Editor: Vinod Arya | 94244 37885

एसीएस ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश : ठेकेदारों व अधिकारियों को चेतावनी : " यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए तो होगी सख्त कार्रवाई ▪️15 अप्रैल तक कनेरादेव आवासों में कराएं 'गृह प्रवेश' ▪️मैनपानी आवास की भूमि राजस्व से नगर निगम को करें हस्तांतरित

एसीएस ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश : ठेकेदारों व अधिकारियों को चेतावनी : " यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

▪️15 अप्रैल तक कनेरादेव आवासों में कराएं 'गृह प्रवेश'

▪️मैनपानी आवास की भूमि राजस्व से नगर निगम को करें हस्तांतरित


तीनबत्ती न्यूज: 05 फरवरी, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव (नगरीय विकास एवं आवास) ACS  संजय दुबे ने सागर प्रवास के दौरान शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की सघन समीक्षा की और निरीक्षण किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में ठेकेदारों और उत्तरदायी अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंराजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे

आवास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान : मैनपानी और कनेरादेव ए सी एस ने पीएम आवास योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए दो प्रमुख निर्णय लिए । 

भूमि हस्तांतरण 

मैनपानी आवास परियोजना की राह में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर करते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व विभाग की भूमि को तत्काल नगर निगम के नाम हस्तांतरित किया जाए। इससे परियोजना के विस्तार और बुनियादी ढांचा तैयार करने में गति आएगी।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के ACS संजय दुबे ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली* *नगर निगम के सफाई/ सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की

_______________________________


डेडलाइन तय- कनेरादेव आवास परियोजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए उन्होंने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक हर हाल में गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि फिनिशिंग कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं ताकि गरीब परिवारों को समय पर अपना घर मिल सके।

सीवरेज सिस्टम: 60 हजार घरों को जोड़ने का लक्ष्य

शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर ए सी एस ने लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कम्पनी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत निर्धारित सभी 60,000 सीवरेज कनेक्शन अनिवार्य रूप से प्रदान किए जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा है कि सड़कों की खुदाई के बाद उनका रेस्टोरेशन (मरम्मत) कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि जनता को आवागमन में परेशानी न हो।सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यक्षमता का भी परीक्षण नियमित रूप से हो।

सागर स्मार्ट सिटी के कार्यों की सराहना

एसीएस  संजय दुबे ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों और अमृत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सागर शहर में स्मार्ट सिटी के कार्य दिखते हैं, जिससे शहर और सुंदर एवं व्यवस्थित हो गया है। 


स्वच्छ सर्वेक्षण: रैंकिंग सुधारने पर जोर

आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर श्री दुबे ने नगर निगम की टीम को 'एक्शन मोड' में रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सफाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कचरे का सही प्रबंधन (Source Segregation) और सौंदर्यीकरण भी आवश्यक है। उन्होंने वार्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना , स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, स्वनिधि, शहरी सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत जीआईएस,  एमपीएचएस प्रोजेक्ट,  ई-नगर पालिका जैसे विभिन्न विषयों की भी समीक्षा की।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और उत्तरदायी अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों और अमृत योजना की भी समीक्षा की।

ये हुए शामिल 

बैठक में संभागायुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री,  मेघ तिवारी,  सचिन मसीह, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित भोपाल और सागर के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Share:

राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे

Sagar: राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे


तीनबत्ती न्यूज:  05 फरवरी 2026 

सागर: सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित भोपाल और सागर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपयुक्त है। उन्होंने उपस्थित केमिस्ट से परीक्षण प्रक्रिया, उपयोग किए जा रहे रसायनों एवं गुणवत्ता नियंत्रण की पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के ACS संजय दुबे ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली* *नगर निगम के सफाई/ सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की

_______________________________





क्लोरिन हाउस देखा

अपर मुख्य सचिव ने क्लोरीन हाउस का भी निरीक्षण किया तथा टाटा द्वारा निर्मित 5.7 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर हाउस में स्थापित स्काडा  (SCADA – Supervisory Control and Data Acquisition) सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्टम के माध्यम से जल आपूर्ति की निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीकेज की लगातार मॉनिटरिंग की जाए एवं सुधार कार्य किया जावे। कहीं भी किसी भी प्रकार के दूषित पानी का वितरण न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जाए और नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सागर की लाइफ लाइन राजघाट परियोजना में सागर नगर के 48 वार्ड एवं मकरोनिया सागर के 18 वार्ड तथा छावनी मंडल में लगभग छरू लाख की आबादी को जल प्रदान किया जाता है। बांध की क्षमता 62.67 लाख घन मीटर है जल संग्रहण क्षेत्र 472 वर्ग किलोमीटर है। फिल्टर हाउस की क्षमता 88.20 एमएलडी की है। जल वितरण प्रणाली के अंतर्गत कुल 8 ओवर हैड टैंक नगर निगम क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं जिसमें 390 किलोमीटर नवीन एवं 40 किलोमीटर पुरानी पाइप लाइन का नेटवर्क स्थापित है। 1 जनवरी 2025 से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा एमपी यूडीसी के मार्गदर्शन में संचालन एवं संधारण किया जा रहा है।

ये रहे साथ में

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुक्त कार्यपालन यंत्री  प्रदीप मिश्रा, एसडीएम अमन मिश्रा, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन  मेघ तिवारी, आकाश अग्रवाल, रामधार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम


तीनबत्ती न्यूज: 05 फरवरी ,2026

सागर:  मध्यप्रदेश के सागर जिले के  बहुचर्चित नर्स दीपशिखा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। शाहगढ़ में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं,बल्कि मृतका का ही मौसेरा भाई निकला। आरोपी एकतरफा प्रेम में नर्स पर शादी का दबाव बना रहा था और इसी जुनून में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

पुलिस के अनुसार,मृतका दीप शिखा चढ़ार 26 वर्षीय निवासी पाटन,जबलपुर, पिछले करीब चार वर्षों से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थी। वह अस्पताल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर किराए के मकान में रहती थी। बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। ड्यूटी के लिए पैदल जाते समय जैसे ही वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंची।तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी की पहचान सुशील आठ्या निवासी पनागर,जबलपुर के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

मौसेरा भाई निकला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का मौसेरा भाई सुशील बेरोजगार था और दीप शिखा से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच पहले बात भी हुआ करती थी। नर्स द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले नर्स ने पाटन थाने में इसकी शिकायत भी की थी, जहां समझाइश के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था।


जबलपुर से सागर आया और की रेकी

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के इरादे से एक दिन पहले ही शाहगढ़ पहुंच गया था। उसने पूरे दिन नर्स की दिनचर्या,आने-जाने का समय और रास्ते की रेकी की। बुधवार शाम वह पहले से ही अस्पताल के पास मौजूद था। जैसे ही नर्स दीपशिखा वहां पहुंची,उसने हाथ पकड़कर धक्का दिया और बंदूक से तीन राउंड फायर किए एक बार निशाना चूक गया लेकिन दो गोली नर्स की पीठ में लगी जहां अत्यधिक रक्त बहने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

आरोपी को गिरफ्तार करने टीम बनाई


एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला नर्स का मौसेरा भाई जो पनागर,जबलपुर से वारदात को अंजाम देने सागर जिले के शाहगढ पहुँचा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एक टीम जबलपुर भेजी गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

परिजनों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद नर्स के परिजन जबलपुर से शाहगढ़ पहुंचे। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके गुस्साए परिजनों ने सागर–कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।

Share:

SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी, 2025

सागर:  मध्यप्रदेश के सागर  जिले के शाहगढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बुधवार की रात को एक बदमाश ने नर्स की  गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  इलाके में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की और दौड़े। तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 26 साल की नर्स दीप शिखा  जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली है। घटना की खबर मिलते ही एएसपी डॉ संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे है। 

_____________

खबर देखने क्लिक करे : SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

___________

ड्यूटी पर थी नर्स

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सागर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में दीपशिखा चढ़ार नर्स के पद पर पदस्थ है। रोजाना की तरह बुधवार रात वह केंद्र में ड्यूटी पर थी। वह स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी आया और उसने नर्स दीपशिखा पर फायर कर दिया। गोली लगने से नर्स की मौके पर मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 


प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आरोपी द्वारा 3 गोली चलाई गई हैं जिसमें दो गोली बाजू में और एक गोली पेट में लगने से नर्स की मौत हो गई । वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया गया कि अंधेरा का फायदा उठा आरोपी जंगल की तरफ भगाने में कामयाब हो गया परंतु पुलिस हर एंगल से जांच कर रही जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा किया होगा ।

वारदातस्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए नगर की नाकाबंदी की गई है। पुलिस स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।


Share:

Sagar News : वनकर्मियों पर हमला : दोनों तरफ से गोलीबारी : हमलावरों पर FIR दर्ज : अवैध सागौन की लकड़ी जब्त

Sagar News : वन कर्मियों पर हमला : दोनों तरफ से गोलीबारी : हमलावरों पर FIR दर्ज : अवैध सागौन की लकड़ी जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी ,2026
सागर :  वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्त करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने एवं भंडारण करने पर थाना सुआताला में एफ आई आर दर्ज की गई। इसमें लकड़ी काटने वालो ने वन अमले पर गोलियां भी चलाई।जिसके जवाब में वन कर्मियों ने तीन राउंड फायर किए। 

दोपहर की घटना

बता दें कि दिनांक 3 फरवरी 2028 को दोपहर में लगभग तीन चार बजे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और श्री जगदीश नोरिया के साथ मोटरसाइकिल से गश्त पर थे। वनकर्मी तालाब की चेकिंग करने हेतु बड़ पर चढ़े तो उन्हें दूसरी और तीन व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके पास दो बंदूके भी थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने इनके तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी इन अपराधियों के साथ इकट्ठा हो गए और गोलीबाजी प्रारभ कर दी। उस समय लगभग आठ अपराधी थे। जब वनकर्मी वहां से नहीं हटे और उन्हें ललकारते रहे तब उन्होंने तीन राउंड और फायर किया। 



इस बीच उन्होंने उक्त आठ अपराधियों में से तीन अपराधियों को पहचान लिया। जिनकी पहचान राजा लोधी निवासी ग्राम रमपुरा ,अरविंद पटेल निवासी ग्राम कुमरोढ़ा तथा रामसेवक गोड निवासी ग्राम रमपुरा के रूप में हुई है।

उक्त घटना के दौरान किसी भी वनकर्मी को कोई हानि नहीं हुई है। उक्त अपराधियों की विरुद्ध सुआताला थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई है। पुलिस बल की सहायता से तथा टाइगर रिजर्व में उपलब्ध डॉग स्क्वाड की सहायता से वन अमले द्वारा लगातार सर्च की गई। चूंकि रात्रि अधिक होने के कारण आज दिनांक 04 फरवरी 2028 को प्रातः से ही पुनः सचिंग अभियान जारी रहा। पुलिस की सहायता से आरोपियों की लोकेशन भी प्राप्त कर उनके मकान आदि की सर्चिंग की गई, जिसमें सागौन की इमारती लकड़ी, भाला, जानवरों को काटने के हथियार तथा जानवरों के अंग आदि जप्त की गई है।
Share:

आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के 44 वें स्थापना दिवस पर भगवान नटराज की प्रतिमा का अनावरण

आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के 44 वें स्थापना दिवस पर भगवान नटराज की प्रतिमा का अनावरण


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी , 2026

सागर। आदर्श संगीत महाविद्यालय  सागर के 44वें स्थापना दिवस एवं भगवान नटराज की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भगवान नटराज को नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संगीत योग और ध्यान का प्रभावी माध्यम है, जो मन को शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश का पहला स्नातकोत्तर संगीत महाविद्यालय यहीं स्थित है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प दोहराते हुए कहा कि चाहे शिक्षकों की भर्ती, कक्षों का निर्माण अथवा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का विषय हो, वे हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख सुनील जी देव ने महाविद्यालय समिति को मार्गदर्शन देते हुए रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्षता करते हुए डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया ने कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि एक साधना है, जिसे और अधिक व्यापक स्वरूप देने की आवश्यकता है। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर ने भी संक्षिप्त उद्बोधन में संगीत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था अध्यक्ष श्री सुभाष कण्डया एवं सचिव श्री सिद्धार्थ शंकर शुक्ला ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

ये रहे शामिल 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज डेंगरे, राजीव चौरसिया, आकाश मिश्रा, दामोदर अग्निहोत्री, संतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र सेन, प्रसूख जैन, विनोद तिवारी, सर्वेश्वर उपाध्याय, कमलेश जैन सहित बड़ी संख्या में साहित्य एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।


Share:

Sagar News: पंचायत सचिव सस्पेंड : कलेक्टर के निरीक्षण में पंचायत में मिली थी गंदगी

Sagar News: पंचायत सचिव सस्पेंड : कलेक्टर के निरीक्षण में पंचायत में मिली थी गंदगी


तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी ,2026

सागर: सागर जिले की शाहगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम अमरमयू के पंचायत सचिव सोवत यादव को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ ग्राम पंचायत में गंदगी और साफ-सफाई की कमी के आरोप लगे हैं, जो पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना के समान है।

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ अंतर्गत कार्य के निरीक्षण के दौरान  सोवत यादव सचिव ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ को ग्राम पंचायत में जगह-जगह गंदगी पाये जाने, किसी भी प्रकार की न साफ-सफाई न होना का दोषी पाया गया। श्री सोवत यादव सचिव का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के साथ-साथ, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना किया जाना प्रदर्शित करता है, जो घोर कदाचार की श्रेणी में आने के कारण म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही योग्य है। 

यह भी पढ़ें:स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

सोवत यादव सचिव ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ को म०प्र० राजपत्र क्रं. 22 दिनांक 23.01.2020 में निहित प्रावधान के अनुक्रम में म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 एवं म०प्र० पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 के नियम 7 अनुशासन तथा नियंत्रण में संशोधन दिनांक 09.08.2017 में दिये गये प्रावधानों अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। श्री सोवत यादव सचिव का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत शाहगढ़ रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Share:

किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा

किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज

▪️केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा में


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी ,2026

सागर: ब्राह्मणों का आवेश करोड़ों कुलों का नाश कर देता है। इनका अपमान करने का परिणाम प्रतापी राजा प्रताप भानु ने देखा था। ब्राह्मणों का अपमान कभी भी नहीं होना चाहिए। रामजी भी वाल्मीकि मुनि से यही कहते हैं कि हमारे रहने से किसी साधु, संत, तपस्वी को क्लेश ना हो ऐसा स्थान बताइए जहां मैं जाकर रहूं। मनुष्य रूप में आए भगवान ने धरती पर ब्राह्मणों का इतना मान रखा तो आज भी इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए, इसी में हमारा और जगत का कल्याण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के पांचवें सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए  कहीं।  कथा श्रवण हेतु आज म.प्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अनेक विधायक, पूर्व विधायक, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। कथा आयोजन में केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 फरवरी को शामिल होंगे।


श्री राम जी की कथा त्याग की कथा

सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेन्द्र सिंह के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में भगवान की मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम को बताया है कि जिसके पांव अनायास ही तीर्थ यात्रा में पहुंच जाएं, आप उनके मन में निवास करते हैं। श्री राम जी की कथा त्याग की कथा है। अयोध्या जी में चक्रवर्ती जी के जाने के बाद केवल राज परिवार का ही नहीं बल्कि आम जनता में भी हम जो त्याग का भाव पाते हैं वह आज अनुकरण करने योग्य है। इस कथा में भरत चरित्र सुनने के बाद हमें भगवान का प्रेम प्राप्त करने का सूत्र मिलता है। और यह सूत्र है “रामहि केवल प्रेम पियारा।“

पूज्य पं प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि भरत भैया इस प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं जो सदा प्रभु श्रीराम के कहने में रहते हैं। यही कारण है कि बार-बार प्रभु श्रीराम लोगों को यह कहते हुए देखे जाते हैं कि आप हमें हमारे भरत भैया से भी ज्यादा प्रिय हो।मनुष्य सबसे अधिक प्रेम उसी को करता है जो व्यक्ति उसके कहने में रहता है। श्री राम कथा का श्रवण करने के समय अगर हम भरत जी के चरित्र का दर्शन करते हैं तो  हमें पता चलता है कि सभी भाइयों में श्री राम जी भरत जी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन पर ज्यादा भरोसा करते हैं।महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीराम को जब भरत भैया के आगमन की सूचना मिलती है, तो वह इस बात को सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि भरत भैया तो हमेशा ही मेरे कहने में ही रहते हैं इसलिए उन्हें दूसरे ही पल अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाता है। महाराज श्री ने कहा कि सामान्य जीवन में भी वह व्यक्ति धन्य है जिसके पास कहने में रहने  वाला कोई व्यक्ति मौजूद है।


संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती

उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में छीन झपट करके चाहे जितना कुछ भी इकट्ठा कर ले, लेकिन संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती। केवल परमार्थ, सत्कर्म और पुण्य ही साथ जाता है। परमार्थ यात्रा के पथिक की ही कीर्ति का गायन होता है।  उन्होंने बताया कि प्रवचन करने से सिद्धि प्राप्त नहीं होती है। मन, कर्म और वचन से समर्पित भाव रखते हुए प्रयत्न करने से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। स्नेह बांटने से प्राप्त होता है। भगवान की भगवत्ता एक है, रूप अनेक हैं। वही राम हैं, वही कृष्ण हैं, वही शिव हैं वही भगवती हैं। भगवान के विभिन्न स्वरूप उनके भक्तों के कारण हैं। जैसे एक ही व्यक्ति किसी का पिता होता है किसी का पुत्र होता है किसी का मामा होता है किसी का साला होता है, किसी का जीजा भी होता है और किसी का फूफा होता है।

पूज्य महाराज श्री ने बताया कि इस कलयुग में राम जी के पक्षकार भी हैं और राम जी के विरोधी भी हैं। आश्चर्य तो इस बात से होता है कि अब रावण के समर्थक भी पैदा हो गए हैं। ने जो स्वार्थ के कारण राम जी का विरोध हो तो समझ में आता है लेकिन रावण की पूजा करने वालों की बात समझ में नहीं आती है। महाराज जी ने श्रीराम के वन में निवास और भ्रमण की कथा गाते हुए अनेक मोहक भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते दिखाई दिए।


साधु संत हुए शामिल कथा में

इस आयोजन के मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह जी ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। रामायण जी की आरती में पूरा कथा पंडाल शामिल रहा। सभी श्रोताओं ने श्री हनुमान चालीसा पाठ में भी अपना स्वर मिलाया। आज भी अनेक संत महात्मा श्रीराम कथा श्रवण हेतु पहुंचे जिनमें ऋषिकेश से आए त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् शक्ति प्रसाद शामिल रहे। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र जैन मालथौन के नेतृत्व में व्यासपीठ पर पहुंच कर पं प्रेमभूषण जी महाराज को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रूद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नव प्राण प्रतिष्ठित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन हेतु आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में ध्वज चढ़ाने अनेक ग्रामों से ग्रामवासी सोबतो, भजन मंडलियों के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर पधारें।  


श्रीराम कथा श्रवण हेतु पधारे अतिथिगण

श्रीराम कथा के मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह और उनके परिजनों के साथ कथा श्रवण एवं आरती में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल, विधायक शिवनारायण ज उमरिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी श्रीमती सरोज राय, सागर जिला भाजपा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा विदिशा, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, पूर्व विधायक हरबंस सिंह राठौर, हटा के पूर्व विधायक पीएन तंतवाय, खुरई नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार गुरहा, डॉ. सुशील तिवारी, त्रिदंडी स्वामी 108 श्रीमद् भक्तिप्रसाद ऋषिकेश, स्वामी राधारमण महाराज जी राजघाट धाम सागर, उनके उत्तराधिकारी श्री कृष्णामृत दास, सचिव श्री वसंत बाबा चौरसिया, शिवराज सिंह, हरीश अग्रवाल भोपाल, सुरेन्द्र सुहाने, श्रीमती ऋतु श्याम तिवारी, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिही लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार पांडे, श्रीमती संध्या भार्गव, अनुराग प्यासी, योगेश पवार दैनिक भास्कर, श्रीमती प्रीति नायक बीना, दमोह पथरिया से मनीषा दुबे, संजू भाऊसाहब, रवि चौरसिया, पूर्व निगम अध्यक्ष पं. त्रिलोकी कटार,े पूर्व भूमि विकास बेंक अध्यक्ष राजेन्द्र जारोलिया, विवेक भट्ट, अमित राय तथा धर्मेन्द्र राय आरएसएस बांदरी, जनभागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा, देशराज सिंह यादव, राजू चंदेल, राजेंद्र यादव कल्लू, अजीत सिंह आजमानी, इंद्रकुमार राय, सुनील जैन गढ़ोला, राजू समैया, भूपेंद्र सिंह सेंगर, फेरन सिंह बाहर पुर, दीपक बागले, रामजी ठाकुर, संतोष विनायठा, शैलेंद्र चौहान,सुरेंद्र जैन मालथौन, प्रमोद जैन वारदाना, राकेश बजाज, प्रदीप राय बीना, डॉ. पीएस ठाकुर, सौदान सिंह,फूल सिंह पंडा, चतुर्भुज सिंह राजपूत, रंजोर सिंह बुंदेला शाहगढ़, जगत सिंह उदयपुरा, शिवराज सिंह बड़े छापरी, बलवंत सिंह कर्रापुर, रणधीर सिंह पटना, मंगल सिंह बंडा, नत्थू सिंह सिमरिया, संजय बापट, आकाश सिंह गोदना बीना, राजेंद्र सिंह दरी, वीरेंद्र सिंह दरी, मुकेश कौशिक खुरई, पृथ्वी सिंह, परशुराम कल्याण बोर्ड के संयोजक मधुसूदन खेमरिया, प्रीति सिंह राजपूत, सतेंद्र सिंह, पूर्व महापौर मनोरमा गौर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गंभीरिया, सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, उत्तम सिंह बामोरा, बलवंत सिंह पार्षद, सोमेश जड़िया, पार्षद रानी अहिरवार, पार्षद याकृति जड़िया, अर्पित पांडे, प्रतीक चौकसे, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अभिषेक सिंह गौर, डॉ. तुषार मिश्रा, लोकेश तिवारी गड़र, मकरोनिया पार्षद राजा रिछारिया, नरेन्द्र ठाकुर, विवेक सक्सेना, गब्बर सिंह खुरई शामिल रहे, निकेश गुप्ता, विजय नीखरा, आरके अजमानी, नितिन पालीवाल, केके गोरा शामिल रहे। पार्किंग व्यवस्था में एकांश राय, नितिन यादव, संजय ठाकुर, प्रशांत मकोरया, सत्यम घोषी, समीर रैंकवार, राहुल राजपूत, के.के सिंह गुर्जर का योगदान रहा।



केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केबिनेट मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल का सागर के रुद्राक्ष धाम मंदिर आगमन

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा के सातवे दिवस 6 फरवरी को रूद्राक्ष धाम मंदिर सागर में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आयोजन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि समापन दिवस पर श्रीराम कथा के साथ भंडारा प्रसादी का भी आयोजन है जो 10 बजे से आरंभ हो जायेगा। छठे दिवस 5 फरवरी को  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जी कथा श्रवण एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन हतु रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में पधारेंगे।

व्यवस्था में रहा इनका योगदान-

रविन्द्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, अरविंद सिंह बिलैया, रतनसींग लोधी, विनोद  सेन वनहट,  देवेन्द्र सिंह ठाकुर सुमरेरी,  राजासिंह ठाकुर नरोदा, पप्पू कुशवाहा पडरई,  ब्रजेन्द्र कुशवाहा, कल्याण कुशवाहा कोकलवारा (नरोदा), विजयसिंह ठाकुर, बिजेंद्र सिंह भीलोन, देवेन्द्र यादव भूसा, महेन्द्र कुर्मी सतनाई, अंकित सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, शोभाराम राठौर व धर्मेन्द्र कुशवाहा तोडाकाछी, करीम खां मझेरा, श्रीमती प्रवेशरानी पटैरिया, गोरेलाल कुशवाहा बम्होरीनबाव, बलराम यादव कचनोदा, सरदार सिंह बरौदियानौनागिर, नितिन रैकवार, मोतीलाल अहिरवार बरौदियानौनागिर, रामसेवक साहू कौरासा, हरनाम सींग, अशोक कुर्मी ग्वारी, रविन्द्र सिंह ठाकुर ऐचनवारा, भैरव सिंह सिलापरी, भुजबल सिंह सरपंच, नीलेश सिंह ठाकुर बिलैया, सुनील ठाकुर किशनगढ़, रिंकू राजपूत सिलौधा, वृजभूषण सिंह कुशवाहा, माधवसिंह,  अरविंद लोधी, जितेन्द्र राजपूत सिलौधा, धर्मेन्द्र कुर्मी चांदपुर, कीरत सींग गौड़ महूनाजाट, राजनारायण कुर्मी, यदुपाल यादव आसौलीघाट, रहीस यादव खजराहरचंद, जितेन्द्र सिंह कुर्मी प्यासी, हरनाम सींग ठाकुर रेंगुवा, शुभम श्रीवास्तव, विश्वनाथ अहिरवार जरवांस (खुरई), हरिशंकर कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष, वनवारीसींग ठाकुर मुकारमपुर, भगवान दास, अनंदी कुशवाहा कुशवाहा हनौता, वनखिरिया, संजय अहिरवार घोरट, रनविजय ठाकुर बागथरी, खिलान सरपंच टीहर, खुशाल कुर्मी, सचिन कुर्मी रूसल्ला, माखन कुर्मी, सोनू कुर्मी निर्तला, नरेन्द्र कुर्मी लुहर्रा, देवराज सिंह, राजाभाईसिह गनपत, राकेश घोषी, आदित्य कुर्मी सरपंच सबदा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर गूलर, राजपाल सिंह राजपूत खुरई, गिन्नीराजा तोमर अटाकर्नेलगढ़, सुरेन्द्र सिंह बघेल झौलसी, सुरेन्द्र सिंह बघेल झौलसी, हाकम सिंह राजपूत परसोन, नीरज राजपूत परसोन, रहीस लोधी वनहट, माधव सिंह राजपूत वनहट, सुल्तान सिंह राजपूत देवपुरा, लखन सिंह लोधी वनहट, देशराज यादव पार्षद खुरई, फूलसींग वासुदेव ढावरी, राजेन्द्र यादव खिरिया, राजकुमार सिंह बम्होरीहुड्डा का योगदान श्रीराम कथा आयोजन में उल्लेखनीय रहा।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive