Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजरी जारी : निरीक्षण में 08 शिक्षक मिले अनुपस्थित : छात्रों की प्रैक्टिकल लाग बुक भी नहीं मिली तैयार

SAGAR : स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजरी जारी : निरीक्षण में 08 शिक्षक मिले अनुपस्थित : छात्रों की प्रैक्टिकल लाग बुक भी नहीं मिली तैयार


तीनबत्ती न्यूज : 22 अगस्त 2025

सागर: संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी के निर्देशानुसार विद्यालयों का निरीक्षण संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, सागर संभाग श्री मृत्युंजय कुमार द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहली विकासखंड सागर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

ये शिक्षक मिले गैरहाजिर

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निम्न शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ अनुपस्थित पाए गए  रूपचंद रोहित उच्च माध्यमिक शिक्षक,  सत्येंद्र सिंह राजपूत उच्च माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती भाषी जैन उच्च माध्यमिक शिक्षिका, श्रीमती दीपाली गुजरिया उच्च माध्यमिक शिक्षिका, श्री यशवंत चतुर्वेदी उच्च माध्यमिक शिक्षक, श्री राकेश जैन व्याख्याता, श्रीमती अंजना टंडन प्राथमिक शिक्षिका, श्रीमती रामप्रभा दांगी प्राथमिक शिक्षिका एवं श्री योगेश शांडिल्य संस्था से अनुपस्थित पाए गए।


निरीक्षण के दौरान कक्षा नवमी के विद्यार्थियों से चर्चा की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि ब्रिज कोर्स का शिक्षण कार्य वर्गवार नियमानुसार विभाजित कर नहीं कराया गया था। इसके संबंध में प्राचार्य सहित अधिकांश शिक्षकों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

संस्था में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति संबंधी अभिलेख विधिवत संधारित नहीं पाए गए। साथ ही विद्यार्थियों से अभ्यास कार्य भी नियमित रूप से नहीं कराया गया। त्रुटि सुधार कार्य नियमानुसार कर गोले नहीं लगाए गए थे। भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान विषयों के विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य कराने हेतु लॉग बुक भी अभी तक तैयार नहीं की गई थी। संस्था परिसर में पान-गुटखा आदि खाकर गंदगी फैलाना भी निरीक्षण में पाया गया। इन सभी लापरवाहियों के दृष्टिगत संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।


 ______

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

SAGAR: गलत रिपोर्ट देने वाली पैथोलॉजी लैब सील: बिना डॉक्टर की निगरानी में चल रही थी लेब

SAGAR: गलत  रिपोर्ट देने वाली पैथोलॉजी लैब सील: बिना डॉक्टर की निगरानी में चल रही थी लेब


तीनबत्ती न्यूज: 21 अगस्त, 2025

सागर :  सागर जिले के बंडा में कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर बंडा के प्रभारी बीएमओ डॉ. प्रदीप सरवरिया ने अपनी जांच टीम के साथ सागर-बंडा रोड स्थित आरके पैथोलॉजी लैब की जांच कर उसे सील कर दिया।

गलत जांच रिपोर्ट दी
ज्ञातव्य है कि बंडा के कांटी निवासी पीड़ित ब्रज सिंह लोधी की पुत्री ने आरके पैथोलॉजी लैब पर खून की जांच कराई थी, जहां जांच करने पर 19 हजार 500 प्लेटलेट्स काउंट प्राप्त हुए। रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर परिजनों ने संदेहवश सागर स्थित निजी सागर पैथोलॉजी लैब पर दोबारा जांच कराई, जहां रिपोर्ट प्लेटलेट्स काउंट 248000 आए।

रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने पर पीड़ित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सीएमएचओ को जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए। जांच के बाद बंडा बीएमओ ने कार्रवाई करते हुए उक्त पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।



जांच के दौरान माइक्रो पिपेट, रिकॉर्ड रजिस्टर, सैंपल वायल जब्त किए गए। हालांकि, जिस मशीन से मरीज की जांच की गई थी, वह मशीन संचालक द्वारा टेस्टिंग के लिए भोपाल भेज दी गई थी, जिसके कारण उसे जब्त नहीं किया जा सका। जांच में यह भी पाया गया कि लैब किसी भी डॉक्टर की निगरानी में संचालित नहीं की जा रही थी। जब्ती और पंचनामा की कार्रवाई के बाद लैब को सील किया गया।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की निकली भव्य स्वागत रैली : कांग्रेस कार्यालय मे पूजन अर्चन कर कार्यभार ग्रहण किया

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की  निकली भव्य स्वागत रैली :  कांग्रेस कार्यालय मे पूजन अर्चन कर कार्यभार ग्रहण किया  

तीनबत्ती न्यूज : 21 अगस्त, 2025

सागर: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वय जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव को संगठन सृजन के तहत राहुल गांधी जी एव  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी ही, उसका निर्वाहन करते हुए अध्यक्षद्वय ने श्री गणेश पूजन करके  आज अपना कार्यभार ग्रहण किया!

जगह जगह हुआ स्वागत

जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुंहासा आज प्रातः 10:30 बजे भोपाल से रवाना हुए। रास्ते मे विदिशा, ग्यारसपुर,बागरोद  मे स्वागत कार्यक्रम से सम्मलित होते हुए 1 बजे राहतगढ़ मे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत का किया गया। राहतगढ़ में कांग्रेस नेता नीरज शर्मा, राजकुमार धनौरा, ज्योति पटेल ,कमलेश साहू सहित अनेक नेताओं ने स्वागत किया। राहतगढ से गाडियो के काफिले के साथ  मुहासा सिहोरा होते हुए,2 बजे मोतीनगर चौराहे पर पहुंचे। जहाँ पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा बुदेली परंपरा से स्वागत किया गया।


भगवानगंज से निकली रेली

इसके उपरांत शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एव ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र मौहासा संयुक्त रेली के रूप मे भगवानगंज पहुंचे।बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल रैली के रूप मे राधा तिगड्डा से मस्जिद होते हुए आम जन से आशीर्वाद लेते हुए, तीनबती पर हनुमान जी की पूजा  करके, सर डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ती पर माल्यार्पण कर, कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गाधी जी एवं राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय मे सनातनी परम्परा से पूजन अर्चन कर कार्यभार ग्रहण किया।  



अध्यक्ष द्वय  भूपेन्द्र सिंह मुहासा एवं  महेश जाटव  ने समस्त कांग्रेस परिवार के लोगो से आशीर्वाद देने  पर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं जन समूह उपस्थित रहा । रैली को कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, पूर्व विधायक गण,समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश एव जिला कांग्रेस पदाधिकारी,शहर एव ग्रामीण समस्त  निर्वाचित जनप्रतिनिधीयो, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष,कांग्रेस के समस्त संगठन, सेवादल,युवक काग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, संगठन के समस्त प्रकोष्ठ सही समस्त कांग्रेस परिवार जनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर रैली को सफल बनाया।

ये हुए शामिल

रैली मे प्रमुख रूप से संतोष पांडेय,  त्रिलोकी नाथ कटारे भोलेश्वर तिवारी कैलाश सिंघाई हर्ष यादव सुनील जैन अमित राम जी दुबे अशोक श्रीवास्तव तरवर लोधी ,सुरेंद्र चौधरी, प्रभु सिंह ज्योति पटेल नीरज शर्मा राम कुमार पचौरी सुरेंद्र सुहाने आनंद अहिरवार आशीष ज्योतिषी रेखा चौधरी चेतन पांडे प्रदीप गुप्ता सिंटू कटारे जिला प्रभारी घनश्याम सिंह जी बब्बू यादव चक्रेश जैन माधवी चौधरी राहुल चौबे पी पी नायक जितेंद्र चौधरी अंकलेश्वर दुबे लखन राठौर प्रशांत समैया संजय बृजपुरिया सागर साहू अभिषेक गौर पीयूष अवस्थी वीरेंद्र राजे पार्षद शशि राठौर रिचा सिंह गुड्डू यादव ताहिर खान नीलोफर चमन अशोक चकिया सुरेखा राकेश राय चक्रेश अहिरवार बाबा राजोरिया आनंद अहिरवार लक्ष्मी कांत सोनाक्किया भैयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी अर्चना कन्नौजिया रोहित मांडले सौरभ खटीक गोलू खटीक जैद खान आदिल खान कल्लू पटेल गंगाराम अहिरवार अजय अहिरवार कमल अहिरवार नीरज चौरसिया गीता कुशवाहा विमला अहिरवार फ़िरदोष कुरैशी रेखा सोनी साहिब खान  सहित सेकड़ो की संख्या मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।


______



________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    



Share:

सीएम डा यादव से मिले विधायक प्रदीप लारिया : केंट बोर्ड के विलय और मकरोनिया चौराहे पर चतुष्कोणीय फ्लाई ओवर बनाने को लेकर की चर्चा

सीएम डा यादव से मिले विधायक प्रदीप लारिया : सागर केंट के विलय और मकरोनिया चौराहे पर चतुष्कोणीय फ्लाई ओवर बनाने को लेकर की चर्चा

तीनबत्ती न्यूज: 21 अगस्त, 2025

भोपाल :   नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में भेंटकर विधानसभा क्षेत्र के आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता आधार पर गति प्रदान कराए जाने का आग्रह किया।

मकरोनिया में फ्लाई ओवर

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी से सेतु बंधन योजना (सी.आर.आई.एफ.) अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर चतुर्कोणीय फ्लाई ओव्हर सिविल लाइन की ओर से बंसल हॉस्पिटल तक और रजाखेड़ी बजरिया से नरसिंहपुर रोड तक के निर्माण कार्य को पुनरीक्षित फ्लाई ओव्हर ( पुराना 900 मीटर स्वीकृत के स्थान पर 2400 मीटर लंबाई बढ़ाने) राज्य सरकार की प्राथमिक श्रेणी में केंद्र सरकार को प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित कर स्वीकृत कराने का अनुरोध किया,जिससे मकरोनिया की ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और यातायात निर्बाध एवं सुगम होगा।

केंट के विलय को लेकर चर्चा

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधानसभा क्षेत्र के सागर छावनी के अटके विलय मामले पर ध्यानाकर्षण कराते हुये कैंट क्षेत्र स्थित कृषि भूमि, बंगला एरिया,सामुदायिक उपयोग के सिविल क्षेत्र को जनहित को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता से राज्य सरकार के निकाय में विलय कराये जाने का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने कहा कि सिविल क्षेत्र का राज्य सरकार के निकाय में विलय किए जाने का मामला कैंट प्रशासन द्वारा केवल आबादी वाले एरिया को ही निकाय को दिया जा रहा है,जबकि आबादी वाले क्षेत्र के साथ कृषि भूमि, बंगला एरिया सहित सामुदायिक उपयोग के स्थान को मर्जर किया जाना नागरिक हित में आवश्यक है। कैंट में कुल सात वार्ड में से 4 वार्ड सिविल एरिया में आ रहे है। जब कैंट क्षेत्र का पूर्ण विलय नहीं होगा तो सिविल एरिया सदर के नागरिकों को न तो प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना का कोई लाभ मिल पाएगा और न ही अन्य निकायों जैसी जरूरी सुविधाएं मिल पाएंगीं। यदि घर की मरम्मत भी करना हो या शौचालय बनाना हो तो पहले कैंट प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। पीढ़ियों से कैंट निवासरत् नागरिकों को शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव से निर्माणाधीन कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्राक्कलन को पुनः सधिकारी समिति में सम्मिलित कराकर स्वीकृति प्रदान कराने के साथ अन्य आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का भी अनुरोध किया।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    



Share:

मनरेगा अभियंता संघ ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सौंपा आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

मनरेगा अभियंता संघ ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सौंपा आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 21 अगस्त ,2025

सागर : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आपने निवास मातेश्वरी पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आए क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान जनसुनवाई में मनरेगा अभियंता संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री राजपूत को ज्ञापन सौंपा। 

इन मांगों को लेकर दिया ज्ञापन 

मनरेगा उपयंत्री संघ ने अपनी मांगों में संविदा पारिश्रमिक को नियमित उपयंत्रियों के समकक्ष करने, वार्षिक वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति, निलंबन के स्थान पर पद से पृथक करने की प्रक्रिया, संयुक्त वरिष्ठता सूची के आधार पर सहायक यंत्री का प्रभार, ग्रेजुएटी भुगतान, पांच वर्षीय सी.आर. आधारित संविदा नवीनीकरण, केवल तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी और माह की प्रथम तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। संघ ने मांगों के शीघ्र निराकरण और तब तक अवकाश के समर्थन का अनुरोध किया। मंत्री श्री राजपूत ने प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि मनरेगा उपयंत्रियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रामीण विकास और कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

ये शामिल हुए

ज्ञापन देने वालों में उपयंत्री अशोक कुमार, अखिलेश जैन, अशोक शुक्ला, नारायण पटेल, विवेक केसरवानी, जैसवाल नायक, विजेन्द्र साहू, अरविंद मिश्रा आदि शामिल रहे। जनसुनवाई में क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    




Share:

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान से सांसद लता वानखेड़े और विधायक शैलेंद्र जैन ने की भेंट : डा गौर विवि और सिटी फारेस्ट को लेकर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान से सांसद लता वानखेड़े और विधायक शैलेंद्र जैन ने की भेंट : डा गौर विवि और सिटी फारेस्ट को लेकर की चर्चा


 

तीनबत्ती न्यूज: 21 अगस्त ,2025

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर सागर में चिड़ियाघर निर्माण और सिटी फॉरेस्ट के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखीं। विधायक जैन ने मंत्री को बताया कि पूर्व में नेशनल जू अथॉरिटी द्वारा सागर में चिड़ियाघर की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने आग्रह किया कि अब CAMPA (compensatory Afforestation Fund Management and planing Authority) फंड के माध्यम से इस परियोजना हेतु राशि स्वीकृत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सागर के सिटी फॉरेस्ट के उन्नयन तथा मंगल गिरी सिटी फॉरेस्ट के विकास हेतु भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने विधायक जैन और सांसद वानखेड़े से कहा कि  “आप दोनों प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से भेजिए, ताकि केंद्र स्तर पर इन पर सकारात्मक कार्यवाही की जा सके।” विधायक जैन ने कहा कि सागर में चिड़ियाघर और सिटी फॉरेस्ट का विकास होने से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा,। पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,शहरवासियों को मनोरंजन और प्राकृतिक माहौल का बेहतर साधन मिलेगा।


डा. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से चर्चा की


 विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डा. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और अपनी निजी संपति दान करके प्रदेश के पहले और सबसे बड़े डा हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले महादानी डा हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग की,मंत्री को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। विधायक जैन ने कहा कि सागर का डा. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव है। यह विश्वविद्यालय विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लाखों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। लेकिन वर्तमान में विश्वविद्यालय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया कि डा हरिसिंह गौर साहब को भारत रत्न दिए जाने एवं सागर विश्वविद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और केंद्र सरकार से जो भी सहयोग संभव होगा, वह उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक जैन ने कहा कि डा. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का सशक्तीकरण होगा तो यह न केवल सागर बल्कि पूरे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive