Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : कांग्रेस ने निकाली वोट अधिकार यात्रा : प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में पदयात्रा

SAGAR :  कांग्रेस ने निकाली वोट अधिकार यात्रा :  प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में पदयात्रा


तीनबत्ती न्यूज : 01 सितंबर,2025
सागर
: : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज जिला शहर कांग्रेस ने अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा का आयोजन किया।
सभी कांग्रेस जन होटल जीवन रेन बसेरा के सामने चौराहे पर एकत्र हुए वहां से सभी वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते कलेक्ट्रेट पदयात्रा कर सभी जन पहुंचे।  
जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन का वाचन युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने किया।साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर रतलाम जिले में हुए कायराना हमले के विरोध में पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।जिसका वाचन पार्षद रिचा सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि निर्वाचन आयोग जिस तरह से स्वतंत्र संस्था होने के बाद भी भाजपा के लिये कार्य कर रहा है यह निंदनीय है हम वोट अधिकार यात्रा को चरणबद्ध चला कर वार्ड स्तर पर और बूथ स्तर पर चलाकर आम जनता के बीच ले जायेंगे।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने राहुल गांधी जी की वोट अधिकार यात्रा बड़ी ऐतिहासिक रही,आम जनता जाग चुकी है,भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ भारत की जनता के सामने उजागर हो चुकी है।


पूर्व प्रदेश सचिव अमित दुबे रामजी ने कहा कि हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है फिर भी भाजपा हिंसा से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा भूल गयी कांग्रेसियों की आवाज दबाना ब्रिटिश काल में भी संभव नहीं हुआ है।

ये हुए शामिल

पदयात्रा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,त्रिलोकी नाथ कटारे,मुन्ना चौबे,रेखा चौधरी,जगदीश यादव, चक्रेश सिंघई, जिलाध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र मोहासा, राकेश राय, आशीष ज्योतिषी, प्रदीप गुप्ता,सिंटू कटारे,शैलेन्द्र तोमर,जतिन चौकसे,ताहिर खान,नीलोफर चमन अंसारी, रोशनी वसीम खान,शशि जाटव,शिवशंकर यादव,सीमा कमल चौधरी,शरद पुरोहित, ओमप्रकाश पाशू,सुल्तान कुरैशी,संजय मोंटी यादव,राहुल चौबे, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, आनंद हेला,जितेन्द्र चौधरी,लीलाधर सूर्यवंशी, प्रशांत समैया,राहुल खरे,अक्षय कोठारी,पंकज सिंघई,धर्मेंद्र चौधरी,वीरेंद्र राजे,सागर साहू, नीलेश अहिरवार,अवधराज मसकोले,हरिश्चंद्र सोनवार रेखा सोनी, किरण लता सोनी,रेखा अहिरवार,गीता पटेल,अर्चना कन्नोजिया, अजय अहिरवार,रजिया खान,गोपाल प्रजापति,  प्रदीप पांडे,अभिलाष जैन,अशोक नागवानी,जाहिद ठेकेदार,गजेन्द्र ठाकुर, अरविंद ठाकुर,निखिल जैन,जमना सोनी, भैयन पटेल,श्रीदास रैकवार,कल्लू पटेल, दामोदर कोरी,पवन जाटव,अनिल दक्ष,सुनीता मौर्या,देशराज यादव,अजय सिंह राजपुत, अकरम खान,लल्ला यादव,नासिर खान आदि सहभागी रहे।

Share:

SAGAR: योजनाओं में प्रगति न लाने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर नगर निगम कमिश्नर सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस ▪️सभी जनपद पंचायतों के सीईओ की वेतन वृद्धि रोकने नोटिस

SAGAR: योजनाओं में प्रगति न लाने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर नगर निगम कमिश्नर सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

▪️सभी जनपद पंचायतों के सीईओ की  वेतन वृद्धि रोकने नोटिस


तीनबत्ती न्यूज 01 सितम्बर 2025

सागर: शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर उपलब्ध कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समय सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित समस्त एसडीएम सहित सभी विभाग अधिकारी मौजूद थे।


कलेक्टर  संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि शासन के द्वारा लोक हितकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आपदा राहत की राशि भी समय का प्राप्त हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने एवं शासन की योजना का लाभ प्रदान करने में विलंब करने पर विभिन्न अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस एवं एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

इन अफसरों को नोटिस

समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही एसडीएम माल्थोन मनोज चौरसिया को बैठक में अनुपस्थित रहने पर एवं नगर पालिका अधिकारी मकरोनिया पवन शर्मा के द्वारा हितग्राहियों को समय सीमा में लाभ प्रदान नहीं करने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीएमओ माल्थोन प्रभु शंकर खरे, सीएमओ खुरई राजेश मेहते, सीएमओ बंडा आरसी अहिरवार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी माल्थोन सचिन गुप्ता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जनपद पंचायतों के सभी सीईओ की रोकी वेतन वृद्धि

’इसी प्रकार एक बगिया मां के नाम योजना के अंतर्गत सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किए एवं फ्रूट फॉरेस्ट के अंतर्गत समय पर पौधारोपण न करने पर चार जनपद पंचायत सीईओ को नोटिस जारी किए हैं। इसी प्रकार परियोजना अधिकारी श्री संदीप श्रीवास्तव एवं डीपीएम श्री प्रभास मोड़ोतिया को भी कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।

Share:

SAGAR: शासकीय उचित मूल्य दुकान तीन दुकानों में मिली गड़बड़ियां: तीन दुकानों पर 25 लाख से अधिक की वसूली

SAGAR: शासकीय उचित मूल्य दुकान तीन दुकानों में मिली गड़बड़ियां: तीन दुकानों पर 25 लाख से अधिक की वसूली

तीनबत्ती न्यूज :  01 सितम्बर 2025

सागर: कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर सागर तहसील अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कांचरी, मेहर एवं खजुरिया गुरू में अनियमितताएं पाए जाने पर प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए लाखों रू. की वसूली संबंधी बड़ी कार्यवाही की गई।

इन दुकानों में मिली गड़बड़ी

नरयावली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कांचरी में अनियमितताएं पाए जाने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संस्था का प्राधिकार पत्र निरस्त किया गया तथा वसूली राशि 6,38,630 की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसी प्रकार तहसील सागर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान मेहर में अनियमितताएं पाए जाने से प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए 11,50,111 राशि वसूली की कार्यवाही प्रारंभ की गई तथा इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान खजुरिया गुरु में प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए 6,82,000 राशि वसूली की कार्यवाही प्रारंभ की गई।


सहायक आपूर्ति अधिकारी, सागर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कांचरी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड 1003080के विक्रेता अरविन्द सोनी, इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान मेहर कोड 1001100 के विक्रेता श्रीमती शैलनंदनी सेन पति मनोज सेन एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान खजुरिया गुरू कोड 1001103 विक्रेता अरविंद कुमार सोनी को कार्यालयीन कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था।  विक्रेताओं द्वारा प्रस्तुत जबाव, उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई समाधानकारक तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गए। विक्रेता द्वारा प्रस्तुत जबाव संतोषजनक न मानते हुए गम्भीर अनियमितता पाये जाने के फलस्वरूप म०प्र० सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के तहत कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम श्रीमती अदिति यादव द्वारा संस्था का प्राधिकार पत्र निरस्त किया गया।

Share:

पीएम आवास योजना: सागर संभाग में 08 नगरपालिकाओं की प्रगति कमजोर : सीएमओ को नोटिस ▪️कमिश्नर ने की समीक्षा, दिए निर्देश

पीएम आवास योजना: सागर संभाग में 08 नगरपालिकाओं की प्रगति कमजोर : सीएमओ को नोटिस

▪️कमिश्नर ने की समीक्षा, दिए निर्देश 



तीनबत्ती न्यूज  01 सितम्बर 2025

सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 02 के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश सागर संभाग के सभी नगर पालिका अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने सागर संभाग में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की प्रगति की नगरीय निकायवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों के सत्यापन कार्य में गति लाई जाए तथा हितग्राहियों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिचित किया जाए।  

इन नगरपालिकाओं प्रगति कमजोर

कमिश्नर ने सागर संभाग की पवई, अजयगढ़, अमानगंज, पन्ना, राहतगढ़, देवरी, पथरिया और छतरपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और हितग्राहियों के सत्यापन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उक्त सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन सागर संभाग को दिए हैं।
कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सागर संभाग की सभी नगरीय निकायों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के साथ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की संभाग स्तरीय समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी कलेक्टर्स से दूरभाष पर चर्चा की तथा सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह जिले स्तर पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा करें। कमिश्नर ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगरीय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था एवं जलसंवर्धन के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि संभाग के सभी नगरीय निकायों में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकायों में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए।  बैठक में कमिश्नर ने बीना और शाहपुर नगर पालिका क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों में आ रहे गतिरोध को दूर करने के निर्देश कमिश्नर ने दूरभाष से संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने अमानगंज, अजयगढ़, बडागांव, बल्देवगढ़, बड़ा मलहरा, बक्सवाहा, तरीचर कला नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास कार्यक्रम और विशेष निधि के कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि उक्त योजनाओं के कार्यों के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान खजुराहो, नौगांव, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, बीना, दमोह, खुरई के विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, उपायुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, नगर तथा ग्राम निवेश एवं श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

डा गौर विवि: भूविज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. ए. के. सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

डा गौर विवि: भूविज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. ए. के. सिंह को राष्ट्रीय सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 01 सितंबर, 2025

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग (Department of Applied Geology ) के विभागाध्यक्ष (Head) प्रो. ए. के. सिंह, को जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, बैंगलोर ने “एस. एम. नक़वी गोल्ड मेडल – 2025” से सम्मानित करने के लिए चयनित किया है। यह सम्मान उन्हें आग्नेय शैलविज्ञान और भू-रसायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रत्येक दो वर्ष में केवल एक वैज्ञानिक/शैक्षणिक को प्रदान किया जाता है, आगामी 7 अक्टूबर 2025 को नैनीताल स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आयोजित जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के समारोह में प्रदान किया जाएगा।

 यह जानकारी जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव एन. राजेन्द्रन ने दी। इस अवसर पर “हिमालय का भू-गतिकीय विकास” विषय पर 6 से 10 अक्टूबर 2025 तक एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, विभाग के सहकर्मियों, तथा छात्र-छात्राओं आदि ने प्रो. सिंह की इस उपलब्धि पर अपार हर्ष और गर्व व्यक्त किया है। यह आने वाली पीढ़ियों के भूविज्ञानियों को प्रेरित करेगा।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

1.12 करोड़ लागत के तीन पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन किया : जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने

1.12 करोड़ लागत के तीन पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन किया : जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने


तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त, 2025
मालथौन
। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन जनपद पंचायत के ग्राम चकेरी, हरदौट, भेलैया में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिनकी निर्माण लागत कुल 1.12 करोड़ रूपए है।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि आपके विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र में कई सौगात दे रहें हैं। ग्रामवासियों के लिए पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, सड़क, अस्पताल और स्कूल जैसी कई सुविधाएं प्रदान की है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं जिससे ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान हुआ है।


विधायक जी की पहल से क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं और ग्रामीणों को कई लाभ मिले हैं। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थान मिलेगा और वे आसानी से अपने काम निपटा सकेंगे। आपके विधायक जी ने बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज बनवाए हैं ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े। पहले छात्र छात्रायें पढ़ने के लिये सागर जाते थे लेकिन आज अपनी विधानसभा में कई स्कूल कॉलेजों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे दूर से स्कूल पढ़ने आते है उन्हें निःशुल्क साईकिल वितरित की गई हैं। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारी बहनों के लिये सबसे बड़ी योजना लाड़ली बहना योजना है। जिसका लाभ माताएं बहनें ले रहीं है। 



कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह, रघुनाथ सिंह, बादल सिंह सरपंच ललोई, कुंदन सिंह, जमना प्रसाद अहिरवार, जाहर सिंह, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, रामकुमार, गजेन्द्र सिंह, बाबू सिंह, विजय सरपंच, महिला मोर्चा अध्यक्ष चकेरी सत्यवती, सुषमा सेन, देवीसींग ठाकुर, नत्थू सिंह, रामकुमार उजनेट, श्रीमती सीमा राय, आशा जैन, रामकुमार बघेल, अरविंद लोधी, रावराजा राजपूत, हाकम राजपूत सरपंच श्रीमती रीना लोधी, श्रीमती हीराबाई विश्वकर्मा, श्रीमती रेखा, सहोद्रा अहिरवार, श्रीमती दुर्गेश राय, श्रीमती बेबी अहिरवार, श्रीमती शांति बाई गौड, श्रीमती सुधा विश्वकर्मा, श्रीमती भानकुंवर लोधी, श्रीमती सुनीता लोधी, श्रीमती रामरानी लोधी, श्रीमती प्रेम रानी लोधी, श्रीमती राजकुमारी लोधी, श्रीमती पूजा राय, श्रीमती द्रोपती अहिरवार सहित माताएं, बहने कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

सेवादल परिवार सागर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

सेवादल परिवार सागर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न



तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त ,2025
सागर :  हर माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वज वंदन करके देशभक्ति की भावना का संचार करता आ रहा है। इसी श्रृंखला में ध्वजवंदन कार्यक्रम नमक मंडी, मस्जिद के पास संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष एड.रश्मि रितु जैन के करकमलों से ध्वजारोहण हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि एड.जैन ने कहा कि अनुशासन का पर्याय कांग्रेस सेवादल है,सेवादल का जो 73 वां ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है उससे मैं और मेरा परिवार गौरवान्वित है।अंत में उन्होंने सभी को गणेश उत्सव और पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि,समस्त सेवादल परिवार और उपस्थित कांग्रेस जनों ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव को उनकी निष्ठा,समर्पण और सक्रियता के कारण जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश राय उपस्थित रहे।
अंत में पूर्व पार्षद डॉ सी.व्ही.तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन दुबे,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश चौबे की माता जी श्रीमति रामदुलारी चौबे और युवा नेता प्रकाश जैन के अकस्मात् निधन पर आत्मा शांति हेतु सेवादल परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में हरिश्चंद्र सोनवार,प्रेम नारायण विश्वकर्मा,समीर खान,पार्षद ताहिर खान, राहुल चौबे,लीलाधर सूर्यवंशी दीनदयाल तिवारी,रजिया खान,नितिन पचौरी,आनंद हेला,कल्लू पटेल,अरविंद ठाकुर,बाबू मछंदर, महेश अहिरवार,लल्ला यादव,साजिद राइन, प्रवीण यादव,अंकुर यादव,परख शुक्ला, रामकिशन वसंल,वीरू चौधरी,अजय ठाकुर, नीरज चौरसिया,लोकेंद्र विश्वकर्मा,दीपक कुर्मी, देविका साहू आदि उपस्थित रहे।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

SAGAR: भाजपा की जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा : 08 जिला उपाध्यक्ष और 03 महामंत्री बनाए गए

SAGAR: भाजपा की जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा : 08 जिला उपाध्यक्ष और 03 महामंत्री बनाए गए


तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त ,2025

सागर: भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष रानी पटेल ने यह सूची जारी की है। इसमें कुल 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें  8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं।


ये रही कार्यकारिणी

जिला पदाधिकारियों में 

जिला उपाध्यक्ष :  अनिल ढिमोले, लक्ष्मण सिंह लोधी, उषा उमेश श्रीवास्तव, दौलत यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत और कस्तूरी गोविंद कुर्मी।

जिला महामंत्रीः मितेंद्र चौहान, उमा कृष्ण खटीक और राजेंद्र तिवारी।



जिला मंत्री: अमित नायक, सविता संतोष रोहित, आकांक्षा अभय जैन, महेंद्र सिंह लोधी, पूनम वैभव कुकरैले, महेश पाठक, राजेंद्र मिश्रा और प्रीतम सिंह राजपूत

जिला कोषाध्यक्षः संजय दुबे

जिला कार्यालय मंत्रीः संजय चौबे

जिला सह कार्यालय मंत्रीः राजाराम कुशवाहा


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive