बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : भारतीय संसद सांसदों के निलंबन के विरोध में ग्रामीण और शहर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

SAGAR : भारतीय संसद सांसदों के निलंबन के विरोध में ग्रामीण और शहर  कांग्रेस का एक दिवसीय धरना 

तीनबत्ती न्यूज : 22 दिसंबर, 2023
सागर : भारतीय संसद से 146 सदस्यों के निलंबन के विरोध में जिला  ग्रामीण और शहर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ। कांग्रेस ने इसकी कड़ी आलोचना की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

मकरोनिया में ग्रामीण कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार के कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र की आवाज को दवाने का काम किया जा रहा है देश के सासंद रूपी मंदिर से 146 सांसदो का निलंबन बेहद दुखद एव निंदनीय है सत्ताधारी पार्टी के दबाव मे यह निर्णय लिया गया ताकी बह अपनी मर्जी से अपने हित के बिल पास कराकर आम जनता पर थोपे दिऐ जाए यह लोकतंत्र की घोर हत्या है इसके परीणाम आगामी भविष्य मे बेहद चिता जनक रहेंगे 
इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सपे ने कहा कि  मध्यप्रदेश मे हुऐ हाल ही मे विधानसभा चुनाव मे जिस तरीके से भा जा पा ने  छल कपट से चुनाव जीता है यह किसी से छिपा नही है मध्यप्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है ।पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर ने कहा कि लाडली बहना योजना के नाम जो भाजपा ने जो 3000 रूपये देना का बादा करने वाले मामा को भाजपा ने ठिकाने लगा दिया है अब बाहनाए  भगवान भरोसे । 

पूर्व विधायक बंडा तरवर सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो अपना वचन पत्र चुनाव के समय घोषित किया था उसपर अतिशीघ्र अमल नही किया तो कांग्रेस जन रोड पर आकर उग्र प्रदर्शन करेगे।  पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव मे केवल और केवल शासन और संत्ता का दुरुपयोग कर मध्यप्रदेश के जनता को ठगा है। इसके भविष्य मे परिणाम बेहद चिन्ता जनक होगे प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सुहाने ने कहा कि जिस वचन पत्र के नाम पर मध्यप्रदेश की जना को भाजपा ने ठगा है। 
ये रहे मोजूद
धरना-प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से अमित दुबे राम जी, रामकुमार पचौरी , सिन्टू कटारे, दीपक दुबे ,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे महेश जाटव पर्षद अजय अहिरवार सीमा कमल चौधरी आर आर  परशार जतिन चौकसे दीपक सिघाई अनुराग ठाकुर, रमाकांत यादव धर्मेन्द्र तोमर संतोष पटेल सुधीर तिवारी नीरज मुखारीया सागर साहू श्रीकता सराफ  उत्तम तावडे सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे । संचालन महेश जाटव ने किया आभार अभिषेक गौर ने व्यकत किया.             

सांसदों का निलंबन करना भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक -राजकुमार पचौरी


 लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर भारतीय संसद से विपक्ष के 146 सांसदों का निलंबन देश के इतिहास का काला धब्बा है। जो सांसद देश में कानून निर्माण करने की सर्वोच्च संस्था है, जहां कानून बनाने में पक्ष और विपक्ष की चर्चा होना आवश्यक है,वहां उस संसद से विपक्ष के सांसदों का निलंबन कर भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है।उक्त विचार जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भाजपा की तानाशाही के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई ने कहा कि दुनिया के इतिहास में यह सर्वविदित है की  कांग्रेस ने ही भारत में लोकतंत्र की स्थापना की.। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि यह विडंबना है कि सरकार के विरोध में बात करने वालों को संसद से ही निलंबित कर दिया जाता है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि देश की संसद में बाहरी व्यक्ति घुसकर देश की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं जब विपक्ष इस सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठाता है तो उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया यह तानाशाही की पहली सीढ़ी है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित राम जी दुबे ने कहा कि लोकसभा सदस्य जनता चुनकर भेजती है यह निलंबन जनता के मतों का अपमान जो भाजपा ने किया है ।

पूर्व शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,विजय साहू, सुरेंद्र चौबे, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई,ब्लॉक अध्यक्ष योगराज कोरी,अभिनव मिश्रा,  पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने भी धरना प्रदर्शन को संबोधित किया।
अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन का वाचन प्रवक्ता अवधेश तोमर ने किया।कांग्रेस जनों द्वारा ज्ञापन  प्रशासन के प्रतिनिधियों को सोपा गया। उपस्थित जनों का आभार जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल चौबे ने व्यक्त किया।


ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. संतोष पांडे पं. त्रिलोकी नाथ कटारे, सुरेंद्र सुहाने,जमुना प्रसाद सोनी,प्रवक्ता अवधेश तोमर,डॉ दिनेश पटेरिया, प्रदीप पांडेय,जितेंद्र सिंह चावला,  प्रदीप गुप्ता शैलेंद्र तोमर,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे एवं महेश जाटव,कमलेश तिवारी पार्षद ताहिर खान,सुलेखा राकेश राय  रिचा सिंह गौड नीलोफर चमन अंसारी  रौशनी वसीम खान, दामोदर कोरी,हीरालाल चौधरी, नीरज चौरसिया, वसीम खान,प्रियंकर तिवारी, दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी,जितेंद्र सिंह चावला, महेश अहिरवार, हरदीप होरा,रवि यादव,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, पवन जाटव निलेश अहिरवार नाथूराम चौधरी संजय रैकवार जमील खान हामिद अंसारी शाहरुख खान इम्तियाज हुसैन एसके मिश्रा हरिश्चंद्र सोनवार, आनंद हेला,रेखा सोनी,नदीम कुरैशी, सुरेश पंजवानी,सागर साहू,राशिद खान, ओम प्रकाश पांडे,  गोपाल प्रजापति, दीनदयाल तिवारी,राकेश अहिरवार, फरीद, इमरान, सुल्तान कुरेशी,राजा सेन,शाहरुख खान, घनश्याम परिहार रामगोपाल खटीक, भजन पटेल, जमीर गब्बर पठान, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष आनंद तोमर, रवि यादव, जय रैकवार, जाहिर ठेकेदार,, बिल्ली रजक,दुली चंद सकवार,कैलाश बडोनिया, रोहित जाटव,आदिल खान, वीरू चौधरी, महेश यादव,पप्पू गोस्वामी, वीरन अहिरवार,शहजाद,, हीरालाल लडिया, कल्लू गुप्ता, अजीम मासाब, आदि ने धरना में भाग लिया।

                      
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive