Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी : बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर सागर में : जहा विराजी है मां सरस्वती ▪️एकल आदमकद प्रतिमा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी : बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर सागर में : जहा विराजी है मां सरस्वती ▪️एकल आदमकद प्रतिमा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

Edited By : Vinod Arya

Basant Panchami 2025 : 02 फरवरी 2025

तीनबत्ती न्यूज : 31 जनवरी, 2025

सागर : मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के सम्भागीय मुख्यालय सागर शहर इतवारा बाजार में एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर है। यहां मां सरस्वती की उत्तरमुखी आदमकद प्रतिमा के रूप में विराजमान है। धार्मिक आस्था का केंद्र बने इस मंदिर में बसंत पंचमी पर  03 फरवरी 2025 को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने चारो तरफ से श्रद्धालु  जुटते। है। अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने अलग अलग विधियों से पूजा अर्चना करते है। इसके लिए पिछले तीन दिनों से मंदिर परिसर की साफसफाई और  सजावट का काम चल रहा है। 




यह भी पढ़ेश्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वह कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता : पं इंद्रेश जी महराज ▪️बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा मुख्य यजमान अनुश्री शैलेंद्र जैन सिर पर श्रीमद भागवत पुराण लेकर पहुंचे कथा स्थल

सन 1971 में हुई थी  प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर के पुजारी यशोवर्धन चौबे ने बताया कि उनके पिता प्रभाकर चौबे ने वर्ष 1962 में बरगद का पेड़ लगाकर मंदिर का निर्माण शुरू कराया था। जिसके बाद शहर के लोगों ने सहयोग किया और मंदिर वर्ष 1971 में बनकर तैयार हो गया। मंदिर निर्माण में उस समय ,काले खा मोहम्मद हनीफ, कपूर् चंद डेंगरे, रामचंद्र भट्ट, गुलाब चंद बेशाखिया, फूंदी  लाल नेमा, शंकर लाल गुप्ता,राजकुमार हर्षे , हरिनारायण रावत सहित अनेक लोगो की अहम भूमिका रही। इसी साल तत्कालीन सांसद मनिभाई पटेल के सहयोग से मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।  उत्तरमुखी प्रतिमा होने से मंदिर का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़े सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही


उत्तरमुखी मंदिर का महत्व 

पंडित यशोवर्धन चौबे बताते है कि उत्तरमुखी मंदिर होने से इस मंदिर का विशेष महत्व है। क्योंकि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं और उत्तर दिशा की अधिस्ठात्री हैं। इस कारण यहां मूर्ति की स्थापना उत्तर मुखी की गई। एकल उत्तरमुखी प्रतिमा का यह एकमात्र मंदिर है। वसंत पंचमी पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं।


ऐसी मान्यता है कि माघ माह पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। मां सरस्वती को संगीत, कला, वाणी, विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है। वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है और इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किए जा सकते है। 

यह भी पढ़े रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

                फाइल फोटो

108 बादाम और मखाने की चढ़ाई जाती है माला

पंडित चौबे बताते हैं कि यदि किसी की शादी में कोई अचडन आ रही है तो ऐसे लोग 108 बादाम की माला माता को चढ़ाते हैं। वहीं विद्यार्थी ज्ञानवर्धन के लिए मां सरस्वती को 108 मखाने की माला अर्पित करते हैं। ऐसा करने से उनकी मनोकामना पूरी होती है। पंडित चौबे बताते हैं कि मां प्रतिमा की ऐसी प्रतिमा जो किसी ऊंचे आसन पर बैठी मुद्रा में हो, लेकिन पांव जमीन पर छुएं, सागर स्थित सरस्वती मंदिर में है. यहां माला को समाहित करने के लिए समय और मूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाता है. सूर्य अस्त होने से पहले इस माला को माता को समर्पित करना होता है. भूल कर भी बादाम की माला, खड़ी प्रतिमा, माता के छाया चित्र, फोटो, नामावली पर न चढ़ाएं. क्योंकि, यह श्रद्धा का विषय है, उपहास का विषय नहीं है. विश्वास का विषय है, इसलिए उपहास के रूप में माला समाहित न करें।

यह भी पढ़े : Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

अनार  की लकड़ी से जीभ पर उकेरते हैं ॐ आकृति 

वसंत पंचमी के पर्व पर मंदिर में सुबह से देर रात तक धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान 14 संस्कार कराए जाते हैं। इनमें विशेष अक्षर आरंभ संस्कार कराया जाता है। अनार की लकड़ी से शहद से वर्ण विन्यास के लिए छोटे बच्चों की जीभ के अग्रभाग पर ॐकी  आकृति उकेरी जाती है। ताकि बच्चा ज्ञानवान हो।

बसंत पंचमी पर होंगे ये कार्यक्रम

वसंत पंचमी पर इतवारा बाजार स्थित मां सरस्वती देवी मंदिर में विशेष पूजन चौबे ने बताया कि सुबह 5 बजे मां का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पांच नदियों के जल से मां सरस्वती का जलाभिषेक किया जाएगा। सुबह 7 बजे मंगला आरती, दोपहर 12 बजे राजभोग आरती की जाएगी। शाम 6 बजे श्रृंगार आरती एवं रात्रि 12 बजे शयन आरती की जाएगी। इसके अलावा सनातन धर्म के 16 में से 12 संस्कार यहां पर कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़े : FITJEE: भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन : 12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला

पंडित यशोवर्धन प्रभाकर चौबे ने बताया कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त से पहले तक सीमन्तोत्रयन, जातकर्म, अन्नप्राशन, नामकरण, निष्क्रमण, चूडाकर्म, विद्यारंभ, कर्णवेध, यज्ञोपवीत, वेदारम्भ, केशान्त एवं समावर्तन संस्कार कराए जाएंगे। नामकरण संस्कार शोनक सूत्र के अनुसार, निष्क्रमण संस्कार संतान भ्रमण विधि से, चूर्णाकर्म संस्कार केशच्छेदन, अश्वलायन गृह सूत्र अनुरूप, कर्णभेदन संस्कार कात्यायन गृहसूत्रन के अनुरूप, मोली पूजन संस्कार स्लेट, पेंसिल एवं भोजपत्र के द्वारा कराया जाएगा।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     
Share:

बरोदिया नौनागिर के लालू हत्याकांड के 13 आरोपी बरी: कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त : जमकर हुई थी राजनीति इस कांड को लेकर

बरोदिया नौनागिर के लालू हत्याकांड के 13 आरोपी बरी: कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त : जमकर हुई थी राजनीति इस कांड को लेकर


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

सागर : सागर के बहुचर्चित बरोदिया नौनागिर लालू हत्याकांड में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रकरण के सभी 13 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। प्रकरण की सुनवाई जिला विशेष सत्र न्यायाधीश अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट प्रदीप सोनी की कोर्ट में हुई। बरोड़िया नॉनगिर हत्याकांड को लेकर पिछले दो सालों से राजनीतिक माहौल गर्म है।  पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह को घेरा था और दो तीन दफा यहां आए। विधानसभा चुनाव के बाद एक और घटनाक्रम में सीएम मोहन यादव से लेकर भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण भी बड़ोदिया आए थे। इसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर यह मामला चर्चित हुआ था।

पढ़े पुराना घटनाक्रम :क्लिक करे

बरोदिया नोनागिर हत्याकांड : जिला प्रशासन ने किया निराश, सीएम हटाए अफसरों को : दिग्विजय सिंह ▪️दिग्विजय सिंह शामिल हुए मुंह बोली भांजी के अंतिम संस्कार में : चाचा के शव को ले जाते समय एंबुलेंस से कूदकर की थी आत्महत्या ▪️ प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी आयेंगे 28 मई को

सभी आरोपी हुए बरी 

दरअसल, सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदिया नौनागिर में 24 अगस्त 2023 को दलित युवक नितिन उर्फ लालू अहिरवार की बाजार में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दलित युवक की हत्या होने पर मामले ने तूल पकड़ा और प्रदेश की राजनीति गरमाई थी। पूर्व सीएम से लेकर स्थानीय नेता बरोदिया नौनागिर पहुंचे थे। प्रकरण में पुलिस ने 13 आरोपी बनाए थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी प्रकरण में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है।

यह भी पढ़ेबरोदिया नौनागिर हत्याकांड :चाचा की मौत के बाद चाचा के शव को गांव ले जा रही भतीजी ने शव वाहन से कूदकर दी जान गांव में पुलिस बल तैनात ▪️ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह होंगे शामिल 27 मई को अंतिम संस्कार में

यह था पूरा मामला

2 साल पहले अगस्त 2023 में पुराने मामले में राजीनामा कराने के विवाद में युवक की हत्या की गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने लालू उर्फ मुबारक खान, नपीश खान, वहीद खान, अनीश खान, आजाद सिंह, सुशील उर्फ गोलू सोनी, विक्रम सिंह, अरवाज खान, गोलू उर्फ फरीम खान, अभिषेक रैकवार, इस्माल बेहना, कोमल सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया था।

यह भी पढ़ेमंत्री भूपेंद्र सिंह बरोदिया नौंनागिर पहुंचे, मृतक के परिजनों से भेंट कर दुख जताया▪️परिवार को दी गई राहत और घायल के उपचार की जानकारी ली

यह भी पढ़ेSAGAR: दलित युवक की हत्या, मां घायल : 8 आरोपी गिरफ्तार : कांग्रेस का जांच दल घटना स्थल पहुंचा▪️ मायावती और दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट


जबकि बचाव पक्ष की ओर से जब इस मामले के साक्षियों के बयान लिए गए तो उन्होंने घटनाक्रम को लेकर अलग - अलग बयान दिए। यहां तक कि  मृतक लालू की मां बड़ी बहु जो रिपोर्टकर्ता भी थी। उसके बयान भी पुलिस रिपोर्ट में दर्ज  कराए गए ब्योरे से भिन्न थे। बचाव पक्ष ने न्यायालय के सामने यह साबित करने में सफल रहा कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया वह घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे।  बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि मृतक लालू उर्फ नितिन का आजाद सिंह व अन्य से पुराना विवाद चल रहा था। जिसके चलते पीड़ित परिवार इन लोगों से रंजिश रखता था। जब अज्ञात लोगों ने लालू की हत्या की तो बदला लेने की मंशा से उसके परिजन ने कोमलसिंह, विक्रमसिंह, आजाद सिंह आदि का नाम एफआईआर में दर्ज करा दिया। इस मामले में एक अहम गवाह लालू की बहन अंजना थी। लेकिन रोड एक्सीडेन्ट में  पिछले साल उसकी मौत हो गई थी। जबकि भाई विष्णु घटनाक्रम के समय पुलिस थाने में बंद था। गवाहों का यह भी कहना था कि जिस समय कि घटना बताई जा रही है तब गांव की लाइट गुल थी।

चुनावी समय में हुई थी घटना कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे थे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृतक लालू उर्फ नितिन पर चोरी, छीना-झपटी, मारपीट आदि के कई केस थे। माना जाता है कि किसी ऐसे ही मामले की बुराई के चलते वह कथित " मॉब लिंचिंग" का शिकार हो गया। इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजन को ढांढस बंधाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता गांव पहुंचे थे। तत्कालीन नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री व स्थानीय विधायक भूपेंद्रसिंह ने परिजन को हर संभव कानूनी व आर्थिक मदद दिलाने की पहल की थी।


Share:

श्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वह कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता : पं इंद्रेश जी महराज ▪️बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा मुख्य यजमान अनुश्री शैलेंद्र जैन सिर पर श्रीमद भागवत पुराण लेकर पहुंचे कथा स्थल

श्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वह कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता : पं इंद्रेश जी महराज

▪️बालाजी मंदिर से  प्रारंभ हुई कलश यात्रा मुख्य यजमान अनुश्री शैलेंद्र जैन सिर पर श्रीमद भागवत पुराण लेकर पहुंचे कथा स्थल 

तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

सागर। श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी श्री हनुमान मंदिर प्रागंण अंबेडकर वार्ड में राष्ट्रीय संत परमपूज्यनीय श्री इन्द्रेश जी महाराज द्वारा अमृतमयी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का परम सानिध्य सागरवासियों को प्राप्त हुआ है। जिसके आयोजक अनुश्री-शैलेन्द्र  जैन, नगर विधायक सागर हैं। प्रथम दिवस विधायक परिवार सहित अपने सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण रखकर आये फिर व्यास पीठ को प्रमाण किया तत्पष्चात व्यास पीठ पर महाराज श्री विराजमान हुए।  महाराज श्री का श्रीमति अनुश्री जैन , शैलेंद्र जैन, पुत्र सूर्यादित्य जैन, पुत्री नन्नी परी श्रीनिका जैन सहित परिवारजनों से तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रथम दिवस कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्यनीय गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल जी (तिलकायत अधिकारी, ठा. श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय, वृंदावन धाम) युवराज श्रीहित षोभित गोस्वामी जी (ठाकुर श्री राधावल्लभ जी, वृंदावनधाम) पधारे उन्होंने कथाव्यास श्री इन्द्रेष जी महाराज का स्वागत किया।पूज्य श्री इन्द्रेष महाराज जी ने भी आगंतुक संतजनों का व्यासपीठ से पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

वृंदावन का बादल सागर में प्रेम की वर्षा करने आए

इस अवसर पर श्रीहित मोहित मराल जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीधाम वृंदावन में चारों ओर सदैव प्रेम की नदी बहती है, उसी श्रीधाम वृंदावन से एक बादल कथा व्यास श्री इन्द्रेष जी के रुप में सागर में प्रेम की वर्षा करने पधारे हैं। इस श्रीधाम वृंदावन के मानसून में सागरवासियों का कर्तव्य है कि वह स्वयं को इस प्रेम और भक्ति की बारिष में तन एवं मन को भिगों कर प्रभु भक्ति एवं प्रेम रस को प्राप्त करें। 

हम बुंदेलखंडी सीखें आप सीखे बृज की भाषा

श्री इंद्रेश जी महाराज ने कहा कि अब आज से सात दिवस के लिए यह पावन धरा श्रीधाम वृंदावन ही है, हम सात दिवस में कोषिष करेंगे कि बुदंलखण्डी सीख जाये और आप सभी व्रज भाषा सीख जायें। महाराज श्री ने कहा कि प्रथम दिन से ऐसा लग रहा है कि पांचवें दिन की कथा चल रही हो  श्रीधाम वृंदावन, गोकुल सब यही आ गया हो।

प्रयागराज महाकुंभ की शुभ घड़ी में सागर में कथा

उन्होंने कहा कि बहुत बडे सौभाग्य की बात कि पूरा संनातन धर्म पूरा देष प्रयागराज तीर्थ में स्नान कर रहा है और इस शुभघडी में आज यहां भी सागर में कुंभ हो गया है। इस समय में वृंदावन ही है, और बालाजी का परिसर यह सिद्ध क्षेत्र है। भागवत कथा में लिखा है कि जब सुखदेव जी महाराज कथा सुना रहे थे, परिक्षित जी को कहा कि भागवत जी जहां होती है। वहां कुंभ ही है,कुंभ 12 वर्षाें में आता है पर श्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वहां कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता है अपने आप यह तिथि बन गई है कि बसंत पंचमी 2 तारीख को है और 2 तरीख को ही श्रीकृष्ण जन्म होगा और उसी दिन से व्रज में होली शुरु हो जाती है। सागर वाले बच के रहना मैं भी गुलाल लिए रहूंगा, तीर्थ के राजा प्रयाग,तीर्थ के गुरु पुष्कर और तीर्थ के प्रधानमंत्री काषी-वनारस है ऐसा कोई तीर्थ नही जहां प्रयागराज न आते हो 12 वर्षाें सारे तीर्थ प्रयागराज आते है। श्री महाराज जी ने ठाकुर जी के तीन रुप बताये, सत्य,चैतन्य और आंनद, स्वरुप अनेक हो जाते है पर रुप तीन ही है सत्य दर्षन कौन-सा है भागवत कथा इस प्रांगण में सात दिन होगी वह सत्य स्वरुप है, दूसरा स्वरुप चैतन्य ठाकुर जी को हम और आप रोज नही देख सकते पर आपके प्रति जीवन समर्पित करने वाले वैष्णव भक्त विद्वान लोग दर्षन से हमें लगता है कि ठाकुर जी के सेवक के दर्षन हो गये आनंद क्या है आप कथा में एक-एक बात सुनकर सब कुछ भूलकर जो हम आनंद ले रहे है यही आनंद है, आंनद में समय का पता नहीं चलता आनंद की अनुभूति से तन का पता नहीं रहता। कथाव्यास श्री इन्द्रेष उपाध्याय जी ने मुख्य यजमान श्रीमति अनुश्री जैन की प्रसंषा करते हुए कहा कि श्रीमति अनुश्री जैन निरंतर ही समाज सेवा के साथ-साथ धर्म एवं भक्ति मार्ग पर निरंतर आगे बड रही है साथ ही समूचे परिवार को भी भक्ति के मार्ग पर ले जा रही है। 

ये हुए शामिल

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन पूज्य धनष्याम दास जी महाराज (रामबाग मंदिर) सुनील देव, पूर्व कलेक्टर अरुण भट्ट, सेवा निवृत्त पीसीसीएफ यू.के. सुबुद्धी, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सीसीएफ वन संरक्षक सागर ए.के.सिंह, रक्षा वन मडंल डीएफओ महेन्द्र सिंह, श्रीमति रितु ष्याम तिवारी जिलाध्यक्ष भाजपा, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जगन्नाथ गुरैया, षिवषंकर मिश्रा, विनोद उपाध्याय, आनंद मिश्रा, अनिल दुबे सहित बडी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

_____________

श्री बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

कथा व्यास पूज्य इंद्रेश जी महाराज श्री बालाजी मंदिर पहुँचे जहां उन्होंने श्री बालाजी सरकार की पूजा अर्चना की ।

____________


सागर आगमन पर द्वार द्वार हुआ भव्य स्वागत 

कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज भोपाल मार्ग से सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर कथा के मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्  जैन ने हज़ारों भक्त गणों के साथ उनकी भव्य और दिव्य अगवानी की। लहदरा नाका पहुंचकर हजारों भक्तों के साथ बैंड की धुन और गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षां करते हुए उनकी भव्य और गरिमामय अगवानी की। यहां से सैकड़ो वाहनों के काफिले के रूप में महाराज श्री की शोभायात्रा कथा स्थल श्री बालाजी धाम मंदिर को प्रस्थान हुई। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़े और पुष्प व्षा के साथ महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया।

महाराज श्री पंडित इंद्रेश उपाध्याय उपाध्याय जी का विधायक निवास स्थित संत निवास पर मुख्य यजमान अनुश्री-शैलेंद्र कुमार जैन ने गरिमामय रूप से अगवानी की इस दौरान सांसद लता वानखेड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष पं.श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया,डॉ.वीरेंद्र पाठक,शिव शंकर मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, सुखदेव मिश्रा सहित बड़ी संख्या मैं भक्त जन उपस्थित रहें।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     


Share:

रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में 

▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज



तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

भोपाल : जीआरपी पुलिस ने रेलवे के एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस को 3 लाख रुपए नगदी के साथ दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड भी मिले हैं। उसकी पहचान सागर जिले के बरायठा निवासी दयाराम यादव के रूप में हुई है। आरोपी चोर लंबे समय से ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर यूपीआई को हैक करने के बाद पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करने की वारदातों को अंजाम देता था। बीते दिनों कामायानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मुंबई के यात्री का मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद उसने मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद यूपीआई हैक कर 6 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी बीना से की थी। उसके बाद जीआरपी ने अपने खुफिया तंत्र को अलर्ट किया और सीसीटीवी फुटेज की चैन बनाई तो आरोपी की पहचान उजागर हो गई। 

यह भी पढ़े : Sagar : सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास

____________

   एसपी रेल ,भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा 

________________

एसपी रेल राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी चोर विदिशा जिले के बीना स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसे कैसे करवाने पहुंचा था तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और रुपए की पहचान सागर निवासी दयाराम यादव के रूप में हुई है जो एक शातिर चोर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन,तीन सिम कार्ड और 3 लाख से ज्यादा कैश जब किया गया है। आरोपी के ऊपर पूर्व में 12 गंभीर अपराध दर्ज है जिसमें से तीन अपराध 420 के हैं।

यह भी पढ़े : DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में

UPI के जरिए नोट उड़ाए आरोपी ने

जीआरपी भोपाल के क्षेत्रांतर्गत लगातार ट्रेनों में हो रहे मोबाईल चोरी के अपराधों की रोकथाम हेतु एवं कुछ प्रकरणों में फरियादी के चोरी गये मोबाईल से उनके बैंक खातो से यूपीआई के माध्यम से राशि निकालने की शिकायतें प्राप्त होने पर उनकी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल राहुल कुमार लोढा (आईपीएस) एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल श्रीमती बिटटू शर्मा द्वारा टीम बनाई गई। जीआरपी इकाई भोपाल सायबर सेल एवं थाना प्रभारी जीआरपी बीना निरीक्षक व्ही०बी०एस० परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन कर इसी तारतम्य मे थाना जीआरपी बीना के अप.क्र 38/25 धारा 305 (सी) बीएनएस में चोरी गये मोबाईल से सिम निकालकर ऑनलाईन फ्राड / जालसाजी कर पैसे निकाले गये अपराध में चोरी गये मोबाईल व सिम की तकनीकी माध्यम से विश्लेषण कर चोरी के संदेही दयाराम यादव पिता महेश यादव उम्र 28 साल नि; ग्राम करई थाना बरेठा जिला सागर को पकड़ने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़े : MP : CRPF जवान ने पत्नी को गोलों मारकर खुद को मारी गोली : दोनो की मौत ▪️पुलिस को फोन करके बताया पत्नी को गोली मारी

_______

आरोपी दयाराम यादव के खिलाफ ये मामले दर्ज है


____________

कामायनी एक्सप्रेस से चुराया मोबाइल, उड़ाए 6 लाख रुपए

13 जनवरी 2025 को फरियादी गजानन पाटिल निवासी मुम्बई एवं उनके मित्र सागर पिल्ले ट्रेन कामायनी एक्स. के कोच ए-1 सीट नं 15,16 पर यात्रा कर रहे थे रात्रि में मोबाईल फोन चार्जिंग में लगाकर खाना खाकर सो गये। सुबह 6 बजे जब ट्रेन रेलवे स्टेशन बीना पर पहुंची तब देखा कोई अज्ञात बदमाश मोबाईल फोन एमआई एवं सहयात्री सागर पिल्ले का वीवो का फोन चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट जीआरपी कटनी में की गई। घटनास्थल जीआरपी बीना का पाये जाने से डायरी प्राप्त होने पर असल अपराध क्रमांक 38/25 धारा 305 (सी) बीएनएस कायमी की गई है। आरोपी के खिलाफ सागर,छतरपुर,टीकमगढ़ और देवास आदि जिलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

यह भी पढ़े : Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

मोबाइल फोन का किया एनालिसिस

तकनीकी सेल द्वारा फरियादी के चोरी गये मोबाईल नंबरो का तकनीकी विश्लेषण किया गया जिसमें घटना के बाद फोनपे , पेटीएम, येस बैंक, केनरा बैंक आदि के मेसेज दिखाई दिये फरियादी से सम्पर्क करने पर बताया गया कि उसके खाते से लगभग सवा 6 लाख रूपये दिनांक 13 जनवरी से 20 जनवरी तक निकाले गये है।

यह भी पढ़ेपटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी

पेट्रोल पंप पर दिखा आरोपी

टीम द्वारा जिन स्थानों से समय-समय पर ऑनलाईन लेनदेन हुये थे उसके सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये जिसमें आरोपी पेट्रोल पम्प कर्मचारी से बातचीत करते दिखाई दिया। कर्मचारी से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी ली गई जिसने अनभिज्ञता बताई। पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन के आधार पर तलाश करती रही। इसी दरमयान उक्त आरोपी पुनः उसी पेट्रोल पम्प पर आया जिसपर पूर्व में आनलाईन राशि देकर नगद राशि लेकर गया था। 

यह भी पढ़े :MP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले ▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला

तीन लाख रुपए किए बरामद

पुलिस ने  आरोपी की हुलिया, फोटो से लगातार ट्रेक किया।  रेलवे स्टेशन बीना में मुखबिर द्वारा उक्त आरोपी के बारे में सूचना देने पर दयाराम यादव पिता महेश यादव उम्र 28 साल नि; ग्राम करई थाना बरायठा जिला सागर को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गये 02 मोबाईल फोन, 3 सिम एवं नगद राशि 3,06,400/- रूपये जप्त की गई। आरोपी का पुलिस रािमण्ड लिया जाकर विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ेFITJEE: भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन : 12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला

यह था तरीका वारदात का

आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह यात्रियों के मोबाईल फोन चोरी कर उनकी सिमो को उसी फोन एवं अन्य फोन में डालकर, फोनपे, पेटीएम आदि यूपीआई एप डाउनलोड करते थे। रकम लेनदेन के लिये यूपीआई के पिन रिसेट कर राशि का लेनदेन करता था।

यह भी पढ़े सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

शातिर चोर को पकड़ने में जीआरपी बीना से निरी० व्ही०बी० सिंह परिहार, सउनि मूलचंद्र, सउनि शिवकुमार सलोनिया, प्र.आर राकेश नरवरिया, आर. अविनाश, आर.  सत्यपाल सिकरवार प्रआर  सुरेश कुमार, आर. दीपक, सायबर सेल भोपाल सउनि ब्रजेश शर्मा, प्र.आर अमित सक्सेना, आर. शेलेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     

Share:

Sagar : सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Sagar : सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास 


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

सागर । सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले आरोपीगण कृष्णा बाधवानी एवं अज्जू उर्फ अजय यादव को भा.द.वि. की धारा- 302/34 के तहत आजीवन सश्रम कारावास एवं दो-दो हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से अपर-सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) प्रषांत सक्सेना जिला-सागर की अदालत नेे दंडित किया ।  मामले की पैरवी प्रभारी उप-संचालक (अभियोजन) धर्मेन्द्र सिंह तारन के मार्गदर्शन में विषेष लोक अभियोजक सौरभ डिम्हा ने की ।


ये था घटनाक्रम

जिला अभियोजन सागर के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने बताया कि दिनॉक 07 जनवरी.2023 को फरियादी निवासी-सिंघी कालोनी थाना मोतीनगर में सूचना दी कि उसके चाचा जिसकी शादी नहीं हुई है जो नित्ती उर्फ विजय लोधी के साथ उसी के घर पर पिछले डेढ़ वर्ष से रह रहे थे आज दिनॉक को सुबह 9ः00 बजे उसके दोस्त दीपक मनवानी ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसके चाचा सुदामा मनवानी इंद्रजीत दुबे के प्लाट पर मृत अवस्था में पड़े है उसके सिर मे ंकान के पास घाव  है खून निकल रहा है गले में नायलोन की रस्सी लिपटी हुई है ।मोहल्ले के कृष्णा सिंधी और अज्जू उर्फ अजय से सुदामा मनवानी एवं नित्ती उर्फ विजय की पुरानी बुराई चल रही है उसे शक है कि इसी बुराई के चलते कृष्णा एवं अज्जू उर्फ अजय ने  06 एवं 07/01/2023 की दरमयानी रात को उसके चाचा की हत्या कर दी । 


सूचना पर थाना मोतीनगर में मर्ग पंजीबद्ध किया गया , घटना स्थल पर मौजूद साक्षियों के समक्ष घटना स्थल का निरीक्षण किया गया मृतक सुदामा के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय, सागर भेजा गया, घटना स्थल से फिंगर प्रिंट एफएलसएल  की टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित की गई । घटना स्थल से जप्ती की कार्यवाही की गई , प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने पर आरोपी कृष्णा एवं अज्जू के विरूद्ध धारा- 302/34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर मामला विवेचना में लिया गया । विवेचना के  दौरान साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये, आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई । 


घटना स्थल से जप्त वस्तुओं को एफएसएल शाखा सागर भेजा गया , फिंगर प्रिंट की टीम  द्वारा भी अपनी रिपोर्ट भेजी गई। थाना-मोतीनगर द्वारा धारा 302/34, भा.दं.सं. के अंतर्गत आरोपी कृष्णा बाधवानी तथा अज्जू उर्फ अजय यादव के विरूद्ध विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा मामले में 20 अभियोजन साक्षियों को परीक्षित कराया गया एवं दस्तावेजों को प्रदर्षित एवं विवेचना के दौरान जप्तषुदा सामग्री को भी आर्टिकल कराया गया व तर्क प्रस्तुत किये गये । अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया। जहॉ विचारण उपरांत अपर-सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) श्रीमान प्रषांत सक्सेना जिला-सागर की न्यायालय ने आरोपीगण को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया। 

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



  

Share:

MP : CRPF जवान ने पत्नी को गोलों मारकर खुद को मारी गोली : दोनो की मौत ▪️पुलिस को फोन करके बताया पत्नी को गोली मारी

MP : CRPF जवान ने पत्नी को गोलों मारकर खुद को मारी गोली : दोनो की मौत

▪️पुलिस को फोन करके बताया पत्नी को गोली मारी


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

भोपाल : भोपाल के बंगरसिया स्थित कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 1:30 बजे गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो जवान का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पास ही पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी इंसाफ राइफल आठ कारतूस मिले हैं।

यह भी पढ़े : DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में


फिलहाल, दोनों के बीच क्या विवाद था ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर रवि ने पत्नी को गोली क्यों मारी।

टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे रविकांत ने कॉल कर बताया कि मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कितनी गोली लगी है। पत्नी की बॉडी में पीठ और पसली पर दो घाव साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों बॉडी का पीएम एम्स अस्पताल में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

दो मासूम बच्चे बिलखते रहे दूसरे कमरे में

रविकांत वर्मा (35) और पत्नी रेनू वर्मा (32) सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में रहते थे। परिवार मूल रूप से भिंड के मिहोना का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक इनके दो बच्चे ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। रविकांत के दो अन्य भाई भी सीआरपीएफ में ही नौकरी करते हैं।पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के शव एक कमरे में थे, जबकि दोनों मासूम दूसरे कमरे में बैठे बिलख रहे थे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक पत्नी-पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े की आवाज आती थी।

Share:

DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में

DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी, 2025

दमोह :  मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।इसके एक गांव में सार्वजनिक हैंडपंप में जहरीली दवा मिलाने की घटना सामने आई है। गांव ने जब सुबह लोगो ने इसके पानी का उपयोग किया तो वह बेहोश हो गए । गांव वालो ने इनको हॉस्पिटल भेजा और प्रशासन को खबर दी। इस घटना के बाद PHE विभाग जांच में जुटा है। हैंडपंप  के पानी से झाग निकल रहा है। 

हैंडपंप के पास रखी थी जहरीली दवा

तेंदूखेड़ा  ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगदरी के गुबारा गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सार्वजनिक हैंडपंप में जहरीली दवा मिला दी। जिससे  गांव का एक युवक नीलेश हैंडपंप से पानी से कुल्ला करने के कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया।ग्रामीणों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। सरपंच और अन्य ग्रामीण हैंडपंप की जांच करने पहुंचे, तो पानी की जगह सफेद झाग निकलने लगा और अजीब बदबू आ रही थी। हैंडपंप के पास से एक जहरीली दवा की खाली शीशी भी बरामद हुई।

यह भी पढ़े Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

पुलिस को तलाश आरोपी की

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हैंडपंप में जहर किसने  मिलाया ? यह सवाल खड़ा है। सरपंच प्रतिनिधि नोनेलाल अहिरवाल ने सभी ग्रामीणों को हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करने से रोका और मामले की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस और पीएचई विभाग को दी। कलेक्टर के निर्देश पर पीएचई विभाग की टीम पानी की जांच के लिए मौके पर पहुंची है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive