Editor: Vinod Arya | 94244 37885

राजघाट बांध का निरीक्षण किया कलेक्टर ने : पानी गुणवत्ता की कराई जांच : साफ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश ▪️नए बस स्टैंड की ली जानकारी, दिए निर्देश

राजघाट बांध का निरीक्षण किया कलेक्टर ने : पानी गुणवत्ता की कराई जांच : साफ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश

▪️नए बस स्टैंड की ली जानकारी, दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  19 अप्रैल 2026 

सागर: सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की सप्लाई शुद्धता की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, उपायुक्त श्री एस एस बघेल, इंजीनियर श्री संजय तिवारी, सब इंजीनियर श्री राहुल रैकवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे :अलविदा दाऊ जी

पद्मश्री: अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ का निधन : राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई ▪️अंतिम यात्रा में अखाड़ा संस्कृति देखने मिली : दाऊ के बेटे ने श्मशान घाट में शस्त्र प्रदर्शन कर दी विदाई


___________

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। अरुण टाटा एवं नगर निगम की इंजीनियरों से सप्लाईएवं शुद्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपयुक्त है। उन्होंने उपस्थित केमिस्ट से परीक्षण प्रक्रिया, उपयोग किए जा रहे रसायनों एवं गुणवत्ता नियंत्रण की पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।



कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने क्लोरीन हाउस का भी निरीक्षण किया तथा टाटा द्वारा निर्मित 5.7 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर हाउस में स्थापित स्काडा (SCADA – Supervisory Control and Data Acquisition) सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्टम के माध्यम से जल आपूर्ति की निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीकेज की लगातार मॉनिटरिंग की जाए एवं सुधार कार्य किया जावे। कहीं भी किसी भी प्रकार के दूषित पानी का वितरण न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जाए और नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। 


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सागर की लाइफ लाइन राजघाट परियोजना में सागर नगर के 48 वार्ड एवं मकरोनिया सागर के 18 वार्ड तथा छावनी मंडल में लगभग 6 लाख की आबादी को जल प्रदान किया जाता है। बांध की क्षमता 62.67 लाख घन मीटर है जल संग्रहण क्षेत्र 472 वर्ग किलोमीटर है। फिल्टर हाउस की क्षमता 88.20 एमएलडी की है। जल वितरण प्रणाली के अंतर्गत कुल 8 ओवर हैड टैंक नगर निगम क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं जिसमें 390 किलोमीटर नवीन एवं 40 किलोमीटर पुरानी पाइप लाइन का नेटवर्क स्थापित है। 1 जनवरी 2025 से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा एमपी यूडीसी के मार्गदर्शन में संचालन एवं संधारण किया जा रहा है।




कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मेंनपानी नए आरटीओ के पास नए बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज: 19 अप्रैल, 2026

जयश्री राम 

गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा  रचित श्री हनुमान चालीसा जी की आज की चौपाई है:-

जुग सहस्र जोजन पर भानू |

लील्यो ताहि मधुर फल जानू ||

 श्री हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के बार-बार संपुट पाठ करने से सूर्यकृपा  विद्या, ज्ञान और प्रतिष्ठा मिलती है ।

नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है ।  इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।

आइये अब हम आपको इस सप्ताह ,ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं ।

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में,  मंगल , बुध और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।  मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं  अतः  उनके असर के कारण  परिणाम बेहद चौंकाने वाले होंगे ।

आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ‌ ।

यह भी पढ़ेंपद्मश्री के लिए चयनित अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी पंचतत्व में विलीन : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मेष राशि:-

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत अच्छा रहेगा  । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा  । क्रोध की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है  । इस समय सूर्य  उच्च का होकर आपके लग्न भाव में बैठा है जिससे आपके कई कष्ट कट सकते हैं  । आपको उनके लिए केवल थोड़ा प्रयास करना है । भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे  । कचहरी के कार्यों में सावधानी  बरतने पर सफलता मिल सकती है  । इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगा  । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अप्रैल कार्यों की सफलता के लिए शुभ है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है ।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे अलविदा दाऊ जी

पद्मश्री: अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ का निधन : राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई ▪️अंतिम यात्रा में अखाड़ा संस्कृति देखने मिली : दाऊ के बेटे ने श्मशान घाट में शस्त्र प्रदर्शन कर दी विदाई


___________


वृष राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए अच्छी खबर है । उनके विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे ।  पुराने प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता  आएगी । नए संबंध भी बन सकते हैं  । कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है परंतु उसके लिए विशेष और सावधानी पूर्वक प्रयास करने होंगे  । धन आने का भी योग है ,परंतु बुद्धिमानी पूर्वक धन का निवेश करना होगा  । कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने कार्यालय में तथा अपने अधिकारियों से शांत रहकर ही वार्तालाप करना होगा  । इस सप्ताह आपको अपने संतान से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा । इस सप्ताह आपके लिए 20  और 21 अप्रैल किसी भी कार्य  मैं सफलता प्रदान करने वाली है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

मिथुन राशि:-

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है ।परंतु इस सफलता के लिए आपको सावधानी से कार्य करना होगा । धन प्राप्त होने का बहुत अच्छा समय है । आपके थोड़े से प्रयास से अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी । आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी  । भाग्य से इस सप्ताह आप किसी तरह की उम्मीद ना करें बल्कि आपको अपने परिश्रम और अपने बुद्धि पर यकीन कर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अप्रैल उपयोगी हैं । 20 और 21 अप्रैल को  कार्यों को सचेत रहकर करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है  । आपको बड़े-बड़े कार्यो से धन प्राप्त होने की उम्मीद है । कार्यालय में आपको सफलता मिलेगी । आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भाग्य से इस बार आपको कभी सहयोग मिलेगा और कभी नहीं मिल पाएगा  । इसलिए आपको चाहिए कि  आप अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करें  ।  दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए  । आपके माता जी को कष्ट हो सकता है  । उनकी दवा में   के प्रति आपको विशेष ध्यान देना चाहिए  ।  परिवार के बाकी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । आपको पेट में थोड़ी सी तकलीफ होने की संभावना है  । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अप्रैल कार्यों को करने में मददगार हैं  ।  22 और 23 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार में शनि मंदिर में जाकर   शनि देव का पूजन करें  । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

सिंह राशि:-

अधिकारी और कर्मचारियों के लिए  यह सप्ताह अच्छा है ।  कार्यालय में उनको अपने साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  । उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  । भाग्य से इस सप्ताह आपको अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है  । आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण रुक रहे हो उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें  । दुर्घटनाओं से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए  । परंतु  अगर कोई दुर्घटना होती है तो आपको ज्यादा चोट नहीं आएगी  । आपको  अपने और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति इस सप्ताह  सतर्क रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल विभिन्न प्रकार से लाभदायक है । 24 और 25 तारीख को आपको जागरूक रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपका भाग्य  पूरी तरह से आपका साथ देगा । आपके कई कार्य अच्छे भाग्य के कारण आराम से हो जाएंगे । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है । उनको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है । अधिकारीयों और कर्मचारियों को अपने सहयोगियों और अधिकारियों से सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए ।  भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे ।  आपके स्वास्थ्य में मामूली परेशानी आ सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अप्रैल कार्यों को करने के लिए फलदायक है ।   26 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए । 24 और 25 अप्रैल को आपके पास धन आने का योग है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिवपंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अति महत्वपूर्ण है ।   इस सप्ताह उनको अपने प्रत्येक प्रयास में सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  । भाई बहनों के साथ इस सप्ताह आपके संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा या पहले जैसा ही रहेगा । शत्रुओं को आप इस सप्ताह बड़े  आसानी से पराजित कर सकेंगे । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें । अपने कर्म पर विश्वास करें । दुर्भाग्य और सौभाग्य पर बिल्कुल ही विश्वास ना करें । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अप्रैल परिणाम दायक है ।  20 और 21 अप्रैल को आपको होशियार रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्साह भरा है ।  विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों को भी गति मिलेगी । नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है  । शत्रुओं को आप इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  इस सप्ताह कोई भी शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है ।  पिताजी या माताजी के स्वास्थ्य पर थोड़ा आपको सतर्क रहना चाहिए ।  दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए ।  आपको पेट का कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख लाभप्रद हैं । 22 और 23 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । आपके संतान के लिए सप्ताह सफलताओं से भरा हुआ है । वे जिस चीज में भी प्रयास करेंगे उनको सफलता प्राप्त होगी ।   छात्रों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है ।  उनको अपने परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी  । भाई बहनों के साथ संबंध में आपको तनाव हो सकता है । आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है  । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अप्रैल परिणाम मूलक हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको जन समुदाय के बीच में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी  । इस कारण से यह सप्ताह जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम है । भाई बहनों के साथ आपके संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । गलत रास्ते से धन आने का योग है । आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है । छात्र-छात्राओं को इस सप्ताह परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी । आपके पेट में थोड़ी तकलीफ हो सकती है । आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं । भाग्य से इस सप्ताह आपको कभी लाभ होगा और कभी नहीं हो पाएगा । अतः आपको अपने कर्मों पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है ।   22  , 23 और 26 तारीख को आपको सावधानी से कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है  । व्यापारी इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहें  । भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे  । आपके भाई बहनों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा  ।‌आपको विभिन्न क्षेत्रों में  प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है । जन समुदाय के बीच में आपकी इज्जत का इजाफा होगा । छात्र-छात्राओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है । आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा ।  आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य छोड़ा  थोड़ा कम ठीक रहेगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है ।  24 और 25 अप्रैल को आपको अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा , अन्यथा आपके कार्य सफल नहीं हो पाएंगे । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मीन राशि:-

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । उनके व्यापार में वृद्धि होगी । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । माता जी को थोड़ी सी तकलीफ हो सकती है । इस सप्ताह जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे  । धन आने का उत्तम योग है परंतु इसके लिए आपको प्रयास भी करने पड़ेंगे । कचहरी के कार्यों में थोड़ा सतर्क रहें । दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख लाभदायक है । 26 तारीख को आपको होशियार होकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए की आप  प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

पद्मश्री के लिए चयनित अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी पंचतत्व में विलीन : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई ▪️अंतिम यात्रा में अखाड़ा संस्कृति देखने मिली : दाऊ के बेटे ने श्मशान घाट में शस्त्र प्रदर्शन कर दी विदाई

पद्मश्री के लिए चयनित अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी पंचतत्व में विलीन : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

▪️अंतिम यात्रा में अखाड़ा संस्कृति देखने मिली : दाऊ के बेटे ने श्मशान घाट में शस्त्र प्रदर्शन कर दी विदाई


तीनबत्ती न्यूज: 19 अप्रैल, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा और प्राचीन शस्त्र कला ‘अखाड़ा’ को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री (2026) के लिए चयनित अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का शनिवार 18 अप्रैल की रात को निधन हो गया। आज रविवार को  पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे अलविदा दाऊ जी

पद्मश्री: अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ का निधन : राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई ▪️अंतिम यात्रा में अखाड़ा संस्कृति देखने मिली : दाऊ के बेटे ने श्मशान घाट में शस्त्र प्रदर्शन कर दी विदाई


___________




अखाड़ा संस्कृति दिखी : बेटे ने लाठी प्रदर्शन किया

भगवानदास रायकवार की उनके निवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। जिसमें अखाड़ा दल चल रहे थे। जिसमें ढोल बाजे के साथ लेज़म लोग बजाते हुए चल थे थे। नरयावली नाका स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के पूर्व अखाड़ा दल ने शस्त्र प्रदर्शन कर अंतिम विदाई दी। उनके बेटे राजकुमार रायकवार ने लाठी का प्रदर्शन किया


गार्ड ऑफ ऑनर दिया

सागर कलेक्टर श्री मति प्रतिभा पाल  के निर्देश पर एसडीएम श्री अमन मिश्रा,  तहसीलदार श्री संदीप तिवारी के द्वारा मुक्तिधाम पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं तिरंगा झंडा अर्पित किया गया। पुलिस विभाग के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उनके पुत्र राजकुमार रायकवार ने मुखाग्नि दी ।


उनकी अंतिम यात्रा में और निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक प्रदीप लारिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, महेश जाटव, मुकुल पुरोहित, आशीष  ज्योतिषी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, पार्षद शैलेश केसरवानी, पूर्व  पार्षद नरेश यादव, राजेश केशरवानी , देवेंद्र फुसकेले ,पराग बजाज सहित अनेक लोग शामिल है। 

यह भी पढ़ें: पद्मश्री अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पद्मश्री श्री भगवान दास रायकवार की निधन पर श्रद्धांजलि अर्पितकर दुख व्यक्त किया। एवं परिवार को दुख सहन करने की भगवान से प्रार्थना की। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने श्रद्धांजलि एवं देते हुए दुख व्यक्त किया एवं अपने संदेश में कहा कि सागर ही नहीं संपूर्ण बुंदेलखंड एवं प्रदेश  के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें: पद्मश्री : अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य: एम्स भोपाल में भर्ती

भोपाल एम्स मे हुआ निधन

पद्मश्री श्री भगवान दास रैकवार का भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और वेंटिलेटर पर जीवन की जंग लड़ रहे थे।


परिजनों के अनुसार, दाऊ जी को पहले सागर के चैतन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 मार्च से उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर 7 अप्रैल को उन्हें बेहतर उपचार के लिए AIIMS भोपाल रेफर किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीती रात्रि में उनके पुत्र राजकुमार रायकवार ने गहरे दुख के साथ उनके निधन की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

अखाड़ा परंपरा का एक युग समाप्त 

83 वर्षीय भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी ने अपना पूरा जीवन बुंदेलखंड की पारंपरिक शस्त्र युद्ध कला ‘अखाड़ा’ के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को समर्पित कर दिया। उनके अथक प्रयासों से इस प्राचीन कला को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के लिए उन्हें ‘पद्मश्री सम्मान’ के लिए चयनित किया गया था। यह सम्मान उन्हें भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट और अखाड़ा विद्या के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशिक्षण में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा था।

दाऊ जी के निधन से बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके जाने से अखाड़ा परंपरा का एक युग समाप्त हो गया है।

Share:

पद्मश्री अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन

पद्मश्री अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन


तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल, 2026

सागर। बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा और प्राचीन शस्त्र कला ‘अखाड़ा’ को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री (2026) से सम्मानित अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और वेंटिलेटर पर जीवन की जंग लड़ रहे थे।

यह भी पढ़ेंकलेक्टर प्रतिभा पाल बनी शिक्षिका: छात्रावास में बच्चों से पहाड़ा, अंग्रेजी सहित मध्याह्न भोजन, रहने की व्यवस्थाये पूछी ▪️बच्चों को दिए पुरस्कार और मंगाया पिज्जा

परिजनों के अनुसार, दाऊ जी को पहले सागर के चैतन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 मार्च से उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर 7 अप्रैल को उन्हें बेहतर उपचार के लिए AIIMS भोपाल रेफर किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके पुत्र राजकुमार रायकवार ने गहरे दुख के साथ उनके निधन की पुष्टि की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

उनकी अंतिम यात्रा 19 अप्रैल,रविवार को छत्रसाल अखाड़ा के पास से उनके निज निवास से 11 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। नरयावली नाका मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 


यह भी पढ़ें: पद्मश्री : अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य: एम्स भोपाल में भर्ती

83 वर्षीय भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी ने अपना पूरा जीवन बुंदेलखंड की पारंपरिक शस्त्र युद्ध कला ‘अखाड़ा’ के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को समर्पित कर दिया। उनके अथक प्रयासों से इस प्राचीन कला को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली।

एक युग की समाप्ति

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के लिए उन्हें ‘पद्मश्री सम्मान’ के लिए चयनित किया गया था। यह सम्मान उन्हें भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट और अखाड़ा विद्या के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशिक्षण में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा था।

दाऊ जी के निधन से बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके जाने से अखाड़ा परंपरा का एक युग समाप्त हो गया है।

Share:

श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर द्वारा प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन आयोजित : पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव व नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर द्वारा प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन आयोजित : पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव व नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल, 2026

सागर:  श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य महासभा सागर द्वारा प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन एवं पत्रिका विमोचन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम शुरूआत परशुराम जी एवं रामजी सरकार की पूर्जा अर्चना करके की गई इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों का साल श्रीफल से स्वागत किया गया। आयोजन में प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा के अध्यक्ष राकेश दुबे सिदगुंवा ने स्वागत भाषण दिया।  


मध्य प्रदेश श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य महासभा सागर के तत्वावधान में शनिवार को एक विशाल प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन, और वार्षिक सामाजिक स्मारिका सना्ढय ज्योति वर्ष 2026 का विमोचन समारोह कार्यक्रम का आयोजन महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभा की स्थापना के 106 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाज को एकजुट करना और श्री सनाढ्य ज्योति वर्ष 2026 स्मारिका का लोकार्पण करना। 



ये हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  मध्यप्रदेश की राजनीति और समाज के कई बड़े चेहरे शामिल हुए है। इनमें मुख्य अतिथि  पं. श्री गोपाल भार्गव ,वरिष्ठ विधायक अध्यक्षता  पं. श्री नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृहमंत्री, विशिष्ट अतिथि पं. विनोद बिहारी गोस्वामी , श्रीमती संगीता सुशील तिवारी महापौर नगर निगम सागर, ब्रजबिहारी पटैरिया विधायक देवरी, अरूणोदय चौबे पूर्व विधायक खुरई, श्रीमति साधना स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा, डॉ. मंजू धर्मेेन्द्र कटारे उपाध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, पं. त्रिलोकीनाथ कटारे, पं. बिनोद तिवारी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम सागर, राजकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित, पप्पू तिवारी, भरत तिवारी, दिनकर तिवारी, पं. श्याम सुदंर कटारे घुघरी देवरी, अनिल ढिमोले, पं. रामवतार पाण्डेय जिला अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज सागर, पं. शिवशंकर मिश्रा अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज सागर, राजेन्द्र जारोलिया, अनिल ढिमोले उक्त लोगों ने अपना उद्बोधन दिया। 



प्रतिभा सम्मान समारोह और पत्रिका vimochn

इस अवसर पर समाज के विशिष्टजनों एवं वरिष्ठजनों का समाज गौरव अलंकरण सम्मान से एवं समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इसके बाद प्रतिभा सम्मान से छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। इसके बाद सनाढ्य ज्योति 2026 स्मारिका विमोचन किया गया। एवं समस्त उपस्थित समाजनों का साल एवं श्रीफल भेट कर फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। 


ये हुए शामिल

श्री प्रेम प्रसारणी सनाढ्य सभा के संरक्षक एवं पूर्व सभापति पं. श्री रामेश्वर प्रसाद दीक्षित, नरेश तिवारी, प्रेमनारायण रावत एवं प्रेमनारायण तिवारी, सुदंरलाल बचकैया, संतोष पचौरी, प्रकाश दुबे, सीताराम मिश्रा खुरई, संतोष तिवारी, प्रशांत समाधिया, नरेन्द्र कटारे, ब्रदीप्रसाद भारद्वाज, बलराम पाराशर, परषोत्तम तिवारी, अंबिका प्रसाद उपाध्याय, पुरूषोत्तम उपाध्याय, संतोष आनंद बोहरे, रोहित तिवारी, अनिल पाराशर, प्रशांत तिवारी, रविकेश तिवारी, आकाश दुबे, तरूण बडौनिया, आनंद दीक्षित, गजेश पाठक, मनोज तिवारी, ज्वालाप्रसाद तिवारी, जयनारायण वैद्य, महेश तिवारी सानौधा, राजेन्द्र पाण्डेय, अनिल दुबे, अक्षय रिछारिया, उमाशंकर तिवारी देवरी, नरेश तिवारी, लखन लाल चौबे देवरी, सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए।  सम्मेलन का आभार एवं संचालन  डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया एवं संचालन शिवदयाल बडौनिया एवं सत्यनारायण उदेनिया ने किया। 

Share:

वन विभाग की कार्रवाई, टाइगर रिजर्व में अवैध सागौन लकड़ी जब्त

वन विभाग की कार्रवाई, टाइगर रिजर्व में अवैध सागौन लकड़ी जब्त



तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल 2026
सागर : वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत परिक्षेत्र नौरोदेही बीट पुसेरा में वन विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहीत लगभग 120 नग लकड़ी (करीब 6 घन मीटर) सागौन एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 16 अप्रैल को जब्त की गई।इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। 

वन विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
 

Share:

भू अर्जन के आपसी सहमति के प्रकरणों के लंबित रहने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

भू अर्जन के आपसी सहमति के प्रकरणों के लंबित रहने  पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी



तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल, 2026
सागरआपसी सहमति के प्रकरणों एवं 2 से 5 वर्ष तक के लंबित भू-अर्जन के प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करें, एजेंसी भू-अर्जन में सजगता से कार्य करें, प्रस्ताव आते ही जिम्मेदारी से प्रकरणों का निराकरण करें एसडीएम एवं भू अर्जन के प्रकरण तय समय सीमा में निराकृत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी में कक्ष आयोजित भू-अर्जन प्रकरणों एवं उनके निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, समस्त एसडीएम (राजस्व), लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, रेलवे, NHAI सहित अन्य अधिकारी एवं सम्बंधित एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भू अर्जन के प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण करें। भू स्वामियों को मुआवजा राशि का वितरण करके संबंधित विभाग को निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराएं। अर्जित की गई भूमि पर संबंधित विभाग का नाम खसरे में दर्ज करें। भू अर्जन के कारण किसी भी परियोजना के शुरू होने में देरी न हो। 2 से 5 साल से लंबित भू अर्जन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। उन्होंने कहा कि भू अर्जन के ऐसे समस्त प्रकरणों में जिसमें मुआवजा वितरित किया जा चुका है, से अतिक्रमण हटा कर संबंधित एजेंसी को कब्जा दिलाएं। अवॉर्ड पारित होने के बाद एसडीएम अपना कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। पेमेंट पत्रकों में खसरा की प्रति साथ में लगाएं।कलेक्टर श्रीमती पाल ने आपसी सहमति के प्रकरणों के लंबित रहने एवं धारा 11, 19, 21 में संतोषजनक कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भू अर्जन के प्रकरणों में किसी भी लापरवाही एवं लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, एनएचएआई, रेलवे आरओबी, दिल्ली नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर, सागर दमोह मार्ग तथा जल संसाधन विभाग से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की गई। 
  

Share:

Sagar News : नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया नगरनिगम परिषद ने

Sagar News : नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया नगरनिगम परिषद ने


तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल 2026

सागर : नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन को निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में महापौर संगीता सुशील तिवारी और निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे। परिषद ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर इसे शासन को भेजने का निर्णय लिया, वहीं अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में महापौर तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह कानून महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का बेहतर समाधान संभव होगा।

महापौर ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार अवश्य मिलेगा।

निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार  ने सभी भाजपा पार्षदों से कहा कि प्रधानमंत्री मान.श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये संसद में बिल पेश किया था जिसका कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि बिल के समर्थन में सभी पार्षद चर्चा में भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत करें।  चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि नगर निगम परिषद द्वारा नारी वंदन अधिनियम के समर्थन का प्रस्ताव पारित किया जाता है तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा विरोध करने पर निंदा प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जावे।


बैठक में विभिन्न पार्षदों रेखा नरेश यादव, पूजा सोनी,रूबी कृष्ण कुमार पटेल ,मेघा दुबे ,धर्मेंद्र खटीक, देवेंद्र अहिरवार,ने भी अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि यह महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कुछ पार्षदों ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और उनके विरोध की निंदा की।


बैठक के अंत में परिषद ने सर्वसम्मति से अधिनियम के समर्थन का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया। साथ ही, विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



महापौर परिषद द्वारा समर्थन का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया
महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । जिसमें मान.मंत्री जी एवं म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के अनुसार  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने के संबंध में चर्चा की गई।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं संसद में उचित प्रतिनिधित्व देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। ऐसे महत्वपूर्ण कानून का विरोध करना महिला शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक न्याय की भावना के विरुद्ध है। महापौर परिषद यह स्पष्ट करती है कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण में बाधा डालने वाले ऐसे विरोध की कड़ी निंदा करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी का अपमान करने वाले विपक्षी दल जिसमें कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, सहित अन्य विपक्षी दलों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया जाता है तथा महापौर परिषद ने मान.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को नारी वंदन अधिनियम का बिल प्रस्तुत करने पर धन्यवाद देते हुये प्रस्ताव का समर्थन सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बाबा साहिब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर मान.महापौर जी, निगमायुक्त तथा महापौर परिषद सदस्यों ने माल्यार्पण कर पुुष्पांजलि अर्पित की।
ये रहे शामिल
बैठक में एमआईसी सदस्य श्री अनूप उर्मिल, रुपेश यादव धर्मेंद्र खटीक,राजकुमार पटेल, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,श्रीमती रेखा नरेश यादव, मेघा दुबे, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, उपायुक्त एस.एस.बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, निगम सचिव मुन्ना लाल रैकवार, इंजीनियर दिनकर शर्मा, रामाधार तिवारी सईद उद्दीन कुरैशी, महादेव सोनी, आयुष शुक्ला, राहुल रैकवार, आसिमा तिर्की, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive