Sagar: कमिश्नर ने तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी को दिया लघु शास्ति आदेश
Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar: कमिश्नर ने तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी को दिया लघु शास्ति आदेश
Sagar : कलेक्टर ने किया स्मार्टसिटी के कार्यों का निरीक्षण : घटिया निर्माण मिला : गैरहाजिर ठेकेदार को नोटिस
Sagar : कलेक्टर ने किया स्मार्टसिटी के कार्यों का निरीक्षण : घटिया निर्माण मिला : गैरहाजिर ठेकेदार को नोटिस
तीनबत्ती न्यूज : 10 जनवरी 2025
सागर : कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) का उपयोग आवश्यक निगरानी के साथ साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में करें। उन्होंने आई ट्रिपल सी के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट, सिटी बस पोजीशन, कचरा गाड़ी मूवमेंट, जिला अस्पताल कैमरा फीड सहित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से भी कैमरा की डायरेक्ट फीडिंग के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान सिटी स्टेडियम ग्राउंड के रखरखाव एवं संचालन के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को निम्न गुणवत्ता कार्य और मौके पर अनुपस्थित पाए जाने पर शो कॉज़ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने आज स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों सहित शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना और रहवासियों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाना हमारी प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ दीनदयाल चौक से तीनमढ़िया होते हुये नावमंदिर रोड, प्राइवेट बस स्टेण्ड होते हुये डिग्रीकॉलेज व एमएलबी स्कूल रोड, संगीत विद्यालय रोड, सिटी स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड, डिम्पल पेट्रोल पंप से राधातिराहा रोड, गिरधारी पुरम रोड, राजघाट रोड, सोमनाथ पुरम रोड का भ्रमण किया और आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने रैमकी के कचरा ट्रांसफर स्टेशन सहित स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर आदि का स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि शहर में दिन के समय एक भी स्ट्रीट लाईट न जले, सभी स्ट्रीट लाईट की मॉनिटरिंग आईसीसीसी से करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शहर की सड़कों को इस तरह स्मार्ट बनायें की एक भी स्ट्रीट लाईट बंद होने पर तत्काल पता चल सके और उसका त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित हो। उन्होंने आईसीसीसी में इंटीग्रेट विभिन्न विभागों की सार्वजनिक सेवाओं की मॉनिटरिंग व निगरानी व्यवस्था देखी और निर्देश दिये की सभी इंटीग्रेटेड सेवाओं को डेशबोर्ड पर रखें ताकि सिंगल क्लिक में डाटा रिपोर्ट प्राप्त की जा सके।
कलेक्टर ने आईसीसीसी में सिटी बस सेवा, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन निगरानी, इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात निगरानी, सीसीटीवी सर्विलांस सहित आईसीसीसी में एंटीग्रेट जिला अस्पताल के कैमरों से आईसीसीसी में प्राप्त आउटपुट वीडियो फुटेज देखीं और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कैमरों को भी आईसीसीसी में इंटीग्रेट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो तत्काल चालान बनना चाहिये। दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना, तीन सवारी न बिठाना, रेडलाईट पर स्टॉप लाईन के पीछे रुकना, ये सभी यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाये गये हैं और इनका सख्ती से पालन हमें सुनिश्चित कराना है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वर्तमान लोकेशन के अलावा जहाँ भी कैमरों और जंक्शन पर आईटीएमएस सिस्टम लगाने की आवश्यकता है वहाँ कैमरे आदि सिस्टम इंस्टॉल करें और सतत मॉनिटरिंग कर यातायात की दृस्टि से शहर को सुरक्षित व व्यवस्थित बनायें।
उन्होंने निर्देश दिए कि डिग्री कॉलेज चौराहे को ट्रेफिकमुक्त साफ-स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए और इसका विस्तार कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा प्रस्तुत करें। उन्होंने सिटी स्टेडियम के पास बने पब्लिक टॉयलेट का निरीक्षण किया और निर्देशित करते हुये कहा कि सभी टॉयलेट्स में वॉटर पाईप लाईन, विद्युत लाईन, प्लंबिंग पाईप आदि सभी अंडरग्राउंड डालें इससे इनकी सुरक्षा व साफ-सफाई सुनिश्चित होगी।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर में बने सभी फाउंटेन चालू करायें और प्रतिदिन संचालित करें इससे वायु प्रदूषण को कम कर वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने संगीत विद्यालय और सिटी स्टेडियम के सामने निर्माणाधीन तिराहे का निरीक्षण कर शहर की रोड के मेप के माध्यम से समीक्षा की और सभी निर्माणाधीन रोड को व्यवस्थित अलाईमेंट में बनाने के निर्देश दिये। रोड की चौड़ाई बढ़ाने के बाद बची जगह पर भी पेबर ब्लॉक न लगाकर सीसी ही करायें या मिट्टी पर लेंड स्केपिंग कर सुंदर बनायें। उन्होंने सिटी स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड का निरीक्षण किया और सिलेक्शन ग्रेड वन घास लगाकर उक्त मैदान को और बेहतर मेंटेनेंस कराने के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त उन्होंने डिम्पल पेट्रोल पंप से राधा तिराहा तक रोड का पैदल निरीक्षण किया व अलग अलग स्थलों पर लगभग 7 मीटर से 14 मीटर तक चौड़ाई की उक्त वर्तमान रोड को एक समान चौड़ाई की व्यवस्थित रोड बनाने हेतु रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिये।
डा गौर विश्वविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ी अभिषेक यादव ने ‘खेलो इंडिया’ के लिए किया क्वालीफाई
डा गौर विश्वविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ी अभिषेक यादव ने ‘खेलो इंडिया’ के लिए किया क्वालीफाई
तीनबत्ती न्यूज : 08 जनवरी ,2025
सागर. गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती (पुरुष) प्रतियोगिता में डॉक्टर हरीसिंह गौर विवि के पहलवान अभिषेक यादव ने 57 किलो वेट कैटेगिरी में 5 विश्वविद्यालयों के पहलवानों को लगातार परास्त कर रेपीचैस राउंड में पहुंचकर जीत अर्जित की. फाइनल मुकाबला में चौथा स्थान प्राप्त करते हुए ‘खेलो इंडिया’ के लिए क्वालीफाई किया. शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. विवेक बी. साठे ने खिलाड़ी एवं कोच को बधाई दी. विभाग के डॉ सुमन पटेल, अनवर ख़ान, विनय शुक्ला, डॉ मनोज जैन, दीपक दुबे, महेंद्र कुमार ने भी पहलवान अभिषेक को बधाई दी.
यह भी पढ़े : साध्वी बनी पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म और एक्ट्रेस इशिका तनेजा : जबलपुर में शंकराचार्य से ली गुरु दीक्षा
यह भी पढ़े : पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
_______________
Sagar : पार्षद प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने की मारपीट : पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन : पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की
Sagar : पार्षद प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने की मारपीट : पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन : पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की
तीनबत्ती न्यूज : 08 जनवरी ,2025
सागर : नगर निगम सागर के सूबेदार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार कुशवाहा के साथ पुलिस के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सागर पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल को घटना से अवगत कराया एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौपा। पार्षद रूबी पटेल के पति कृष्ण कुमार 5 जनवरी को घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ पुलिस ने मारपीट की।यह भी पढ़े : साध्वी बनी पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म और एक्ट्रेस इशिका तनेजा : जबलपुर में शंकराचार्य से ली गुरु दीक्षा
यह भी पढ़े : पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
_______________
पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
तीनबत्ती न्यूज : 08 जनवरी ,2025
दमोह : लोकायुक्त पुलिस सागर ने दमोह जिले के अभाना उप तहसील में पदस्थ पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पुश्तैनी जगह तक जाने के लिए रास्ता निकलवाने के एवज में 30 हजार रुपए मांगे थे। अभाना की रहने वाली महिला ने 29 दिसंबर को लोकायुक्त में शिकायत की थी।
लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि महिला राम सखी पटेल ने शिकायत की थी कि अभाना में पदस्थ पटवारी गीतेश दुबे द्वारा पैतृक जमीन तक जाने के लिए रास्ता निकलवाने के एवज में 30 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। महिला ने बताया था कि उसे अपने मकान का निर्माण करना है, लेकिन रास्ता न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रही।
यह भी पढ़े : सहकारिता विभाग के ऑडिटर को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
लोकायुक्त पुलिस ने जांच के उपरांत शिकायत की पुष्टि के बाद ग्राम पंचायत भवन अभाना में पटवारी गीतेश दुबे को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। ट्रैप कार्यवाही में ट्रैपकर्ता डीएसपी मंजूसिंह के साथ निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सुरेंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह सहित स्टाफ शामिल रहा।
यह भी पढ़े : साध्वी बनी पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म और एक्ट्रेस इशिका तनेजा : जबलपुर में शंकराचार्य से ली गुरु दीक्षा
यह भी पढ़े : पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
_______________
श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत क्षत्रिय महिला महासभा की जिला अध्यक्ष बनीं
श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत क्षत्रिय महिला महासभा की जिला अध्यक्ष बनीं
तीनबत्ती न्यूज : 08 जनवरी, 2025
सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग क्षत्रिय महिला महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत होंगी। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के संरक्षक मंडल ने समाजसेवी श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत को क्षत्रिय महिला महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष श्री लखन सिंह बामोरा ने महिला क्षत्रिय महासभा की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत क्षत्रिय को बधाई देते हुए कहा है कि श्रीमती राजपूत समाज की नारी शक्ति को एकता व उत्थान के लिए संगठित व प्रोत्साहित करेंगी। साथ ही वे समाज के वरिष्ठजनों की सहमति से संरक्षक मंडल और जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगी।
यह भी पढ़े : साध्वी बनी पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म और एक्ट्रेस इशिका तनेजा : जबलपुर में शंकराचार्य से ली गुरु दीक्षा
यह भी पढ़े : पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
_______________
भाजपा कार्यकर्ता ने खुरई के पूर्व विधायक के बेटे कपि चौबे पर धमकाने का आरोप लगाया ▪️एसपी को दी गई शिकायत में कॉल रिकार्डिंग भी सौंपी
भाजपा कार्यकर्ता ने खुरई के पूर्व विधायक के बेटे कपि चौबे पर धमकाने का आरोप लगाया
▪️एसपी को दी गई शिकायत में कॉल रिकार्डिंग भी सौंपी
तीनबत्ती न्यूज : 08 जनवरी ,2025
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्होरी हुड्डा के भाजपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी विकास शहवाल से मुलाकात कर खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के पुत्र यशोवर्धन चौबे उर्फ कपि चौबे द्वारा फोन पर धमकाने की शिकायत की है। बीजेपी शक्ति केंद्र टोली के सहसंयोजक संतोष तिवारी ने शिकायत के साथ फोन पर धमकी की काल रिकार्डिंग भी सौंपी है जिसमें बताया गया है कि कपि चौबे द्वारा उसे खोजा जा रहा है, परिजनों का पता ठिकाना पूछा जा रहा है, जेल भिजवाने और “व्यवस्था“ करने का कहा जा रहा है। इस दौरान एसपी विकास शाहवाल से चर्चा करने वालो में बीजेपी नेता अशोक सिंह, क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ,संतोष तिवारी सहित भारी संख्या में खुरई क्षेत्र के कार्यकर्ता और नागरिक गण मौजूद रहे ।
यह है पूरा मामला
भाजपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने अपनी शिकायत में खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक और नवागत भाजपा नेता अरुणोदय चौबे तथा उनके पुत्र यशोवर्धन कपि चौबे के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला दिया है। एसपी सागर को की गई शिकायत में शिकायतकर्ता संतोष तिवारी द्वारा कहा गया है कि बम्होरी हुड्डा तह. बांदरी जिला सागर विधानसभा क्षेत्र खुरई का निवासी है तथा खेती का कार्य करता है। कल दिनांक 07 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को शाम 4:50 पर अनावेदक यशोवर्धन उर्फ कपि चौबे के फोन नम्बर 9425452854 से मेरे मोबाइल नम्बर 8959850072 पर कॉल आया था, संतोष ने ज्ञापन में बताया है कि यशोवर्धन चौबे ने फोन पर मेरे एवं मेरे परिवार व बच्चों के बारे में जानकारी ली और कहने लगा कि तुम गोविंद राजपूत के संबंध में बहुत वीडियो डाल रहे हो उनसे तुम्हें क्या दिक्कत है। तब मैंने कहा कि मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है, और उनसे संबंध में वीडियो मैसेज सहज रूप से बिना किसी द्वेष भावना के डालता हूं। तब चौबे ने कहा कि तुम कभी जेल गये हो, और धमकाते हुये कहा कि अब तुम्हारी “व्यवस्था“ किये देता हूं।
यह भी पढ़े : पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
काल रिकार्डिंग के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा कपि चौबे पर आरोप लगाया गया है कि वह उसके परिवार को धोखे से कथा के बहाने खुरई में अपने स्थान पर बुलाकर हत्या करना चाहता है। वह उसके बच्चों व परिजनों का अपहरण करने के उद्देश्य से पता, ठिकाना जानना चाह रहा है और उस पर फर्जी मामले, झूठे प्रकरण में फसाने के उद्देष्य से मेरे विरूद्व झूठी साजिष रच रहा है। तथा मेरे पूरे परिवार एवं बच्चों की जानकारी लेकर उन पर कोई घटना कारित करना चाहता है। भाजपा कार्यकर्ता तिवारी ने चौबे से खुद को जान का खतरा बताते हुए कहा कि पूर्व में भी मुझे वह जान से मारने की धमकी दे चुका है तथा काल रिकार्डिंग की बातचीत से यह भी स्पष्ट है कि फोन करते समय चौबे फोरलेन पर अपने साथियों के साथ आवेदक व उसके परिवारजनों को ढूंढकर उनके साथ आपराधिक वारदात करने निकला था।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी यशोवर्धन और उसके पिता अरूणोदय चौबे पूर्व में कांग्रेस पार्टी के दबंग नेता रहे हैं और इन दोनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने, उनके परिवारों को प्रताड़ित करने के अनेक गंभीर मामले दर्ज हैं। पूर्व में इन पर भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री स्व. सुधाकर राव बापट पर हमला करने का मामला भी रहा है। इन लोगों ने 2023 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन ही अपने गृह ग्राम सिलगांव के पोलिंग बूथ में घुसकर फर्जी मतदान कराने के उद्देश्य से भाजपा के पोलिंग एजेंट का अपहरण कर हमला करके, पीटने और मरा समझकर फेंक देने की घटना कारित की थी। जिसकी एफआईआर खुरई ग्रामीण थाने 294, 323, 342, 506, 34 दिनांक 21/11/2023 को दर्ज की गई थी। शिकायत में चौबे पिता पुत्र पर अरूणोदय चौबे पर भी लोकसभा चुनाव 2018-19 के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से साथ मारपीट, बलवा, हत्या एवं हत्या के प्रयास करने के मामले दर्ज होने की भी जानकारी दी गई है और कहा गया है कि राजनैतिक वर्चस्व एवं पूर्व विधायक बाहूबली आपराधिक प्रवत्ति के व्यक्ति हैं उनपर अनेकों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, और उनका आपराधिक रिकार्ड है, क्षेत्र में भय और आतंक है। कुछ समय से इन्होंने भारतीय जनता पार्टी में आकर भाजपा कार्यकर्ताओं को और तेजी से धमकाना शुरू कर दिया है। जिसका संज्ञान लिया जाना आवश्यक है, अन्यथा यह लोग गंभीर घटनाएं कारित कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : साध्वी बनी पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म और एक्ट्रेस इशिका तनेजा : जबलपुर में शंकराचार्य से ली गुरु दीक्षा
शिकायतकर्ता ने यशोवर्धन चौबे के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और जान माल की रक्षा करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस से भाजपा में आए यह तत्व भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को और भाजपा संगठन को नष्ट करने में लगे हैं, यह बात इस घटना से साबित हो रही है।
_______________















