नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मीडिया के साथ किया संवाद : जिले के विकास से जुड़े और अन्य मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा
Editor: Vinod Arya | 94244 37885
नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मीडिया के साथ किया संवाद : जिले के विकास से जुड़े और अन्य मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा
Sagar : ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में ऐतिहासिक सम्मेलन, हजारों मातृशक्ति ने किया पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन
Sagar : ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में ऐतिहासिक सम्मेलन, हजारों मातृशक्ति ने किया पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन
तीनबत्ती न्यूज: 14 अप्रैल अप्रैल। 2026
सागर। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में सागर में आयोजित भव्य मातृशक्ति सम्मेलन ने ऐतिहासिक स्वरूप धारण कर लिया। हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया।लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में धर्मश्री स्थित निवास पर आयोजित इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ललिता यादव, डॉ. जानवी मुखारया (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता नेमा उपस्थित रहीं।
----------------
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
----------------
कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं की व्यापक भागीदारी ने इसे एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दे दिया। उपस्थित मातृशक्ति का उत्साह ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति उनके अटूट विश्वास और समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाता रहा।
सम्मेलन के दौरान आयोजन स्थल से धर्मश्री स्थित संविधान चौक तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। हाथों में समर्थन के संदेश और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती तख्तियां लिए जब मातृशक्ति सड़कों पर उतरी, तो “नारी शक्ति का सम्मान—देश का अभिमान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने मातृशक्ति पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। आयोजक श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा—“यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी का सशक्त जनसंकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।”
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि वर्षों से लंबित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का अधिकार देकर उनके राजनीतिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लंबे संघर्षों का परिणाम है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि “यह अधिनियम महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला क्रांतिकारी कदम है। इससे नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।”
मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता नेमा ने कहा कि“महिलाओं को अधिकारों के साथ अवसर और मंच देना ही वास्तविक सशक्तिकरण है। यह अधिनियम समाज में समानता और संतुलन स्थापित करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करता है।”
कार्यक्रम का संचालन निशा शिंदे (प्रदेश उपाध्यक्ष, लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती ज्योति दुबे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Sagar News : भीषण गर्मी के चलते नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की स्कूलों के संचालन का समय बदला
Sagar News : भीषण गर्मी के चलते नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक की स्कूलों के संचालन का समय बदला
तीनबत्ती न्यूज : 14 अप्रैल, 2026
सागर। सागर जी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आज 14 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री पार कर गया।
यह रहा आदेश
जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
हालांकि, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और मूल्यांकन कार्य भी यथावत समय पर संपन्न होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, ताकि तेज गर्मी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सीएम डॉ. यादव का संभावित नरयावली आगमन : को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण ▪️सांदीपनी विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
सीएम डॉ. यादव का संभावित नरयावली आगमन : को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
▪️सांदीपनी विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
नेमा समाज हिंडोरिया स्थित धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार के लिए सीएम से करेगा मुलाकात : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह से की चर्चा
नेमा समाज हिंडोरिया स्थित धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार के लिए सीएम से करेगा मुलाकात : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह से की चर्चा
तीनबत्ती न्यूज: 13 अप्रैल, 2026
सागर। सकल नेमा समाज सागर के प्रमुख पदाधिकारियों ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समाज के पदाधिकारी अतुल नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेमा समाज का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात करेगा। इस दौरान दमोह जिले के हिन्डोरिया स्थित नेमा समाज के धार्मिक स्थल भोंदला बाबा धाम की जर्जर स्थिति को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि इस धार्मिक स्थल का विकास संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाता है, तो यह स्थल पुनः विकसित होकर समाज की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश स्तर के नेमा समाज के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान डॉ. डी.पी. नेमा, कमलेश नेमा, योगेश नेमा, प्रेमनारायण नेमा, मुकेश नेमा, राजू नेमा, गगन नेमा, ओम नेमा, श्रीकांत नेमा, प्रांजल नेमा, शिवम नेमा, नवीन नेमा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित
Sagar News : नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया कार्यभार ग्रहण : पहले ही दिन किया कार्यालय का निरीक्षण ▪️अफसरों की बैठक में समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
Sagar News : नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया कार्यभार ग्रहण : पहले ही दिन किया कार्यालय का निरीक्षण
▪️अफसरों की बैठक में समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समस्त विभाग अधिकारियों का परिचय लेते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समय सीमा बैठक के अलावा सभी बैठकों में समय पर मौजूद रहें एवं दिए गए निर्देशों का समय सीमा में पालन करते हुए शासन की योजनाओं को दिए गए लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करें एवं हितग्राहियों के कार्य भी समय सीमा में निराकृत करें।
_____________
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
______________
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक में जनगणना 2027 ,संकल्प से समाधान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि विभागों में आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए और सभी संबंधित के कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं निर्माण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें एवं समय पर शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराएं।नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित विभिन्न विभागों और शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sagar Crime : सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का अर्धनग्न शव मिला घर में डबल बेड पर : हत्या की आशंका
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में वर्षों से लंबित पुरानी नस्तियों के त्वरित डिस्पोजल के निर्देश दिए गए ताकि रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित किया जा सके। इसी प्रकार भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों में उन्होंने समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। सीएम हेल्पलाइन और सीएस मॉनिट से संबंधित जवाबों को पोर्टल पर समय पर दर्ज करने की हिदायत दी गई।
जनगणना प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्य की महत्ता को देखते हुए निर्देश दिये कि इस कार्य हेतु टीम में अनुभवी व्यक्तियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनगणना का कार्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशरू पालन करते हुए पूर्ण परिशुद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। इसके साथ ही शासन हित में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने और विभागीय पोर्टल पर आवश्यक जानकारी समय पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डहेरिया सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति के प्रतिनिधियों को आमंत्रण नहीं ▪️निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने संभागायुक्त को दिया ज्ञापन : संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की मांग
अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति के प्रतिनिधियों को आमंत्रण नहीं
▪️निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने संभागायुक्त को दिया ज्ञापन : संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की मांग
तीनबत्ती न्यूज: 13 अप्रैल, 2026
सागर : बीजेपी नेता और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संभागायुक्त अनिल सुचारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह एवं हितग्राही सम्मेलन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावे।
_____________
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
______________
निगम अध्यक्ष ने संभागायुक्त को दिए गए ज्ञापन में लेख किया है कि शासन निर्देशानुसार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह एवं हितग्राही सम्मेलन का आयोजन पद्माकर सभागार मोतीनगर में किया जा रहा हैं, म.प्र. सामान्य प्रशासन मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र कमांक एफ-05-05/2026/1/4 भोपाल दिनांक 08 अप्रैल 2026 में स्पष्ट निर्देश हैं, कि इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। परन्तु इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर श्री के.वी. विवेक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर एवं नोडल अधिकारी द्वारा स्थानीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया, एवं इस समस्त कार्यक्रम से इस वर्ग के जनप्रतिनिधियों को दूर रखा जा रहा है।
सीएम से करेंगे शिकायत
अतः आपसे अनुरोध हैं कि जिला स्तरीय समारोह एवं हितग्राही सम्मेलन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न किये जाने वाले दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 18 अप्रैल को सीएम डॉ मोहन यादव के सागर आगमन पर इसकी शिकायत की जाएगी।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’: महिलाओं को नेतृत्व में लाने का ऐतिहासिक कदम : सांसद डॉ. लता वानखेड़े ▪️कांग्रेस ने महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है: विधायक ललिता यादव
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’: महिलाओं को नेतृत्व में लाने का ऐतिहासिक कदम : सांसद डॉ. लता वानखेड़े
▪️कांग्रेस ने महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है: विधायक ललिता यादव
तीनबत्ती न्यूज: 13 अप्रैल, 2026
सागर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा। यह अधिनियम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। आजादी के बाद से महिलाओं को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग समय-समय पर की जाती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी आरक्षण दिलाने का प्रयास नहीं किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में महिलाओं को संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब विपक्षी दलों के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो सका। श्रद्धेय अटल जी के समय महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले सभी दल आज भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियां कितनी महिला विरोधी हैं, इसका प्रमाण है शाहबानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने संसद में कानून बनाकर पलट दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर देश की आधी आबादी के प्रति भाजपा के सम्मान और दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित किया है। यह भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने संभागीय भाजपा कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम को लेकर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।पत्रकार वार्ता को छतरपुर विधायक ललिता यादव ने भी सम्बोधित किया।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून के रूप में हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी बनने जा रहे हैं, जिसमें देश का भाग्य बदलने की क्षमता होती है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब साकार हो रहा है। ये पूरे देश के लिए बहुत ही खास समय तो है ही, साथ ही यह मातृशक्ति के लिए भी अविस्मरणीय क्षण है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि सदियों से प्रतीक्षित उस सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धरातल पर उतारा है। यह विधेयक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को ध्वस्त कर उन्हें नीति-निर्धारण और नेतृत्वकारी भूमिका में बैठाने का ऐतिहासिक काम करेगा। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ स्वतंत्र भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो हमारी माताओं-बहनों को याचक से नायक की भूमिका में स्थापित करेगा। सालों से संसद की दहलीज पर खड़ी भारत की बेटियों का इंतजार अब खत्म हुआ है, क्योंकि यह अधिनियम उन्हें वह राजनीतिक सामर्थ्य दे रहा है, जहां वे स्वयं अपने और देश के भविष्य का फैसला करेंगी। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद आयोजित पहले सत्र की शुरुआत ही एतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से हुई थी यानी लोकतंत्र के नए मंदिर का पहला ऐतिहासिक कदम ही भारत की मातृशक्ति को समर्पित रहा। यह इस बात का उद्घोष है कि नया भारत अब अपनी बेटियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उस गारंटी का प्रमाण है, जिसने दशकों से राजनीति के हाशिये पर खड़ी भारत की बेटियों को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार देकर उन्हें राष्ट्र का भाग्यविधाता बना दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। स्वतंत्रता के आंदोलन में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। देश की स्वाधीनता के बाद मातृशक्ति ने जो सपने देखे थे, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उन सपनों को साकार कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने नारी शक्ति के सम्मान व अधिकार देने के लिए कोई कार्य नहीं किया। नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की आधी आबादी की मन की बात को पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद में वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया था। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वर्ष 2023 में यह कानून बन गया था। प्रधानमंत्री जी ने अगली जनगणना और उसके बाद पूर्ण परिसीमन के बाद नारी शक्ति वंदन कानून को लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन कोविड के कारण जनगणना में हुई देरी से यह नहीं हो सका। महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ निश्चय और प्रतिबद्धता ही है कि इस कानून को लागू कराने के लिए 16, 17 एवं 18 अप्रैल को देश की संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेज गति से हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री जी भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन‘ कानून लागू होने के बाद देश की आधी आबादी को उसका पूरा हक मिल जाएगा। महिला आरक्षण लागू होने के बाद महिलाएं और संवेदनशीलता, जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकेंगी। महिला आरक्षण कानून देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने में महिता भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं। देश की प्रधानमंत्री महिला रह चुकी हैं। कई राज्यों में मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ वर्तमान में देश की राष्ट्रपति भी जब महिला है तो संसद में महिलाओं के प्रतिनिधत्व को बढ़ाने में कांग्रेस को क्यों आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को अपमानित करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पहले से प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में मध्यप्रदेश में महिलाओं को भले 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, लेकिन नगर निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 54 प्रतिशत है। अब देश की संसद और राज्यों के विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा तो महिलाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में अभूतपूर्व योगदान देने में पीछे नहीं रहेंगी।
विधायक ललिता यादव ने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है। उनके लिए यह विधेयक केवल चुनावों के घोषणापत्र का पन्ना मात्र था, जिसे उन्होंने कभी नीयत के साथ लागू नहीं किया। आज कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जिस देश ने उन्हें दशकों तक पूर्ण बहुमत और निर्बाध सत्ता सौंपी, संसद में उस देश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए? महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस का इतिहास ही यह रहा है कि उन्होंने हमेशा आधी आबादी के अधिकारों को अपने राजनीतिक स्वार्थ और सहयोगियों के दबाव की वेदी पर चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की उज्ज्वला योजना में सवा दस करोड़ महिलाओं को घरेलू गेस का कनेक्शन मिल चुका है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में जितने खाते खोले गए हैं, उनमें 56 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के हैं। देशभर में 35 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधि निःसंदेह ही संसदीय बहसों की गुणवत्ता बढ़ाएंगी, कानून और नीति निर्माण को प्रभावित करेंगी और सभी भारतीयों की बेहतरी के लिए शासन में सकारात्मक योगदान देंगी। महिलाओं को सशक्त बनाने का मतलब एक राष्ट्र को सशक्त बनाना है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो समाज समृद्ध होता है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बड़ा कदम है।
*जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत*
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पत्रकार वार्ता के पूर्व संभागीय भाजपा कार्यालय आगमन पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं छतरपुर विधायक ललिता यादव का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष तिवारी ने नेत्री द्वय से सांगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नितिन सोनी, दीपक दुबे, जय सोनी उपस्तिथ रहें।





























