बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

डॉक्टर गौर को भारत रत्न सम्मान दिलाए जाने हेतु लिखे हजारों पोस्टकार्ड

डॉक्टर गौर को भारत रत्न सम्मान दिलाए जाने हेतु लिखे हजारों पोस्टकार्ड

तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर,2023
सागर : बुंदेलखंड माटी के सपूत महान शिक्षा विद दानवीर डा सर हरि सिंह गौर साहब के जन्मदिन अवसर पर आज तीन बत्ती कटरा में सागर के हजारों नागरिकों ने डॉक्टर सर हरि सिंह गौर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे।
ज्ञात रहे विगत वर्ष संत रविदास जयंती के अवसर पर सागर पधारे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कमलनाथ ने दिनांक 16 फरवरी 2022 को डॉक्टर सर हरीसिंह गौर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी मांग अपने उद्बोधन में की थी।

दिनांक 22 फरवरी 2022 से डॉक्टर सर हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान के आयोजक रमाकांत यादव ने अनवरत रूप से यह कार्य जारी रखा उसी क्रम में आज तीन बत्ती पर सैकड़ो लोगों ने पोस्टकार्ड में डॉक्टर गौर को भारत रत्न दिए जाने की मांगकर अपनी कृतज्ञनता व्यक्त की।
आज पोस्टकार्ड अभियान में रमाकांत यादव जिला कांग्रेस संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई नरेश चौबे मदन सोनी इम्तियाज अली रवि सोनी सम्मानीय‌ पत्रकार द्वय सुदेश तिवारी विनोद आर्य गोविंद राय आदि इस मुहिम में शामिल हुए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive