Editor: Vinod Arya | 94244 37885
CMHO कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर को ढाई हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
गोलापूर्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष बैटरी और महामंत्री श्रेयांश जैन मनोनीत
गोलापूर्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष बैटरी और महामंत्री श्रेयांश जैन मनोनीत
तीनबत्ती न्यूज: 07 अक्टूबर,2025
सागर । अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में संतोष जैन बैटरी को अध्यक्ष और श्रेयांश जैन को महामंत्री मनोनीत किया गया है। सागर मे आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन मे अध्यक्ष और महामंत्री के मनोनयन के साथ ही कोषाध्यक्ष प्रेमचंद जैन बमनौरा को मनोनीत किया गया। महासभा के तत्वाधान मे दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन के 21 वें आयोजन मे बुंदेलखंड के सागर संभाग के विभिन्न स्थानों के साथ साथ, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के विवाह योग्य युवक युवतियों के अभिभावक कार्यक्रम मे पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर साधर्मी बंधुओ ने महासभा के द्वारा प्रकाशित संस्कार पत्रिका के माध्यम से अपने अपने विवाह योग्य बच्चों के लिए वर वधु तलाशने का प्रयास किया। दूसरे दिन सम्मेलन के शुभारंभ के साथ ही प्रत्याशियों ने मंच से परिचय दिए। महासभा द्वारा सामाजिक क्षेत्र मे योगदान के लिए महेन्द्र जैन बड़ागांव टीकमगढ़ को *गौरव सम्मान* से सम्मानित किया। महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन मे निदेशक मंडल और पदाधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
अधिवेशन मे ही नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियो की घोषणा की गई। अधिवेशन मे डॉक्टर भागचंद जैन भास्कर नागपुर,डा.भागचंद भागेंदु दमोह,ब्र.जय निशान्त भैया, ऋषभ चंदेरिया कोतमा, संतोष जैन घड़ी, सुभाष चौधरी, देवेन्द्र जैन लुहारी, चक्रेश शास्त्री डॉक्टर शचीन्द्र मोदी तेंदूखेडा ,प्रेमचंद जैन बरेठी,डॉक्टर अरविंद जैन प्राचार्य, ,जिनेश जैन बहरोल, सुरेंद्र खुर्देलीय, मनोज जैन बंगेला, महेन्द्र जैन बहरोल, राकेश चच्चा, अशोक पिड़रुआ, अवनीश संघी, आलोक जैन बरायठा, पारस जैन दमोह, महेश जैन, सुबोध जैन, राजेश जैन इंदौर, मनीष जैन गढ़ाकोटा, अंकुर जैन, श्रेणिक जैन एड्वोकेट, परमेष्ठी जैन मौजूद रहे। अधिवेशन के बाद नवीन पदाधिकारियो को मंचासीन अतिथियो ने सम्मानित किया।
दो दिवसीय परिचय सम्मेलन के दौरान संस्कार पत्रिका विमोचन, गोल्लाचार्य युवा प्रतिभा सम्मान, महिला सम्मेलन, गौरव सम्मान के साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन चक्रेश शास्त्री, जिनेश जैन बहरोल, आरती सिंघई, ज्योति जैन ने किया, संगीतकार राजीव सिंघई ने मधुर संगीत से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की
मेडिकल स्टोर्स की जांच जारी : बीना का एक मेडिकल सील, खुरई में भी मेडिकल की गई जांच : कई मेडिकल मिले बंद
विधायक प्रदीप लारिया ने सीएम डा यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात
तीनबत्ती न्यूज : 07 अक्टूबर,2025
सागर: सागर जिले की नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की
सोमवार की देर रात्रि में भोपाल के वल्लव भवन मंत्रालय में विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से सौजन्य भेंटकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे कराने,आगामी बुआई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने सहित जन सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृत कराये जाने का विशेष आग्रह किया।
विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों की फसलें अधिक वर्षा के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई है। क्षेत्र के किसान परेशान हैं। क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का त्वरित सर्वे कराया जाना चाहिए ताकि नुकसान का आकलन हो सके और किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिल सके। विधायक श्री लारिया ने आगामी फसल की बुआई को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में समय पर खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक श्री लारिया ने उपनगर मकरोनिया में सीआरआईएफ की सेतुबंधन योजना अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर चतुर्कोणीय फ्लाई ओवर की लंबाई जो कि लगभग 900 मीटर है को पुनरीक्षित कराते हुए 2400 मीटर लंबाई के फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया। विधायक श्री लारिया ने जटाशंकर मंदिर, ग्राम पंचायत सानौधा में और ग्राम पंचायत रजौआ में नागरिक सुविधाओं के लिए 38-38 लाख रु.से सामुदायिक भवन निर्माण स्वीकृत कराने का भी अनुरोध किया। विधायक श्री लारिया ने नगर परिषद कर्रापुर में विशेष निधि से विकास कार्यों को स्वीकृत कराने एवं मुख्य मार्ग सानौधा से सिमरिया (मझगुवां) एवं एसएएफ बटालियन से नरवानी मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्तीय समिति से सड़क मार्गों की प्रशासकीय स्वीकृत कराए जाने का मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया। मुख्यमंत्र ने विधायक श्री लारिया को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे और नरयावली क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने हेतु आश्वस्त किया।
विधायक लारिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मान्यवर हेमंत खंडेलवाल सौजन्य भेंट की।
छिंदवाड़ा हादसा : यह बच्चाें की हत्या है, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दें : राजकुमार पचाैरी
छिंदवाड़ा हादसा : यह बच्चाें की हत्या है, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दें : राजकुमार पचाैरी
![]() |
तीनबत्ती न्यूज: 06 अक्टूबर,2025
सागर। मप्र के छिंदवाड़ा और बैतूल में जहरीले कफ सिरप से बच्चाें की माैत काे लेकर कांग्रेस लामबंद हाे गई है। पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अाैर बुंदेलखंड के कांग्रेस नेता राजकुमार पचाैरी ने इन माैताें पर सरकार काे घेरा है। उन्हाेंने जारी बयान में कहा कि कफ सिरफ कोल्ड्रिफ से अब तक 16 बच्चों की मौत के मामले सामने अा चुके हैं। यह माैतें सामान्य नहीं है। यह बच्चाें की हत्या जैसा मामला है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव अाैर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से अपेक्षा रखता हूं कि अाप नैतिकता के अाधार पर अपने पदाें से इस्ताफा दे दीजिए।
उन्होंने कहा कि जिन घराें के चिराग उजड़े हैं उनके दुख काे काेई समझ नहीं सकता। दाेषियाें पर एेसी कार्रवाई हाे कि कभी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हाे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अाैर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस इस घटना काे लेकर प्रदेशभर में कड़ा विराेध दर्ज कराएगी। पीड़ित परिवाराें तक पहुंचेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अाशीष ज्याेतिषी ने कहा इस घटना से प्रदेश में चल रहे जंगल राज की हकीकत सामने आ गई है। बच्चे तड़फ-तड़फ कर मरते रहे अाैर सरकार गहरी नींद में डूबी रही।
नीरज सिंह ठाकुर बने जिला क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष ▪️ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री से कराने प्रस्ताव पारित
नीरज सिंह ठाकुर बने जिला क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष
▪️ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री से कराने प्रस्ताव पारित
तीनबत्ती न्यूज: 06 अक्तूबर ,2025
सागर। जिला क्षत्रिय समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष हरिराम सिंह एवं संयोजक कृष्णासिंह महुआखेडा के संयुक्त नेतृत्व में जिला क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले के क्षत्रिय समाज के हजारों लोग ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत वीरसिरोमणी महाराणा प्रताप, महाराज छत्रसाल एवं राजा उद्देनशह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
___________
वीडियो देखने क्लिक करे
नीरज सिंह ठाकुर बने जिला क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष : समाज का दशहरा मिलन समारोह सम्पन्न
__________
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षत्रिय समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष हरिराम सिंह ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद प्रेसित करते हुए कहा कि उन्होंने हम सबके गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए उचित स्थान चयनित किया गया है जिसके लिए समाज ने उनका धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मंत्री गाोविंद सिंह राजपूत को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री डाॅं.मोहन यादव एवं देश के केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा गौरव के साथ संपन्न कराया जाये। उन्होंने कहा कि मैंने जिला क्षत्रिय समाज के पद से एक वर्ष पहले इस्तीफा दे दिया था अब क्षत्रिय समाज के लिए नये अध्यक्ष की नियुक्ति की जाये। जिस पर समाज के सभी लोगों ने हाथ उठाकर सहमति जतायी। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों क्षत्रिय समाज के युवा एवं वरिष्ठ जनों से विचार विमर्ष कर संयोजक कृष्णा सिंह महुआखेडा द्वारा नीरज सिंह ठाकुर नयाखेडा का नाम सर्वसहमति से घोषित किया गया। जिस पर समाज के सभी जनों ने सहमति जताते हुए निर्णय का स्वागत किया।
_________
पूरा वीडियो सुनने क्लिक करे
__________
महाराणा प्रताप भवन की मांग पूरी होगी: गोविंद राजपूत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समाज के सभी जनों को दशहरा की शुभकामनाए देते हुए जिला क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर को बधाई दी और कहा कि अब समाज की जिम्मेदारी आपके हाथों में है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज द्वारा जो महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण एवं महाराणा प्रताप भवन की मांग की गई है उसे मैं पूर्ण कराने का भरसक प्रयास करूंगा और आपके आशीर्वाद से आप सब की यह मांग पूरी भी होगी।
खबर देखने क्लिक करे
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज की एकता और भाईचारे के लिए काम करना है। अगर कोई हमारा समाज का व्यक्ति बहक गया है या भ्रम में आकर समाज के विकास कार्यों मंे व्यवधान उत्पन्न कर रहा है तो उसे हम सबको समझाना है। चुनाव होेते रहते है सभी पार्टी के लोग खडे होते हैं। हमे समाज के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंनें कहा कि इस तरह के सामाजिक सम्मेलन होते रहना चाहिए तााकि समाज में एकता की भावना आये तथा समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा मिले। मैं इस तरह के कार्यक्रमों में हमेसा सहयोग करता रहूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार सिंह बरकोटी, नर्मदा सिंह सुरखी, सौदान सिंह पूर्व अध्यक्ष, प्रमुख रहे एवं कार्यक्रम का आभार बीना के सत्यजीत सिंह ठाकुर बीना ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एड. अनिल सिंह, सुधीरभाई सिंह केसली, सुरेन्द्र सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष देवरी, पूर्व अध्यक्ष जाहर सिंह, मंगल सिंह बण्डा, राजेन्द्र सिंह बुंदेला शाहगण, अषोक सिंह ढाना, रामजी सिंह लोहारी, अमर सिंह, नंदराम सिंह ढाबरी, बलबंत सिंह उपाध्यक्ष मकरोनिया, साहवसिंह सेमरा, जनपद अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, धीरज सिंह ओरिया जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष, संदीप भापेल, ओंकार सिंह, नारायण सिंह खमकुआ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र सिंह, अवधसिंह बेरखेडी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी सरमन सिंह ठाकुर, सतेन्द्र सिंह, बुंदेलसिंह, प्रषांत सिंह, हरनाम सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह, देषराज सिंह सहित हजारों क्षत्रिय समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
नेत्र सहायक उमेश जैन को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने ▪️स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के रिटायर्ड होने पर फंड निकालने मांगी रिश्वत
नेत्र सहायक उमेश जैन को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
▪️स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के रिटायर्ड होने पर फंड निकालने मांगी रिश्वत
तीनबत्ती न्यूज: 06 अक्तूबर, 2025
सागर: लोकायुक्त पुलिस सागर ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल परिसर स्थित नेत्र अस्पताल के नेत्र सहायक उमेश जैन को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रमेश चंद्र नायक की शिकायत पर की गई।
______________
खबर देखने क्लिक करे
लोकायुक्त पुलिस सागर ने नेत्र सहायक उमेश जैन को पकड़ा 20 हजार की रिश्वत लेते
_____________
शिकायतकर्ता रमेश चंद्र नायक ने बताया कि वे 31 अगस्त को रिटायर हो गए थे, लेकिन उनका रिटायरमेंट फंड विभाग की ओर से अब तक जारी नहीं किया गया था। इस संबंध में उन्होंने दो बार सीएमएचओ डॉ. एस आर रोशन से शिकायत की थी। सीएमएचओ ने ही उन्हें उमेश जैन से मिलने की सलाह दी थी, यह कहते हुए कि वह उनकी समस्या का समाधान कर देंगे। इस पर नेत्र सहायकउमेश जैन ने रिश्वत की मांग की।
इसकी शिकायत रमेश नायक ने लोकायुक्त पुलिस कार्यालय सागर में की। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आज उमेश जैन को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त निरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाई की गई।
SAGAR: सिघई मेडिकल को कारण बताओं नोटिस, लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित : सिंघल मेडिकल को कारण बताओं नोटिस ▪️प्रतिबंधित कफ सीरप को लेकर निरीक्षण जारी
SAGAR: सिघई मेडिकल को कारण बताओं नोटिस, लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित : सिंघल मेडिकल को कारण बताओं नोटिस
▪️प्रतिबंधित कफ सीरप को लेकर निरीक्षण जारी
तीनबत्ती न्यूज: 06 अक्टूबर 2025
सागर: कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर राजस्व, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें सिघई मेडिकल का लाइसेंस, कारण बताओं नोटिस के बाद तीन दिन के लिए निलंबित करने एवं सिंघल मेडिकल को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। एसडीएम श्री अमन मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी फुटकर एवं थोक मेडिकल स्टोरो की जांच की जाए।
प्रतिबंधित सीरप को लेकर सख्ती
एसडीएम श्री अमन मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि छिंदवाड़ा जिले में हुई बच्चो की मौत के सन्दर्भ में तमिलनाडु, चेन्नई के औषधी नियंत्रक के द्वारा सूचित किया गया है कि औषधी Coldrif Cough Syrup, B. No. SR-13, Mfg. Date May 2025, Exp. Date Apr. 2027 Mfg. By M/s Sresan Pharma, Kanchepuram, 602106. का सैंपल टेस्ट रिपोर्ट नं. 04782-D/2025-26 dated 02/10/2025 के तहत एडल्ट्रेटेड पाया गया है। जिसमे जहरीला पदार्थ डाइईथीलीन ग्लाइकोल मिला पाया गया है। इसके उपयोग से बच्चों में गंभीर दुष्परिणाम होना पाया गया है। अतः जनहित को दृष्टि रखते हुए उक्त दवा का क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से निषेध किया जाता है साथ ही जिले के समस्त औषधी विक्रेता / औषधी विक्रेता संघ जिला सागर को निर्देशित किया जाता है कि यदि उक्त दवा का क्रय विक्रय वितरण आपके द्वारा किया गया है तो इसकी जानकारी तत्काल कार्यालय खाद्य एवं औषधी प्रशासन जिला सागर को आवश्यक रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
इसी परिपेक्ष में जिले की मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोर एवं जिला औषधि निरीक्षक श्रीमती सोनम जैन ने बताया कि जांच करने के उपरांत शंघाई मेडिकल में बिना बिल की दवाई विक्रय एवं स्टॉक मेंटेन नहीं किया जा रहा था इसके संबंध में तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किया गया और आगामी तीन दिनों के लिए लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिंघल मेडिकल को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई संपूर्ण जिले में लगातार जारी रहेगी। संपूर्ण जांच में एसडीएम श्री अमन मिश्रा तहसीलदार श्री रोहित गौड़ मुख्य चिकित्सा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से डॉक्टर ममता तिवारी जिला औषधि निरीक्षक श्रीमती सोनम जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिलेवासियों से अपील भी की है कि किसी भी प्रकार की दवाई खरीदने के लिए डॉक्टर से परामर्श लें एवं परामर्श के अनुसार ही डॉक्टर के बताए अनुसार ही दवाई खरीदें। उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं से अपील की है कि किसी भी स्थिति में बगैर डॉक्टर परामर्श पर्ची के दवाओं का विक्रय ना करें और दावों का संपूर्ण रिकॉर्ड संधारित करें।






















