Editor: Vinod Arya | 94244 37885

रेलवे ओवर ब्रिज लोकार्पित: सड़क निर्माण में एक मीटर व्यास का पेड़ शिफ्ट होगा, काटा नहीं जाएगा : मंत्री राकेश सिंह ▪️नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की यात्रा का नया अध्याय शुरू : विधायक प्रदीप लारिया ▪️एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

रेलवे ओवर ब्रिज लोकार्पित:  सड़क निर्माण में एक मीटर व्यास का पेड़ शिफ्ट होगा, काटा नहीं जाएगा : मंत्री राकेश सिंह

▪️नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की यात्रा का नया अध्याय शुरू : विधायक प्रदीप लारिया

▪️एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया


तीनबत्ती न्यूज : 12 जुलाई 2025 

सागर: मध्यप्रदेश के लोक कल्याण के लिए मध्यप्रदेश की सरकार संकल्पित, लोक कल्याण की यात्रा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलती रहेगी ,सागर के विकास की गंगा और तेज बहेगी, सड़क निर्माण में एक मीटर व्यास का पेड़ शिफ्ट होगा, काटा नहीं जाएगा, लोक निर्माण विभाग लोक कल्याण सरोवर बनाने का कार्य करेगा, सड़कों के गड्ढे की शिकायत एक सप्ताह में दूर होगी नहीं तो संबंधित अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त विचार लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सागर में उपनगर मकरोनिया से सदर को जोड़ने वाला रेलवे गेट नं. 28 पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए। 4309.24 लाख रुपए (रेल्वे भाग सहित) की लागत राशि से बनने वाले इस ब्रिज की कुल लंबाई लंबाई 884.78 मीटर है। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक  प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर श पीसी वर्मा  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

______________

देखने क्लिक करे:  हम भी सागर के आय.. उसई नई कै रए..... नमकमंडी में घर है...कक्का मकरोनिया में..मंत्री राकेश सिंह बोले बुंदेलखंडी में 

____________


लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने लोकार्पण पश्चात कहा कि सागर का विकास और तेज गति से शुरू होगा उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कार्य करने के लिए संकल्पित है और सभी का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा सभी सड़कों का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा लोक कल्याण ऐप शुरू किया गया है जिसमें  लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर यदि कहीं भी गड्ढा है तो उसकी फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर शिकायत की सात दिवस के अंदर गढ्ढा ठीक होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण के समय अब यदि कोई पौधा पेड़ एक मीटर व्यास का है तो उसको काटा नहीं जाएगा बल्कि उसको शिफ्ट किया जाएगा। इसी प्रकार नई सड़कों के लिए गिट्टी मुरम के लिए कहीं भी नहीं खोदा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर की परमिशन विशेष स्थान के लिए ली जाएगी और इस प्रकार की खुदाई की जाएगी जिसमें लोक कल्याण सरोवर तैयार हो सके। यह लोक कल्याण सरोवर बनने से तालाब का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विभाग के द्वारा लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कों की एक किलोमीटर की दूरी पर रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे यदि एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नहीं बनती है तो दो किलोमीटर पर और यदि 2 किलोमीटर पर नहीं बनती है तो तीन किलोमीटर पर तीन रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे जिससे सड़कों का पानी रिचार्ज पिट में जाएगा और जलस्तर बढ़ सकेगा।


उन्होंने कहा कि सागर के जनप्रतिनिधि विकास के मामले में समझौता नहीं करते हैं और लगातार प्रयास करते हैं जिससे वह सफल होते हैं और विकास होता है। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहले भारत देश पिछड़ा देश माना जाता था किंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से यह देश अन्य देशों की तुलना में विकसित देशों की श्रेणी में आ गया है और अब हमारा भारत देश पिछड़ा नहीं रहा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश का विकास मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पूरे देश में विकास देखना है तो मध्यप्रदेश में जाकर देखें उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जब मैं पहले सागर आता था तो केवल घाटियां और विश्वविद्यालय दिखाई देता था किंतु आज जब मैंने देखा कि लाखा बंजारा झील अपने सौंदर्य बिखेर रही है। इसी प्रकार सागर की सड़क नए आकर और रूप ले चुकी हैं सागर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सागर में 101 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसका भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। रविदास मंदिर तक जो फोर लाइन सड़क का आज भूमिपूजन हुआ है वह बुंदेलखंड की आदर्श सड़क होगी। 


सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि सागर में विकास की यात्रा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़कों का जाल गुणवत्ता के साथ बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास किए गए। जिसका आज लोकार्पण हो रहा है।

 
क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मंत्री श्री राकेश सिंह का दिल सागर के लिए हमेशा धड़कता है और छोटे से आमंत्रण पर उन्होंने सागर आकर हमें यह सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज के बन जाने से जहां सदर जाने में 30 से 45 मिनट लगते थे अब वहीं 5 से 7 मिनट में सदर पहुंचा जा सकेगा। इस पुल के बन जाने से जहां हमारे सैकड़ों छात्र- छात्राओं को लाभ होगा। वहीं ग्रामवासियों सहित जिले को भी लाभ होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का विशेष आशीर्वाद सागर के लिए है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का जो संकल्प लिया है वह पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 101 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर, परशुराम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल आकर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा 13 रेलवे ओवर ब्रिज नरयावली विधानसभा क्षेत्र में बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के नवाचार के माध्यम से लगातार नए-नए विकास कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने मकरोनिया चौराहे पर ओवर ब्रिज की अत्यंत आवश्यकता बताई एवं विधानसभा की अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि मकरोनिया पहले एक गांव की श्रेणी में आता था किंतु अब महानगर की तर्ज पर इसका विकास किया जा रहा है। 
_______________



इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कहा की बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण सागर के लिए नया अध्याय शुरू करेगा और इसे आवागमन सुचारू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा लोकपथ ऐप शुरू किया गया है जिसके माध्यम से अब हमारी सड़कें तत्काल ठीक हो  सकेंगी।कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर श्री पीसी वर्मा ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि श्री सी.पी. सिंह ने भी स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल,चैन सिंह ठाकुर,नपा अध्यक्ष मिहीलाल, मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, अरविंद घोषी,अंकित तिवारी, सोहन लोधी, विजय पटेलव, नीलेश राय ,समस्त पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, मातृशक्ति, गणमान्यजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम सुंदर मिश्रा, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती रचना तिवारी ने किया जबकि आभार  साहित्य तिवारी ने माना।

पूर्वमंत्री भूपेंद्र सिंह से की मुलाकात


मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के निवास पहुंच कर उनसे सौजन्य भेंट की। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री राकेश सिंह जी का अपने निवास पर आत्मीय स्वागत किया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा स्थानीय विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान  श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार गौरव सिरोठिया तथा महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नितिन बंटी शर्मा उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने पुष्प कुछ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का कार्यक्रम का संचालन डॉ अमर कुमार जैन ने तथा आभार डा जय कुमार सोनी ने किया।


इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना जितना जरूरी है उतना ही उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी है। इस संबंध में शिक्षण संस्थाओं द्वारा जागरूकता के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हरा भरा बनाए रखते हुए पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग देने का आह्वान किया।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के से वृक्षों को पारिवारिक रूप से जोड़ने का काम किया है। इस तरह से उन्होंने हमें अपने परिवार के लोगों के समान वृक्षों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी प्रेरणा दी है। ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाना चाहिए।  इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों समेत समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
















Share:

रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण : स्कूली बच्चों में खुशिया : विधायक प्रदीप लारिया का ग्रेटमैन स्कूल के विद्यार्थियों ने अवार्ड देकर जताई खुशिया और दिया धन्यवाद

रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण : स्कूली बच्चों में खुशिया :  विधायक प्रदीप लारिया का ग्रेटमैन स्कूल के विद्यार्थियों ने अवार्ड देकर जताई खुशिया और दिया धन्यवाद

तीनबत्ती न्यूज : 12 जुलाई ,2025

सागर। सागर और मकरोनिया को जोड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा लोकार्पित किए जाने और इसके शुरू होने से सागर ,नरयावलीऔर आसपास के इलाकों के लिए बड़ी राहत और खुशियों भरी सौगात है। स्कूली बच्चों और उनके परिजनों की खुशिया थम नहीं रही है। इसका कारण है स्कूल आने जाने में समय की बचत और परेशानियों से मुक्ति। ग्रेटमैन स्कूल के बच्चों ने विधायक प्रदीप लारिया को उत्कृष्ट विधायक का अवार्ड दिया और आभार जताए और धन्यवाद ज्ञापित किया।

_________

यह भी पढ़े: MP: पुल पर पानी : बिटिया की स्कूटी कंधेपर रखकर किया पुल पार : पहले बिटिया को निकाला पुल से

___________

उत्कृष्ट विधायक प्रदीप लारिया


बहुप्रतीक्षित  रेलवे गेट क्र -28 के नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज  आरंभ होने की खुशी मकरोनिया, सदर क्षेत्र के साथ-साथ सागर सहित जिले के क्षेत्रवासियों में देखने मिल रही है। आज शनिवार को ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। जब वह अपने नन्हें हाथों में पुष्पगुच्छ का गुलदस्ता एवं श्रेष्ठ विधायक का प्रमाण-पत्र लेकर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया को धन्यवाद व्यक्त करने उनके कार्यालय पहुंचे। 

 

बच्चों का उत्साह एवं खुशी का ठिकाना नहीं था। नौनिहाल बच्चों ने विधायक लारिया को आरओबी प्रारंभ कराये जाने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की। दीर्घकाल से बच्चे लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंच रहे थे। इस ROB के प्रारंभ हो जाने से अब उनका समय बचेगा। जिससे वह अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस कर सकेगें। इस मौके पर विधायक लारिया ने बच्चों को अपना स्नेह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

डीपीएस सागर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा अंडर-19 का शुभारंभ

डीपीएस सागर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा अंडर-19 का शुभारंभ

तीनबत्ती न्यूज: 11 जुलाई ,2025

सागर । शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर अण्डर - 19 शतरंज स्पर्धा का आज से शुभारंभ हो गया है।  स्पर्धा पूर्वाह्न l विद्यालय के परिसर में स्थित छात्रावास के इंडोर शतरंज हॉल में प्रारंभ हुई। जिसमें शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी संजय दादर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉक्टर अरविन्द गोस्वामी रेरेट शतरंज खिलाड़ी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही इंजी. रितुल सराफ (निदेशक डीपीएस मकरोनिया), इंजी. राहुल सराफ (निदेशक डीपीएस सागर) तथा डॉ. रविकान्त बाजपेयजुला भी उद्घाटन सत्र् में उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ेSAGAR: स्कूलों का निरीक्षण जारी : दो स्कूलों के डेढ़ दर्जन शिक्षक मिले गैरहाजिर: निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने और सेवा समाप्ति की कार्यवाहीं


टूर्नामेंट की जानकारी को लेकर विद्यालय चीफ अविटर अनुराग सिंह ने बताया, कि यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ एसोशिएसन तथा डीपीएस सागर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कराई जा रही है। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के रेटेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज स्पर्धा का पहला दिन था। रविवार को स्पर्धा का समापन होगा। आज खेले गए मैंचों के तीन चक्रों की समाप्ति के बाद सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बढ़त बनाए हुए हैं, जिसमें भोपाल के अर्नव कुमार, ग्वालियर के रूद्राक्ष गर्ग सभी 3 अंक और शुभ खत्री  ग्वालियर और सात्विक शुक्ला सागर 2•5 अंक के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं अण्डर - 19 बालिका वर्ग में जबलपुर की यशी जैन, सागर की खुशबु कुशवाहा जबलपुर की अध्या धर्वे ये सभी आगे चल रहीं हैं। 

वहीं स्पर्धा के उद्घाटन सत्र् के मुख्यातिथि संजय दादर ने बताया, कि यह प्रतिस्पर्धा फ़ीडे रेटिंग स्पर्धा भी है। जिसमें मध्य प्रदेश के 20 जिलों के 73 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 21 खिलाड़ियों को अंतर्राष्टीय रेटिंग प्राप्त है। आठ चक्रों तक चलने वाली इस स्पर्धा में अण्डर - 19 बालक वर्ग से तथा बालिका वर्ग से चार - चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। 

________________

शिक्षकों की ई अटेंडेंस:

देखने क्लिक करे : MP: शिक्षक: जब मोबाइल चलाकर टाइम पास कर सकते है तो ई अटेंडेंस लगाने में क्या बुराई :शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

______________

प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविकान्त बाजपेयजुला ने बताया, कि वैसे से सभी खेल शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम हैं, परन्तु मानसिक विकास की दृष्टि से शतरंज सर्वोत्तम हैं। आज की युवा पीढ़ी का रुझान शतरंज की तरफ हो सके। विद्यालय इस दिशा में पूर्ण प्रयास कर रहा है।वहीं डीपीएस मकरोनिया के निदेशक इंजी. राहुल सराफ ने स्पर्धा में शामिल होने आए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

SAGAR: स्कूलों का निरीक्षण जारी : दो स्कूलों के डेढ़ दर्जन शिक्षक मिले गैरहाजिर: निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने और सेवा समाप्ति की कार्यवाहीं

SAGAR: स्कूलों का निरीक्षण जारी : दो स्कूलों के डेढ़ दर्जन शिक्षक मिले गैरहाजिर: निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने और सेवा समाप्ति की कार्यवाहीं 


तीनबत्ती न्यूज : 11 जुलाई 2025 

सागर: सागर जिले की सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गैर हाजिरी लगातार बनी है। कलेक्टर संदीप जी आर ने स्कूलों के लगातार निरीक्षण के निर्देश जारी किए है। स्कूल से गायब शिक्षकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मेहर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहर विकासखंड राहतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। इनमें डेढ़ दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले।

यह भी पढ़ेSagar: स्कूलों में गैरहाजिर मिले शिक्षक : प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड : स्कूल बंद मिली : मुख्य द्वार का ताला तुड़वाकर खुलवाई स्कूल ▪️ गैरहाजिर 11 शिक्षकों की रोकी वेतन वृद्धि

स्कूल में 12 शिक्षक 05 मिले गैरहाजिर

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मेहर में कुल पदस्थ शिक्षक 12 हैं जिसमें से चार शिक्षक उपस्थित मिले तीन शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर हैं एवं 5 शिक्षक विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित शिक्षकों के नाम श्रीमती रागिनी बोहरे मा.शि., श्रीमती आशा खटीक सहा. शि., श्रीमती नंदनी वर्मा प्रा.शि., श्रीमती सरिता शुक्ला प्रा.शि एवं श्रीमती कंचन मिश्रा प्रा.शि.। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही- अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए संबंधितों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रवाह से रोकने संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

________________

शिक्षकों की ई अटेंडेंस:

देखने क्लिक करे : MP: शिक्षक: जब मोबाइल चलाकर टाइम पास कर सकते है तो ई अटेंडेंस लगाने में क्या बुराई :शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

______________

20 शिक्षकों ने 11 गैर हाजिर

इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहर विकासखंड राहतगढ़ का औचक निरीक्षण लगभग 11 बजे किया गया विद्यालय में कुल नियमित पदस्थ लोक सेवक 16 एवं अतिथि शिक्षक 4 हैं। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक संस्था में उपस्थित मिले और कोई भी अतिथि शिक्षक उपस्थित नहीं मिले। अनुपस्थित लोकसेवकों के नाम श्री देवेन्द्र कुमार बिलथरे, श्री मिथलेश मिश्रा, श्री कौशल गुसाई, श्री दिनेश पांडे, श्री गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा, श्री अमोल मिश्रा, श्री पी.एल. अहिरवार, श्रीमती संगीता यादव, श्री राकेश भिडे, श्रीमती लीलाबाई अहिरवार, श्री संजय सिंह राजपूत, श्री मनोज चौधरी।

यह भी पढ़े SAGAR: कलेक्टर ने स्कूल और संजीवनी क्लिनिक का किया निरीक्षण: गैर हाजिर दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश ▪️क्लिनिक से गैरहाजिर डाक्टर को नोटिस

निलंबन और वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा  संस्था के प्रभारी प्राचार्य के निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की, अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए संबंधितों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रवाह से रोकने संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

मध्यप्रदेश महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक छिंदवाड़ा में : सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी होंगी शामिल

मध्यप्रदेश महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक छिंदवाड़ा में : सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी होंगी शामिल


तीनबत्ती न्यूज :11 जुलाई, 2025

सागर। मध्य प्रदेश महापौर परिषद की बैठक छिंदवाड़ा में12 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित की गई है । दिन में बैठक के बाद शाम को पाताल कोट ( तमिया ) में रात्रि विश्राम कराया जाएगा। 13 जुलाई को पातालकोट का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। बैठक में सागर नगर निगम की महापौर श्रीमतो संगीता सुशील तिवारी सहित सभी महापौर शामिल होंगे।

बैठक में 16 नगर निगमों के महापौर मिलकर नगरीय निकायों के विकास का रोड़मैप तैयार करेंगे। महापौर परिषद की बैठक राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी , पूर्वमंत्री उमाशंकर गुप्ता ,छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि गण हिस्सा लेंगे।  बैठक को नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय  वर्चुअल संबंधित करेंगे। बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों और विकास को गति देने वाले मसलों पर चर्चा होगी। बैठक में महापौर अपने अपने नगर निगमों के विकास के कार्यक्रमों को साझा करेंगे।

पातालकोट का होगा भ्रमण

महापौर परिषद के सदस्य छिंदवाड़ा के पातालकोट  का भ्रमण करेंगे। पातालकोट  ऐतिहासिक स्थान है जिसका रामायण में भी जिक्र होता है ।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सागर को मकरोनिया से जोड़ने वाला रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण 12 जुलाई को मंत्री राकेश सिंह करेंगे ▪️नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की मेहनत और संघर्ष से हुआ कार्य पूरा : कोरोना काल और ब्रिज डिजाईन के कारण हुई थी देरी

सागर को मकरोनिया से जोड़ने वाला रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण 12 जुलाई को  मंत्री राकेश सिंह करेंगे


▪️नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की मेहनत और संघर्ष से हुआ कार्य पूरा : कोरोना काल और ब्रिज डिजाईन के कारण हुई थी देरी


तीनबत्ती न्यूज:11 जुलाई,2025

सागर। संभागीय मुख्यालय सागर और उसके उपनगर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया और आसपास के कई इलाकों को एक बड़ी सुविधा की सौगात का लोकार्पण होने जा रहा है।रेलवे गेट-28 के नवनिर्मित आरओबी के लोकार्पण एवं संत रविदास स्मारक पहुंच मार्ग के भूमिपूजन समारोह 12 जुलाई को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि सांसद लता वानखेड़े और  अध्यक्षता विधायक प्रदीप लारिया करेंगे।


विधायक प्रदीप लारिया की मेहनत और अथक प्रयास जुड़े है रेलवे ओवर ब्रिज से

सागर और मकरोनिया और आसपास के इलाकों से रोजाना 70 हजार लोगों के आवागमन को सुलभ और समय बचाने का काम 28 गेट के रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेगा। विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि हालांकि कुछ बिलंब हुआ है । कोरोना काल के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। इसके साथ ही रेल्वे द्वारा डिजाईन/अनुमति मिलना तकनीकी पैमानों के अनुरूप में समय लगता है।  विधायक लारिया द्वारा रेल्वे से अनुमति शीघ्र मिले इस हेतु डी.आर. एम. जबलपुर से लगातार व्यक्तिगत मुलाकात की। डी.आर. एम, द्वारा तत्काल एक तकनीकी दल भेज कर कार्य को गति प्रदान की। ब्रिज के निर्माण कार्य में आई समस्याओं का निराकरण करने के लिए भोपाल से लेकर जबलपुर तक लगातार प्रयास किया गया।इन सात वर्षों में बदलती परिस्थितियों एवं कई पड़ाव पार कर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों एवं संघर्षों के परिणामस्वरूप विकास की परिणित मील का पत्थर सिद्ध हुई।

देखने क्लिक करे : लाइव टेस्टिंग: सड़क का निरीक्षण करने पहुंची इंजिनियर की टीम के सामने निकला ट्रक : सड़क धंसी और ट्रक पलट गया

संभाग के आवागमन को बनाएगा सुलभ : लोगो में खुशिया और उत्साह भी

विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि मकरोनिया सागर रेलवे ब्रिज के शुरू होने से इन इलाकों के नागरिकों को फायदा होगा। खासतौर से अब स्कूली बच्चों और रोजाना अप डाउन करने वालो को अब घूमकर आनाजाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही भोपाल से सागर होते हुए छत्तरपुर, टीकमगढ़ ,जबलपुर और नरसिंहपुर आदि आने जाने वालो को अब सीधा रास्ता मिल जायेगा। इससे सागर शहर के ट्रैफिक का दवाब खासतौर दिन में कम रहेगा। लोगो का समय भी बचेगा।

_________

यह भी देखे: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के ऑफिस में शराब पार्टी : छात्रों ने बनाए वीडियो: जांच कमेटी बनी

________

लोकनिर्माण मंत्री  राकेश सिंह करेंगे लोकार्पण : कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

12 जुलाई, शनिवार का दिन नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत होगी। जब 5172.06 लाख की लागत से नवनिर्मित रॉब का लोकार्पण एवं संत रविदास पहुंच मार्ग का भूमिपूजन म प्र. शासन के पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह  के करकमलों से सम्पन्न होगा। इसके विशेष अतिथि सांसद डा लता वानखेड़े और अध्यक्षता विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया करेंगे। आमंत्रित अतिथियों में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल कुशवाहा और मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार होंगे।कार्यक्रम आनंद नगर मकरोनिया में होगा। इसको लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने एक बैठक भी ली।

यह भी पढ़ेSagar: स्कूलों में गैरहाजिर मिले शिक्षक : प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड : स्कूल बंद मिली : मुख्य द्वार का ताला तुड़वाकर खुलवाई स्कूल ▪️ गैरहाजिर 11 शिक्षकों की रोकी वेतन वृद्धि

नागरिकों में उत्साह और खुशिया भी

नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज की शुरुआत होने से लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। मकरोनिया नगर के साथ सागर-सदर सहित जिले के लिए कितना जन उपयोगी है। स्कूली बच्चों में समय की बचत होने के कारण खुश है तो रोजगार और काम धंधे वालो को एक सहूलियत मिल रही है।

____________

___________

खुशी के क्षण के साक्षी बनने की अपील


विधायक प्रदीप लारिया ने नागरिकों से आग्रह किया है कि इस उत्सव के आनंद में आपकी गरिमामय उपस्थित से यह उत्सव महाउत्सव में परिणित होगा। आईये हम सभी मिलकर इस उत्सव में उल्लासपूर्वक सहभागिता कर विकास के साक्षी बने। विकास के आनंदोत्सव में परिजनों एवं इष्टमित्रों सहित आपके आगमन एवं सहभागिता की प्रतीक्षा रहेगी.. आप हमारा सेहिल आमंत्रण स्वीकार करेगें। इस भावना के साथ आपका अभिनंदन करते है।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive