Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा: बेटे ने ही घर से उड़ाए थे जेवर और नगदी

Sagar Crime : पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा:  बेटे ने ही घर से उड़ाए थे जेवर और नगदी


तीनबत्ती न्यूज: 31 मई,2026

सागर। देवरी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए लाखों रुपए के जेवर और नगदी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्य ने की थी। आरोपी ने लालच में आकर अपने ही घर को निशाना बनाया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में देवरी पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार बाजार वार्ड निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई 2026 को वह अपने पति परसोत्तम रैकवार को इलाज के लिए सागर लेकर गई थीं। घर में ताला लगाकर उसकी चाबी बाथरूम में रखे ब्रश के डिब्बे में रखी थी, जिसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को थी। अगले दिन उनके भाई ने सूचना दी कि मकान के दरवाजे खुले हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है।

घर पहुंचकर महिला ने देखा कि ताले गायब हैं और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा एक लाख रुपए नगद चोरी हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

बेटा ही निकला चोर

तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के दौरान पुलिस का संदेह शुभम रैकवार पर गया। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदलता रहा, लेकिन पुलिस की सघन विवेचना के सामने आखिरकार टूट गया और चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि उसे घर में रखे जेवर और नगदी की पूरी जानकारी थी। इसी लालच में उसने चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया।

बरामद मशरूका में सोने का हार, पांचाली, चार चूड़ियां, दो जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठियां, चांदी की करधनी, बड़ी पायल, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया तथा ₹1 लाख नगद शामिल हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹7 लाख 57 हजार 500 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी शुभम रैकवार (27 वर्ष) निवासी बाजार वार्ड देवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

देवरी पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल लाखों रुपए की चोरी गई संपत्ति बरामद हुई, बल्कि यह भी साबित हुआ कि अपराधी चाहे कितना भी करीबी क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। थाना प्रभारी हरिराम मानकर एवं उनकी टीम की सतर्कता और सूक्ष्म विवेचना की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  

Share:

ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे दी गई ईआरएस टावर उपयोग की फील्ड ट्रेनिंग

ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे दी गई ईआरएस टावर उपयोग की फील्ड ट्रेनिंग



तीनबत्ती न्यूज:  31 मई 2026 
सागर: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे फील्ड कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सागर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को गौरझामर–देवरी अति उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग कार्य स्थल पर फील्ड ट्रेनिंग कराई गई।



लगभग 45 डिग्री तापमान में नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण ट्रांसमिशन लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम (ईआरएस) टावर के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु इंजीनियरों को ईआरएस टावर की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा आपात परिस्थितियों में इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

एक्स्ट्रा हाई टेंशन मेंटेनेंस संभाग दमोह के सहायक अभियंता श्री एम. ए. बेग ने फील्ड पर ट्रेनी इंजीनियरों को एमपी ट्रांसको के “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य के अनुरूप सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस की विभिन्न कार्यप्रणालियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

शहर सेवादल परिवार का 83 वा मासिक ध्वजारोहण संपन्न

शहर सेवादल परिवार का 83 वा मासिक ध्वजारोहण संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 31 मई,2026
सागर
: हर माह के अंतिम रविवार को जिला कांग्रेस शहर सेवादल परिवार शहर के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम करता आ रहा है। इसी श्रृंखला में मई माह का यह ध्वजारोहण कार्यक्रम जो शहर सेवादल परिवार का लगातार 83वां आयोजन था। वरिष्ठ कांग्रेसी रिषभ जैन के करकमलों से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जय स्तंभ,कटरा वार्ड जामा मस्जिद के पास हुआ। कार्यक्रम में कटरा वार्ड की पार्षद सुरेखा राकेश राय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिषभ जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अनियंत्रित महंगाई ने देश के आम जनमानस की कमर तोड़ दी है, जहाँ आज आम जनता के सामने अपनी रोज़ी-रोटी बचाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू ने बताया कि सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में यह शहर सेवादल का 83वां आयोजन है,शहर का एक भी वार्ड चौराहा, महापुरुषों की प्रतिमा शेष नहीं है जहां शहर सेवादल परिवार ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित ना किया हो।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा और संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस परिवार के पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी की नानी जी,वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी और साजिद राईन की माता जी के निधन उपरांत सभी सेवादल परिवार जनों ने श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,राकेश राय,हरिश्चंद्र सोनवार,रामकुमार पचौरी,राजा सेन, हेमराज रजक,रजिया खान,दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,पवन पटेल,महेश अहिरवार, एड. कमलेश नायक,राम अवतार साहू,प्रभात भंडारी,प्रवीण यादव, लल्ला यादव,फहीम अंसारी,अमर श्रीवास्तव,पंकज सोनी,लकी पंडा,नीरज वाल्मीकि आदि जन उपस्थित रहे।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 01 जून से 07 जून 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह ▪️ जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा असर ▪️ज्योतिष विश्लेषण : पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 01 जून से 07 जून 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह

▪️ जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा असर

▪️ज्योतिष विश्लेषण : पंडित अनिल पाण्डेय




तीनबत्ती न्यूज|31 मई,2026

जय श्री राम 

कहते हैं "हरि अनंत हरि कथा अनंता । कहहिं सुनहिं बहुबिधि जसब संता॥

भगवान अनंत है और उनकी  कृपा भी अनंत है । इसी प्रकार हमारे श्री हनुमान जी भी अनंत प्रकार से हमारी रक्षा करते हैं और उनको याद करने का सबसे अच्छा तरीका श्री हनुमान चालीसा का पठन-पाठन है  । आज की श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

भूत पिसाच निकट नहिं आवै | महाबीर जब नाम सुनावै ||

लाभ:-

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से बुरी आत्मा, भूतप्रेत आदि अगर आपके पास आ गए हैं तो दूर भाग जाएंगे अन्यथा आपके पास  नहीं आएंगे ।

नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है ।  इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।

आइये अब  मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको  इस सप्ताह अर्थात  1 जून से 7 जून 2026 तक के सप्ताह के ,ग्रहों के विचरण की जानकारी   दे रहा हूं । 

यह भी पढ़ें: जबलपुर में आशुतोष राणा के शो 'हमारे राम' के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला ▪️तरंग ऑडिटोरियम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कार्यक्रम बीच में रोका गया

इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में ,  मंगल मेष राशि में , बुध और शुक्र मिथुन राशि में , शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।  गुरु प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे तथा 2 तारीख के 1:57 दिन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे । 

आईये  अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि:-

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी  । क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है । अगर आपको श्वास  संबंधी कोई रोग है तो उसमें आपको लाभ होगा । धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है । आपको अपने संतान से सहायता मिल सकती है । आपकी प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि होगी । कर्मचारी एवं अधिकारियों  को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है । 1 जून को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

कंधे में धंसा चाकू लेकर सड़क पर चलता रहा घायल शख्स: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शख्श पर चाकू से हमला :

------------

वृषराशि:-

इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं । धन आने का उत्तम योग बनेगा । व्यापार में लाभ होगा । भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपने कर्म पर भरोसा करना चाहिए, भाग्य पर नहीं । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अगर वह कहीं कार्यरत है तो उनको वहां सफलता मिलेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्य स्थल पर सावधानी पूर्वक बात करना चाहिए। क्रोध में नहीं आना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर से लेकर 7 तारीख तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता दायक है ।  एक , 2 और 3 जून को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत  तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मिथुन राशि-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है । विवाह के प्रस्ताव आएंगे ।  प्रेम संबंधों में भी वृद्धि संभव है ।  प्रेम संबंधों में स्थायित्व भी आएगा ।  नौकरी के मामले में सफलता का योग है। कचहरी के मामले में आपको सावधान रहना चाहिए । धन आने का उत्तम योग है । भाग्य के मामले में आप सावधान रहें ।  आप अपने कर्मों पर विश्वास करें । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा ।  शत्रुओं को आप थोड़े से प्रयास से परास्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । । कचहरी के कार्यों में  सावधानी पूर्वक कार्य करने में सफलता मिल सकती है ।  । भाग्य से मामूली मदद प्राप्त हो सकती है ।  । कार्यालय में आपको अपने साथियों और अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए ।  । इस सप्ताह आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा ।  ।आपके संतान की उन्नति भी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने में मददगार है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है  । भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है  । भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं  । कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आप या आपके जीवन साथी में से किसी एक को शारीरिक कष्ट हो सकता है । आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं मिलेगा । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख ठीक-ठाक है ।  1 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा और माता जी के प्रति थोड़ा सा तक रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का ध्यान करें  । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा उनको अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं सहयोगियों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा व्यापार उत्तम चलेगा अगर आप नए व्यापार का प्रयास कर रहे हैं तो एक बड़े व्यापार  की नींव डाल सकते हैं ।   भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी  । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख  लाभदायक है । इन दोनों तारीखों में आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य सफल होंगे  । इस सप्ताह 1 तारीख को आपको अपने भाई बहनों का सहयोग प्राप्तहो सकता है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी  । भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं  । व्यापारियों का व्यापार भी अच्छा चलेगा  । कर्मचारी एवं अधिकारियों को उनके कार्यालय में अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  । परंतु उनको बहुत सावधान होकर कार्य करना चाहिए  । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा  । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा  । इस सप्ताह धन आने की उम्मीद की जा सकती है  । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए  फलदायक हैं । 1 जून को आपको धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह भाग्य आपका बहुत अच्छी तरह से साथ देगा । आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण रुके हुए हैं उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं का बड़ी आसानी के साथ थोड़े से प्रयास से ही सफाया कर सकते हैं । इस सप्ताह आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल हैं ।   1 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

धनुराशि:-

अगर आप अविवाहित हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है । आपके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । पुराना अगर कोई प्रस्ताव चल रहा है तो विवाह तय भी हो सकता है । नए-नए संबंध बन सकते हैं । पुराने संबंधों में वृद्धि हो सकती है । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । व्यापार में प्रगति होगी । लंबी यात्रा का योग बन सकता है । इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा   । आपको अपने दुश्मनों से इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून परिणाम दायक हैं । 1 जून को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है । 

मकर राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा । अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । आपको गलत रास्ते से धन की प्राप्ति हो सकती है । धन प्राप्ति का ठीक-ठाक योग है । इस सप्ताह आपके लिए चार पांच और छे तारीख उत्तम है ।  दो और तीन तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए ।  1 तारीख को आपको अपने धन के प्रति सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । आप अपने भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा । आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है । संतान का आपको अच्छा समर्थन प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी । परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त हो सकती है । आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए । भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी  । आपको अपने परिश्रम से कार्यों को संपन्न करना होगा । इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 7 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धक हैं । चार-पांच और 6 तारीख के दोपहर तक आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  1 तारीख को आपको अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास से ही आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी  । लोगों के बीच में आपकी स्वीकारता बढ़ेगी  । आपको सम्मान प्राप्त होगा  । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी  । अगर आप व्यापारी है तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा  । आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है  । आपके संतान को उनके कार्यों में सफलता मिल सकती है । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा । परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों को करने हेतु मददगार है । 6 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर और 7 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  

Share:

जबलपुर में आशुतोष राणा के शो 'हमारे राम' के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला ▪️तरंग ऑडिटोरियम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कार्यक्रम बीच में रोका गया

जबलपुर में आशुतोष राणा के शो 'हमारे राम' के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला

▪️तरंग ऑडिटोरियम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कार्यक्रम बीच में रोका गया



तीनबत्ती न्यूज: 31 मई 2026

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रामपुर के तरंग ऑडिटोरियम में शनिवार शाम अभिनेता आशुतोष राणा  ( Ashutosh Rana) के चर्चित नाटक 'हमारे राम' के मंचन के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्रीन रूम के नीचे स्थित कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे ऑडिटोरियम की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे परिसर में अंधेरा छा गया और कार्यक्रम तत्काल रोकना पड़ा।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

जबलपुर में आशुतोष राणा के शो 'हमारे राम' के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला


------------------


रावण की भूमिका में मंच पर थे आशुतोष राणा

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे तरंग ऑडिटोरियम में 'हमारे राम' का मंचन चल रहा था। उस समय आशुतोष राणा रावण की भूमिका में प्रस्तुति दे रहे थे। मंच पर करीब 20 कलाकार मौजूद थे। इसी दौरान ग्रीन रूम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते कमरे में धुआं फैल गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

कंधे में धंसा चाकू लेकर सड़क पर चलता रहा घायल शख्स: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शख्श पर चाकू से हमला :

------------

मोबाइल की रोशनी में बाहर निकाले गए दर्शक और कलाकार

आग लगने के बाद ऑडिटोरियम की लाइटें बंद हो गईं और पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई। अंधेरे के बीच आयोजकों ने मोबाइल की रोशनी की मदद से दर्शकों और कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाला। आशुतोष राणा समेत सभी कलाकारों को भी सुरक्षित बाहर ले जाया गया।




फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू

शुरुआत में आयोजकों ने परिसर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने


कोई जनहानि नहीं, दूसरा शो करना पड़ा रद्द

घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि सुरक्षा कारणों और कार्यक्रम बाधित होने के चलते आयोजकों को शो बीच में रोकना पड़ा तथा निर्धारित दूसरा प्रदर्शन भी रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

Sagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण : चला बुलडोजर

Sagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण : चला बुलडोजर



तीनबत्ती न्यूज:  30 मई 2026  
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम गढ़ौली खुर्द के खसरा नंबर 134 स्थित आँगनवाड़ी केंद्र के सामने शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। 

मौके पर रोहित ऑटो पार्ट्स, मोहम्मद नईम, रंजन राय एवं सुभाष यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं अन्य निर्माण किया गया था। राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण कार्य का ध्वस्तीकरण कर सभी अतिक्रमण हटाए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। 


उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, सीडीपीओ विजय जैन, पटवारी निरंजन कुर्मी, सरपंच अरविन्द घोषी एवं थाना मोतीनगर से पुलिस बल उपस्थित रहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive