Editor: Vinod Arya | 94244 37885
BJP News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BJP News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मंत्री गोविंद राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज: 10 जुलाई 2026

सागर:  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने  जैसीनगर विकासखंड के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा तरफदार, ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर जंक्शन बन गया है, 65 करोड़ के इस मार्ग के बनने से अब जैसीनगर तीनों तरफ से मार्गो से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड वही दूसरी तरफ से भापेल जुड़ गया है और आज मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास की नई इबारत लिखेगा इस रोड के बनने से भोपाल जाने वालों के लिए 25 किमी. की दूरी कम हो जायेगी। इस मार्ग के बनने से मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित 50 ग्राम वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 




इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई पहुंच मार्ग (25 किमी), मंगल भवन, बिजौरा ग्राम,मांगल भवन,पुलिया निर्माण,नाली निर्माण, शांतिधाम, मिड़वासा ग्राम,स्कूल भवन,सीसी रोड निर्माण,शांतिधाम ,नई सीसी रोड,नयाखेड़ा ग्राम स्कूल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,रीछई ग्राम पंचायत भवन, बाउंड्रीवाल पंचायत भवन, लोकार्पण, तोड़ातरफदार ग्राम में शांतिधाम, शांतिधाम तोड़ातरफदार, हरदौल बाबा चबूतरा , स्टापडेम पथरिया (जिला पंचायत) सहित लगभग 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, परिवहन लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा पंचायत संचालन अधिक प्रभावी होगा। सीसी सड़क और नाली निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और आवागमन हर मौसम में आसान रहेगा। शांतिधाम और सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्टापडेम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर में सुधार होगा।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, संतोष ठाकुर उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष, धीरज सिंह, साहब सिंह सेमरा, एड. अर्जुन पटेल, पप्पू दुबे सुखा, साहब सिंह सेमरा, हरनाम सिंह ठाकुर,तख्त सिंह पटेल, कोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामराज सिंह उमरिया, गोलू पडरई, सुरेन्द्र उपाध्याय, देवीसिंह राजपूत, भरत प्रजापति, राजू बडौनिया, नंदलाल सरपंच, प्रहलाद प्रजापति, प्रदीप दीक्षित, चंचल चोका, शैलेन्द्र, जयदीप चैबे पठा, उमेश पटेल, लल्लाराम पटेल, चंदन सिंह ठाकुर, द्वारका पटेल,भगवानदास तिवारी, शालिकराम कुर्मी, श्रीमति क्रान्ति पटेल, विनेक सिंह सागौनी, ठाकुर, अजय मासाव राजू बडौन्या, अर्जुन पटेल, मुन्ना भाई, प्रमोद पटेल, धीरेंद्र सिंह, लखन सिंह,चंचल चैका, रामराज सिंह बुंदेला, दिनेश चढ़ार, रघुवीर अहिरवार, सोहिल खान, जगदीश यादव, चरनदीन ठाकुर, प्रकाश गुप्ता, राजकुमार दीक्षित सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share:

सागर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती :भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 6 जुलाई को, स्मरण प्रदर्शनी का शुभारंभ

सागर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 06 जुलाई को, स्मरण प्रदर्शनी का शुभारंभ



तीनबत्ती न्यूज: 06 जुलाई , 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार (6 जुलाई) को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन से पूर्व रविवार को भाजपा के संभागीय कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर आधारित 125वीं स्मरण प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार तथा स्मरण पखवाड़ा टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, भारतीय जनसंघ की स्थापना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके संघर्ष, कश्मीर के पूर्ण एकीकरण हेतु दिए गए बलिदान तथा उनके प्रेरक विचारों को चित्रों, दस्तावेजों और ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी यश अग्रवाल, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, आलोक केसरवानी, विकास सांधेलिया, राहुल वैध, बाल किशन सोनी, अंशुल परिहार, जय सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघा दुबे, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रीशांक तिवारी, रश्मि कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया स्थित बजरिया प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, महापौर, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही संगठनात्मक सागर जिले के सभी बूथों पर भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive