु में पितर एवं ग्रहन्तु जलान्जलिम’" अब इसे धीरे-धीरे अपने अंगूठे का उपयोग करते हुए 5-7 या 11 बार जमीन पर चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि अंगूठों से जल देने से ही पितर संतुष्ट हो जाते थे।

यह भी पढ़ेMP: राष्ट्रीय लोक अदालत : फिल्म "टॉयलेट एक प्रेमकथा " की कहानी आई सामने : घर में टायलेट नही था अदालत ने लिखित में दिलाया भरोसा, बिखरे परिवार हुए इकठ्ठा



पितृ पक्ष में क्या रखे ध्यान

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडेय के अनुसार पितृपक्ष में वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और पितरों की कृपा प्राप्त हो। यहाँ पितृपक्ष में वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं:

घर की सफाई और शुद्धिकरण

पितृपक्ष में घर के हर कोने की अच्छी तरह सफाई करें, खासकर घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) की। गंदगी और धूल को हटाएं क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत हो सकती है।

शुद्धिकरण:  घर में गंगा जल या गौमूत्र का छिड़काव करें। इसके अलावा, धूप, कपूर, या लोबान जलाकर घर में शुद्धि करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है।

पितरों का स्थान

उत्तर दिशा में स्थान : पितरों की तस्वीरें या उनकी पूजा के लिए स्थान घर के उत्तर दिशा में होना चाहिए, क्योंकि यह दिशा पितरों के लिए शुभ मानी जाती है।

दीपक और अगरबत्ती : प्रतिदिन शाम के समय पितरों के स्थान पर दीपक जलाएं और अगरबत्ती लगाएं। इससे वातावरण शुद्ध और सकारात्मक रहता है।

प्रकाश और वेंटिलेशन

-प्राकृतिक प्रकाश : घर में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें। घर के अंदरुनी हिस्सों में रोशनी की कमी न होने दें, खासकर पूजा स्थल पर।

खिड़कियां और दरवाजे : सुबह और शाम के समय खिड़कियां और दरवाजे खोलें ताकि ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सके।

वास्तु दोष निवारण

 घर में यदि कोई वास्तु दोष हो, तो उसे पितृपक्ष के दौरान निवारण करने का प्रयास करें, जैसे कि टूटा हुआ सामान, कूड़ा-कर्कट, या बेकार सामान हटाएं।

ध्यान केंद्र : घर में पितरों के लिए एक शुद्ध और शांतिपूर्ण स्थान निर्धारित करें जहाँ नियमित रूप से ध्यान, तर्पण, और पूजा की जा सके।

यह भी पढ़ेSagar Crime : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले कुएं में : देवरानी – जेठानी फंदे से लटकी मिली और नानी और नातिन के शव पानी में ▪️ छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या : परिजन है जेल में

शांति और साधना का वातावरण

शांति बनाए रखें : घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के बीच विवाद या कलह न होने दें।

ध्यान और मंत्र जाप : नियमित रूप से पितरों के लिए मंत्र जाप और ध्यान करें, खासकर ईशान कोण में बैठकर।

पानी के स्रोत का ध्यान 

घर में पानी का स्रोत (जैसे कि नल, टंकी) पवित्र और साफ रखें। पानी का रिसाव या नल का टपकना वास्तु दोष माना जाता है, इसे जल्द ठीक करवाएं।

 तर्पण स्थान

उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें तर्पण : पितृ पक्ष में तर्पण या पिंडदान करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें, क्योंकि यह दिशा पितरों की मानी जाती है।

यह भी पढ़ेSagar Crime : बेटे का घोंटा गला, बेटी को दे दिया जहर और मां ने फांसी पर लगाकर आत्महत्या की : मासूम बेटी की हालत गंभीर


रसोईघर और भोजन

रसोई में साफ-सफाई : रसोई घर को साफ रखें और वहां से आने वाले धुएं और गंध को बाहर जाने दें। अन्न को सम्मान दें और श्राद्ध के भोजन में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

भोजन का दान : जरूरतमंदों, ब्राह्मणों या गायों को भोजन दान करें। इससे पितरों को संतुष्टि मिलती है।

सकारात्मक चित्र और प्रतीक

घर में पवित्र और धार्मिक प्रतीकों (जैसे ॐ, स्वास्तिक) का प्रयोग करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इन सब उपायों से पितृपक्ष में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मकता बनी रहेगी और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

www.Teenbattinews.com

Archive