बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सेवादल कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने में मनाई गौर जयंती

सेवादल कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने में मनाई गौर जयंती  

सागर ।गौर जयंती के शुभ अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल ने मोती नगर थाने में डॉ. गौर के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके गौर साहब को स्मरण किया। इससे पूर्व मोतीनगर पुलिस ने कांग्रेस सेवादल सदस्यों को मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व गिरफ्तार कर थाने मे बिठा लिया।                    
वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा जिले को एक राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय नही दे पा रही है और अब गौरव दिवस मनाने की नौटंकी कर रही है। दो दो निजी विश्वविद्यालय खुलने की अनुमति से आमजन लुटने मजबूर होगा  सागर मे राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना कराये। केन्द्र मे भाजपा राज्य मे भाजपा फिर भी गौर साहब को भारतरत्न दिलाने भाजपा ने कोई प्रयास नही किया। 

शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गौरव दिवस के नाम पर तीन दिन से शहर के व्यापारियों,स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे, फुटपाथ एवं मध्यम व्यापारी परेशान है,फिर भी भाजपा के नेता  को इस बात से कोई फर्क नही पडता है कि आमजन कैसे इस मंहगाई के दौर मे अपना जीवन यापन कैसे करे।  थाने मे गौर जयंती मनाने में नितिन पचौरी,महेंद्र दुबे, रेवाराम पटेल, अंकुर यादव,लल्ला यादव,आदर्श यादव,कार्तिक नागार्च,लल्ला यादव आदि साथ रहे
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive