Editor: Vinod Arya | 94244 37885

रक्षाबंधन : खाद्य विभाग ने एक दर्जन मिठाई दुकानों की जांच की और नमूने लिए

रक्षाबंधन : खाद्य विभाग ने एक दर्जन मिठाई दुकानों की जांच की और नमूने लिए


तीनबत्ती न्यूज:  08 अगस्त 2025

सागर: कलेक्टर  संदीप जी आर ने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी राखी त्यौहार को दृष्टीगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन पुलिस के साथ समन्वय बनाकर खाद्य सामग्री दुकानों का औचक निरीक्षण करें एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा मिलावट युक्त, दूषित खाद्य सामग्री विक्रय करते हुए पाए जाने पर ऐंसी दुकानों पर कड़ी कार्यवाही अथवा सील करने की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिले में किसी भी प्रकार की मिलावट युक्त अथवा नकली खाद्य सामग्री, मिष्ठान का विक्रय न हो। इस हेतु सतत जांच एवं निगरानी की जाए।


इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन सागर द्वारा आगामी राखी एवं जन्माष्टमी के त्यौहार को दृष्टिगत आम नागरिकों द्वारा व्यापक मात्रा में उपयोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थों जैसे- मावा, मिठाई, नमकीन, सेलिब्रेशन पैक आदि में मिलावट की रोकथाम एवं नागरिकों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में जांच दल द्वारा चलित प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा फर्म मयूरी रेस्टोरेंट, मेन बस स्टेण्ड सागर से मगद लड्डू का नमूना जांच हेतु लिया गया तथा दुकान पर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय किये जाने पर मयूरी रेस्टोरेंट को आगामी आदेश तक के लिये सीलबंद किया गया। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा बस स्टेण्ड पर स्थित रामाश्रम भोजनालय से पिस्ता फिंगर का नमूना, श्री होटल से इमरती, सिविल लाईन स्थित नटराज स्वीट्स से मावा चमचम, बेसन सेब, रसगुल्ला, केसरिया पेड़ा, राजस्थान मिष्ठान से कलाकंद बर्फी, मलाई पेड़ा के नमूने, कान्हा बेकर्स से मोतीचूर लड्डू, सरस चर्की, बंगाली मिष्ठान से नारियल की बर्फी के नमूने लिये गये। तत्पश्चात् मकरोनिया स्थित नंदरानी से छैना मलाई के नमूने लिये गये।


कार्यवाही के दौरान विभागीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य व्यवसायियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ विक्रय करने, साफ-सफाई रखने / स्वच्छकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने, खाद्य पदार्थों की सेल्फ लाइफ कम हो जाने से खाद्य पदार्थ जल्द खराब होने की संभावना रहती है। नागरिकों के सुरक्षित स्वास्थ्य के दृष्टिगत ताजा खाद्य पदार्थों का ही विक्रय किया जाये एवं खाद्य प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन एवं डिस्प्ले बोर्ड को प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये। मिठाई निर्माताओं को निर्देशित किया गया कि मिठाइयों के निर्माण में खाद्य रंग का कम एवं अधिनियमानुसार उपयोग किया जायें। दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित करे अन्यथा उनके विरूद्ध अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जायेगी ।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

SAGAR: स्कूलों का निरीक्षण और शिक्षकों का गैरहाजिर मिलना जारी : एक स्कूल में 10 शिक्षक मिले अनुपस्थित

 SAGAR: स्कूलों का निरीक्षण और शिक्षकों का गैरहाजिर मिलना जारी : एक स्कूल में 10 शिक्षक मिले अनुपस्थित


 तीनबत्ती न्यूज: 08 अगस्त 2025

सागर :  सागर जिले में सरकारी स्कूलों का लगातार निरीक्षण हो रहा है। इसके साथ ही स्कूलों से शिक्षकों का गैर हाजिर रहना भी बना है। गैरहाजिर शिक्षकों का आंकड़ा 100 के पास होने वाला है। कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन के द्वारा लगातार विद्यालय का निरीक्षण जारी है। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में 10 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने एवं एक दिन का वेतन काटने की निर्देश दिए गए। 

यह भी पढ़ेSAGAR: स्कूलों का निरीक्षण : 21 शिक्षक मिले गैरहाजिर : वेतन वृद्धि एवं वेतन काटने की निर्देश



सांदीपनी विद्यालय में मिले गैरहाजिर शिक्षक

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने सांदीपनि विद्यालय बांदरी का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की 15 अगस्त तक कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार नए भवन में कक्षाएं संचालित करें जिससे कि शिक्षण कार्य विधिवत संचालित हो सके। उन्होंने पाली रैयतवाड़ी हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया जहां माध्यमिक शिक्षक श्रीमती शाहीन एजाज सहित सहित समस्त शिक्षक मौजूद थे एवं शिक्षण कार्य करते पाए गए। शास. उमावि. रजवांस के नरीक्षण के दौरान कुल 26 शिक्षकों में से 10 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए साथ ही 7 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये।

रजवांस में मिले गैरहाजिर शिक्षक

शास. उमावि. रजवांस में संजीव कुमार जैन, भारती कबीर पंथी, रामनरेश सिंह ठाकुर, ब्रजेश कुमार प्रजापति, सुभाष जैन, प्रतिभा राजपूत, सुनीता अहिरवार, शशिकांत पाठक, प्रहलाद अहिरवार, रामकुंअर नामदेव अनुपस्थित पाए गए।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

सागर को योग नगरी बनाने का संकल्प : 50 से अधिक संगठनों का समर्थन

सागर को योग नगरी बनाने का संकल्प : 50 से अधिक संगठनों का समर्थन


तीनबत्ती न्यूज: 07 अगस्त,2025

सागर।पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सागर के तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय इंटीग्रेटेड विशेष योग शिविर की तैयारियों को लेकर ग्रीन कांची हेल्थ वैलनेस सेंटर, सिविल लाइन, सागर में सभी प्रमुख संगठनों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ योगाचार्य डॉ. विष्णु आर्य (मुख्य अतिथि), डॉ. कपिल मलैया (विशेष अतिथि), , वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह एड,पूर्व विधायक डॉ. भानु राणा और राज्य प्रभारी भगत सिंह योगाचार्य द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राज्य प्रभारी भगत सिंह योगाचार्य ने बताया कि सागर में वर्तमान में 32 निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। साथ ही 21 दिवसीय विशेष योग शिविर चल रहे हैं, जिनका समापन 16 अगस्त को सुबह 6 बजे प्रेम परिणय मैरिज गार्डन, तिली सागर में होगा। इस शिविर में मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी डॉ. परमार्थ देव जी महाराज योगाभ्यास कराएंगे।

कृष्ण वीर सिंह एड ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने देश के प्रधान मंत्री योग को विश्व में पहुंचाया है सागर में परिणाम दिख रहा है।डॉ. कपिल मलैया ने कहा, "मैं संकल्पित हूं कि सागर को योग नगरी बनाकर रहूंगा। योग, आयुर्वेद, जैविक आहार और स्वदेशी चिकित्सा को अपनाना हमारी संस्कृति है।"योगाचार्य डॉ. विष्णु आर्य ने कहा, "योग और आयुर्वेद को अपनाने से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।" प्रो. पित्रे ने कहा, "नई पीढ़ी और परिवार जब योग से जुड़ेंगे, तो सड़कों पर योग साधकों की भीड़ दिखाई देगी।"


इस बैठक में 50 से अधिक संगठनों ने निःशुल्क योग कक्षाएं प्रारंभ करने का संकल्प लिया। क्षत्रिय समाज, सांसद संवाद संपर्क केंद्र, सेन समाज, लोधी क्षत्रिय समाज, विश्वकर्मा, कोरी, निजी सेवा संगठन, इस्कॉन,जैन मिलन शाखा, महिला क्षत्रिय समाज, भारत स्वाभिमान, बार संघ, गायत्री परिवार, हार्टफुलनेस, आयुष विभाग, चिकित्सा विशेषज्ञों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों एवं समाजसेवियों की भागीदारी रही। डॉ. सोनल शाह ने आयुर्वेद विभाग की सेवाओं पर प्रकाश डाला, डॉ. बृजेश सिंह ने ध्यान साधना का अभ्यास कराया, वहीं रामजी गुप्ता ने गायत्री परिवार की 200 सदस्यीय टीम द्वारा यज्ञ की जिम्मेदारी निभाने की घोषणा की। इस्कॉन से प्रभु जी पी अवस्थी  ने कहा कि यह सौभाग्य है कि योगेश्वर कृष्ण के जन्माष्टमी पर योग की गंगा का महोत्सव किया जा रहा इस्कॉन संगठन का पूरा समर्थन है।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने योगाचार्य डॉ. विष्णु आर्य के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें “पद्मश्री सम्मान” से अलंकृत किए जाने की मांग का समर्थन किया। सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, संगठनों व परिवारों से 16 अगस्त को आयोजित योग शिविर में भागीदारी हेतु सादर आमंत्रण है। प्रमुख रूप से दिए गए। आभार धर्मेद्र शर्मा ने जताया संचालन भगत सिंह योगाचार्य ने किया 

ये रहे मोजूद

प्रमुख रूप डॉ रामकुमार पटेल डॉक्टर हनुमंत राय डॉक्टर माधुरी जैन डॉक्टर सोनम सहाय डॉक्टर डीपी चौबे डॉक्टर नितिन कौर पाल डॉक्टर बृजेश सिंह डॉक्टर अरुण कुमार साहू डॉ रामस्वरूप पंकज मखारिया गौरी शंकर दक्ष यादव महेंद्र प्रजापति बलराम पाराशर राम प्रसाद शर्मा बीजेपी विश्वकर्मा हर्ष यादव अजय जैन गौरव राजपूत स्वाति मिश्रा अंबेडकर नीरज सिंह उपेंद्र गुप्ता विजय छावड़ा नरेश विश्वकर्मा हेमंत उपाध्याय आरके सोनी डॉ लखन लाल पटेल चंदू शुक्ला एस बाजपेई वेद प्रकाश भट्ट सहित अनेक भाई बहिन उपस्थित थे।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

बीएमसी: मौत की कगार पर पहुंची गर्भवती महिला की बचाई जान ▪️पहली बार वेंटीलेटर पर पड़े मरीज का किया गया ऑपरेशन। ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की सराहना: मेडिकल टीम का करेंगे सम्मान

बीएमसी:  मौत की कगार पर पहुंची गर्भवती महिला की बचाई जान

▪️पहली बार वेंटीलेटर पर पड़े मरीज का किया गया ऑपरेशन
▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की सराहना: मेडिकल टीम का करेंगे 08 अगस्त को सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 07 अगस्त ,2025
सागर :  कहते हैं डॉक्टर इस पृथ्वी पर भगवान का रूप होते हैं, इस काहवत को बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के गायनी विभाग के डॉक्टरों ने सही साबित कर दिया। यहां के डॉक्टरों ने अंतिम क्षण तक हार न मानने के अपने जज्बे से मरणाशन हो चुकी एक महिला मरीज को नवजीवन प्रदान किया। दरअसल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में 28 जुलाई को एक गर्भवती महिला को लाया गया जिसके पेट में बच्चा मर चुका था। महिला की सांसें थम गईं थीं। नब्ज मिल नहीं रही थी। ब्लड प्रेशर मशीन में दिख नहीं रहा था। तभी डॉक्टर ने एक अंतिम प्रयास सीपीआर (कृत्रिम सांस) दिया, महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ाने की दवा दी गई। महिला को तत्काल वेंटीलेटर पर रखा गया। फिर चमत्कार हुआ महिला के ब्लड प्रेशर के साथ नब्ज में हरकत दिखी तो डॉक्टरों की उम्मीद जाग गई। महिला की निगरानी बढ़ाई तो सांस चलना शुरू हुईं लेकिन अभी भी महिला होश में नहीं आई थी। पेट में मरा हुआ बच्चा गंभीर इंफेक्शन पैदा कर सकता था

पेट से मृत बच्चा निकालना अहम

डॉक्टरों की चिंता उसे पेट से बाहर निकालने की थी लेकिन वेंटीलेटर पर रखी महिला के ऑपरेशन कैसे किया जाए, क्योंकि बीएमसी में. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। मरणाशन से वापस आई महिला के मौत के चांस 90 प्रतिशत थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया डॉक्टर्स की टीम ने अभिभावकों को स्थिति से. अवगत कराया। वेंटीलेटर सहित महिला को ऑपरेशन थियेटर ले गए। बीएमसी में पहली बार वेंटीलेटर पर पड़े मरीज का ऑपरेशन किया गया और महिला के पेट से मृत बच्चा निकाला गया। चार दिन की गहन निगरानी के बाद डॉक्टर्स की मेहनत रंग लाई और बुधवार को महिला होश में आ गई। परिजनों ने राहत की सांस ली कि आखिर महिला की जान बच गई। अब परिजन बीएमसी के डॉक्टर्स का आभार मानते हुए नहीं थक रहे हैं।


डीन ने की डॉक्टर्स के कार्य की तारीफ

राहतगढ़ से आई थी महिला बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल भदकारिया ने बताया कि राहतगढ़ निवासी मरीज शिफा कुरैशी पत्नी हसीन कुरैशी को मिर्गी के झटके के साथ परिजन लेकर आए थे। डॉ. वर्षा और डॉ. अभय ने उसे अटेंड किया था। सीपीसीआर इन डॉक्टर्स ने दिया। जटिल ऑपरेशन डॉ. शीला जैन, डॉ. प्रियंका पटेल ने किया। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. सर्वेश जैन, डॉ. मोहम्मद इलियास और डॉ. अजय का योगदान रहा। बीएमसी डीन डॉ. पीएस ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन ने कहा कि गायनी विभाग में हर दिन औसत 40 मरीज आ रहे हैं। स्टाफ की कमी तो है लेकिन निर्देश दिए गए हैं, कि प्रत्येक मरीज पर डॉक्टर्स व स्टाफ देखरेख व इलाज में मेहनत करे। अभी गायनी में 7 स्त्रीरोग विशेषज्ञ, 8 पीजी व नर्सिंग स्टाफ तैनात है, जो मरीजों की संख्या के हिसाब से कम है, जिसे पूरा करना के प्रयास किए जा रहे हैं। गर्भवती महिला की जान बचाने वाले डॉक्टर्स की टीम ने अच्छा कार्य किया।

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर के स्त्री रोग विभाग में राहतगढ़ निवासी गर्भवती महिला को मरणासन्न अवस्था में लाया गया जहां पर एनेस्थीसिया विभाग की डाक्टर वर्षा और डा अभय द्धारा सीपीसीआर कर रिवाइव किया और वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया, गर्भस्थ शिशु की मौत पहले ही हो चुकी थी ऐसे में वेंटिलेटर पर रखते हुए ही डा शीला जैन एसोसिएट प्रोफेसर स्त्री रोग विभाग और डा प्रियंका पटेल अस्सिटेंट प्रोफेसर स्त्री रोग विभाग सिजेरियन ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला, आपरेशन में और वेंटिलेटर पर देखभाल स्त्री रोग विभाग की डा शीला जैन, डा प्रियंका पटेल और उनकी टीम एवं एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डा सर्वेश जैन, डा मोहम्मद इलियास एसोसिएट प्रोफेसर, डा अजय सिंह अस्सिटेंट प्रोफेसर और उनकी टीम ने की।

बीएमसी में महिला की जान बचाने वाले डॉक्टरों की टीम को आज सम्मानित करेंगे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिं




बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में वेंटिलेटर पर रहते हुए सफल ऑपरेशन कर गर्भवती महिला की जान बचाने वाले सभी चिकित्सकों व मेडीकल स्टाफ की, टीम के प्रयास की पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने सराहना करते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि महिला के जीवन बचाने का जो प्रयास किया वह सराहनीय है। बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के डाक्टरों व टीम ने अपनी विशेषज्ञता, निर्णय लेने की क्षमता और सूझबूझ से बुंदेलखंड मेडीकल कालेज सागर के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाया है।
उल्लेखनीय है कि पेट में मृत बच्चे और मिर्गी जैसे दौरों के साथ मरणासन्न स्थिति में बीएमसी के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में भर्ती कराई गई महिला की कठिन प्रयासों से वेंटीलेटर लगे होने की स्थिति में ही ऑपरेशन करके उसका जीवन बचा लेने का प्रयास सराहनीय है। गर्भवती महिला राहतगढ़ की शिफा कुरैशी पत्नी हसीन कुरैशी जब बीएमसी लाई गई थीं तब उनका शरीर लगभग मृत अवस्था में था। पल्स, ब्लडप्रेशर, श्वास जैसे जीवन के सभी चिकित्सकीय पैरामीटर उन्हें मृत बता रहे थे। बीएमसी के चिकित्सकों ने कृत्रिम श्वास (सीपीआर), ब्लड प्रेशर की दवाएं देकर वेंटीलेटर लगे होने की स्थिति में ही महिला के पेट में मृत हो चुके शिशु को निकाल कर महिला को जीवन दान दे दिया।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति के बावजूद जीवन बचाने का जो प्रयास किया वह सराहनीय है।

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों को हमारे समाज ने ईश्वर तुल्य माना है। भाजपा सरकार ने बीएमसी जैसे चिकित्सा संस्थान की स्थापना जिन उद्देश्यों से की थी उसकी सार्थकता ऐसी व्यवस्थाओं और सुविधाओं से सिद्ध हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय राजेन्द्र शुक्ल जी द्वारा सागर मेडीकल कॉलेज में जो चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं, उससे आज गरीबों का विश्वास सारे प्रदेश व सागर के शासकीय अस्पतालों के प्रति बढ़ा है। अब गरीब शासकीय अस्पतालों में स्वस्थ हो रहे है, उन्हें अच्छा इलाज और सुविधायें मिल रही है। इन सबके बावजूद जब तक डॉक्टरों की टीम एवं मेडीकल स्टॉफ में मानवता नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं है। मेडीकल कॉलेज के डॉक्टरों ने यह जो उदाहरण प्रस्तुत किया है। वह इस बात का प्रमाण है कि डॉक्टर एवं मेडीकल टीम अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। अधिकांश चिकित्सक अपने पाठ्यक्रम के पश्चात ली गई शपथ के अनुसार अपने सामने आए मरीज की जीवन रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हैं लेकिन उनके इस परिश्रम को समुचित प्रोत्साहन देना भी समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि उपलब्धि से भरे इस सुखद प्रसंग के लिए मैं उपचार प्रक्रिया से जुड़े सभी चिकित्सकों, मेडीकल स्टाफ और बीएमसी प्रबंधन को हार्दिक बधाई देता हूं। स्वयं 8 अगस्त, शुक्रवार को बीएमसी पहुंच कर चिकित्सकों की टीम का अभिनंदन करूंगा।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमेशा बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को उन्नत और दक्ष संस्थान बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। ऐसे सुखद प्रसंग हमें बताते हैं कि शासकीय अस्पताल जितने अच्छे, सशक्त होंगे व सुविधाएं बढ़ेंगी उसका गरीबों को लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि शासकीय अस्पतालों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं जिसका सीधा लाभ गरीबों को मिले। यह स्पष्ट है कि सरकार के प्रयास सही दिशा में हैं। बीएमसी प्रबंधन, चिकित्सकीय व गैर चिकित्सकीय स्टाफ के साथ हम सभी मिलकर बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज को मानवीय भावनाओं से भरा एक सक्षम चिकित्सा संस्थान बनाएंगे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

SAGAR: स्कूलों का निरीक्षण : 21 शिक्षक मिले गैरहाजिर : वेतन वृद्धि एवं वेतन काटने की निर्देश

SAGAR: स्कूलों का निरीक्षण : 21 शिक्षक मिले गैरहाजिर : वेतन वृद्धि एवं वेतन काटने की निर्देश


तीनबत्ती न्यूज :  07 अगस्त 2025
सागर
: कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने विगत दिवस जिले के विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन द्वारा शाहगढ़ के विद्यालयों का किया गया निरीक्षण के दौरान 21 शिक्षक अनुउपस्थित पाए गए जिनकी एक वेतन वृद्धि एवं एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ेSAGAR: डाक्टर फैमिली : दादा पिता, भाई और बहिन सभी चिकित्सा सेवा में : विरासत को आगे बढ़ाया डॉ सजल जैन ने

शाहगढ़ के विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शास. उमावि. मॉडल शाहगढ़ के 12 शिक्षकों में से 1 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार शास. उत्कृष्ट उमावि शाहगढ़ के 34 शिक्षकों में से 17 एवं शास. कन्या उमावि शाहगढ़ के 9 शिक्षकों में से 3 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए इस प्रकार कुल 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिन पर वेतन काटने एवं वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 09 अतिथि शिक्षक भी अनुपस्थित पाये गये।

यह शिक्षक पाए गए अनुपस्थित

शास. उमावि. मॉडल शाहगढ के काशीराम अहिरवार शास. उत्कृष्ट उमावि शाहगढ़ के कमलेश कुमार रावत, रामदयाल अहिरवार, अरविंद कुमार जैन, प्रति जैन, अरविंद कुमार जैन, ममता वर्मा, शैलेन्द्र कुमार जैन, प्रशांत कुमार जैन, कैलाश अहिरवार, कमलेश कुमार जैन, नीलम जैन, प्रति तिवारी, रूचि जैन, मंजूषा जैन, रूचि गुप्ता, माखनलाल गुप्ता, देवेन्द्र सिंह राजपूत शास. कन्या उमावि शाहगढ़ के राधा सोनी, पूनम गुप्ता, अभिलाषा शुक्ला शामिल है।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




   

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive