Editor: Vinod Arya | 94244 37885

लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा:  चौकीदार भी सह-आरोपी 


तीनबत्ती न्यूज |11 मई, 2026

सागर: दमोह जिले के तेजगढ़ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने और जिओ टैगिंग कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में चौकीदार को भी सहयोग करने के आरोप में सह-आरोपी बनाया गया है।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में की गई। 

यह भी पढ़ें: MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

पीएम आवास की दूसरी किश्त में मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ग्राम तेजगढ़ निवासी महेन्द्र कोष्टी ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी उषा कोष्टी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ है। आवास की जिओ टैगिंग कराने और दूसरी किश्त जारी करने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान सचिव द्वारा 4 हजार रुपये लेना सामने आया। इसके बाद सोमवार 11 मई 2026 को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव जुगराज सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंभोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड

लोकायुक्त के अनुसार, ग्राम पंचायत तेजगढ़ के चौकीदार गुड्डा रैकवार ने रिश्वत लेने में आरोपी का सहयोग किया, जिसके चलते उसे भी सह-आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

इस कार्रवाई में ट्रैप टीम में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित लोकायुक्त सागर का स्टाफ शामिल रहा।

लोकायुक्त सागर ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया है।


---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

सागर पुलिस की संवेदनशीलता: 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खोया बैग ढूंढकर लौटाया, छलक पड़े खुशी के आंसू

सागर पुलिस की संवेदनशीलता: 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खोया बैग ढूंढकर लौटाया, छलक पड़े खुशी के आंसू


तीनबत्ती न्यूज|10 मई 2026

सागर। सागर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का गुम हुआ बैग खोजकर उन्हें सकुशल लौटाया। पुलिस की तत्परता और मेहनत से न केवल बुजुर्ग महिला का जरूरी सामान वापस मिला, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा भी और मजबूत हुआ।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|

---------------

जानकारी के अनुसार, रहली निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला सागर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। वापसी के दौरान विजय टॉकीज से बस स्टैंड जाते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में ₹8100 नकद, जरूरी दवाइयां, मेडिकल पर्चियां और कपड़े रखे हुए थे। बैग खोने के बाद बुजुर्ग महिला काफी परेशान और भावुक हो गई थीं, क्योंकि दवाइयां उनके लिए बेहद आवश्यक थीं।

यह भी पढ़ें : Sagar Crime : शव रखकर प्रदर्शन, बाजार बंद: शराब माफिया हमले में दूसरी मौत से शाहपुर में आक्रोश ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले: अवैध शराब कारोबार पर लगे लगाम, पुलिस करे सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके और लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में कंट्रोल रूम टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को बैग तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच का कार्य दिया गया।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 11 मई से 17 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक शहर के अलग-अलग चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अथक प्रयासों के बाद संबंधित ऑटो की पहचान की गई। फुटेज के आधार पर ऑटो नंबर ट्रेस कर चालक को कंट्रोल रूम बुलाया गया। तलाशी के दौरान बैग ऑटो की पिछली सीट के पीछे सुरक्षित मिला।

जब कंट्रोल रूम में बुजुर्ग महिला को उनका बैग सौंपा गया तो वे भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उनका सामान वापस मिल जाएगा। महिला और उनके परिजनों ने सागर पुलिस, डायल-112 और कंट्रोल रूम टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।

यह भी पढ़ें: खराब परफॉर्मेंस वाले 5 सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश, मैदानी निरीक्षण में ढिलाई पर सख्त नाराजगी ▪️कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन काटने और सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, डायल-112 और कंट्रोल रूम की टीम की अहम भूमिका रही। सागर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।


---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  







Share:

Sagar Crime : शव रखकर प्रदर्शन, बाजार बंद: शराब माफिया हमले में दूसरी मौत से शाहपुर में आक्रोश ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले: अवैध शराब कारोबार पर लगे लगाम, पुलिस करे सख्त कार्रवाई

Sagar Crime : शव रखकर प्रदर्शन, बाजार बंद: शराब माफिया हमले में दूसरी मौत से शाहपुर में आक्रोश

▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले:  अवैध शराब कारोबार पर लगे लगाम, पुलिस करे सख्त कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज: 10 मई,2026

सागर: सागर जिले के शाहपुर में शराब माफियाओ के हमले से घायल दूसरे व्यक्ति सूरज अहिरवार की भी मौत हो गई . इस हमले में नीरज प्रजापति की मौत एक दिन पहले हो चुकी है। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर शराब दुकान में आग लगा दी थी। आज रविवार को शराब माफिया के हमले में घायल सूरज अहिरवार की मौत से फिर बबाल मचा हुआ है।  शाहपुर मे पूरा बाजार बंद है। लोगो ने चक्काजाम कर दिया है। सूरज अहिरवार की मौत के बाद लोगों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है।  उधर क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पीड़ितों के बीच पहुंचे और अवैध शराब के धंधे पर चिंता जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|

---------------



शराब बेचने के शक में की मारपीट

शाहपुर मे शुक्रवार की रात नीरज प्रजापति अपने साथी सूरज अहिरवार के साथ गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और शराब बेचने के शक में हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 लोगों ने बाइक सवार युवकों को घेरकर रॉड, लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद नीरज को गंभीर हालत में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज अहिरवार का इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में सूरज की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Sagar crime : शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन , शाहपुर का बाजार बंद |

इन पर मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें आरोपियों में नीलेश अहिरवार, भगवान पटेल, अंकुश यादव, हर्ष सिंह लोधी और अभिषेक पटेल के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।



सूरज की मौत से फिर बबाल

आज रविवार को सूरज अहिरवार की मौत के बाद शाहपुर में फिर बबाल मच गया है। आक्रोशित नागरिकों ने रविवार की सुबह से लाश रखकर चक्काजाम कर दिया है। पूरा शाहपुर का बाजार बंद है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी लोकेश सिंहा के अनुसार पुलिस ने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की  तलाश की जा रही है।

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच

शाहपुर नगर में शराब माफियाओं द्वारा कथित मारपीट की घटना में दो युवकों सूरज अहिरवार एवं नीरज प्रजापति की मौत के बाद पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। गोपाल भार्गव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। घटना के विरोध में स्थानीय नागरिकों द्वारा चक्का जाम किया गया और सरकारी शराब दुकान में आगजनी की घटना भी सामने आई।



पूर्व मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। इस कठिन समय में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

पूरे जिले ने अवैध शराब का कारोबार

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा कि रहली क्षेत्र सहित संपूर्ण सागर जिले में गांव-गांव अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और परिवारों को प्रभावित करने वाला गंभीर मुद्दा है।


मैंने संबंधित अधिकारियों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर तत्काल प्रभाव से सख्त रोक लगाने तथा इस कार्य में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  








Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 11 मई से 17 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 11 मई से 17 मई 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय



तीनबत्ती न्यूज |10 मई,2026

जय श्री राम 

17 में 2026 से पुरुषोत्तम मास प्रारंभ हो रहा है  । इसके अपने असर हैं  । कहीं लाभ है और कहीं हानि है  ।  इसके लिए अलग से एक वीडियो बनाया जाएगा  । परंतु सभी तरह के परेशानियों में हमारे रक्षक श्री  हनुमान जी  हैं और हम यह मानते हैं कि उनके कारण हमारे ऊपर किसी भी कष्ट का कोई असर नहीं होगा  । श्री हनुमान जी के प्रार्थना का सबसे बड़ा स्रोत हनुमान चालीसा है और आज और इस सप्ताह की   श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

राम दुआरे तुम रखवारे |

होत न आज्ञा बिनु पैसारे ||

 चौपाई के संपुट पाठ करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है ।

नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है ।  इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।


आइये अब हम आपको इस सप्ताह ,ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं ।

इस सप्ताह मंगल मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । सूर्य प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 15 तारीख के 10:14 दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा । बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 14 तारीख के 12:03 रात से वृष राशि में गोचर करेगा । शुक्र प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा और 14 तारीख के 8:30 दिन से मिथुन राशि में विचरण करेगा  ।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं :-

मेष राशि:-

इस सप्ताह  आपकी लग्न राशि में सूर्य और मंगल का योग बन रहा है । साथ में इनके बुधदेव भी विराजमान है । उसके कारण से आपके अंदर क्रोध की मात्रा में वृद्धि हो सकती है और, छोटा-मोटा मानसिक क्लेश हो सकता है  । आपके आत्मविश्वास में अत्यंत वृद्धि होगी  । धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी  । आप द्वारा किए कार्य सफल होंगे  । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए  । भाग्य से आपको मदद मिल सकती है  । इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है  । 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|

---------------

वृष राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  । अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे । नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं  । पुराने संबंधों में वृद्धि हो सकती है  । कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है  । धन आने की संभावना है  ।  आने वाले धन की मात्रा कम रहेगी  ।  पिताजी को कष्ट हो सकता है  । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे  । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तथा 17 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयोगी है । 15 और 16 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । 

मिथुन राशि:-

सजगता के साथ कचहरी के कार्यों को करने में सफलता का योग है । धन प्राप्ति का अच्छा योग है  । धन प्राप्ति के लिए सभी प्रयास आपको करना चाहिए  । आपके सभी प्रयास सफल होंगे । कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा । आपके पेट में कुछ कष्ट हो सकता है । आपको अपने शत्रुओं से इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु पराजित हो जाएंगे ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 के दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को  करने के लिए उचित है । 17 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । 

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश ▪️10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई

कर्क राशि:-

कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । उनको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी तथा कार्यों में उनको सफलता मिलेगी । जहां वह चाहेंगे वहां उनकी पोस्टिंग भी हो  सकती हैं ‌ कचहरी के कार्यों में भी सफलता का योग है ‌ मगर कचहरी के कार्यों में 15 मई के बाद ही प्रयास करें । भाग्य से इस सप्ताह आपको सामान्य मदद ही प्राप्त हो पाएगी । दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए अनुकूल है  । 11 और 12 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है  । भाग्य से भी आपको अच्छी मदद प्राप्त हो सकती है  । शेयर इत्यादि  का कार्य करने के लिए यह अच्छा अवसर है । आपका या आपकी पत्नी में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । व्यापार में प्रगति होगी  । व्यापार अच्छा चलेगा । कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए । आपकी प्रतिष्ठा इस सप्ताह बढ़ सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 11 तारीख और 12 की दोपहर तक तथा 17 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ हैं । 12 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख को  आपको सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है । 

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आप थोड़ा सा प्रयास करके अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं  । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह  सप्ताह उत्तम है  । इस सप्ताह धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए  । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभदायक है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है । दो तारीख को आपको भाग्य से कुछ विशेष मदद प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को  दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है  । भाई बहनों से भी आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है  । उनसे संबंध ठीक रहेंगे  । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग  नहीं मिल पाएगा। धन आने की संभावना है । आपके जीवन साथी के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा । आपका व्यापार अच्छा चलेगा । व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा है । आपको थोड़ा सा मानसिक संताप हो सकता है । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे । इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख लाभकारी है ।  13,  14 और 17 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । विभिन्न प्रकार के रोगों से भी इस सप्ताह आपको मुक्ति मिल सकती है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य से इस सप्ताह आपको सहयोग की अपेक्षा नहीं करना चाहिए  । आपको अपने परिश्रम और अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए । आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा । आपके माता और पिताजी में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 11 ,12 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फल दायक हैं । 15 और 16 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों को बल मिल सकता है । अगर  आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं । आपके संतान की इस सप्ताह उन्नति हो सकती है । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । लंबी यात्रा का योग बन सकता है । छात्रों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे । पढ़ाई अच्छी चलेगी । व्यापार ठीक चलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त हैं । 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि:-

जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । जनता से उनका संपर्क बढ़ेगा ‌। उनके फॉलोअर्स में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे । शत्रु शांत रहेंगे । पेट में थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है । गलत रास्ते से धन आने का योग है । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्य करना चाहिए । आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए परिणाम मूलक हैं ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे । भाई बहनों की उन्नति भी हो सकती है  । आपकी प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी ।   माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा  ।  आपको संतान से थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा  ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है  ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको ज्यादा मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी  ।  आपको अपने कर्म पर विश्वास कर कार्यों को करना होगा  ।  आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 , 12 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए प्रभावशाली है  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।




मीन राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही ठीक-ठाक रहेगा । धन आने की प्रबल संभावना है ।  आपको धन प्राप्ति के सभी प्रयास करना चाहिए ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा ।  कचहरी के कार्यों में सावधानी रखने पर सफलता मिल सकती है ।  आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है  । आपको  संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा  । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है  । भाग्य से आपको सहयोग मिलेगा  । इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है  ।  11 और 12 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

Sagar crime : शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन , शाहपुर का बाजार बंद |

Sagar crime : शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन , शाहपुर का बाजार बंद


तीनबत्ती न्यूज : 10 मई,2026

सागर: सागर जिले के शाहपुर में शराब माफियाओ के हमले से घायल दूसरे व्यक्ति सूरज अहिरवार की भी मौत हो गई . इस हमले में नीरज प्रजापति की मौत एक दिन पहले हो चुकी है। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर शराब दुकान में आग लगा दी थी। आज सूरज अहिरवार की मौत से फिर बबाल मचा हुआ है।  शाहपुर मे पूरा बाजार बंद है। लोगो ने चक्काजाम कर दिया है। सूरज अहिरवार की मौत के बाद लोगों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है।  

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|

---------------

क्या था मामला

बताया गया कि शुक्रवार रात नीरज अपने साथी सूरज अहिरवार के साथ गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और शराब बेचने के शक में हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 लोगों ने बाइक सवार युवकों को घेरकर रॉड, लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद नीरज को गंभीर हालत में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज अहिरवार का इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में सूरज की भी मौत हो गई।


घायल साथी सूरज अहिरवार का बयान:

 घायल सूरज अहिरवार ने मौत के पहले बताया था कि  “मुझे रात करीब ढाई बजे होश आया तो मैं घर के पास पड़ा था। हम कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर शराब बेचने के शक में मारपीट शुरू कर दी। नीरज को बेरहमी से पीटा गया।”

यह भी पढ़ेंजनगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश ▪️10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई

शराब दुकान में लगाई आग

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह शाहपुर स्थित शराब दुकान पर हंगामा कर दिया। लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।



इन पर मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें आरोपियों में नीलेश अहिरवार, भगवान पटेल, अंकुश यादव, हर्ष सिंह लोधी और अभिषेक पटेल के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूरज की मौत के बाद फिर बबाल

सूरज अहिरवार की मौत के बाद शाहपुर में फिर बबाल मच गया है। आक्रोशित नागरिकों ने रविवार की सुबह से लाश रखकर चक्काजाम कर दिया है। पूरा शाहपुर का बाजार बंद है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive