Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बी.टी.आई.ई. कॉलेज की एन.सी.सी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

बी.टी.आई.ई. कॉलेज की एन.सी.सी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

तीनबत्ती न्यूज : 27दिसंबर, 2025

सागर: : बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस, महाविद्यालय मकरोनिया सागर की बी.ए.बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सविता का चयन (आरडीसी-2026) रिपब्लिक डे के लिए हुआ है। उनका यह चयन आर.डी.सी-2026, नई दिल्ली के लिए एडीशनल डायरेक्टर जनरल स्तर पर हुआ। यह चयन एनसीसी में सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक उपलब्धि है। कैडेट सविता 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी और अपने कॉलेज, सागर शहर एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन, सागर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

-----------------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

बी.टी.आई.ई. कॉलेज की #एनसीसी. कैडेट #सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

------------------


सविता की इस उपलब्धी पर बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महाविद्यालय के चेयरमेन  संतोष जैन, बी.टी. ग्रुप के मार्गदर्शक प्रो. सुबोध जैन, डायरेक्टर संदीप जैन प्राचार्य डॉ. राजू टंडन, ए.एन.ओ. डॉ. वंदना तिवारी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन के अधिकारियों एवं स्टाफ के द्वारा सविता को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की और कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम अनुशासन और समर्पित भाव का प्रतीक है। कैडेट सविता का यह चयन बी.टी.आई.ई. महाविद्यालय सागर की शैक्षणिक एवं सहपाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्टता तथा एनसीसी प्रशिक्षण प्रणाली की सशक्तता को दर्शाता है । उनकी इस उपलब्धी पर पूरे महाविद्यालय एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। 


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  को कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया याद


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर ,2025
सागर  ; पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर तीनबत्ती स्थित कार्यालय मे पुष्पांजलि अर्पित की.
जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे कहा कि जब भारत आर्थिक मंदी और संकट के दौर से गुजर रहा था,तब डॉ. मनमोहन सिंह ने संकटमोचक बनकर देश को इससे उबारा। उन्होंने 1991 की दूरदर्शी उदारीकरण नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी के चलते आज भारत दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति है। श्रद्धांजलि सभा में मोहम्मद अनीस  प्रवीण यादव,अंकुर यादव,परख शुक्ला,रवि जैन,राकेश जैन,तरूण सैनी,आकाश नामदेव संजय टंडन छोटू तिवारी अनु घोषी सहित सेवादल परिजन उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

Sagar News: ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से मिल सकेगी सोलर लगवाने की सुविधा ▪️अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य हुआ करार

Sagar News: ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से मिल सकेगी सोलर लगवाने की सुविधा

▪️अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य हुआ करार


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर 2025

सागर : महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा सागर वासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए नगर निगम द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य करार किया है । जिससे आम नागरिकों के समग्र विकास के साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से सोलर पैनल लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी। बुंदेलखंड में पहली बार नगर निगम सागर से इसकी शुरुआत की जा रही है जिससे सागर वासियों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा।


दोनों के बीच हुआ करार

नगर निगम सागर और यूनिटी ऑफ नेशंस एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज काउंसिल के बीच हुए एम.ओ.यू. के अवसर पर महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, संस्था के फाउंडर अध्यक्ष डॉ रजत शर्मा, अध्यक्ष श्री अजय जोशी, संस्था के चेयरमैन  पर्यावरणविद् एवं प्रशासनिक अधिकारी   डॉ. शिशिर पंडित , जनरल सचिव श्री लाकिश दुबे  सागर के कार्यक्रम संचालक नरेश पटेल, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी एवं एम आई सी सदस्य, पार्षदों एवं अधिकारियों, कर्मचारी-अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम  सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई ।

इस अवसर पर महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि  सागर शहर में सस्टेनेबल डेवलपमेंट इंनीसिऐटिव प्रोजेक्ट के माध्यम से सागर में एक नई पहल करने की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य हमारे शहर को पर्यावरण के रूप से अधिक जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। यह कार्यक्रम न केवल सागर शहर के लिए बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के सतत् विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर हम सागर को नवकरणीय ऊर्जा, हरित बुनियादी ढांचे और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं  तथा गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सागर को एक स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध शहर बनाने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे इसलिये नगर निगम सागर और  यू एन ए सी सी सी संस्था के मध्य अनुबंध निष्पादित किया जा रहा है।  

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि पर्यावरण एवं सोलर एनर्जी को लेकर आपकी संस्था द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है और सागर का चयन किया गया है उसके लिए हम आश्वस्त करते हैं कि हम आपके साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन एवं नवकरणीय ऊर्जा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी संस्था सागर के लिए बेहतर कार्य करेगी जिससे सागर शहर को प्रदूषण मुक्त होकर स्वच्छ जलवायु प्राप्त हो सकेगी।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि यू एन ए सी सी सी शहर के लोगों को लाभान्वित करने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्य करेगी। इसके पूर्व यह संस्था द्वारा इंदौर में भी  सकारात्मक कार्य कर चुकी है  तथा सागर शहर को माडल बनाने के लिए चयन किया गया है। सोलर एनर्जी सागर शहर के लिए उपयोगी साबित होगी। सागर में एक नई शुरुआत होने जा रही है महापौर जी के नेतृत्व में स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ वायु व नवकरणीय ऊर्जा में हमारा शहर आदर्श शहर बनेगा ।

स्था के फाउंडर अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि संस्था 157 देशों में काम कर रही है, जिसका  मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड ) में है। संस्था द्वारा लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य तथा सोलर एनर्जी के माध्यम से खर्च बचाने तथा गरीबी हटाने की दिशा में कार्य किया जा रहा  है, मैं, महापौर जी का धन्यवाद देता हूॅ कि उन्होंने यह अवसर प्रदान किया है जो बुन्देलखण्ड में आज यादगार दिन के रूप में जाना जायेगा । हम सागर शहर से विकास की शुरूआत करेंगे, जो दूसरों के लिये प्रेरणा बनेगा ,आज नगर निगम की टीम ऐसी जिम्मेदारी ले रही है जो संस्था के साथ मिलकर शहर को आगे ले जायेगी जिससे देश में सागर की पहचान बनेगी। यू.एन. ए सी सी सी बुन्देलखण्ड के विकास की ऐसी इबारत लिखेगा जिसका संदेश पूरे देश में जायेगा। संस्था द्वारा समग्र विकास के कार्य भोगौलिक स्थिति अनुसार किये जायेंगे जिसके लिये संस्था ने इंदौर के बाद सागर का चयन किया है इसके लिये संस्था नगर निगम से कोई राशि नहीं लेगी न ही शासन से राशि लेगी केवल जनसहयोग के माध्यम से कार्य करेगी। कार्यशाला का संचालन गौरव राजपूत ने किया और आभार एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

कार्यशाला में पूर्व पार्षद एवं बी.डी.ए.उपाध्यक्ष श्री डालचंद पटैल, एम.आई.सी.सदस्य श्री शैलेन्द्र ठाकुर, श्री धर्मेन्द्र खटीक ने भी अपने-अपने विचार रखें तथा जानकारी दी। इस अवसर पर एम.आई. सी.सदस्य श्री राजकुमार पटैल, पार्षद सुश्री याकृति जड़िया, श्रीमति बैदेही पुरोहित, रानी अहिरवार, श्री शैलेष जैन, श्री रामू ठेकेदार, रूबी कृष्ण कुमार पटैल सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

बीएमसी में HbA1c मशीन का शुभारंभ: डायबिटीज की जाँच अब होगी आसान

बीएमसी में HbA1c मशीन का शुभारंभ: डायबिटीज की जाँच अब होगी आसान


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर, 2025

सागर: बीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए आज मधुमेह (Diabetes) की सटीक जाँच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण HbA1c मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन के आने से अब मरीजों को पिछले दो - तीन महीनों के औसत शुगर लेवल की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जो बीमारी के सही प्रबंधन के लिए अनिवार्य है।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को  बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रयोगशाला में मधुमेह (Diabetes) के मरीजों हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण जाँच — HbA1c मशीन का आगाज़ हुआ। इस मशीन का लोकार्पण कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. अरोड़ा, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ अनेकांत जैन, डॉ उमेश पटेल , डॉ अश्वनी सोनकर ,डॉ रचिश चौपड़ा ,लैब टेक्नीशियन कविता जायसवाल तथा एचएएल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस सुविधा के प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे मरीजों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

विभाग अध्यक्ष डॉ आरके अरोरा ने कहा कि HbA1c जाँच मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रक्त में शुगर के स्तर का मात्र तत्काल नहीं बल्कि पिछले 2–3 महीनों का औसत नियंत्रण दर्शाती है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि यह जांच डॉक्टरों को रोगियों की बीमारी के नियंत्रण का सटीक आकलन करने, उपचार की प्रभावशीलता जानने तथा आगे की उपचार योजना तय करने में बड़ी सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर डीन डॉ पीएस ठाकुर ने कहा कि इस आधुनिक एवं अत्याधुनिक जांच सुविधा के प्रारंभ होने से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आने वाले मधुमेह रोगियों को बेहतर, सटीक तथा विश्वसनीय जांच उपलब्ध होगी तथा उनके उपचार प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक आधार मिलेगा। यह सुविधा मरीजों के लिए एक बड़ी राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में सराहनीय पहल है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

बीटीआईआरटी कॉलेज में Dhoot Transmission Pvt Ltd का कैंपस प्लेसमेंट आयोजित

बीटीआईआरटी कॉलेज में Dhoot Transmission Pvt Ltd का कैंपस प्लेसमेंट आयोजित

तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर, 2025

सागर:  बीटीआईआरटी कॉलेज में Dhoot Transmission Pvt Ltd द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों का पेपर एवं इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अधिकारी  संतोष जैन घड़ी, चेयरमैन, डॉ सत्येंद्र जैन, सचिव, डॉ तरुण कुमार सिंह, रजिस्टर, डॉ वीरेश फुसकेले, प्राचार्य, डॉ सचिन चौधरी, एडवाइजर, शेख शाहिद, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, भूपेंद्र नामदेव, आशीष साहू, दीपक रैकवार, हर्षिता, आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

Dhoot Transmission Pvt Ltd एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोलर्स, ऑटोमोटिव स्विचेस, पावर कॉर्ड्स, ऑटोमोटिव केबल्स, कनेक्टर्स सुरक्षा और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देता है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive