Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण :कमियां मिली, होंगे नोटिस जारी : औषधि प्रशासन की कार्रवाई

Sagar News: मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण :कमियां मिली,  होंगे नोटिस जारी : औषधि प्रशासन की कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज:  29 दिसंबर 2025 
सागर: कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

इनका हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान गढ़ाकोटा स्थित तनवीर मेडिकल में बिल बुक उपलब्ध पाई गई, परंतु नियमानुसार संधारित नहीं पाई गई। इसी प्रकार दवाई दोस्त मेडिकल स्टोर में भी बिल बुक पाई गई, किंतु नियमों के अनुरूप संधारित नहीं की गई, साथ ही शेड्यूल-H1 रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं पाया गया। गढ़ाकोटा के ग्राम परासिया में स्थित दुर्गा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में शेड्यूल-H1 रजिस्टर एवं केस मेमो संधारित नहीं पाए गए। वहीं ग्राम परासिया के ही अशोक मेडिकल स्टोर से PHENSYDYL DX कफ सिरप के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

मेडिकल स्टोर्स मिले बंद

निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स मौके पर बंद पाए गए, जिनमें कटारे मेडिकल स्टोर, पलक मेडिकल स्टोर, श्री हरदेव मेडिकल स्टोर, श्री राम मेडिकल एवं नायक मेडिकल शामिल हैं। उक्त प्रतिष्ठानों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त समस्त मेडिकल स्टोर्स संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना बिल के कोई भी शेड्यूल दवाओ का क्रय विक्रय न करें, एक्सपायरी दवाइयाँ काउंटर पर न रखें, फिजिशियन सैंपल काउंटर पर न रखें, 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी कफ सिरप विक्रय न करें। उक्त समस्त कार्यवाही का प्रतिवेदन बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। औषधि प्रशासन द्वारा जनहित में इस प्रकार की निरीक्षण कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 

Share:

सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव 29 जनवरी को

सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव 29 जनवरी को

तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर : डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के संगठन "सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ" की विगत दिवस साधारण सभा जीबीएम की बैठक संघ की अध्यक्ष डॉ. रूपाली सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

इतिहास विभाग में संपन्न संघ की इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा जनवरी में होने वाले संघ के चुनावों हेतु नियुक्त चुनाव अधिकारी प्रो. अस्मिता गजभिये ने साधारण सभा को बताया कि संघ के चुनाव 29 जनवरी 2026 को होंगे। जिसका समस्त सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया ।

15 जनवरी तक संघ की सदस्यता होगी

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक संघ की सदस्यता खुली रहेगी।  16 जनवरी को चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा। चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद सदस्यता नहीं होगी, चुनाव गुप्त मतदान एवं बेलेट पद्धति से होंगे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए आदर्श आचार संहिता जारी की जाएगी।

संघ की सचिव अभिलाषा दुर्गवंशी ने साधारण सभा के समक्ष अन्य विचार बिन्दु प्रस्तुत कर सहमति/अनुमोदन प्राप्त किया जिसमें प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय में कार्यरत कुछ शिक्षक साथियों द्वारा संघ के नाम, पता के परिवर्तन करने के विचार को सदस्यों के सम्मुख रखा जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय दिया कि अब जो भी परिवर्तन किये जायें वह चुनावों के पश्चात् निर्वाचित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों द्वारा ही करना उचित होगा अभी करने से सारी चुनावी प्रक्रिया पटरी से उतर जायेगी। 

संघ के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मटसेनिया ने पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय में नियुक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के स्वागत में होने वाले समारोह की चर्चा की।  उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को हमारे वरिष्ठ प्रो. अशोक अहिरवार देख रहे हैं । जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह आयोजन संपन्न होगा। सूटा की इस साधारण सभा को विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं निदेशक शैक्षणिक गतिविधियां प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत, प्रोफेसर उत्सव आनंद, प्रोफेसर केशव टेकाम, डॉ. अनिल तिवारी विभागाध्यक्ष दर्शन विभाग, डॉ. अलीम अहमद खान ने सराहा एवं इसी तरह लोकतांत्रिकता के दायरे में अपने आयोजनों / अभियानों को रखें रहने की प्रशंसा की। 

ये हुए शामिल 

साधारण सभा की इस बैठक मे पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विभिन विभागों के शिक्षकगण जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. कल्पतरू दास, डॉ एम एस कर्णा, डॉ. सुप्रभा दास, डॉ. लोकेश उइके, डॉ. अरविंद गौतम, डॉ. रामहेत गौतम, डॉ. आर.बी. अनुराग, डॉ. वंदना विनायक, डॉ. संजय बरोलिया, डॉ. आफरीन खान, डॉ. पुष्पिता रावत, डॉ. अवधेश तोमर, डॉ. राहुल स्वर्णकार, डॉ. अभिषेक कुमार प्रजापति, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. धनंजय वी. सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सराफ, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. के.बी. जोशी, डॉ. चिट्टी बाबू, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. प्रवीण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

Vidisha News:: कार घुसी डंपर में : तीन दोस्तों की मौत , तीन घायल: जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

Vidisha News : कार घुसी डंपर में : तीन दोस्तों की मौत , तीन घायल: जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 20025

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे छह दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मेलुआ चौराहे पर रविवार रात की है।

यह भी पढ़ेंपूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प ने असर दिखाया फूल-मालाएं छोड़ स्टेशनरी और स्वेटर कंबलों से स्वागत कर रहे लोग ▪️अभी तक लगभग दो लाख रुपए मूल्य की स्वागत सामग्री बांटी गई

कुरवाई थाना के एसआई शैलेंद्र नायक के मुताबिक, मृतकों की पहचान 21 वर्षीय अंकित साहू, 19 वर्षीय तन्मय शर्मा और 30 वर्षीय जगदीश साहू के रूप में हुई। जगदीश साहू कार चला रहा था। अंकित साहू आगे की सीट पर और तन्मय शर्मा बीच की सीट पर बैठा था। हादसे में जगदीश गोंड, मोंटी अहिरवार और तन्मय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पहले कुरवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, कुरवाई निवासी तन्मय शर्मा का जन्मदिन था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ शिवशंकर ढाबे में पार्टी करने गया था। पार्टी के बाद सभी कार से कुरवाई लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 29 दिसंबर से 04 जनवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते हा पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। सीटें काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

फर्स्ट ईयर में था तन्मय 

तन्मय शर्मा, कुरवाई के वार्ड नंबर 5 में जामा मस्जिद के पास रहता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई भोपाल में नौकरी करता है। उसकी मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं, जबकि पिता मजदूरी करते हैं। तन्मय फर्स्ट ईयर का छात्र था। हादसे में जान गंवाने वाले जगदीश साहू की दुकान थी, जबकि अंकित साहू प्राइवेट नौकरी करता था।



Share:

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ अनवरत आंदोलन रखें ; रूपेश सिंह भदोरिया,राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस ▪️सागर जिला युवा कांग्रेस नें निकाला पैदल मार्च

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ अनवरत आंदोलन रखें ;  रूपेश सिंह भदोरिया,राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस

▪️सागर जिला युवा कांग्रेस नें निकाला पैदल मार्च


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सागर:  जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों तथा नशीले पदार्थों,अनैतिक गतिविधियों व अवैध शराब,जुआ,सट्टा के पनप रहें कारोबार से जिलें के युवा नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस का अनवरत आंदोलन लगातार जारी हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेसियों ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी रूपेश सिंह भदोरिया, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सागर जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी अपूर्व जैन एवं सह प्रभारी गौरव दीक्षित की मौजूदगी में जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था व बढ़ते अपराधों के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुये भगवान गंज तिराहे स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष से शिक्षाविद डॉक्टर सर हरि सिंह गौडर साहब की सदर कबूला पुल स्थित प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला।  पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सौंपकर जिलें में अवैध शराब जुआ,सट्टा के पनप रहें कारोबार,बदमाशों की गैंग द्वारा सरें राह कटर व चाकू बाजी कर दहशत फैलानें और लूट की घटनाओं तथा नशीले पदार्थों,अनैतिक गतिविधियों को संचालित करने के दोषी संबंधित पुलिस थानों के थाना प्रभारीयों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर समुचें प्रकरणों की सी.बी.आई से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही और पुलिस थानों में पदस्थ अमलें की पदस्थापना को लेकर पुलिस मुख्यालय के जारी आदेशों का पालन करानें सहित जिलें के पीड़ितों को न्याय दिलानें की पुरजोर मांग उठाई।

इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी रुपेश सिंह भदोरिया ने सागर जिला युवा कांग्रेस के द्वारा बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अनवरत आंदोलन को जारी लगातार अनवरत जारी रखने की बात कही। मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने पुलिस व प्रशासन पर जमकर प्रहार करते हुये कहा कि सागर जिलें में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही रह गईं हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशीले पदार्थों,अनैतिक गतिविधियों व अवैध शराब,जुआ,सट्टा के पनप रहें कारोबार से जिलें के युवा नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोक पानें में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहर के बीचों-बीच अवैध शराब की बिक्री व अनेकों स्थानों पर सट्टे की बुकिंग स्टॉल लगाकर की जा रही है साथ ही दिनदहाड़े कटर बाजी और दहशत फैलाने के साथ ही लूट की घटनाएं घटित हो रही है। जिसकी जीतने कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने ज्ञापन का वाचन करतें हुये कहा कि जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस का समूचे जिले में लगातार आन्दोलन जारी है और बिगड़ती कानून व्यवस्था और अवैध कारोबारों के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सागर जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी अपूर्व जैन ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए जिले में पनप रहे अवैध कारोबारों और अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने वाले पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही।मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव और जिले के सह प्रभारी गौरव दीक्षित ने जिले व शहर में घटित हो रही आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में विफल पुलिस के अधिकारियों व मैदानी अमले पर भी कार्यवाही की मांग की।कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा व खुरई के अध्यक्ष अमन लोधी ने किया।आभार युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नुरुल हुसैन राजा ने व्यक्त किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,जैद खान,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी,चक्रेश रोहित,युवा कांग्रेस सागर विधान सभा अध्यक्ष सागर साहू, उपाध्यक्ष नुरुल हुसैन राजा,नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,देवरी के अध्यक्ष शुभम शर्मा,बीना के अध्यक्ष महेश व्यास,खुरई के अध्यक्ष अमन लोधी,बण्डा के अध्यक्ष नितिन वाजपेई, रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुशवाहा,आनंद सोनी आदि ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,राम कुमार पचौरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया, नरेंद्र मिश्रा,वीरेंद्र राजे,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे, चैतन्य कृष्ण पांडे,शरद राजा सेन, पुरुषोत्तम शिल्पी,मुन्ना विश्वकर्मा,राजा सिंह बुंदेला,मार्शल खान,रवि सोनी,पार्षद रिचा सिंह,पार्षद सीमा कमल चौधरी,डॉ किरण लता सोनी, रेखा सोनी,धर्मेंद्र चौधरी, कुंदन जाट,धर्मेंद्र तोमर,मुकेश खटीक,हरीश चंद्र सोनवार,वैभव जैन,श्रीदास रैकवार, तुलसी राम मिश्रा,साजिद राइन,पवन जाटव,सुदीप पटेरिया,सौरभ लोधी, सुनील कुमार,रितेश रोहित,आदिल राइन,शहंशाह खान,वीरेंद्र चौधरी,सुरेंद्र करोसिया,शहजाद निहारिया,शक्ति सिंह, आई.एम खान,अफजल खान, खिलान सिंह, राजपाल सिंह,गुलाब अहिरवार,पवन राय, रामकुमार अहिरवार, कमल चौधरी, गंगाराम केमिया,अभिषेक पुरोहित, सिकंदर राईन, सत्यम सिंह,बंटी कोरी,कन्नू कोरी, कल्याण सिंह,लच्छू दाऊ,सुरेश रेकवार, आंनद अहिरवार,रोहित चौधरी,मनीष नगेले, मुकेश सूर्यवंशी, जीवन लाल,शानू खान, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प ने असर दिखाया फूल-मालाएं छोड़ स्टेशनरी और स्वेटर कंबलों से स्वागत कर रहे लोग ▪️अभी तक लगभग दो लाख रुपए मूल्य की स्वागत सामग्री बांटी गई

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प ने असर दिखाया फूल-मालाएं छोड़ स्टेशनरी और स्वेटर कंबलों से स्वागत कर रहे लोग

▪️अभी तक लगभग दो लाख रुपए मूल्य की स्वागत सामग्री बांटी गई


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सेवन,बांदरी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के फूल मालाओं के स्थान पर स्कूली स्टेशनरी व गरीबों के उपयोग की वस्तुओं से स्वागत करने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक स्वागत में मिली लगभग दो लाख रुपए मूल्य की उपयोगी सामग्री का वितरण स्कूली बच्चों व जरूरतमंदों को किया जा चुका है। उन्होंने सेवन ग्राम में हुए ऐसे ही स्वागत की सामग्री यहां की हायर सेकंडरी स्कूल में वितरित की जिसे प्राप्त कर छात्र छात्राओं का उत्साह देखने योग्य रहा।

समरसता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवन ग्राम पहुंचे पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह का आसपास के ग्रामवासियों और बांदरी नगरपरिषद क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने क्रिकेट किट, कापी पेन, रजिस्टर, कंपास बाक्स, पानी बाटल, बैग, स्वेटरों, फलों और टाफियों से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में फूल मालाओं, गुलदस्तों का कोई स्थान नहीं था। स्वागत कर्ताओं ने चंदन हल्दी का तिलक लगाया गया और अपनी अपनी स्वागत सामग्री मुख्य अतिथि को प्रदान की जिससे मंच पूरा भर गया।



पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सामग्री वितरित कराने से पूर्व छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया जिससे स्कूल में शिक्षा के स्तर, कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं का पता लगा। उन्होंने अचानक विद्यार्थियों से पूछा कि राष्ट्रगान वंदे मातरम् किस-किस को आता है। तीन छात्राओं को माइक लेकर उनसे वंदे मातरम का सम्मान गायन हुआ। तत्पश्चात छात्राओं विषयवार शिक्षकों की जानकारी ली जिससे पता चला कि भूगोल की शिक्षिका नहीं आ रहीं। खेल मैदान की आवश्यकता बताई गई। दोनों कमियों को पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए।

उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा शिक्षा,ज्ञान, कलां, हुनर ये अनमोल हैं जिसे परिश्रम और लगन से ही हासिल करना पड़ता है। शिक्षा वह स्थायी संपदा है जिसे कोई चुरा भी नहीं सकता। धंधा व्यापार चौपट हो सकता है व शिक्षा और हुनर समाप्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र शिक्षा और हुनर में आगे निकल जाता है उसकी पीढ़ियों का भविष्य बन जाता है। इसलिए पढ़ो और स्किल्ड बनो। अपना लक्ष्य सेट करो, मोबाइल का उपयोग मनोरंजन के बजाए शिक्षा तक सीमित कर दो तो जो सोचा है वह बन जाओगे।

इन्होंने किया सामग्री से स्वागत

सामग्री से स्वागत करने वालों में बांदरी नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ने क्रिकेट किट से, विभिन्न स्टेशनरी सामग्री से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, लोकेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी कांत मुड़ौतिया, सनत साहू, संकुल प्राचार्य राजाराम राय, जितेन्द्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी कांत यादव, राहुल यादव, रतिराम यादव, मुकेश जैन बांदरी, बंटी राजपूत, राजेंद्र राय, सीताराम यादव, पुष्पेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि सेवन विनय श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, उदय पाल यादव, गोवर्धन कुशवाहा, पुष्पेंद्र राजपूत, उप-सरपंच मथरा यादव, गब्बर यादव विद्वासन,लखन कुशवाहा मुसली, सुरपाल यादव सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर शिक्षकीय स्टाफ ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को समानता व आवश्यकता अनुसार पूरी स्वागत सामग्री का वितरण कर दिया।

कार्यालय में भेंट कर्ताओं भी फूल-मालाएं नहीं, स्वागत सामग्री लाए


अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यालय में भी भेंट करने वाले आगंतुकों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के संकल्पका सम्मान करते हुए फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों को लाना बंद कर दिया है। इसके एवज में आगंतुक गणमान्य जनों ने हल्दी चंदन के तिलक के साथ विभिन्न प्रकार की ऐसी उपयोगी सामग्री से स्वागत किया जो स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को बांटी जा सके। कार्यालय आने वाले ऐसे स्वागत कर्ताओं में उत्तम सिंह ठाकुर 10 कम्बल, रामराजा ठाकुर बनखिरिया 10 कॉपी 2 पेन, आकाश गोदना बीना 40 कॉपी, 40 पेन, राजेन्द्र यादव प्रभारी शसकीय कॉलेज बांदरी 1 किट पेन,पेंसिल, नीटू अजवानी  5 पेकिट पेन, 20 कॉपी, प्रदीप राय निर्तला 20 कॉपी, 1 पेकिट पेन, 1 पेकिट पेंसिल शामिल रहे।



Share:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस : अध्यक्ष महेश जाटव ने किया ध्वजारोहण

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस :  अध्यक्ष महेश जाटव ने किया ध्वजारोहण


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सागर।  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने  ध्वजारोहण का कार्यक्रम  का आयोजन किया गया ।  जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास हुए इस आयोजन पर अध्यक्ष महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस जनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरवशाली दिन है आज कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी  और उसका मूल उद्देश्य था की देशवासियों के लिए संघर्ष उनके अधिकारों के लिए अंग्रेजों से उन्हें आजाद करने के लिए सघर्ष करना । बलिदान की भी बात आए तो पीछे ना हटना और देश को गौरवशाली इतिहास के पन्नों में दर्ज करना कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जब आवाज बुलंद की तो 1885 के बाद करोड़ों लोग कांग्रेस के बैनर तले ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष करने एकजुट हुए।और 1920 के बाद आंदोलन का इतना रुख बड़ा के ब्रिटिश सरकार को देश छोड़कर भागना पड़ा।


महेश जाटव ने कहा की गर्व  की बात है कि हम कांग्रेसी हैं जिसका इतिहास संघर्ष बलिदान और सेवा की गौरवशाली परंपरा रहा है। कांग्रेस हमेशा निचले स्तर के व्यक्तियों को ऊपर उठाने का कार्य करती थी सुई से जहाज तक सुविधा उपलब्ध कराने में कांग्रेस की सरकारों का ही योगदान रहा है । वर्तमान सरकार या तो  बेच रही है या ठेके पर दे रही है या नाम बदलने में लगी है

ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार एवं अमित राम जी दुबे ने स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे।  कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी व आभार से बदल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने माना।

ये रहे शामिल

उक्त कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे,प्रदीप गुप्ता, रामकुमार पचौरी पंकज सिंघाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,राहुल चौबे ,राकेश राय, ब्लैक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ,वीरेंद्र राजे, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी ,सुरेखा राकेश राय ,रोशनी वसीम खान, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहन ,शरद पुरोहित, कमलेश तिवारी, रमाकांत यादव, विजय साहू, अवधेश तोमर ,शैलेंद्र तोमर ,आनंद हेला ,नारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी ,धर्मेंद्र चौधरी, गीता कुशवाहा, मीना पटेल किरण लता सोनी, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी , पप्पू गोस्वामी,भैयन पटेल ,श्री दास रैकवार , हरीश चंद सोनबर,बाबू मछंदर ,गोपाल प्रजापति, सुरेश पंजवानी ,एडवोकेट अजमत खान, पवन पटेल, शरद राजा सेन, राहुल खटीक, दीनदयाल तिवारी, साजिद राईन ,कुंदन जाट, मानसिंह चौधरी, विनोद रैकवार, सुरेश रैकवार ,अरविंद सिंह ठाकुर, अजय सिंह राजपूत ,अमित चौरसिया, राहुल खटीक ,साजिद, नारायण विश्वकर्मा, अलीम ताजू ,नरेश वाल्मीकि कुंजीलाल लाडिया वीरू चौधरी,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के परिवारजन उपस्थित थे


Share:

डॉक्टर गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए : डॉ मनोज यादव ,प्रदेश अध्यक्ष ▪️बुंदेलखंड से पलायन रोके बिना बुंदेलखंड का विकास अधूरा : पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ▪️सपा की बैठक आयोजित

डॉक्टर गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए : डॉ मनोज यादव ,प्रदेश अध्यक्ष

▪️बुंदेलखंड से पलायन रोके बिना बुंदेलखंड का विकास अधूरा : पूर्व मंत्री बादशाह सिंह

▪️सपा की बैठक आयोजित



तीनबत्ती न्यूज : 28 दिसंबर, 2025

सागर :  मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि केंद्र की ओर मध्य प्रदेश की  भारतीय जनता पार्टी की सरकlर आम गरीब आदमी के साथ, किसान के साथ, महिलाओं के साथ अत्यचार करने में लगी है। किसानों को समय पर खाद्य बिजली और पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है किसानों को उनकी लlगत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है किसानों के लिए समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी सिचाई प्रभावित हो रही है। बुंदेलखंड में पलायन का शिकार बना है। खनन माफिया और जंगल माफिया पूरे प्रदेश में हावी है। इन मुद्दों के खिलाफ सपा लड़ाई लड़ रही है। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूत करने में जुटी है। इस मौके पर पूर्वमंत्री बादशाह सिंह, प्रदेश सचिव आशिक अली, जिला अध्यक्ष राजेश आठ्या ने चर्चा की। सपा अध्यक्ष ने आज सागर में  मीडिया से चर्चा की और पार्टी की बैठक ली।  

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सर्वाधिक पलायन मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड अंचल में: सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव

____________


उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन आ विस्तार चल रहा है। 52 जिले में इकाई गठित हो चुकी है। रीवा और खजुराहो में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम आम जनता की लड़ाई लड़ रहे है। बीना सीट पर उपचुनाव होना तय है। पूरी ताकत दिखाएंगे  हम सरकर से कहना चाहते हैं किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए ।

उन्होंने कहा की श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम देश की तीसरे नंबर की पार्टी है और गरीबों की, पिछड़ों की, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की, महिलाओं की और आमजन की आवाज उठाने में देश की नंबर वन उन्होंने संबोधन में कहा की प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ष महिलाओं को ₹40000 दिए जाएंगे । उन्होंने कहा की देश में ऐसी सरकlर काबिज है जो काम में नहीं योजनाओं का नाम बदलने में विश्वास कर रही है ।मध्य प्रदेश की हालत आज बेहद चिंताजनक है  लोगों के पास रोजगार नहीं, सरकर कर्ज के भरोसे और नौजवान नौकरी की आस मे बैठे है। आज अनुसूचित जाति,आदिवासी और महिलाओं पर अनाचार, अत्यचार के मlमले में प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है ।


बुंदेलखंड का विकास जरूरी: बादशाह सिंह

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह है अपने संबोधन में कहा की बुंदेलखंड का विकास पलायन को रोके बिना नहीं हो सकता आज हजारों लोग प्रतिदिन मजदूरी करने दुसरे राज्यों में जा रहे है सरकर इन्वेस्ट मीट में व्यस्त है और लोग मजदूरई की आस में दर दर भटकने परेशlन है । सागर संभागीय मुख्यलय है संगठन का कार्य तेजी से किया जाएगा और आमजन को पार्टी से जोड़ने का कlम भी  उन्होंने कहा की जो भी पंचायत, नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं पार्टी कमर कस के लोगों को चुनाव में उतlरने रने का कम करेेगी। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश अठिया ने संगठन की रूपरेखा को विस्तार से अवगत कराया और कहा की ब्लॉक स्तर पर संगठन को पहुंचाएंगे । कार्यक्रम मैं सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे ।



ये रहे मौजूद

प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में डॉटर आशिक अली प्रदेश सचिव राजू यादव पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अंकित यादव साहिल यादव रामकली रैकवार महिला जिला अध्यक्ष कमल खटीक सुंदर लाल यादव संतोष लोधी माखन चढ़ार नारायण त्रिलोक जोगी मीडिया प्रभारी जाटव सुखलाल जाटव कोमल जाटव परशुराम रामदीन सेन रिजवान खान जितेंद्र यादव रोहित यादव सुरेंद्र यादव छात्र अध्यक्ष रोहित यादव छात्र संघ आदि लोग उपस्थित रहे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive