बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रधानमंत्री ने दिया सशक्त बूथ बनाने का मंत्र :सागर जिलें में 2097 बूथों पर कार्यक्रम को सुना


प्रधानमंत्री ने दिया सशक्त बूथ बनाने का मंत्र :सागर जिलें में 2097 बूथों पर कार्यक्रम को सुना 



सागर। मंगलवार को राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय  कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में अल्पकालीन विस्तारक कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की सागर जिले के सभी 2097 बूथों पर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं   ने संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से से जुड़कर कार्यक्रम को सुना।


जिसमें कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने गड़ाकोटा नगर मंडल में सांसद राजबहादुर सिंह ने सागर में डॉ. हरिसिंह गौर मंडल में जिला युवा मोर्चा कार्यालय में.भाजपा जिला गौरव सिरोठिया ने भानगढ़ मंडल के  बूथ क्रमांक 29 पर प्रदेश मंत्री श्री प्रभु दयाल पटेल ने सदर मंडल के बूथ क्रमांक 92 विधायक शैलेंद्र जैन
डॉ. हरिसिंह गौर मंडल जिला युवा मोर्चा कार्यालय में विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया मंडल में विधायक महेश राय ने बीना नगर मंडल के बूथ क्र. 100 में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बिलहरा मंडल में महापौर संगीता सुशील तिवारी ने डॉ. हरिसिंह गौर मंडल के बूथ क्र.228 पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल के बूथ क्र.40 में बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना।


सागर जिले की प्रत्येक विधानसभा से कार्यकर्ता अल्पकालीन विस्तारक के रूप में जिला महामंत्री श्याम तिवारी सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।वहीं संवाद कार्यक्रम में देश भर से चुने गए 3 हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, वहीं देश की 543लोकसभाओं के 10 लाख बूथ इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive