Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ, कलेक्टर प्रतिभा पाल भी पहुंचीं

जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम:  पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ, कलेक्टर  प्रतिभा पाल भी पहुंचीं


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून,2026

खुरई/मालथौन। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत खुरई व मालथौन में तीन दिवसीय अनुविभाग स्तरीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है। 

-----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जनसमस्या निवारण में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। प्रधानमंत्री ने योजनाओं की लास्ट माइल डिलीवर यानि अंतिम छोर तक पहुँच को  सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। जनकल्याण शिविर उनके इसी संकल्प का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए प्रसिद्ध महारानी अहिल्याबाई होल्कर अपने खुले दरबार में बिना किसी मध्यस्थ के सीधे अपनी जनता की फरियाद सुनती थीं। लोकतंत्र और सत्ता केवल सेवा का एक साधन है। जब नेता स्वयं को शासक के बजाय सेवक मानता है। श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि वे देश के प्रधान सेवक हैं। उन्होंने लालबत्ती और वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और प्रत्येक  नागरिक को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने


पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कि श्रद्धेय अटल जी के सुशासन की नींव पर खड़े होकर, मोदी जी के लास्ट माइल डिलीवरी के संकल्प को पूरा करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में यह तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एक ठोस कदम है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमेशा सुशासन को लोकतंत्र की आत्मा माना। उन्होंने कहा कि जब फाइलें दफ्तरों में धूल खाने के बजाय खुले मैदान में चंद मिनटों में निपटाई जाती हैं, तो यह अटल जी के उसी पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील सुशासन का जीता-जागता उदाहरण बन जाता है।


जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि इस शिविर में दो तरह के आवेदक आए हैं। उनमें से जितने भी हितग्राही हैं, पेंशन आदि के आवेदन लेकर आए हैं उनके लिए दो स्टाल लगाए गए हैं वहां पहुंच कर आवेदन फार्म धैर्य पूर्वक भरवा लें। जो अन्य तरह की समस्याएं लेकर आए हैं वे सीधे आकर अपनी समस्याएं अधिकारियों बताएं। उन्होंने कहा कि तीन दिन यहां शिविर चलेगा जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी आपके आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना निराकरण के यहां से कोई नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

खुरई जनकल्याण शिविर में शिविर के उद्देश्य की रूपरेखा प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने रखी। मालथौन शिविर में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना कश्यप ने उदेश्य पर प्रकाश डाला। नपं सीईओ खरे ने शिविर का महत्व बताया।


सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन


सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में 35 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य किया जायेगा। स्कूल परिसर में शौचालय, पार्क का निर्माण कार्य किया जायेगा। पार्क में बैठने हेतु बेंच का स्थापना कार्य, बच्चों के खेल हेतु ओपन जिम सामग्री स्थापना कार्य, पार्क में पाथवे का निर्माण कार्य किया जायेगा। स्कूल परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग शेड एवं साइकिल स्टेण्ड का निर्माण कार्य भी किया जायेगा।

स्वागत में मिले कूलर, पंखे और छाते, 5 कूलर सरस्वती शिशु मंदिर को भेंट किए


देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे

स्वागत परंपरा को फूल मालाओं के स्थान पर वितरण योग्य जनोपयोगी सामग्री से कराने के संकल्प के अनुसार जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का राहुल जी ने 10 कूलर और 10 सीलिंग फेन से स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी ने 5 पंखों से, हेमंत राज ने 100 छतरियों से, बाबी चावला ने 50 छातों से उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इनमें से 5 कूलर सरस्वती शिशु मंदिर खुरई को, एक पंखा पार्षद देशराज सिंह यादव के सुझाव पर मां बीजा सेन मंदिर किलाप्रांगण को, राजू चंदेल के सुझाव पर एक पंखा शनिदेव मंदिर खुरई को तथा नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार के सुझाव पर संत रविदास मंदिर को भेंट कर दिए। उन्होंने मालथौन में पांच महिलाओं को पंखे लिए। दो सौ से अधिक लोगों को जाते व छतरियां वितरित कर दिए गए। अन्य सामग्री भी जरूरतमंदों को वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वागत में मिले बड़ी मात्रा में स्कूली बच्चों के उपयोग की स्टेशनरी, बेग, वाटर बाटल आदि सामग्री को स्कूलें खुलने पर विद्यार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा। मालथौन में भी पंखों, छात्रों, साड़ियों, स्टेशनरी आदि सामग्री से स्वागत करने वालों में जयंत सिंह बुंदेला, बलवीर सिंह राजपूत, जमना, सीमा राय, रमन यादव, रामगोपाल पटेरिया, राजपाल परमार, बृजेंद्र सिंह राजपूत, रामभरत चचोदिया, हाकम सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह तोमर, गोलू राजा बुंदेला, सुल्तान सिंह, श्रीमती मालती अहिरवार, मीना देवी बरोदिया न.पा अध्यक्ष, वीर सिंह यादव, जाहरलाल सिंह, भरत तिवारी, मनोज कुर्मी शामिल रहे।

ये रहे उपस्थित 

खुरई जनकल्याण शिविर में जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, रवीन्द्र सिंह, राजपाल सिंह राजपूत, जिला पदाधिकारी हरीशंकर कुशवाहा,  तहसीलदार रितु राय, सीएमओ राजेश मेहतेल, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत बजाज, विजय जैन बट्टी, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, बलराम यादव, अजीत सिंह अजमानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष एस पी खरे एस एळ साहू , डा नीतेश दुबे, राम शास्त्री, राघवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य नारायण धर्मपुरी, आचार्य गण, सभी अनुविभागीय अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


मालथौन जनकल्याण शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, बरोदिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, प्रभारी तहसीलदार कमलेश सतनामी, सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, नपं सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ बरोदिया संजय समुद्रे, बादाम सिंह सिसौदिया, सिरनाम सिंह, गोविंद सिंह खिरिया, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, सीमा राय, नपं उपाध्यक्ष मालती धर्मेंद्र अहिरवार, कोमल यादव, दयाराम चैरसिया, बलराम राजपूत, रमन यादव तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

Sagar Crime : फांसी के फंदे पर झूलते युवक की डायल-100 ने बचाई जान: पेड़ से फांसी के फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल

Sagar Crime : फांसी के फंदे पर झूलते युवक की डायल-100 ने बचाई जान: पेड़ से फांसी के फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल



तीनबत्ती न्यूज:  12 जून 2026

सागर: सागर पुलिस की डायल 100/112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और बहादुरी का परिचय देते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जान बचाकर उसे नया जीवन दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली गई।

-----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

पेड़ पर चढ़ा था सुसाइड करने

जानकारी के अनुसार, 11 जून की रात करीब 10:55 बजे डायल-100/112 कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले राम भरत आदिवासी ने भावुक और मानसिक तनाव की स्थिति में बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह जामुन के पेड़ पर फांसी लगाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम ने तत्काल एफआरवी-12 को मौके के लिए रवाना किया। एफआरवी पर तैनात आरक्षक विशाल प्रजापति और पायलट भूपेंद्र यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को लगातार फोन पर बातचीत में व्यस्त रखा, ताकि वह कोई आत्मघाती कदम न उठा सके। इसी बीच चौकी प्रभारी बराज, थाना शाहगढ़ और आरक्षक लखन गंधर्व भी मौके के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

पुलिस टीम ने बातचीत के माध्यम से युवक की सटीक लोकेशन हासिल कर ली और तेजी से घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिस दल वहां पहुंचा, तब युवक करीब 15 से 20 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक चुका था। स्थिति बेहद गंभीर थी और हर पल महत्वपूर्ण था।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में पुलिस जवानों ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए पेड़ पर चढ़कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। नीचे उतारने पर उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे एफआरवी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

चिकित्सकों के अनुसार यदि युवक को अस्पताल पहुंचाने में कुछ मिनटों की भी देरी हो जाती, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे


इस साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एफआरवी-12 के पायलट भूपेंद्र यादव, आरक्षक विशाल प्रजापति, चौकी प्रभारी बराज और आरक्षक लखन गंधर्व सहित पूरी टीम की प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें: शहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या किसी भी कठिन परिस्थिति में आत्मघाती कदम उठाने के बजाय अपने परिजनों, मित्रों या डायल-100/112 से संपर्क करें। पुलिस हर समय सहायता और सुरक्षा के लिए उपलब्ध है।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

सीएम डॉ मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण : विधायक बृज बिहारी पटेरिया ▪️लाड़ली बहना योजना की राशि का होगा अंतरण : देवरी विधानसभा को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें : देवरी का नाम देवपुरी रखे जाने की उम्मीद

सीएम डॉ मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण : विधायक बृज बिहारी पटेरिया

▪️लाड़ली बहना योजना की राशि का होगा अंतरण : देवरी विधानसभा को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें : देवरी का नाम देवपुरी रखे जाने की उम्मीद

तीनबत्ती न्यूज: 12 जून ,2026

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली प्रवास के दौरान 190.85 करोड़ रुपये की लागत से 53 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने सागर में मीडिया से चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों एवं लंबित मांगों की विस्तृत जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जिला कार्यालय मंत्री सागर ग्रामीण संजय चौबे लिधौरा, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी भी उपस्थित रहें।

-----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

विधायक पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री का लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों में लंबित योजनाओं को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंCCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा

पत्रकार वार्ता में विधायक पटेरिया ने बताया कि देवरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, विद्युत एवं पर्यटन विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने क्षेत्र के कई हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन, महाविद्यालयों में नए विषयों की शुरुआत, केसली महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर तक विकसित करने तथा आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नत करने, 100 शैय्या अस्पताल की स्थापना, ट्रॉमा सेंटर एवं संजीवनी क्लीनिक की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: शहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिंचाई एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में विधायक पटेरिया ने छोटे-बड़े तालाबों, स्टॉप डैम और पुरानी सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए भी योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए प्रावधानों के कारण कई गांवों में सड़क निर्माण की चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन वैकल्पिक योजनाओं के माध्यम से गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी विशेष प्रस्ताव तैयार किए हैं।

बिजली व्यवस्था को लेकर उन्होंने क्षेत्र में नए 11 केवी फीडर, विद्युत उपकेंद्रों के उन्नयन तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विद्युत मांग बढ़ने के कारण आधारभूत ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है।

लाडली बहना की राशि का अंतरण

इसके साथ ही विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के केसली प्रवास के दौरान प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाने वाली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खातों में एक क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों से संवाद कर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

विधायक पटेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह प्रवास केवल विकास कार्यों की घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी नीतियों और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी तथा अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

CCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा

CCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून, 2026

सागर। सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। दफ्तर के भीतर युवक को आग की लपटों में घिरा देख वहां हड़कंप मच गया। बीच-बचाव करने और आग बुझाने पहुंचे ब्रांच मैनेजर भी इस घटना में झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें में पीड़ित नीलेश जैन घुसता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद आग लगाई। इस हादसे में घायल दोनों को भोपाल एम्स में रेफर किया गया है। 

----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------


किस्त जमा होने के बाद भी वाहन न देने का आरोप

​मिली जानकारी के अनुसार, जैसीनगर निवासी नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से एक कार फाइनेंस कराई थी। दो किस्तें बकाया होने के कारण कंपनी ने पिछले दिनों दमोह से उनकी कार जब्त कर ली थी। नीलेश के परिजनों का आरोप है कि कंपनी के लोग पिछले 10 दिनों से उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे और घर पर गुंडे भी भेजे गए थे। गुरुवार को बकाया किस्त भी जमा करवा ली गई थी। शुक्रवार दोपहर जब नीलेश अपनी कार वापस लेने मकरोनिया स्थित ऑफिस पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ से उनकी तीखी बहस हो गई। इसी विवाद के बाद क्षुब्ध होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

--------------

यह भी पढ़ेंSagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने


---------------

देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे


-----------------

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

​कार्यालय में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नीलेश और उन्हें बचाने आए ब्रांच मैनेजर काफी झुलस चुके थे। गंभीर रूप से घायल नीलेश को तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद एम्स भोपाल में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ेंशहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस: एडिशनल एसपी का बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में एक व्यक्ति द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में गाड़ी फाइनेंस और किस्तों के विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

शहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून,2026

शहडोल। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जबलपुर की टीम ने शहडोल में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक अधिकारी पर बैंकिंग कियोस्क संचालन की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें : Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

जानकारी के अनुसार, शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने जिले में चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। आरोप है कि प्रस्ताव को स्वीकृति देने और आवश्यक अनुमति जारी करने के एवज में क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: सागर में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर दीपेंद्र सिंह ने सीबीआई जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी से शिकायत की। शिकायत के प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

गुरुवार को शिकायतकर्ता निर्धारित योजना के तहत रिश्वत की राशि लेकर बैंक अधिकारी से मिलने पहुंचे। बताया गया कि बैंक परिसर के बाहर गुरुद्वारे के पास अभ्यंकर शर्मा ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सहायक प्रबंधक ग्वालियर का निवासी है। सीबीआई ने उसके आवास पर भी छापेमारी की कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Share:

Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून ,2026

सागर। लोकायुक्त पुलिस सागर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जैसीनगर तहसील के बम्होरी घाट हल्का क्रमांक-34 के पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तिली तिराहा स्थित गणेशपुरम रोड पर की गई।


नामांतरण कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार तिली वार्ड निवासी भगवान दास सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्रवधू ने ग्राम कंकर कुइया में 1.4 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी है। भूमि के नामांतरण के लिए तहसीलदार कार्यालय जैसीनगर में आवेदन लंबित था। आरोप है कि नामांतरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में संबंधित पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: सागर में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सत्यापन के बाद बनाई गई ट्रैप योजना

शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त कार्यालय सागर ने 8 जून को मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।

---------

यह भी देखे : लोकायुक्त में बड़ा फेरबदल : भोपाल, सागर और रीवा संभाग के एसपी बदले

-------------

रिश्वत लेते ही दबोचा

शुक्रवार को तिली तिराहा स्थित गणेशपुरम रोड पर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह ट्रैप कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक कमल सिंह उइके सहित लोकायुक्त सागर की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें: पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लोकायुक्त की अपील

लोकायुक्त पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त हेल्पलाइन 8435794333 पर तत्काल दर्ज कराएं।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला "रंगों की पाठशाला" का भव्य समापन

15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला "रंगों की पाठशाला" का भव्य समापन


तीनबत्ती न्यूज: 11 जून,2026

सागर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की रचनात्मकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 26 मई से 10 जून तक आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला "रंगों की पाठशाला" का समापन समारोह विधायक  शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यालय का हॉल बच्चों द्वारा बनाई गई लगभग 700 चित्रकृतियों से सजा नजर आया। मंच के सामने से लेकर दीवारों तक हर ओर बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की झलक दिखाई दे रही थी।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रंग के साथी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 125 बच्चों ने सहभागिता कर चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में बच्चों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार इस कार्यशाला ने उनकी कला को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया।

प्रतिभागी तन्वी ठाकुर ने कहा कि यह कार्यशाला उनके लिए अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने बताया कि चित्रकार असरार सर और अंशिता मैम ने चित्रकला के मूलभूत सिद्धांत बहुत सरल और सहज तरीके से समझाए। छोटी-छोटी आकृतियों से बड़े चित्र बनाना, रंगों का संयोजन तथा चित्रों में जीवंतता लाना उन्होंने इसी कार्यशाला में सीखा। तन्वी ने बच्चों के लिए इस तरह की पहल करने पर विधायक श्री जैन का आभार व्यक्त किया।

वहीं आध्या रूसिया ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को सार्थक बनाने वाली इस कार्यशाला के लिए वह सबसे पहले विधायक श्री शैलेंद्र जैन का धन्यवाद करना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में उन्हें शेडिंग, चारकोल पेंसिल से चित्र बनाना तथा रंगों के विभिन्न प्रयोग सीखने का अवसर मिला। उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके।

अपने संबोधन में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि जब रंग के साथी ग्रुप के चित्रकार असरार खान ने उन्हें इस कार्यशाला का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने तत्काल इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में बच्चों और उनके अभिभावकों की बड़ी संख्या में सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज बच्चों के समग्र विकास के प्रति सजग है। उन्होंने कहा कि बच्चों का विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें खेल, कला, साहित्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भागीदारी करनी चाहिए। समाज, परिवार, शिक्षक और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में इस कार्यशाला को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों एवं अतिथियों ने बड़ी रुचि से देखा और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यशाला के दौरान "मोबाइल के दुष्परिणाम" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बच्चों ने अत्यधिक स्क्रीन टाइम और मोबाइल उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को पेंटिंग किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा कार्यशाला में नियमित उपस्थिति, उत्कृष्ट अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागी बच्चों को विधायक श्री जैन द्वारा प्रमाण-पत्र एवं कला सामग्री किट प्रदान की गई।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में अंजू मिश्रा, रूही आढ़्या, कार्तिक साहू एवं चाहत साहू का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह में वैशाली वैद्य, मनीष मिश्रा, डॉ. अशफाक सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने शहीद प्रदीप कुमार लारिया के भाई प्रमोद कुमार लारिया द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर रचित गीत का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गीत को सुना और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस रचना की सराहना की।

Share:

खुरई के भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक: पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह पार्टी के अभियान की समीक्षा की ▪️बैठक में पहुंचे अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का हुआ स्वागत

खुरई के भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक: पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह पार्टी के अभियान की समीक्षा की

▪️बैठक में पहुंचे अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का हुआ स्वागत 


तीनबत्ती न्यूज: 11 जून,2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी जब भी जो जिम्मेदारी देती है उसे परिश्रम और समर्पण से पूरा किया जाना ही श्रेष्ठ कार्यकर्ता की पहचान है। एक कार्यकर्ता के रूप में सफलता का एकमात्र सूत्र यही है कि पार्टी से जो काम मिले वह काम छोटा है या बड़ा यह विचार किए बिना पूरी लगन और समर्पण से सफलतापूर्वक वह काम करना चाहिए। यह मार्गदर्शन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 जून से 21 जून तक हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया है।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों श्री रजनीश अग्रवाल व श्री महेश केवट का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सभी ने इन दोनों नेताओं को साधारण कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक बिना किसी महत्वाकांक्षा के अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए देखा है। दोनों को पार्टी ने वह जिम्मेदारी दी जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। राज्यसभा सांसद के रूप में इनका निर्वाचन सभी सामान्य कार्यकर्ताओं को एक संदेश है कि पार्टी कैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को शिखर तक पहुंचाती है, और यह सिर्फ भाजपा में भी संभव है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में बताया कि 12 जून को खुरई के महाकाली टीन शेड में तथा मालथौन के बस स्टैंड परिसर में अनुविभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत से संबंधित सभी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडल पदाधिकारी अपने मंडलों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। 

बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों खुरई नगर, खुरई ग्रामीण, धनौरा, बांदरी,बरोदिया कलां एवं मालथौन मंडलों के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने जानकारी रखी और बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी मंडलों में ष्एक पेड़ मां के नामष् कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया और आगामी वर्षाकाल में पूरे विधान सभा क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्य किए जाने का संकल्प लिया गया। 8-9 जून को विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सभी मंडलों में स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल स्रोतों की सफाई के कार्यक्रम अनेक स्थानों पर आयोजित हुए जिनमें सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। 10-15 जून तक प्रगति पर यात्रा के तहत हनौता पर्यटन स्थल, बीना नदी परियोजना जैसे प्राथमिकता वाले परियोजना स्थलों का भ्रमण तथा प्रचार प्रसार का अभियान संचालित है। साथ ही विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के महत्वपूर्ण और वरिष्ठजनों से सभी भाजपा पदाधिकारी तथा शक्ति केंद्र टोली के सदस्यों द्वारा भेंट का क्रम आरंभ किया गया है।



अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव का आत्मीय स्वागत किया 


बैठक स्थल सभाकक्ष में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह से भेंट करने पहुंचे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री महेन्द्र यादव का पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई व सागर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री महेन्द्र यादव संगठन के प्रति समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ता हैं और पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं के योगदान का हमेशा सम्मान करती है। 


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महेंद्र यादव जी को पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी है उन्होंने पूरे परिश्रम और समर्पण से उस जिम्मेदारी को पूरा किया है। गत लोकसभा चुनाव में ग्वालियर संभाग में क्लस्टर प्रभारी होने के नाते उनकी मेहनत को हमने नजदीक से देखा है। उन्हें भोपाल जिला संगठन के प्रभारी की जिम्मेदारी मिली और अब पार्टी ने उन्हें अपेक्स बैंक के अध्यक्ष के रूप में सेवा का अवसर दिया है इसके लिए उन्हें बधाई, शुभकामनाएं देता हूं साथ ही पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। 

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र जी हम भाजपा कार्यकर्ताओं का हमेशा मार्गदर्शन करते रहे हैं। एक कार्यकर्ता के रूप में ही मैं उनसे भेंट करने आया हूं। उन्होंने बताया कि पीएम सम्मान निधि की सूची में शामिल सभी किसानों को कोआपरेटिव का सदस्य बनना चाहिए। सदस्यता अभियान 30 जून तक चलेगा और सागर जिले में 15 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि विचारधारा से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जुड़ना चाहिए। आपके सुझाव और योगदान दोनों महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने मध्यप्रदेश के कोआपरेटिव सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं। इनमें बड़ी ऋण योजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज शून्य प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख तक का लोन किसानों को मिलता है और मप्र सरकार जल्दी ही ऐसी नीति लाएगी जिसमें किसानों के डिफाल्टर होने की संभावना भी न्यूनतम हो। उन्होंने कहा कि ष्संस्कार, समन्वय और सहयोगष् हमारा ध्येय वाक्य है। 

ये रहे शामिल

स्वागत कार्यक्रम व खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, खुरई विधानसभा क्षेत्र के छह भाजपा मंडलों के अध्यक्ष राहुल चैधरी, राजपाल सिंह राजपूत, रविंद्र सिंह, नीतेश यादव, अरविंद सिंह लोधी, अनिल पाराशर, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, मालथौन नपं अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, बलराम यादव, अजीत सिंह अजमानी, नीति राज पटेल, बलवीर सिंह लोंगर, देवेंद्र सिंह बुंदेला,धर्मेन्द्र अहिरवार, ओमप्रकाश घोरट, रामकुमार बघेल, लक्ष्मण सिंह लोधी, कोमल यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव, लोकेंद्र पार्षद, प्रतीक चैकसे, शुभम घोसी, राजू तिवारी, राकेश चैबे, शरद जैन, आदित्य सिंह मैनवारा, राजीव सोनी, मुकेश राय, गोलू प्रताप राय सिंह, काशीराम मास्टर, अंकित विश्वकर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive