Editor: Vinod Arya | 94244 37885

आर्ट ऑफ लिविंग का ‘आनंद उत्सव’ 12 अगस्त से सागर में: सुदर्शन क्रिया होगी मुख्य आकर्षण

आर्ट ऑफ लिविंग का ‘आनंद उत्सव’ 12 अगस्त से सागर में: सुदर्शन क्रिया होगी मुख्य आकर्षण


तीनबत्ती न्यूज : 04 अगस्त ,2025

सागर । सागर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 12 अगस्त से 17 अगस्त तक "आनंद उत्सव" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सागर चेप्टर द्वारा मैजेस्टिक प्लाजा में आयोजित इस छह दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को जीवन में सच्चे आनंद, शांति और ऊर्जा का अनुभव कराने के उद्देश्य से योग-ध्यान गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शिविर का मुख्य आकर्षण विश्वप्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया है, जिसकी खोज स्वयं पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने की थी। श्री श्री रविशंकर जी का उद्देश्य आम जन को जीवन जीने की कला सिखाना, उनके जीवन में खुशियों को महसूस कराना और तनाव से मुक्त समाज की रचना करना है।

आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक कपिल मलैया ने बताया कि सुदर्शन क्रिया एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पद्धति है, जिससे अनिद्रा, तनाव, चिंता, क्रोध और अवसाद जैसे मानसिक विकारों से मुक्ति मिलती है। यह क्रिया शरीर में डोपामाइन हार्मोन के स्तर को बढ़ाकर व्यक्ति में प्रसन्नता और ऊर्जा का संचार करती है। कोविड काल के दौरान भी यह देखा गया कि सुदर्शन क्रिया करने वाले साधकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक थी, उन पर कोविड का प्रभाव कम हुआ था क्योंकि उनके फेफड़े तुलनात्मक रूप से अधिक मजबूत पाए गए। उन्होंने कहा कि सागर में आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियाँ कई दशकों से सक्रिय रूप से संचालित हो रही हैं। सागर चेप्टर पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। शिविर में सुबह और शाम दो सत्रों में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि कार्यरत, विद्यार्थी और गृहिणी सहित हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकें।

आर्ट ऑफ लिविंग के सागर चेप्टर के मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने बताया कि न्यूनतम संकल्प राशि में इच्छुक व्यक्ति संस्था से आजीवन जुड़कर सुदर्शन क्रिया का लाभ ले सकते हैं। इस आनंद उत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक साधकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सागर चेप्टर ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में सहभागी बनें और एक शांत, संतुलित और सकारात्मक जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

रूद्राभिषेक के विभिन्न स्थलों पर आयोजन, बैंगलोर आश्रम से पधारेंगे ऋषि देवदूत जी


प्रशिक्षक प्रवीण धुरिया ने बताया कि सावन माह में रूद्राभिषेक का अलग ही महत्व रहता है। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग सागर चेप्टर द्वारा 4 से 6 अगस्त तक शहर में विभिन्न स्थानों पर रूद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन बैंगलोर आश्रम से पधार रहे ऋषि देवदूत जी के सान्निध्य में संपन्न होंगे, जिनके साथ तीन विद्वान पंडित भी रहेंगे।रूद्राभिषेक कार्यक्रम की 4 अगस्त : दोपहर 1 बजे – महेन्द्र मील,शाम 5 बजे – दीनदयाल नगर, 5 अगस्त को सुबह 10:30 बजे – विचार संस्कार विद्यालय, ग्राम मनेशिया ,शाम 5:30 बजे – मैजेस्टिक प्लाज़ा, 6 अगस्त को सुबह 8:30 बजे – सागर बैटरी, भगवानगंज में होगा।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान का लाभ लें और रुद्राभिषेक के पावन अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा से स्वयं को अभिसिंचित करें। इस अवसर पर प्रशिक्षक संकल्प मलैया, राजकुमारी यादव, डॉ. मोना केशरवानी, राजेश जैन, विनय तिवारी, सचिन ज्योतिषी, सुरेश पिंजवानी आदि उपस्थित थे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलें बर्बाद होने का विषय उठाया : सीएम से फसलों के सर्वे और राहत राशि तय करने का आग्रह किया

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलें बर्बाद होने का विषय  उठाया : सीएम से फसलों के सर्वे और राहत राशि तय करने का आग्रह किया


तीनबत्ती न्यूज: 04 अगस्त ,2025

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में हुई अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का विषय मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के शून्यकाल में पुरजोर तरीके से उठाया है। उन्होंने सदन में उपस्थित मुख्यमंत्री डा श्री मोहन यादव जी से आग्रह किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई ज्यादा बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने के आदेश दें और सर्वे अनुसार मुआवजा और राहत राशि देने का निर्णय लें। 

शून्य काल में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की खुरई व मालथौन तहसीलों में विगत 15 दिवसों में हुई अतिवर्षा से किसानों की सोयाबीन, उड़द व मक्का की फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। इन दिनों हुई बारिश से सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलें अधिकांश क्षेत्रों में चौपट हो गई है जिस कारण किसानों सहित उनके परिवारों में गंभीर चिंता व्याप्त हो गई है। मेरे द्वारा जिला प्रशासन सागर एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय भोपाल को दिनांक 29 जुलाई 2025 द्वारा पत्र लिखकर अतिवर्षा से फसलों को हुए नुकसान से उपज होने की संभावना नगण्य होने से अवगत कराते हुए सोयाबीन व खरीफ फसलों को पहुंची क्षति का आंकलन कराने व क्षति का मुआवजा देने हेतु सरकार से आग्रह किया  है।पूर्व  गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सदन में कहा कि इसमें सर्वे के अनुसार जहां पर नुकसान हुआ है, तो उसमें राहत राशि किसानों को सरकार की तरफ से मिले, ऐसा आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है। किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। अगर सर्वे के आदेश माननीय मुख्यमंत्री जी कर देंगे, तो किसानों को संतोष होगा, जो भी सर्वे में आएगा, उसके आधार पर जो राहत राशि मुख्यमंत्री जी स्वीकृत करेंगे, वह राहत राशि किसानों को मिल सकेगी।

यह भी पढ़े: मालथौन में आदिवासियों की भूमि पर अवैध कब्जे और नियम विरूद्ध खरीद ब्रिकी की जाँच शासन उच्च अधिकारी से करायेगा: राजस्व मंत्री करण वर्मा ने विधानसभा में घोषणा की ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की ध्यानाकर्षण की सूचना पर चर्चा में हुआ निर्णय ▪️नीलेश आदिवासी की मौत पर राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

29 जुलाई को मुख्य सचिव को पत्र भेज कर बताया

ज्ञातव्य हो कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन,भोपाल को गत 29 जुलाई को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई अन्तर्गत तहसील खुरई एवं मालथौन के कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया है कि 10-15 दिनों से लगातार अतिवर्षा होने से सोयाबीन व खरीब की अन्य फसलों का अत्यधिक नुकसान हो गया है। जिस कारण उपज होने की संभावना क्षीण हो चुकी है। किसानों द्वारा अपनी खरीब फसलों का सर्वे कराये जाने हेतु जगह-जगह मांग की जा रही है। किसानों द्वारा नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा देने एवं फसल बीमा की सुविधा का लाभ प्राप्त हो इस हेतु भी प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कृषकों को सोयाबीन व अन्य खरीब फसलों के नुकसान का सर्वें कराये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने व नियमानुसार मुआवजा दिलाने एवं फसल बीमा का लाभ प्राप्त हो इस हेतु आवश्यक कार्यवाही करें ।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

विधानसभा सत्र : विधायक प्रदीप लारिया ने मध्य भारत एग्रो फैक्ट्री से बढ़ते प्रदूषण का मामला उठाया: यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा

विधानसभा सत्र : विधायक प्रदीप लारिया ने मध्य भारत एग्रो फैक्ट्री से बढ़ते प्रदूषण का मामला उठाया: यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज : 04 अगस्त ,2025

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बंडा विधायक के प्रश्न क्र.-6 पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय से अनुमति लेकर सदन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम रजौआ में इकाई संचालित की जा रही है । जिसमें मानक के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। फैक्ट्री के प्रदूषण के कारण फैक्ट्री के आसपास की कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। किसान लगातार इसकी शिकायत कर रहे है। विधायक लारिया ने किसानों के हो रही आर्थिक नुकसान एवं व्यापक जनहित को दृष्टिगत रखते हुए फैक्ट्री से हो रहे वायु प्रदूषण एवं मृदा परीक्षण के लिए उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही फैक्ट्री के आसपास की बंजर हो गई कृषि भूमि का मुआवजा दिलाये जाने की मांग भी की है। ज्ञातव्य हो कि मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी इकाई सौरई, विधानसभा बंडा में भी संचालित की जा रही है।


यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा

 प्रश्नकाल के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना से चर्चा के दौरान कहा कि खरीफ सीजन में यूरिया खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडार नहीं किया गया। इस वर्ष किसानों द्वारा मक्का फसल की अधिक मात्रा में बुआई की गयी है। किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता रही है। विभाग ने सोसाइटी अथवा सहकारी दुकानों के माध्यम से इसका वितरण करने की प्राथमिकता नहीं की। नगद राशि में वितरण अधिक किया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सोसाइटी में अथवा शासकीय दुकानों में  यूरिया नहीं पहुंच सका जिससे किसान यूरिया के लिए परेशान होते रहे। यदि विभाग पूर्व तैयारी कर यूरिया का भंडारण की कार्यवाही कर लेता तो सोसायटी के माध्यम से यह वितरण समय पर सुनिश्चित हो सकता था।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

कई पीढ़ियों के संघर्ष और परिश्रम से आज भाजपा सफ़लता के शिखर पर पहुंची है: सांसद डॉ.लता वानखेड़े ▪️भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

कई पीढ़ियों के  संघर्ष और परिश्रम से आज भाजपा सफ़लता के शिखर पर पहुंची है: सांसद डॉ.लता वानखेड़े

▪️भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त ,2025

सागर।कई मंडलो में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है एवं कुछ नए मंडलों का गठन हुआ है जिनमें हमारे नए मंडल अध्यक्ष चुन कर आए हैं जिन्हें अब वरिष्ठों के संघर्ष की विरासत को आगे लेकर जाना है। कई पीढ़ियों के  संघर्ष और परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी सफ़लता के शिखर पर पहुंची है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही और ज्यादा हो जाती है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम विचारधारा के साथ पंचनिष्ठाओं के साथ हमारे प्रधानमंत्री जी के दिए हुए पंच प्रण के लिए सतत रूप से काम करना है।    यह बात सांसद लता वानखेड़े ने सागर में आयोजित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,वरिष्ठ विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य शैलेष केशरवानी, बुद्धीजीवी प्रकोष्‍ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्‍यासी, पूर्व विधायक नाराण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व जिला अध्‍यक्ष हरिराम सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्‍यक्ष ज्‍योति दुबे मंचासीन रहीं 

सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश की दिशा और दशा को बदलकर विश्व के क्षितिज पर हिंदुस्तान को नामांकित किया है वो हम सबके लिए बहुत बड़ी गौरव गाथा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव में पहलगाम का मास्टर माइंड और 3 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। जी-7 में भारत को आमंत्रित किया गया है, यह भारत की दुनिया में बढ़ती ताकत और प्रासंगिकता को सिद्ध करता है, यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। 

यह भी पढ़ेसागर : BJP जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की बैठक ली

विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा देती है। उन्होंने उदारहण देते हुए कहा कि मित्रता ऐसी न हो जो हालात देखकर बदल जाएँ बल्कि मित्रता ऐसी हो जो हालात बदल दे जैसे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चहुंमुखी विकास के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ती के हालात में बदलाव किए हैं जिसका प्रमाण  वर्तमान में प्रदेश की प्रतिव्यक्ती आय है जो कॉंग्रेस की सरकार में प्रतिवर्ष 11000 रु. हुआ करती थी वह आज बढ़कर 154000 हो चुकी हैं।विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के माध्यम से निरन्तर सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकसित प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है। 

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मंडलों में सुव्यवस्थित पार्टी कार्यालय प्रारंभ किए जाएँ जिनमें मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं व आमजनों से मिलने का समय निश्चित करें एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से निरन्तर सम्वाद स्थापित कर अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से कार्य करें। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर आयोजित की जाएं। जिनमें आमजन की भागीदारी हो।13 से 15 अगस्त तक घरों और दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएं। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम के स्मारकों, सेनानियों के प्रतिमा स्थल आदि पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं तथा युद्धवीरों, शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करें। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा एवं विभाजन की विभीषिका को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि ये वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष है। उनकी पुण्यतिथि पर 16 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ।

यह भी पढ़ेSAGAR: डाक्टर फैमिली : दादा पिता, भाई और बहिन सभी चिकित्सा सेवा में : विरासत को आगे बढ़ाया डॉ सजल जैन ने

प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने मन की बात कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की।सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार ने सोशल मीडिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में लगभग 174000 पौधे रोपित किए जा चुके हैं।बैठक का संचालन जिला उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मण सिंह ने किया एवं आभार जिला उपाध्‍यक्ष चैन सिंह ने व्‍यक्‍त किया‍।बैठक में ,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक एवं प्रदेश सह संयोजक उपस्थित रहें।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सागर : BJP जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की बैठक ली

सागर : BJP जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की बैठक ली


तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त ,2025

सागर: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं‌‌ संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के आवाहन पर आज जिला भाजपा कार्यालय सागर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी  के नेतृत्व में सागर जिले की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की प्रथम  परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के निमित्त जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी एवं बूथ स्तर तक पार्टी को सोशल मीडिया एवं आईटी सेल द्वारा मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।  बैठक का संचालन सोशल मीडिया सागर के जिला संयोजक श्री अंशुल सिंह परिहार ने किया आभार बालकृष्ण सोनी ने किया ।

__________

देखने क्लिक करेBJP सोशल मीडिया और आईटी सेल की हुई बैठक

_______________


इस अवसर जिला मीडिया प्रभारी  श्रीकांत जैन , जिला सह संयोजक  शंभु दयाल पटेल, खुरई विधानसभा प्रभारी  गोलू प्रताप राय  सहित मंडल संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

इंदरलाल निलोने की सेवानिवृत्ति पर डॉ. अंबेडकर विधान चौक का लोकार्पण: इंदरलाल ने कराया था चौक का निर्माण

इंदरलाल निलोने की सेवानिवृत्ति पर डॉ. अंबेडकर विधान चौक का लोकार्पण: इंदरलाल ने कराया था चौक का निर्माण


तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त ,2025

सागर।भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री इंदरलाल निलोने (माते) की 36 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुभाष नगर वार्ड में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर विधान चौक का लोकार्पण कर क्षेत्र को एक नई पहचान दी गई।

विशेष बात यह रही कि इंदरलाल निलोने जी ने अपनी सेवानिवृत्ति पर प्राप्त राशि से ₹5 लाख की व्यक्तिगत निधि से इस चौक का निर्माण करवाया। यह कार्य न केवल एक सामाजिक प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने की एक सशक्त पहल भी है। समाज के लोगों ने इस अनुकरणीय कार्य के लिए इंदरलाल जी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य अतिथ गोविंद सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री, शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक  विशिष्ट  अतिथि के रूप में श्याम तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, वृंदावन अहिरवार, नगर निगम अध्यक्ष,राजकुमार खत्री, नगर निगम आयुक्त उपस्थित थे।  कार्यक्रम में कर्रापुर आश्रम के महंत पूज्य श्री पंचमदास जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने श्री इंदरलाल निलोने के योगदान की सराहना की और कहा कि यह पहल समाज के लिए आदर्श है। डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए चौक का निर्माण कर उन्होंने समाज को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और इंदरलाल जी के योगदान को सदैव स्मरणीय बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र खटीक, अनिल अहिरवार, विशाल खटीक, रामू ठेकेदार,भरत अहिरवार, कृष्णकुमार पटेल, देवेंद्र अहिरवार, श्रीमती रानी चौधरीकन्हई पटेल, महेश जाटव, नरेंद्र अहिरवार, निखिल अहिरवार, मुन्ना ठेकेदारतथा बड़ी संख्या में समाजजन, महिला एवं युवा वर्ग उपस्थित था।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive