SAGAR: मेडिकल स्टोर्स संचालक का लायसेंस मिला एक्सपायरी डेट का : गांव गांव कराने जाता था डिलेवरी : भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी डेट की दवाएं
▪️प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर किया सील
_______________
SAGAR: मेडिकल स्टोर्स संचालक का लायसेंस मिला एक्सपायरी डेट का : गांव गांव कराने जाता था डिलेवरी : भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी डेट की दवाएं
▪️प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर किया सील
_______________
SAGAR: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
(रिश्वत खोर इंजिनियर मिलन परतेती)
_______________
SAGAR: आंगनवाड़ियों का निरीक्षण : अनुपस्थित और लापरवाह शासकीय सेवकों को नोटिस
_______________
लेखापाल की संदिग्ध मौत: परिजनों ने किया चक्का जाम
▪️मंत्री गोविंद राजपूत के आश्वासन के बाद खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन
सागर: नगर परिषद राहतगढ़ के लेखापाल हेमराज कोरी (उम्र 57) की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव जगल में मिला।इसके बाद शुक्रवार को राहतगढ़ में मृतक के परिवारजनों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों व राहतगढ़ के लोगों द्वारा चक्काजाम किया गया। जाम की सुचना मिलते ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। मंत्री राजपूत ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की, उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री राजपूत ने परिजनों को समझाइश देकर शांतिपूर्वक जाम को खुलवाया।
____________
वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
_____________
RTI कार्यकर्ता ने किया ब्लैकमेल
पीड़ित परिजनों ने मंत्री राजपूत को बताया कि हेमराज कोरी लेखपाल के रूप में नगर परिषद में पदस्थ थे। सत्येंद्र जैन नामक युवक द्वारा आरटीआई लगाकर लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उनसे लगातार पैसों की मांग करता था। परिजनों और कर्मचारियों ने सत्येंद्र जैन पर आरटीआई के नाम पर 40 लाख रुपए की मांग का आरोप लगाया, जिसके दबाव में और मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर नगर परिषद के लेखपाल हेमराज ने आत्महत्या की।
शुक्रवार को पीड़ित परिजनों, नगर परिषद कर्मचारियों और राहतगढ़ के हजारों नागरिकों ने फर्जी तरीके से आरटीआई लगाकर डरा धमका कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सत्येंद्र जैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बात की एवं मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिजनों की मांगों को सुना, एवं उन्हें अस्वस्थ किया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित के साथ हूं: दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी : मंत्री गोविंद राजपूत
मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवारजनों से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार और राहतगढ़ के लोगों के साथ हूं। परिवार जनों के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री राजपूत ने एसडीएम और टीआई को सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उसके द्वारा दायर आरटीआई की जांच करने के निर्देश दिए, ताकि फर्जी प्रकरणों का खुलासा हो सके।
मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार जनों को आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मंत्री राजपूत के आश्वासन और समझाइश के बाद पीड़ित परिवारजनों और लोगों ने जाम समाप्त किया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि जांच के बाद सत्येंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राहतगढ़ से उनके पैतृक निवास तक नगर परिषद कर्मचारियों, परिजनों और स्थानीय लोगों के लिए एक बस की व्यवस्था की, जिससे लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पप्पू तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियांक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जाहिर कुरैशी, ऋषभ ओसवाल सहित प्रतिनिधि, कर्मचारी मौजूद रहे।
_______________
SAGAR: छात्रों की पुस्तकें कबाड़ी को बेचने वाले स्कूल के प्राचार्य को संभाग कमिश्नर ने किया सस्पेंड
निलंबित प्राचार्य आर के रोहित_______________
BJP पार्षद ने समस्याओं को लेकर किया चक्काजाम : बैठी धरने पर
▪️जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कराया धरना काम : मौके पर की निगम कमिश्नर से चर्चा
तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2025
सागर । निगर निगम सागर सूबेदार वार्ड के रहवासियों ने बीजेपी पार्षद रूबी कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को गोलाकुआं पर चक्काजाम कर दिया। वे वार्ड में विकास काम नहीं होने से नाराज थे। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। धरना के दौरान जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी पहुंचे । उन्होंने समस्याएं सुनी और मौके से ही निगम कमिश्नर राज कुमार खत्री से फोन पर चर्चा की। आश्वाशन के बाद धरना खत्म हुआ।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
___________
चक्काजाम किया वार्ड में
सूबेदार वार्ड से भाजपा पार्षद रूबी पटेल रहवासियों के साथ गोलाकुआं पर चक्काजाम किया। वे क्षेत्रवासियों के साथ सड़क पर बैठ गई। नगर निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। सभी लोग हाथ में समस्याओं की तख्तियां लेकर बैठे थे। उन्होंने कहा कि तीन साल हो गए। लेकिन वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। कई गलियों में सड़कें और नाली नहीं हैं।लोग रोज घर आते हैं और सड़क बनवाने का बोलते हैं। लेकिन नगर निगम में कार्य कराने के लिए फाइल बनाकर देते हैं तो काम हो नहीं रहे हैं। सिर्फ हमारे वार्ड में ही विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। जबकि अन्य वार्डों में सड़क और नालियों का कार्य हो रहा है। मौके पर निगम अधिकारी भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी पहुंचे धरना स्थल पर
इसकी खबर लगते ही जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी धरना स्थल पर पहुंचे और मुलाकात की । समस्याओं को लेकर तत्काल नगरनिगम आयुक्त राज कुमार खत्री से चर्चा की और इनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड पिछड़ा है यहां कई समस्याएं है। जल्दी निराकरण होना चाहिए। वे जनता के साथ है। उन्होंने प्रशासन से चर्चा कर धरना खत्म कराया। वार्ड पार्षद रूबी पटेल ने भी निगमायुक्त चर्चा की और खा कि जिलाध्यक्ष जी के आश्वासन पर में इसे खत्म कर रही हूँ। इस मौके पर बीजेपी नेता, जगन्नाथ गुरेया अंशुल हर्षे, नितिन सोनी ,सोनू उपाध्याय, कुलदीप खटीक आदि मौजूद रहे।
सीबीआई ने सागर में तीन सैन्य इंजीनियर सेवा अधिकारियों और एक बिचौलिए को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
_______________
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...