Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया विधायक शैलेंद्र जैन ने

कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया विधायक शैलेंद्र जैन ने


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2025

सागर। राजीव नगर वार्ड में विधायक निधि से कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक भूमिपूजन सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा किया गया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।इस मोके पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधायक शैलेंद्र जैन के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सागर नगर को विकसित महानगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए इस प्रकार की सुविधाओं का निर्माण सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करेगा। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आज सागर में करोड़ों और लाखों रुपये के विकास कार्य निरंतर स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी संसाधनों की कमी महसूस होती थी, लेकिन वर्तमान में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से शासन से पर्याप्त राशि प्राप्त हो रही है और सागर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार, पार्षद प्रहलाद पटेल, राजेश पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल सहित कुशवाहा समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम अहिरवार, सतीश जैन, रिंकू राज, डॉ. दशरथ मालवीय, प्रहलाद पटेल, प्रभुदयाल साहू, कपिल नाहर, सुनील गोस्वामी, श्रीमती अनिता अहिरवार, भोला पटेल, दीपक लोधी, दिलीप बचकैया, प्रणव कन्हौआ, धर्मेन्द्र खटीक, निर्भय सिंह घोषी, रामू ठेकेदार, नरेश धानक, राहुल अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, अनुज साहू, जयराज जाटव सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष राजेश पटेल, उपाध्यक्ष संतु पटेल एवं हीरालाल पटेल, सचिव नर्मदा प्रसाद पटेल, सह सचिव दुर्गा प्रसाद पटेल, कोषाध्यक्ष नितिन पटेल तथा संरक्षक प्रहलाद पटेल सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

Share:

कांग्रेस ने जल संकट,आमजनों की बुनियादी समस्याओं व भ्रष्टाचार,राशन की कालाबाजारी को लेकर जन सुनवाई में सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने जल संकट,आमजनों की बुनियादी समस्याओं व भ्रष्टाचार,राशन की कालाबाजारी को लेकर जन सुनवाई में सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2026

सागर :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों गहराय जल संकट,आमजनों व किसानों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं तथा विभिन्न निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमित्ताओं व हुए भ्रष्टाचार और राशन की हो रही कालाबाजारी लेकर कांग्रेसजनों ने ब्लॉक युवा कांग्रेस सागर ग्रामीण के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में मंगलवार को सागर कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एस.डी.एम अमन मिश्रा को सौंपा। 

ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा पहाड़ी,कपूरिया, बड़कुआ, खड़ेरा,गिदवानी आदि अनेक ग्रामों के लोग भीषण जल समस्या से जूझ रहे हैं और पीने के पानी के लिए दूसरे ग्रामों में जाने व खरीद कर पानी पीने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनेकों निर्माण कार्य महज कागजों पर ही किये गये हैं साथ ही जो कार्य मौके पर हुए हैं उनमें घटिया एवं अमानक स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाकर भयंकर भ्रष्टाचार किया गया है।श्री चौधरी ने कहा कि ग्राम भैंसा की राशन दुकानदार नें अनेकों ग्रामीणों से तीन-तीन महीने के राशन का अंगूठा लगवाकर उनका राशन निकल गया है किंतु ग्रामीणों को राशन का वितरण नहीं हुआ इसके साथ-साथ क्षेत्र की अनेकों राशन दुकानों में भी कई गंभीर अनियमितताएँ बरती जाकर राशन की कालाबाजारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि सागर से सड़ेरी तक बनी लगभग नों किलो मीटर की रोड में बाछलोंन से बड़कुआ तक लगभग एक किलो मीटर रोड नहीं बनाया गया है जिससे उक्त ग्रामों के ग्रामीण और स्कूली बच्चों को अनेकों कठिनाइयों व असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है साथ ही रोड ना होने के कारण उक्त ग्रामों में टैक्सियों का भी आवागमन भी नहीं हो पा रहा है।उन्होंने ज्ञापन में आगे कहा नरयावली विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में निवासरत आदिवासी वर्ग के किसानों को पर्याप्त सिंचाई के लिए साधन की व्यवस्था की जावें साथ ही ग्राम पंचायत राखसी बंडा के आदिवासी वर्ग के लोग जो नरयावली विधान सभा के ग्राम पंचायत खडेरा बेरखादर से लगें ग्राम रानीपुरा के वावेर डैम के पास वर्षो से रह रहें परिवारों को पट्टों का वितरण किया जाकर उन्हें विस्थापित किया जावे, विभिन्न ग्रामों में एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत फलदार पौधे लगाने के लिए शासन द्वारा दी गई आर्थिक सहायता, फेंसिंग और वितरित की गईं मुआवजा राशि का ग्राम पंचायत बार भौतिक सत्यापन व व्यय की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जावें। कांग्रेसजनों ने मांग उठाई की ज्ञापन के बिंदुओ का तय समय सीमा में निराकरण व उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जावे।


इस दौरान ज्ञापन सौंपने वाला मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष रवि उमाहिया, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आर.आर.पारासर, जिला कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,कोमल सिंह लोधी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एड.निखिल चोकसे,युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा,आई. एम. खान, एड.राम कुमार योगी, अजय अहिरवार, सुदीप पटेरिया,संतोष विश्वकर्मा,राजू अहिरवार, मदन सेन,कदम सिंह, शिवम तिवारी,राघवेन्द्र सिंह,तुलसीराम मिश्रा, मोहन अहिरवार,शंकर दाऊ, इंजी.सत्यम सिंह, मोहित लोधी,रोहित अहिरवार,पवन अहिरवार,अनीश यादव, रमाकांत,कल्याण अहिरवार,नरेश राजा राय आदि मौजूद थे।

Share:

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला ,फार्मेसी कालेजो को राहत भरा: कालेज संचालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा ▪️वार्षिक रिन्यूअल, PERC वसुली और नो एडमिशन ईयर की नीति पर अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला ,फार्मेसी कालेजो को राहत भरा: कालेज संचालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा

▪️वार्षिक रिन्यूअल, PERC वसुली और नो एडमिशन ईयर की नीति पर अदालत की सख्त टिप्पणी


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2026

सागर: देशभर के फार्मेसी कॉलेजों के लिए राहत भरे एक महत्वपूर्ण फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) को बड़ा कानूनी झटका दिया है। 29 मई 2026 को मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि एक बार फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा-12 के तहत किसी पाठ्यक्रम को अनुमोदन मिल जाने के बाद संस्थानों को हर वर्ष पुनः अनुमोदन ( Continuation Approval )  लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि ऐसा करने का अधिकार PHARMACY ACT में कहीं भी प्रदान नहीं किया गया है। देशभर के फार्मेसी कॉलेजों की सामूहिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यदि PCI इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देती है, तो सभी संस्थानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस लड़ाई से जुड़े SLS कॉलेज ऑफ फार्मेसी सागर के संचालक अजय श्रीवास्तव और जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे और अन्य साथियों ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए सागर कमिश्नर, दमोह-पन्ना के सीएमएचओ को नोटिस ▪️चाइल्ड डेथ रिव्यूह में उदासीनता बरतने पर संभाग के सभी BMO को नोटिस

कानून में नहीं तो PCI कैसे बना सकती है नियम ?

उन्होंने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान PCI ने तर्क दिया कि COURSE और COURSE OF STUDY अलग-अलग अवधारणाएं हैं तथा प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष को अलग COURSE OF STUDY मानकर वार्षिक अनुमोदन लिया जा सकता है। लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि B.PHARM. D. PHARM या M.PHARM का पूरा कार्यक्रम ही COURSE OF STUDY है, उसका प्रत्येक वर्ष अलग कोर्स नहीं माना जा सकता। अदालत ने यहां तक टिप्पणी की कि यदि PCI का तर्क स्वीकार कर लिया जाए तो इसका अर्थ होगा कि B.PHARM का विद्यार्थी चार अलग-अलग COURSE OF STUDY कर रहा है, जो पूरी तरह अव्यावहारिक और कानून की भावना के विपरीत है।

निगरानी के नाम पर अवैध वसूली नहीं

फार्मेसी शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा आरोप रहा है कि PCI ने निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण के नाम पर PERC शुल्क वसूलने तथा हर वर्ष अनुमोदन प्रक्रिया थोपने की परंपरा बना ली थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि PCI के पास पहले से ही धारा 12(3) के तहत जानकारी मांगने, धारा 16 के तहत निरीक्षण करने और धारा 13 के तहत अनुमोदन वापस लेने की पर्याप्त शक्तियां मौजूद हैं। इसलिए वार्षिक अनुमोदन की बाध्यता का कोई औचित्य नहीं बनता।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र में बड़ा संदेश

इस फैसले को देशभर के हजारों फार्मेसी कॉलेजों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से संस्थान यह आरोप लगाते रहे हैं कि PCI ने अपने प्रशासनिक सर्कुलरों और हैंडबुक के माध्यम से ऐसे दायित्व थोप दिए थे जिनका आधार स्वयं PHARMACY ACT में नहीं है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी वैधानिक संस्था को कानून से ऊपर जाकर नए दायित्व या आर्थिक भार लगाने का अधिकार नहीं है। यदि किसी संस्थान में कमियां हैं तो PCI को PHARMACY ACT की धारा 13 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी, न कि हर वर्ष अनुमोदन रोकने या नो एडमिशन ईयर की धमकी देने की नीति।

यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

इस फैसले के बाद फार्मेसी शिक्षा जगत में एक बड़ा प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि आखिर वर्षों से बसले गए PERC शुल्क और वार्षिक अनुमोदन प्रक्रिया का कानूनी आधार क्या था ? यदि यह व्यवस्था कानून के अनुरूप नहीं थी, तो क्या देशभर के संस्थानों से वसूली गई रकम और लागू की गई प्रक्रियाओं की भी समीक्षा होगी? दिल्ली हाईकोर्ट का यह फैसला केवल एक अपील की हार नहीं, बल्कि फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र में नियामकीय जवाबदेही और वैधानिक सीमाओं की पुनर्स्थापना के रूप में देखा जा रहा है। अब निगाहें PCI और केंद्र सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

सभी कालेज एकजुट हो

इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस न्यायालयीन लड़ाई से जुड़े कॉलेज संचालक अजय श्रीवास्तव ने  कहा कि, यह केवल स्स्स कॉलेज या कुछ संस्थानों की जीत नहीं, बल्कि देशभर के फार्मेसी कॉलेजों की सामूहिक जीत है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह कानूनी संघर्ष फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है और अभी यह लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है, इसलिए सभी फार्मेसी संस्थानों को एकजुट होकर इस मामले में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नियामक संस्थाएं कानून की सीमाओं से बाहर जाकर निर्णय लेने लगती हैं, तब न्यायपालिका ही संस्थानों के अधिकारों की अंतिम रक्षा करती है। उन्होंने देशभर के कॉलेज संचालकों, शिक्षकों और फार्मेसी शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की कि वे इस संघर्ष को किसी एक संस्थान की लड़ाई न मानें, बल्कि फार्मेसी शिक्षा के भविष्य और संस्थानों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा का अभियान समझकर इसमें अपना योगदान दें। उनका कहना था कि यदि पूरा फार्मेसी समुदाय एकजुट रहा तो किसी भी संस्था या प्राधिकरण के लिए मनमाने निर्णय थोपना आसान नहीं होगा।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2026

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक व्यापारी से जमीन के सीमांकन के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी व्यापारी रोहित जैन ने अपने साथियों के साथ ग्राम क्लोन, तहसील शहपुरा में मटर प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण हो चुका था, लेकिन सीमांकन की प्रक्रिया शेष थी। इसी कार्य के लिए उन्होंने शहपुरा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया था।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

शिकायतकर्ता के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने और कमियां पूरी करने के बावजूद राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। पिछले करीब दो माह से सीमांकन के लिए चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं होने पर व्यापारी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की।

यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। मंगलवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को रतन कॉलोनी स्थित अपने निवास के पास बुलाया, जहां पूर्व निर्धारित योजना के तहत व्यापारी ने उसे 80 हजार रुपये दिए। रकम स्वीकार करते ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  


Share:

पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा

पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून, 2026

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस सागर ने सोमवार को टीकमगढ़ जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी आवेदक से सार्वजनिक रास्ता नहीं बनाने और उसके मकान को अतिक्रमण घोषित न करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

यह था मामला

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक पुंटू आदिवासी (47 वर्ष), निवासी ग्राम गोपालपुरा भाटा, ग्राम पंचायत गोपालपुरा खास, जिला टीकमगढ़, पिछले लगभग 50 वर्षों से पट्टे की जमीन पर बने कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं। आरोप है कि गोपालपुरा के पटवारी अजय सूत्रकार ने उनके मकान को अतिक्रमण घोषित कर वहां से सार्वजनिक रास्ता निकालने की कार्रवाई न करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।



यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

पीड़ित ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय सागर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पटवारी 25 मई 2026 को 5 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में ले चुका था। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 2 जून 2026 को ग्राम कंचनपुरा स्थित पन्नालाल कुशवाहा की किराना दुकान पर जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

जैसे ही आरोपी पटवारी अजय सूत्रकार ने आवेदक से 10 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि प्राप्त की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक  मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में की गई। ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने लोकायुक्त सागर की टीम के साथ किया।

लोकायुक्त सागर संभाग ने नागरिकों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 पर संपर्क करने की अपील की है।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  


Share:

युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने हेतु सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का किया आयोजन

युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने हेतु सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का किया आयोजन


तीनबत्ती न्यूज: 01 जून ,2026

सागर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा अशोभनीय एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में स्थानीय नरसिंहपुर रोड मकरोनिया स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक शालीनता की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं अहंकारी कार्यशैली के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वोच्च जनप्रतिनिधि हैं,इसलिए उनके प्रत्येक शब्द का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की मूल भावना है।मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान,लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस अन्याय,अहंकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी तथा जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

ये रहे शामिल

सद्बुद्धि प्रार्थना सभा में नरयावली विधान सभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव, मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,सदर कैन्ट ब्लॉक अध्यक्ष पं रवि उमाहिया,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष आर.आर.पारासर,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसें,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पंथी,ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष साहित्य पाण्डेय,राहुल कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किये।सद्बुद्धि  प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जतिन चौकसें,पुरुषोत्तम शिल्पी,हर गोविन्द कुर्मी, मोतीलाल पटैल,मनोज राय,अजय अहिरवार, कोमल सिंह,आई.एम. खान,हेमंत लारिया, कमल चौधरी,हर प्रसाद पटैल,महेंद्र यादव, राकेश रजक,पप्पू सेन, सुनील चौधरी,दुर्गेश अहिरवार, कल्याण सिंह, के.बी.सिंह, कमलेश अहिरवार,अजय बमदेले, प्रीतम अहिरवार, सुनील लारिया,शंकर दाऊ, अनुज कुमार,गुड्डू रैकवार, कमलेश बाल्मीकि, हरिराम अहिरवार,। मोहन अहिरवार,खनजु राम, दयाराम, कमोदी अहिरवार, राधे श्याम राय आदि मौजूद थे।

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  



Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया


तीनबत्ती न्यूज: 01 जून ,2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के निकट हनौता बांध स्थित निर्माणाधीन पर्यटन स्थल पर 20 करोड़ की लागत से विभिन्न पर्यटन संबंधी आधुनिक जनसुविधाओं के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कृषि उपज मंडी प्रांगण में उन्होंने 1.51 करोड़ की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हनौता पर्यटन स्थल खुरई के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह हमारे ग्रीन खुरई, क्लीन खुरई के संकल्प को पूरा करते हुए रोजगार और सुविधाओं से समृद्ध खुरई बनाने की ओर बढ़ता हुआ एक और कदम है।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हनौता पर्यटन स्थल पर 12 अतिथि कक्ष, रेस्टोरेंट, गेमजोन, कैफैटेरिया, टायलेट ब्लाक, ओपन एमपी थियेटर, पार्क, स्वीमिंगपूल, जागिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाओं का निर्माण आरंभ हो गया है। आगे यहां वाटर स्पोर्ट्स जैसी अनेक सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पहले खुरई में एक भी स्थान ऐसा नहीं था जहां हम अपने बच्चों को, बाहर से आए अतिथियों को दिखाने ले जा सकें। किला प्रांगण और 24 पार्कों के निर्माण के बाद हनौता पर्यटन स्थल ऐसा बनेगा कि न केवल खुरई बल्कि पूरे जिले के लोग इस पर्यटन स्थल पर समय बिताने आएंगे। इतनी बड़ी वाटर बॉडी, इतना बड़ा बांध जहां होता है उसी के आसपास सबसे ज्यादा टूरिज्म डेवलपमेंट होता है।  उन्होंने कहा कि दो-तीन साल पहले हमने आदेश करवाया और यहां की भूमि में से 27 एकड़ जगह कलेक्टर के आदेश से पर्यटन के लिए खुरई नगर पालिका को आवंटित कराई थी। फिर यहां एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा था जिसम स्कूलों के बच्चे शहर के और आसपास के गांव की जनता ने यहां लगभग 5000 पेड़ लगाए थे जिनमें से बहुत से बिना बाउंड्री वाल के भी सुरक्षित रहते हुए वृक्ष बनने की ओर हैं। अब यहां 20 करोड़ की राशि से विकास के कार्य शुरू होंगे। अभी तो यह शुरुआत है हम इसको पर्यटन स्थल को ऐसा बना देंगे की पूरे मध्य प्रदेश के लोग यहां पर पर्यटन की दृष्टि से आएं। उन्होंने कहा कि यहां बाउंड्री का काम होना है हम लोग फिर से एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे और उसमें जितने वृक्ष लगा सकते हैं सुरक्षित हो जाएंगे तो हम लोग उसमें फिर बड़े स्तर पर यहां वृक्ष लगाएंगे। उन्होंने कहा कि बारिश आरंभ होने के बाद जुलाई माह में हम सभी यहां फिर एकत्रित होंगे और खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में एक लाख पेड़ लगाने का रिकार्ड कायम करेंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी खुरई विधानसभा क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर एक दिन में 63000 वृक्ष लगा कर रिकार्ड बनाया था। क्षेत्र के सभी नगरीय व पंचायत निकायों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कहा कि वे इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए अभी से उपयुक्त स्थलों पर गड्ढे तैयार कराने का कार्य आरंभ कर दें।


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विकास और स्वच्छता में खुरई नगरपालिका क्षेत्र प्रदेश में नंबर वन पर है। यह आंकड़ों से भी सिद्ध होता है। विकास से क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ता है, लोगों को रोजगार मिलते हैं। जितना विकास पिछले 50 साल में नहीं हुआ उतना हमने खुरई में 10 साल के अंदर करके खुरई को सबसे ज्यादा बजट वाली विकसित नगर पालिका बना दिया है। उन्होंने बताया कि नगरीय विकास मंत्री रहते हुए एशियन डेवलपमेंट बैंक से खुरई नपा को 350 करोड़ का विकास प्रोजेक्ट स्वीकृत किया था जिससे खुरई नगर का भविष्य के विजन के साथ अधोसंरचना विकास किया गया जिसमें सीवर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आगे चलकर हनोता पर्यटन स्थल को चैड़ा आऊटर बायपास रोड बना कर भीतर की सड़कों पर यातायात का दवाब कम हो सके।



मंडी प्रांगण में 1.51 करोड़ से सीसी रोड का भूमिपूजन, 6 करोड़ लागत के सार्टेक्स प्लांट अगले माह से आरंभ होगा,वाटर चिलर टैंकर का लोकार्पण


पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे उपयोगी सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडी प्रांगण में किसानों, हम्मालों की सुविधा हेतु वाटर चिलर टैंकर का लोकार्पण किया। उन्होंने उपस्थित किसानों, व्यापारियों, हम्माल संघ व तुलावटियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सीसी रोड आवागमन के अलावा अनाज के रखरखाव, विपणन के लिए भी उपयोगी और सुविधा जनक होगा। उन्होंने कहा कि जिस खास शेड में यह कार्यक्रम हो रहा है वह कलर सार्टेक्स प्लांट के लिए निर्मित है। खुरई के प्रसिद्ध गेंहू को एक ही कलर व साइज में विभाजित करने वाले 6 करोड़ की लागत वाले कलर सार्टेक्स प्लांट को उन्होंने तत्कालीन कृषि मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन से विशेष आग्रह करके खुरई कृषि उपज मंडी के लिए स्वीकृत कराया था। इससे खुरई के गेंहू की गुणवत्ता और ग्रेडिंग बढ़ा कर बड़े शापिंग मालों में विक्रय योग्य बनाया जा सकेगा जहां उसके अच्छे रेट मिल सकेंगे। इस दौरान मंडी बोर्ड के डीएस रोहिणी प्रसाद चक्रवर्ती द्वारा बताया गया कि यह सार्टैक्स प्लांट एक महीने बाद आरंभ हो जाएगा।  पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जल्दी ही बीना बांध परियोजना से सिंचाई व पेयजल की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।   तब हमारे क्षेत्र का किसान तीन फसलें ले सकेगा और उसकी आय में पांच गुना वृद्धि संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे का गुड्स ट्रेक खुरई में स्थापित कराने हेतु वे प्रयास कर रहे हैं। ज्यादा उत्पादन से खुरई की कृषि उपज मंडी जिले की सबसे बड़ी ए क्लास मंडी बन जाएगी और तब अन्य जिलों की उपज यहां विक्रय के लिए आने लगेगी। फसल बेचने आने किसान अपनी जरूरत का सामान भी उसी मंडी के आसपास से खरीदते हैं इसलिए खुरई की पूरी अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में खुरई के कृषि यंत्र निर्माण इंडस्ट्री की संख्या 8 से बढ़कर 75 हो गई है, इसके लिए बिजली की 24 घंटे उपलब्धता सहित अनेक सुविधाएं देने की पहल उनकी ओर से की गई।



हनौता गौशाला का निरीक्षण व गौपूजन किया


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने हनौता में एक हजार गौवंश की क्षमता वाली खुरई नगरपालिका की गौशाला पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गौपूजन कर गायों को गुड़ खिलाया। उन्होंने इस अवसर पर गौशाला में निवासरत गायों के लिए अनुदान बढ़ा कर 40 रुपए प्रति गौवंश करने तथा गौशाला संचालन के लिए समितियां गठित करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।



खुरई विधानसभा क्षेत्र के छह भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक 


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण केष् कार्यक्रम के तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र के छहों मंडलों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल में हमारी सरकार की उपलब्धियां हम सबके लिए गौरव करने का विषय हैं। पार्टी के घोषणा में हम लोगों ने जनता से वादा किया था कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के ठीक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज हम सब गर्व और गौरव से कह सकते हैं कि इस देश में जो 500 वर्ष में नहीं हुआ वह भगवान श्री राम का मंदिर बना कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया। 12 वर्षों की हमारी सरकार ने पारदर्शी शासन, सुशासन देने का काम किया। आज लगभग सारे सरकारी काम और बैंक के माध्यम से जितने भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं उनका पैसा सीधा हितग्राही के खाते में आता है। इससे भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लगी और हमारा सुशासन और पारदर्शी सरकार का संकल्प काफी हद तक सफल हुआ है।


पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने 5 जून से 21 जून तक कार्यक्रमों की रचना की है जिस पर हमें परिश्रम के साथ खुरई के भाजपा संगठन की परंपरा अनुसार शत प्रतिशत बूथ स्तर तक आयोजित करना है। इसमें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, 8-9 जून को विशेष संपर्क अभियान के तहत स्वच्छता एवं जलस्रोतों की सफाई, 10-11 जून को परियोजनाओं का भ्रमण,12जून को महत्वपूर्ण व वरिष्ठजनों से संपर्क, 13 जून को खुरई एवं 14 जून को मालथौन में जन कल्याण शिविर, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन सभी मंडलों को अनिवार्य रूप से आयोजित करना है।

ये रहे उपस्थित

उक्त तीनों कार्यक्रमों में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, हेमचंद बजाज, राजपाल सिंह राजपूत, रवींद्र सिंह राजपूत, नीतेश यादव, अनिल पाराशर, अरविंद सिंह लोधी, जिला पदाधिकारी हरीशंकर कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह, नपा अध्यक्ष नन्हीबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, कृषि यंत्र निर्माता संघ अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम मनोज चैरसिया, डीएस रोहिणी प्रसाद चक्रवर्ती, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी, लक्ष्मी लोधी, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, मनोज दुबे, मूरतसिंह पिपरिया, कमलेश राय, नीतिराज पटेल, राजू नागदा, राजू चंदेल, धर्मेंद्र निर्तला, राजेंद्र यादव कल्लू, श्रीमती निशा नागदेव, श्रीमती प्रतिभा पुरोहित, बसंत सत्संगी, सोनू चंदेल, सौरभ नेमा, मदन कुशवाहा, सचिन असाटी, गौशाला समिति अध्यक्ष अजीत सिंह अजमानी, आशीष पटैरिया, रवि रैकवार, राशिद बेग, मोना सिंघई, जितेंद्र सिंह धनोरा, प्रवीण अस्थाना, तहसीलदार श्रीमती ऋतु रॉय, सीएमओ राजेश, मंडी सचिव पुष्प राज, काशीराम मास्टर, विनोद राजहंस सहित सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



Share:

आस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई सौगात: विधायक प्रदीप लारिया ने 1.71 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

आस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई सौगात:  विधायक प्रदीप लारिया ने 1.71 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज: 01 जून,2026

सागर । नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने सोमवार को जरुआखेड़ा में लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई।

विधायक लारिया ने 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंगल भवन तथा 28 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक भवन तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।


कार्यक्रम प्रदेश एवं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आस्था केंद्र ठाकुर बाबा सिद्ध स्थल पर आयोजित किया गया, जहां विकास और जनआस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों को नरयावली विधानसभा के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने का प्रमाण बताया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों ने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में गुलाब सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive