Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Bhupendra Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bhupendra Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अविराज सिंह के जन्मदिन पर तीन दिन में 685 यूनिट रक्तदान: प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे बोले " रक्तदान के क्षेत्र में यह बड़ी मिसाल"

अविराज सिंह के जन्मदिन पर तीन दिन में 685 यूनिट रक्तदान: प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे बोले " रक्तदान के क्षेत्र में यह बड़ी मिसाल"


तीनबत्ती न्यूज : 28 नवंबर, 2026

सागर। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन पर आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में 685 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तवीरों ने सेवा और समर्पण का नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गत वर्ष के रक्तदान को मिलाकर अविराज सिंह के जन्मदिन पर आयोजित दो शिविरों में कुल 1,255 यूनिट रक्तदान हो चुका है।

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर पिछले 12 वर्षों से आयोजित रक्तदान शिविरों के आंकड़ों को भी शामिल करें तो पिता-पुत्र के जन्मदिन पर अब तक कुल 17,344 यूनिट रक्त एकत्रित कर सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया जा चुका है। सागर जैसे जिले से रक्तदान का यह आंकड़ा अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

रक्तदान शिविर के समापन दिवस पर शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में यह उपलब्धि एक मिसाल है।


गौरव रणदिवे बोले– 12 वर्षों में 16 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी बचाने का काम असाधारण

गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार में लंबे समय तक काम करते हुए उन्होंने जिन व्यक्तित्वों को देखा है, उनमें भूपेन्द्र सिंह अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अविराज सिंह के संस्कारों में भी उनके परिवार की सेवा भावना दिखाई देती है। इसी का परिणाम है कि लगातार 12 वर्षों तक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और 16 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी बचाने में योगदान दिया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी दुनिया में सबसे बड़ा दान माना जाता है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित करना, उन्हें रक्तदान के लिए तैयार करना और शिविर का आयोजन करना साधारण काम नहीं है। यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने युवाओं के संदर्भ में पंक्तियां भी सुनाईं—

"मैं यारों किसी माहौल में ढलता नहीं हूँ, ठोकर लगे तो राह बदलता नहीं हूँ। मैं रखता हूँ कदम जहाँ नए रास्ते बनें, खींची हुई लकीर पे चलता नहीं हूँ।"

अविराज सिंह बोले– जन्मदिन पर सेवा कार्यों को बनाएं परंपरा

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर के तीसरे और समापन दिवस पर वे सभी रक्तदाताओं के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पिता भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों में हर साल रक्तदाताओं की संख्या बढ़ती गई है। यह ईश्वर की कृपा है कि इतने बड़े स्तर पर रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने कहा कि रक्त एक अनमोल तत्व है, जो किसी का जीवन बचाता है। इसका कृत्रिम निर्माण संभव नहीं है। एक मनुष्य ही दूसरे मनुष्य को रक्त देकर जीवन बचा सकता है। हमारा प्रयास है कि किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।


अविराज सिंह ने युवाओं से अपील की कि जन्मदिन केवल मालाएं पहनने, केक काटने और फ्लेक्स लगाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। भारतीय संस्कृति में जन्मदिन पर अन्नदान और सेवा कार्यों की परंपरा रही है। युवाओं को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए।


50 कंबलों से हुआ स्वागत, मां-बेटी ने साथ किया रक्तदान

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह और संतोष दुबे ने किया। यश ठाकुर खुरई एवं उनके साथियों ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का 50 कंबलों से स्वागत किया। इन कंबलों को जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। भूपेन्द्र सिंह ने अपने संकल्प के अनुसार फूल-मालाएं और गुलदस्ते स्वीकार नहीं किए।

समापन दिवस पर महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। मकरोनिया की मां-बेटी रुचिका सिंह और वेदिका सिंह ने एक साथ पहुंचकर रक्तदान किया।

रक्तकोष को शीश नवाकर किया प्रणाम

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और अविराज सिंह ने शिविर में एकत्रित रक्तकोष पर पुष्पवर्षा कर शीश नवाया और रक्तवीरों के योगदान को नमन किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए 29 नवंबर को शाम 6 बजे आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया, ताकि रक्तवीरों का सम्मान किया जा सके और अविराज सिंह को आशीर्वाद दिया जा सके।

 29 नवंबर को होगा रक्तार्पण कार्यक्रम, गोपाल भार्गव होंगे मुख्य अतिथि


तीन दिवसीय शिविर में एकत्रित 685 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय सागर एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा। इसके लिए 29 नवंबर को शाम 6 बजे होटल ग्रैंड दीपाली के लोटस गार्डन में रक्तार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक पं. गोपाल भार्गव होंगे। अध्यक्षता देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, शहर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, पूर्व विधायक महेश राय, पूर्व विधायक श्रीमती विनोद पंथी, पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव एवं राकेश गिरि, दमोह के पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र गुरु, छतरपुर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह तथा नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार शामिल होंगे।

समापन दिवस पर इन 285 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

समापन दिवस पर रक्तदान करने वालों में श्रीमती वेदिका चंद्रात्रे, कीर्तिमां चंद्रात्रे, रानी विश्वकर्मा, मयंक जैन (पत्रकार, खुरई), रामलखन सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह रघुवंशी, अभिषेक सिंह ठाकुर, ब्रह्मदत्त दुबे (पत्रकार), अमित यादव, अंकित अहिरवार, जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, अजय कुमार, सोनू बुंदेला, देवेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, अशोक यादव, पीलू यादव, राघवेंद्र परिहार, शुभम राजपूत, आनंद ददरया, पप्पू शुक्ला, अक्षय प्रताप सिंह ठाकुर, मनीष राय, संदीप चौरसिया, रानी विश्वकर्मा एवं सिद्धेश्वरराज सिंह सहित कुल 285 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

समापन दिवस पर केपी यादव (चेयरमैन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम एवं पूर्व सांसद), गौरव रणदिवे (प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी), सदानंद गौतम (जिला ग्रामीण प्रभारी भाजपा), रानी कुशवाहा (भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष), संगीता तिवारी (महापौर, सागर नगर निगम), वृंदावन अहिरवार (अध्यक्ष, नगर निगम सागर), यश अग्रवाल (भाजपा जिला अध्यक्ष), सुशील तिवारी (वरिष्ठ नेता), प्रकाश चौबे (इंजीनियर एवं वरिष्ठ समाजसेवी), राजकुमार पटेल (पार्षद), रूबी पटेल (पार्षद), प्रदीप गुप्ता (पप्पू), शरद जैन, उमेश यादव, शालीन सिंह, अनिल पाराशर (बंदरी मंडल अध्यक्ष), राजपाल सिंह राजपूत, सौरभ सिंह दूधबारा (जिला महामंत्री), श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार (नगरपालिका अध्यक्ष), अर्चना जैन, लक्ष्मण सिंह (भाजपा नेता), संध्या भार्गव, संतोष दुबे, बलवीर सिंह राजपूत (जनपद उपाध्यक्ष), शैलेंद्र ठाकुर (पार्षद), आनंद ददरया, यशवंत करोसिया, विनोद प्रजापति, सचिन शर्मा, संदीप साहू, राजकुमार पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, वीरसिंह यादव, जितेंद्र राजपूत, ऋषि बुंदेला, महेश साहू, अर्पित पांडे, प्रतीक चौकसे, शुभम घोषी, अजय तिवारी, अंकित विश्वकर्मा, सूर्यांश तिवारी, उत्तम सिंह, संतोष तिवारी, मधुसूदन खेमरिया, नीलेश राय, विशाल गुरु, सोमेश जडिया, डब्बू दुबे, सुरेंद्र तिवारी, अरविंद यादव एवं सुदेश जैन उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय टीम ने संभाली रक्तदान शिविर की जिम्मेदारी


रक्तदान शिविर के सफल संचालन में चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में डॉ. इंद्राज सिंह ठाकुर, डॉ. नीना गीडियन, डॉ. ममता तोमर (पूर्व सीएमएचओ), डॉ. एमके जैन, डॉ. अमन गंगवानी, डॉ. स्वाति पांडे, डॉ. पुखराज सिंह कुशवाहा, डॉ. पूजा सिंह (बीएमसी), डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. रामजी ठाकुर एवं डॉ. तुषार मिश्रा शामिल रहे।

चिकित्सकीय स्टाफ में अखिलेश कुशवाहा, प्रतिज्ञा सिंह, प्रमोद कुमार जैन, हेमलता अहिरवार, प्रियंका उपाध्याय, राजेश खटीक, संजय कुमार तिवारी, कपिल रजक, अमित कुमार शर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी, अजीत त्रिपाठी, विनय पटेल, प्रकाश यदुवंशी, आशीष पांडे, सुरेश अहिरवार, अतुल तिवारी, प्रतीक्षा पटेल, शुभशंकर एवं शिवप्रताप सिंह, चंद्रशेखर नामदेव, भैयालाल सहित अन्य सभी टेक्नीशियन उपस्थित रहे।



Share:

रक्तदान मनुष्य की त्याग भावना से ही संभव : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह •तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 175 यूनिट ब्लड का संग्रह

रक्तदान मनुष्य की त्याग भावना से ही संभव : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

 •तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 175 यूनिट ब्लड का संग्रह 


तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर 2026

सागर। सेवा के दूसरे प्रकल्प तो धन पैसों की उपलब्धता से संभव हो जाते हैं लेकिन रक्तदान तो मनुष्य के त्याग की भावना से ही संभव हो पाता है। दानवीर डा. हरी सिंह गौर की जयंती पर तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ एक सुखद संयोग है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने युवा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। शिविर के प्रथम दिवस 175 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है। 


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज डा. गौर की जयंती और संविधान दिवस के अवसर पर यह "रक्तदान ही जीवनदान " का प्रकल्प आरंभ हुआ है। डा. गौर ने अपने जीवन की सारी संपत्ति गरीबों, पिछड़ों की शिक्षा में समर्पित करके सागर में विश्वविद्यालय बनाया। वे चाहते तो नागपुर और दिल्ली में विश्वविद्यालय बना सकते थे लेकिन उन्होंने बुंदेलखंड और सागर जैसा पिछड़ा इलाका चुना जहां सिर्फ बीड़ी बनाने और कृषि के काम ही होते थे। इसमें अपनी जन्मभूमि के लोगों के उत्थान का भाव भी था। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज डा. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय की संपत्ति का मूल्यांकन 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा होगा। ऐसा महान दानी देश, प्रदेश में दूसरा नहीं हुआ। आज इस विश्वविद्यालय के कारण बुंदेलखंड की वैश्विक पहचान है। उन्होंने सिद्ध किया कि यदि दृढ़ संकल्प हो तो गरीबी प्रतिभा का मार्ग रोक नहीं सकती। 


पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्त से जीवन मिलता है इसलिए यह सेवा प्रकल्प सबसे बड़ा है। दूसरे प्रकल्प धन पैसे से संभव हो सकते हैं लेकिन रक्त तो मनुष्य की त्याग की भावना से ही मिल सकता है। गरीब को रक्त मिले उसकी जान बचे इस उद्देश्य से ही हम सभी मिलकर पिछले 12 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं। अभी तक 16659 यूनिट रक्त एकत्रित कर सागर जिले और भोपाल सहित अनेक सरकारी अस्पतालों को दे चुके हैं। सागर जिले में ब्लडबैंक की क्षमता कम थी जो अब बढ़ चुकी है। तो एकत्र हो रहा ज्यादातर रक्त जिले में ही उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मई  माह में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर से अगले छह माह तक सागर जिले में ब्लड की उपलब्धता बनी रहती है। अब नवंबर माह में अविराज के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर से पूरे वर्ष भर ब्लड की उपलब्धता जिले के सरकारी अस्पतालों में बनी  रहेगी। 



युवा नेता अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डा, हरी सिंह गौर ने अपनी आत्मकथा में अपनी सफलता के बड़े कारण के रूप में नशे से दूर रहना बताया है। युवाओं के लिए यह प्रेरक प्रसंग है। हम युवा अपने जन्मदिन पर केक, फ्लेक्स, मिठाई, पटाखों के अलावा नेशन और सोसायटी को भी कुछ देने की पहल कर सकते हैं। अपना जन्मदिन हम भारत माता और समाज के कल्याण को समर्पित कर सकते हैं। हमारे देश में हर दो सेकंड में किसी एक व्यक्ति को जान बचाने के लिए रक्त की जरूरत होती है, ऐसी स्थिति में हमें ऐसे बहुत से रक्तदान शिविरों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "भूपेन्द्र मेरा ब्लड हेल्पलाइन" को भी पूरा हुए लगभग एक साल हुआ जा रहा है , इस हेल्पलाइन से रक्त हासिल करने वालों की संख्या 2440 हो चुकी है। यह है जीवनरक्षा के इस प्रकल्प का महत्व। गरीब को समय पर ब्लड मिल जाए ,उसकी प्राण रक्षा हो जाए तो हम सभी रक्तदाताओं का जीवन सफल है। गत वर्ष 570 रक्त वीरों ने मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ रक्तदान किया था, इस वर्ष यह संख्या और बढ़ेगी। मैं इन सभी रक्तदानियों का आजीवन ऋणी रहूंगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी, विघ्नहर्ता गणेश जी और दानवीर डा.हरीसिंह गौर की प्रतिमा व चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। फिर दिन भर रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। कुल 175 यूनिट रक्त पहले दिन में एकत्रित हुआ। इनमें युवाओं की बड़ी संख्या थी। सभी रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार के साथ रक्तदान के प्रमाण पत्र सौंपे गए। कुशल मेडीकल टीम और पैरामेडिकल स्टाफ पूरी दक्षता से अपना सहयोग दे रहे हैं। शिविर स्थल पर उत्साह, आनंद और प्रेरणा से भरा वातावरण बना हुआ है। 


पहले दिन रक्तदान करने वालों में अशोक सिंह बामोरा, राम शास्त्री शुक्ला, सोमेश जडिया, गौतम मांडले‌, सुबोध आर्य, सेलेश जैन पार्षद, विशाल गुरु सरपंच पटकुइ, शुभम् घोषी, उमेश यादव, कृष्णकुमार पटेल, लक्ष्मण सिंह, अंशु चौकसे, आशीष दुबे, आशीष जोशी, रौनक चौकसे, हरिओम राजपूत, विक्रम राजपूत बीना, उदित राजपूत मंडीबामोरा  सहित 175 रक्तदाता शामिल रहे। रक्तदान शिविर और  शुभारंभ कार्यक्रम में राज बहादुर सिंह पूर्व सांसद, लक्ष्मण सिंह लोधी, महेश साहू, मुख्य अतिथि नितिन त्रिपाठी संपादक, डॉ सुशील तिवारी संपादक पत्रिका, पार्षद श्रीमती रूबी पटेल, शेख जमीर, उदय गौतम, रामशंकर देवलिया, लखन सिंह, नवीन भट्ट, महेश नेमा, अनिल जैन, उमेश यादव, अंकित सिंह ठाकुर, अक्षय पटेल, गोलू प्रताप राय, प्रतीक चौकसे, केके गोरा, शुभम घोषी, मनीष मिश्रा, हर्षवर्धन चौवे,डॉक्टर: डॉ. पीएस ठाकुर (बीएमसी डीन), डॉ. देवेश पटेरिया (सीएमएचओ), डॉ. गंगवानी (बीएमसी), डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. तुषार मिश्रा, डॉ. महेश कुमार जैन, डॉ. आशीष शास्त्री, डॉ. सुमित यादव, डॉ. आरती पांडे, डॉ. हनी सुमन, डॉ प्रीति जैन, लैब टेक्नीशियन: राजेश खटीक, कपिल रजक, संजय तिवारी, अखिलेश कुशवाहा, जालम सिंह, प्रमोद कुमार जैन, गोविन्द रोहित, अस्पताल स्टाफ किरन यादव, महानी सोनी, अर्शद खान, अनुज राजपूत, अभयदीप, जगदीश सैनी, रोशनराज, विनय पटेल, अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।



Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 49.90 करोड़ की जलप्रदाय योजना और 9.16 करोड़ के तहसील भवन का किया लोकार्पण

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने  49.90 करोड़ की जलप्रदाय योजना और 9.16 करोड़ के तहसील भवन का किया लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज: 18 नवंबर 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को 49.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बांदरी जलप्रदाय योजना और 9.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इन परियोजनाओं से बांदरी के 15 वार्डों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के साथ आसपास के 40 गांवों के लोगों को तहसील और एसडीएम कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए मालथौन जाने से राहत मिलेगी।

15 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे शुद्ध पेयजल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ था। गर्मियों में लोगों को दो किलोमीटर दूर तक जाकर कुओं से पानी लाना पड़ता था। अब जलप्रदाय योजना के माध्यम से नगर के सभी 15 वार्डों में 24 घंटे शुद्ध फिल्टर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इस योजना को उन्होंने मंत्री रहते हुए स्वीकृत कराया था। इसके स्थायी जल स्रोत के लिए उल्दन बांध परियोजना को भी स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने कहा कि आगामी मई माह तक बांध का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इससे बांदरी में पेयजल आपूर्ति के साथ मालथौन विकासखंड के 59 गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी। अगले वर्ष से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने लगेगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की समृद्धि बढ़ेगी।


तहसील भवन से 40 गांवों को मिलेगी सुविधा

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में तहसील की स्थापना के बाद अब आधुनिक संयुक्त तहसील भवन भी जनता को समर्पित किया गया है। यहां किसानों और आम नागरिकों को तहसील के साथ एसडीएम कार्यालय से संबंधित सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को बांदरी के बाजार दिवस पर एसडीएम तहसील कार्यालय में जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहेंगी। एसडीएम कोर्ट भी सप्ताह में दो दिन बांदरी में संचालित कराने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नए तहसील भवन में रिकॉर्ड रूम, लोकसेवा गारंटी कक्ष, अर्जीनवीस, वकीलों और टाइपिंग कार्य सहित अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और नगर की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

दस साल में बदली बांदरी की तस्वीर

विधायक ने कहा कि दस वर्ष पहले तक बांदरी ग्राम पंचायत थी। अब यहां नगर परिषद, तहसील भवन, महाविद्यालय, सांदीपनि विद्यालय, बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और करीब 6 हजार प्रधानमंत्री आवास जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब बांदरी में 30 बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया और रोजगार के अवसर विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। नगर में बैंक और बड़ी गौशाला की आवश्यकता भी उन्होंने बताई।

उपयोगी सामग्री से हुआ स्वागत

कार्यक्रम में पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत फूल-मालाओं के स्थान पर जरूरतमंदों को वितरित की जा सकने वाली उपयोगी सामग्री से किया गया। इसमें स्टेशनरी, स्कूल बैग, हीटर, वाटर बॉटल, कंबल और चॉकलेट बास्केट शामिल थे।

इन स्वागतकर्ताओं में श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह न.परि अध्यक्ष, लक्ष्मी लोधी, राजस्व परिवार, सीमा रजक, गोविंद अहिरवार, पार्षद बरोदिया, उदयपाल यादव, नरेश जैन, सनत साहू, संतोष पटेल, कृपाल ठाकुर, रामू पटेल पार्षद, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पंडित लक्ष्मीकांत मुंडोतिया, कुलदीप राय, अवधेश सिंह ठाकुर, उमेश राय, सचिन आदिवासी, वकील लोधी, राजू जैन, पप्पू मुकद्दम, राजेंद्र बड़े घरवाले, नंदराम घोषी, देवी दयाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, सुम्मेर सिंह, सत्यम जैन ठेकेदार, सम्मर सिंह, महेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष, एसडीओ एमपीयूडीसी दिनेश बरेले शामिल रहे। 


कार्यक्रम में एसडीएम मालथौन मोना दांगी, तहसीलदार कुलदीप सिंह राजपूत, तहसीलदार मालथौन आरपी सिंह, एसडीओ पीडब्लूडी सीमा रजक, दिनेश बरेले पीएम पी आईयू एमपीयूडीसी, बीईओ हमीर ठाकुर, सीएमओ संजय समुद्रे, राजेश मेहथेले, अरुण श्रीवास्तव,अनिल पाराशर मंडल अध्यक्ष, महेश पाराशर, डॉ. रोहित,श्रीमती संध्या राजपूत महिला मोर्चा, कल्याण सिंह पहरगुवां, देवी दयाल पटेल, राव राजा राजपूत, शेर सिंह, राजेंद्र लोधी, देशराज सिंह, उमेश राय,अवधेश सिंह ठाकुर, कुलदीप राय, राजा राजपूत, रामकिशन अहिरवार, राजू जैन, तुलसीराम यादव, पप्पू सैयद, महेंद्र यादव, रामू पटेल,रमेश अहिरवार, भरत अहिरवार सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे।



Share:

रुद्राक्ष धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भव्य गोवर्धन पूजन, में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

रुद्राक्ष धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भव्य गोवर्धन पूजन, में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु


तीनबत्ती न्यूज: 10 नवंबर, 2026

सागर। श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज के सानिध्य में मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन, अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह तथा उनके पुत्र श्री अविराज सिंह रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। दीपावली के उल्लास, भक्ति और पारंपरिक आस्था से सराबोर वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के सम्मुख भगवान गोवर्धन का सामूहिक पूजन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण के सम्मुख विशाल प्रांगण में गौमाता के गोबर से भगवान गोवर्धन का विराट स्वरूप निर्मित किया गया। इसके लिए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की निजी गौशाला से चार ट्रॉली गाय का गोबर लाया गया था। गोवर्धन स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा उसके शीर्ष पर गोवर्धन पर्वत धारण किए भगवान श्री बांके बिहारी का प्रतिमा स्वरूप स्थापित किया गया। गौमाता के गोबर से निर्मित इस भव्य स्वरूप के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।


श्री भूपेन्द्र सिंह, उनके पुत्र अविराज सिंह एवं पुत्री काजल सिंह ने भगवान श्री बांके बिहारी का प्रतिमा एवं विधि-विधान से भगवान गोवर्धन का पूजन किया गया और आरती उतारी गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान गोवर्धन पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को भोग-प्रसादी वितरित की गई। पूजन समारोह के समापन के बाद आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, पारिवारिक आत्मीयता और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।



इसके पूर्व श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महराज मंदिर सहित परिसर में एह हजार से अधिक दीप प्रज्जवलित किये। उधर भगवान गोवर्धन के  भगवान गोवर्धन की पूजा से पहले गोपालगंज की मंडली ने बुंदेली भजनों के साथ नृत्यों की प्रस्तुति की। कल 11 नवंवर को प्रातः 10 बजे अखंड रामायाण पाठ का समापन होगा।


अखंड रामायण पाठ और भंडारे ने भी आयोजन को धार्मिक स्वरूप प्रदान किया। श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज के सानिध्य में हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और प्रसादी ग्रहण की। रुद्राक्ष धाम में दीपावली के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम ने लोगों को एक साथ बैठकर पर्व की खुशियां साझा करने, अपनी परंपराओं से जुड़ने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।


गोवर्धन पूजन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला से जुड़ा है, जब उन्होंने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था। यह प्रसंग प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामूहिक एकता, सहयोग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। गोवर्धन पूजा में गाय के गोबर से भगवान का स्वरूप बनाना हमारी कृषि और ग्रामीण संस्कृति में गौमाता के महत्व को भी दर्शाता है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि प्रकृति और उसके संसाधनों के प्रति सम्मान तथा संरक्षण की भावना भारतीय जीवन परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है।



Share:

खुरई में स्वामित्व योजना: पाली और आलखेड़ी ने हासिल किया लक्ष्य : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बांटी रजिस्ट्री

स्वामित्व योजना से गरीबों को मिला संपत्ति का कानूनी अधिकार, पाली और आलखेड़ी ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

• पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले– निःशुल्क रजिस्ट्री गरीब, किसान और मजदूर के स्वाभिमान व आर्थिक आजादी का दस्तावेज


तीनबत्ती न्यूज: 06 नवंबर, 2026

सागर/खुरई। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्तियों का निःशुल्क कानूनी मालिकाना हक दिया जा रहा है। यह दस्तावेज गरीब, किसान और मजदूर के स्वाभिमान तथा आर्थिक आजादी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हितग्राहियों से रजिस्ट्री के लिए एक रुपया भी नहीं लिया गया है।

यह बात पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन विकासखंड के पाली और खुरई विकासखंड के आलखेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रमों में कही। इन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए गए। पाली और आलखेड़ी ने योजना के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल किया है।


रजिस्ट्री से संपत्ति का बढ़ेगा आर्थिक मूल्य

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण परिवार अपने मकानों और आबादी की जमीन पर रह रहे थे, लेकिन उनके पास मालिकाना हक का कानूनी दस्तावेज नहीं था। अब रजिस्ट्री मिलने से उनकी संपत्ति को कानूनी पहचान और आर्थिक मूल्य मिला है। ग्रामीण अपनी संपत्ति के आधार पर बैंक से ऋण ले सकेंगे, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए संसाधन जुटा सकेंगे। संपत्ति का क्रय-विक्रय, बैंक गारंटी और उत्तराधिकार नामांतरण भी आसान होगा।

डेढ़ हजार पुराने रिकॉर्ड निकलवाकर कराए कंप्यूटरीकृत

विधायक ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पहले ऐसे अनेक परिवार थे, जिनके पास पट्टे होने के बावजूद राजस्व अभिलेखों में उचित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। अभियान चलाकर लगभग डेढ़ हजार लोगों के पुराने रिकॉर्ड निकलवाए गए और उनके मालिकाना अधिकारों का कंप्यूटरीकरण कराया गया। मालथौन ब्लॉक में अभी भी लगभग डेढ़ से दो हजार लोग ऐसे हैं, जिनके पट्टों का रिकॉर्ड कंप्यूटरीकरण नहीं हो पाया है। उनके दस्तावेज निकलवाकर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के प्रयास जारी रहेंगे।


उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना से संपत्ति संबंधी पारिवारिक विवाद कम होंगे और ग्रामीण परिवार अपनी संपत्ति का उपयोग बैंक ऋण से लेकर स्वरोजगार तक के लिए कर सकेंगे। खुरई, मालथौन और बांदरी में विकास के साथ जमीन और मकानों की बाजार कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

सात हजार रजिस्ट्रियां अभी शेष

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में स्वामित्व योजना के तहत अभी लगभग सात हजार लोगों की रजिस्ट्रियां शेष हैं। इन्हें भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। शेष हितग्राहियों को एक साथ कार्यक्रम आयोजित कर स्वामित्व अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार और अवकाश के दिनों में भी कर्मचारी दिन-रात काम कर लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।

खुरई, मालथौन और बांदरी में रजिस्ट्री की स्थिति

खुरई तहसीलदार रितु राय ने बताया कि खुरई तहसील के 167 गांवों में 32,179 हितग्राहियों के 21,150 प्लॉट रजिस्ट्री के लिए शामिल किए गए हैं। इनमें से अब तक 6,608 रजिस्ट्रियां निष्पादित हो चुकी हैं।

एसडीएम मोना दांगी ने पाली में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि मालथौन ब्लॉक में योजना के कुल 18,002 हितग्राही हैं। इनमें से अब तक 4,771 प्लॉट की निःशुल्क रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।इसी प्रकार बांदरी तहसील के 6,561 हितग्राहियों में से 2,297 की रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी हैं।


दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल


आलखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नन्नीबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, भाजपा जिला मंत्री हरिशंकर कुशवाहा, धनौरा मंडल अध्यक्ष राजपाल राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, माधव सिंह सिलौधा, पार्षद मदन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित रहे।पाली के कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, सरपंच रेखा चढ़ार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, एसडीएम मोना दांगी, तहसीलदार कुलदीप सिंह, जनपद सीईओ मीना कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।



Share:

खुरई के चार नगरीय निकायों को 15 करोड़ रुपये स्वीकृत

खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों को 15 करोड़ रुपये स्वीकृत

• पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी



तीनबत्ती न्यूज: 05 नवंबर, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

स्वीकृत राशि के तहत खुरई नगर पालिका को 6 करोड़ रुपये, नगर परिषद बरोदिया कलां को 3 करोड़ रुपये, नगर परिषद बांदरी को 3 करोड़ रुपये तथा नगर परिषद मालथौन को 3 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इस प्रकार चारों नगरीय निकायों को कुल 15 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

राशि स्वीकृत किए जाने पर पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share:

विदेशी घुसपैठियों को कांग्रेस ने बनाया वोटबैंक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह • खुरई में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी

विदेशी घुसपैठियों को कांग्रेस ने बनाया वोटबैंक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

• खुरई में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी



तीनबत्ती न्यूज:01 नवंबर, 2026

खुरई। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत खुरई ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर विदेशी घुसपैठियों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित अन्य देशों से आए अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखते हुए मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले नामों को हटाना है। उनके अनुसार, मतदाता सूची में केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्वाचन आयोग, ईवीएम और मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, लेकिन जिन राज्यों में उसे चुनावी सफलता मिलती है, वहां इसी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जाते। उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसी भी आरोप के साथ ठोस प्रमाण भी सामने रखना चाहिए।

SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री ने दावा किया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण देश में पहले भी कई बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में मृत मतदाताओं के नाम हटाने, स्थायी रूप से स्थानांतरित लोगों की प्रविष्टियां सुधारने, दोहरे पंजीकरण समाप्त करने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया जाता है।

उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि यदि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया को कुछ राज्यों में उचित माना जा रहा है, तो राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध क्यों किया जा रहा है।



कांग्रेस के इतिहास का किया उल्लेख

भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के लोकतांत्रिक आचरण पर सवाल उठाते हुए वर्ष 1975 के आपातकाल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध लगाए गए थे।

उन्होंने अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर विभिन्न राज्यों की निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में किसी राज्य सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया।

संसद में चर्चा की दी सलाह

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार संसद में विपक्ष के सवालों पर चर्चा के लिए तैयार है। ऐसे में विपक्ष को संसद के बाहर प्रदर्शन करने के बजाय सदन के भीतर अपने मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और बहस के लिए संसद सबसे महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने प्रबुद्धजनों से सोशल मीडिया और जनसंवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करने तथा अपुष्ट सूचनाओं से बचने का आह्वान किया।

राहुल गांधी और विदेशी ताकतों को लेकर लगाए आरोप

भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ संपर्क रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ता देख कुछ विदेशी ताकतें असहज हैं और वे देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं।

उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और विभिन्न लोगों के साथ मुलाकातों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस नेतृत्व को लगातार चुनावों में अपना जवाब दिया है।

भूपेन्द्र सिंह ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के पूर्व में दिए गए कथित बयानों को लेकर भी अपनी आपत्ति जताई और कहा कि देश के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा सरकार पर जताया भरोसा

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और इसकी शक्ति संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा जनता में निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की जनता का विश्वास प्राप्त है और आगामी चुनावों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

उन्होंने कांग्रेस के ईवीएम और निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी सवालों पर कहा कि चुनावी परिणामों को स्वीकार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है।

ये रहे उपस्थित

संगोष्ठी में उद्योगपति विजय जैन वट्टी, नगरपालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रश्मि सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यप्रकाश खरे सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन नीतिराज पटेल एवं रामशास्त्री शुक्ला ने किया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, धनौरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, मालथौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, बरोदिया मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, मोना सिंघई, शांति ठाकुर, प्रवीण जैन गढ़ौला, सोनू चंदेल, सुधा विश्वनाथ लोधी, हरिशंकर कुशवाहा, अर्जुन सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के अनुभव का वर्तमान पुलिस व्यवस्था में लिया जाए लाभ : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह :सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की हुई वर्कशॉप

रिटायर्ड राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के अनुभव आज भी उपयोगी : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

• सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभव का वर्तमान पुलिस व्यवस्था और नशामुक्ति अभियान में लिया जा सकता है लाभ



तीनबत्ती न्यूज: 26 अक्टूबर, 2026

सागर। सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के अनुभव का लाभ वर्तमान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नशे के विरुद्ध अभियान सहित विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्पों में लिया जा सकता है। इसके लिए एक व्यवस्थित मैकेनिज्म बनाए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करूंगा। यह बात पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इंटीग्रेटेड सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ द्वारा आयोजित वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कही।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों और स्तरों पर कार्य करते हुए व्यापक अनुभव अर्जित किया है। इन अनुभवों का लाभ नवागत पुलिस अधिकारियों को दिया जाए तो उनकी कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष बनाया जा सकता है और समाजहित में सेवानिवृत्त अधिकारियों की रचनात्मक भूमिका भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी जिन जिलों में रहे हैं, वहां आवश्यकता के अनुसार महीने में एक या अधिक बार वर्तमान पुलिस अधिकारियों से मेलजोल कर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। पुलिसिंग के साथ-साथ समाज में बढ़ती नशे की समस्या की प्रभावी रोकथाम में भी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का अनुभव और जानकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि सेवा नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस अधिकारियों की भूमिका भले ही बदल जाती है, लेकिन उनकी सक्रियता और अनुभव समाज के लिए उपयोगी बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों में भी मार्गदर्शन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों को समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को एकजुट एवं सक्रिय रखने के उद्देश्य से संघ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस मेलजोल और सक्रियता से समाज एवं प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण सुझाव सामने आ सकते हैं। उन्होंने अपने गृहमंत्री कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनमें से अधिकांश अधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों से वे परिचित रहे हैं और सभी ने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सक्रिय और आनंदपूर्ण जीवन जीने का आह्वान

सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं डीआईजी एमएस वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने समाज को सेवा, त्याग और प्रेम दिया है। यदि समाज में उनकी कोई रचनात्मक भूमिका हो सकती है तो संघ के सभी सदस्य इसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि संघ के 100 से अधिक सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन एकाकी, उपेक्षित और रिक्तता भरा होने के बजाय सक्रिय और आनंदपूर्ण होना चाहिए।

कार्यक्रम का आभार सेवानिवृत्त डीएसपी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने व्यक्त किया, जबकि संचालन रिटायर्ड डीएसपी राकेश पांडे ने किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, आईजी मिथलेश शुक्ला, डीआईजी एमएस वर्मा, डीआईजी तिलक सिंह, एडीएसपी तिलक सिंह, एडीएसपी राजेश तिवारी, एसपी गोपाल खन्डेल, एडीएसपी सुरेन्द्र सिंह, एडीएसपी मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

खुरई विधानसभा में 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को 91.25 लाख रुपये मंजूर

 खुरई विधानसभा में 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को 91.25 लाख रुपये मंजूर


तीनबत्ती न्यूज: 21 अक्टूबर, 2026

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पांच नवीन प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण के लिए 91.25 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से राज्य शिक्षा केंद्र के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत हुई है।

स्वीकृति के तहत खुरई विकासखंड में दो तथा मालथौन विकासखंड में तीन प्राथमिक शाला भवनों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए 18.25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इन पांच गांवों में बनेंगे नए स्कूल भवन

स्वीकृत निर्माण कार्यों में खुरई विकासखंड के प्राथमिक शाला जामुन खेड़ी और प्राथमिक शाला रेगुवां के भवन शामिल हैं। वहीं, मालथौन विकासखंड में प्राथमिक शाला मगरा, प्राथमिक शाला रेंडोन रैयतवारी तथा प्राथमिक शाला लिधौरा के नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा।

इन पांचों स्कूल भवनों के निर्माण के लिए कुल 91.25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नए भवन बनने से संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share:

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय संकल्प, सफाई मित्र सच्चे नायक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय संकल्प, सफाई मित्र सच्चे नायक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

• खुरई के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान, सफाई मित्र कमलारानी वाल्मीकि के पैर धोकर किया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 02 अक्टूबर, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को अपनी निजी संपत्ति मानकर उनकी स्वच्छता का ध्यान रखना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता गरीब की सेवा है और सफाई मित्र इस अभियान के सच्चे नायक हैं।

वे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खुरई किला प्रांगण में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई तालाब के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने सफाई कर्मी श्रीमती कमलारानी वाल्मीकि के पैर धोकर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता, सेवा और श्रमदान का संकल्प दिलाया।


सप्ताह में एक दिन श्रमदान की अपील

भूपेन्द्र सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक बार अपने मोहल्ले या गांव के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी ऊपर मानते थे, क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। उन्होंने कहा कि गंदगी से होने वाली बीमारियों का सबसे अधिक आर्थिक बोझ गरीब परिवारों पर पड़ता है और उनकी मेहनत की कमाई इलाज में खर्च होती है। इसलिए स्वच्छता अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों की बड़ी सेवा है।

उन्होंने कहा कि आदर्श वार्ड वही है जहां गलियों में कूड़ा न हो और नालियों में पानी जमा न हो। इस महाअभियान के असली नायक वे सफाई मित्र हैं, जो दिन-रात मेहनत कर सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में खुरई की उपलब्धियां गिनाईं

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में खुरई नगरपालिका ने मध्यप्रदेश में प्रथम और देश में सातवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की भी प्रदेशभर में सराहना हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक दिन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में 65 हजार पौधे लगाए गए थे, जबकि इस वर्ष एक ही दिन में 1 लाख 35 हजार पौधों का पौधारोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

उन्होंने खुरई के ऐतिहासिक डोहेला किला के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के माध्यम से किसी ऐतिहासिक धरोहर को किस तरह खंडहर से जीवंत और जनोपयोगी स्थल में बदला जा सकता है, डोहेला किला इसका उदाहरण है।



निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में स्वच्छता विषय पर आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की वर्षा अहिरवार ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की सिल्वेनिया जोसेफ ने द्वितीय तथा पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की कंचन पटेल प्रथम, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का साहू द्वितीय तथा पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की मेघा ठाकुर तृतीय रहीं।

स्वच्छता में विशेष सहयोग के लिए कशिश चढ़ार तथा नगर पालिका खुरई के मनोहर वाल्मीकि और अमर वाल्मीकि को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

महिला जिम और ध्यान योग केंद्र का शुभारंभ

भूपेन्द्र सिंह ने किला प्रांगण में मां बीजासन मंदिर के पास महिला जिम एवं ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। इसके अलावा शहीद भगत सिंह वार्ड में वेयर हाउस के जर्जर शेड को हटाए जाने के बाद रिक्त हुए स्थान पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क, महिला जिम एवं योग-ध्यान केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

395 सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों, खुरई एवं मालथौन जनपद पंचायत क्षेत्रों, खुरई नगर पालिका तथा मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी नगर परिषद क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आयोजकों के अनुसार करीब 395 सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य किए गए। इन अभियानों में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और शासकीय अमले ने मिलकर श्रमदान किया।

ये रहे उपस्थित

खुरई किला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नीबाई अहिरवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, हरिशंकर कुशवाहा, मनोज दुबे, नीतिराज पटेल, नीटू अजमानी, लखन सिंह यादव, काशीराम अहिरवार, मनोज राय, सोनू चंदेल, राजेंद्र यादव, कल्लू, बलराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा एसडीएम खुरई सतीश वर्मा, तहसीलदार ऋतु राय, सीएमओ राजेश महतेले, बीएमओ रामजी ठाकुर, बीआरसी राजेंद्र सेंगर, रवि असाटी, एचएन जिझौतिया, केपी यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्राज सिंह, प्रवीण जैन गढ़ौला, रश्मि सोनी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

सेवा संकल्प यात्रा का खुरई-बांदरी में भव्य स्वागत, भूपेन्द्र सिंह ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन सेवा की प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई-बांदरी में भव्य स्वागत : पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले- मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर, 2026

खुरई/बांदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) तक निकाली गई सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बांदरी से मालथौन और खुरई तक पहुंची यात्राओं में शामिल पवित्र नदियों के जल कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें: खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यात्राओं की अगवानी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

सेवा, संवाद और समन्वय का संदेश

सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प यात्राओं का उद्देश्य जन-जन से संवाद, सकारात्मकता, सेवा और समन्वय के माध्यम से मानवता को केंद्र में रखकर समाज की सेवा करना है। इन यात्राओं के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना और देश की विविधता को समझने का अवसर मिलता है।


उन्होंने बताया कि वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्राओं की विभिन्न टोलियों का नाम देश की पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया है। बांदरी से मालथौन तक टोली क्रमांक 8 का स्वागत किया गया, जिसका नाम मां राप्ती नदी के नाम पर है। वहीं खुरई में टोली क्रमांक 9 का स्वागत हुआ, जिसका नाम माता वरुणा नदी के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यात्राओं के साथ चल रहे मंगल कलशों में गंगा, यमुना, अलकनंदा, गोमती, नर्मदा, ताप्ती, राप्ती और वरुणा सहित देश की पवित्र नदियों का जल है। इस जल से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और वडनगर के प्राचीन मंदिर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

नदियों से सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान


भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि देश के अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परिवेश से जुड़े युवा पवित्र नदियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। नदियां अनंत काल से जन-जन की सेवा करती आ रही हैं और किसी से उसकी पहचान पूछे बिना सभी को अपना आश्रय देती हैं।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए देशसेवा को आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव जाने जाएं।

उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में करीब 55 हजार प्रधानमंत्री आवासों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।


पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रसेवा का संकल्प

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा का खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के समय राष्ट्रीयता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सुशासन और मजबूत भारत का जो संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।


पाली से मालथौन तक हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्राओं की अगवानी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा सहित भाजपा मंडल अध्यक्षों अनिल पाराशर, नीतेश यादव और राहुल चौधरी ने की।

यात्रा क्रमांक 8 के 60 और यात्रा क्रमांक 9 के 67 यात्रियों का पाली, रजवांस, बरोदिया कलां और मालथौन सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से स्वागत किया। लोगों ने यात्रा के जल कलशों का पूजन किया और भारत माता की आरती की। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की तथा उनके साथ संवाद किया।

सभाओं में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, यात्रा टोली प्रमुख अश्विनी एवं चंद्रपाल सिंह तथा खुरई नगरपालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतियां पटेल और सचिन साहू ने किया।

दोनों सभाओं में भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का मंच से स्वागत किया गया।

Share:

खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन की फसलों को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से सर्वे और मुआवजे का आग्रह, लिखा पत्र



तीनबत्ती न्यूज: 24 सितम्बर, 2026

सागर/खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में अतिवर्षा के कारण खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में लगातार बारिश के कारण किसानों की खरीफ फसलों को अत्यधिक नुकसान हुआ है। विशेष रूप से उड़द और सोयाबीन की तैयार फसलें प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने किसानों से प्राप्त जानकारी का उल्लेख करते हुए बताया कि उड़द की फसल में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर फलियों में दाने अंकुरित होने अथवा अफलन के कारण फसल सड़ गई है। वहीं, सोयाबीन की फसल में अफलन के कारण 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की जानकारी किसानों ने दी है।

विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से खुरई विधानसभा क्षेत्र में खरीफ फसल उड़द एवं सोयाबीन के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा स्वीकृत करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Share:

खुरई के 3 सरकारी कॉलेजों में 26.78 करोड़ के निर्माण कार्य स्वीकृत, गढ़ोली रोड के लिए 1.86 करोड़

खुरई विधानसभा के तीन शासकीय कॉलेजों में निर्माण कार्यों के लिए 26.78 करोड़ स्वीकृत, गढ़ोली एप्रोच रोड के लिए 1.86 करोड़



तीनबत्ती न्यूज: 22 सितम्बर, 2026

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा और सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई, मालथौन और बांदरी के शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए कुल 26 करोड़ 78.83 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही गढ़ोली एप्रोच रोड के निर्माण के लिए 1 करोड़ 86.09 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

खुरई कॉलेज में 20.54 करोड़ से होंगे विकास कार्य

मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय खुरई में ऑडिटोरियम, खेल मैदान के विकास तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण के लिए 20 करोड़ 54.36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।मालथौन कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष और खेल मैदान का विकास

शासकीय महाविद्यालय मालथौन में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, खेल मैदान के विकास तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण के लिए 3 करोड़ 87.25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बांदरी कॉलेज में बनेगा सेमिनार हॉल

वहीं शासकीय महाविद्यालय बांदरी में सेमिनार हॉल तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ 37.22 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

गढ़ोली एप्रोच रोड के लिए 1.86 करोड़

खुरई विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना से जुड़े कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1, सागर द्वारा गढ़ोली एप्रोच रोड के निर्माण के लिए 1 करोड़ 86.09 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सड़क 0.90 किलोमीटर लंबी होगी।

इन स्वीकृतियों से खुरई विधानसभा क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए आधारभूत सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।

Share:

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर• खुरई में प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी :  विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 

• खुरई में प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण

तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2026

सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले पहले बलिदानी थे। वे देश के लिए जिए, उन्होंने देश के लिए मृत्यु का वरण किया। उनका जीवन और विचार हमारे बीच प्रेरणा के रूप में मौजूद है। यह उद्गार मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने खुरई में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ. मुखर्जी के एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया। यह आज जिस कश्मीर में तिरंगा फहराना चुनौती थी उस कश्मीर के कोने कोने में गर्व से तिरंगा फहराया जा रहा है और पूरा वन्देमातरम् गाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह जैसे वीर क्रांतिकारी वन्देमातरम् गाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए उस देश में पूरा वन्देमातरम् गाने के लिए 75 साल लग गए। ऐसा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो सका जब उन्होंने वन्देमातरम् पूरा गाने के लिए कानून बना दिया। उन्होंने बताया कि डाॅ. मुखर्जी ने धारा 370 को हटाने के विचार को लेकर 5 लोगों की राजनैतिक पार्टी खड़ी की थी उस विचार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा कर दिखाया। 


विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि दो दिन पूर्व कश्मीर में हुए एक कार्यक्रम में कश्मीर की जनता के साथ वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. फारूख अब्दुल्ला तिरंगे को सम्मान देते हुए पूरा वन्देमातरम् गा रहे थे। यह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प के कारण उस कश्मीर में हो सका जहां आजादी के बाद भी जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था। जहां का प्रधानमंत्री और झंडा अलग था। इस अलगाव को खत्म करने के लिए डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया, जेल गए और जेल में उनकी संदिग्ध हालातों में रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे प्रतिभावान व्यक्तित्व थे जो मात्र 32 वर्ष की आयु में उस दौर में देश के सबसे बड़े कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति चुने गए थे। लेकिन उनमें राष्ट्र भक्ति का भाव प्रबल था और यह सोच कर कि मां भारती की गुलामी की बेड़ियां काटने किसी को तो आगे आना होगा उन्होंने सब कुछ त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना।


श्री तोमर ने कहा कि खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की स्थापना और विकास कार्यों का यह आयोजन ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि मैं यह पूर्व यह देख कर भावों से भर गया जब यहां पार्क में मुझे संत शिरोमणि रविदास जी महाराज और उनके बाजू में ही राष्ट्र शिरोमणि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज खुरई में उनकी प्रतिमा का अनावरण केवल एक प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। श्री तोमर ने खुरई की जनता, युवा पीढ़ी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आहृवान किया कि प्रतिवर्ष 6 जुलाई को डा मुखर्जी की जयंती और 23 जून को उनकी पुण्यतिथि पर आप सभी इस प्रतिमा के समक्ष माथा टेकने आएं उनकी जीवन यात्रा को जाने और मिल कर भविष्य की दिशा को तय करें।


उन्होंने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह जैसा संघर्ष और परिश्रम से तपकर निकला कार्यकर्ता ही अपने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का सामर्थ्य रखता है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने लंबे राजनीतिक जीवन में संघर्ष और परिश्रम के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।


श्री तोमर ने कहा कि खुरई में हुए विकास कार्यों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में विकास की दिशा में लगातार काम हुआ है। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक संबंधों को स्मरण करते हुए कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ लंबे समय से काम करने का अवसर मिला है और उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र का जनप्रतिनिधि विकास के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करता है तो उसका परिणाम क्षेत्र की बदली हुई तस्वीर के रूप में सामने आता है। श्री तोमर ने खुरई के नवीन नगर पालिका भवन और नागरिक सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों की भी सराहना की तथा कहा कि विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।



पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज खुरई को एक और विकास की सौगात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करकमलों से मिली है। उन्होंने कहा कि श्री तोमर का राजनीतिक जीवन संघर्ष, संगठन क्षमता, प्रशासनिक अनुभव और सरलता का उदाहरण है। सामान्य परिवार से निकलकर पार्षद से लेकर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने वाले श्री तोमर ने सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्री सिंह ने कहा कि उन्हें श्री तोमर के साथ संगठन में काम करने तथा सांसद के रूप में भी साथ रहने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में श्री तोमर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए सदन में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करते हैं। उनके कार्यकाल में विधानसभा में विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होता है और प्रदेश के विकास के लिए बड़े निर्णय लिए जा सके।



उन्होंने कहा कि खुरई में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन नगर पालिका भवन का लोकार्पण भी आज श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करकमलों से हुआ है। यह भवन केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि खुरई में महापुरुषों के प्रति सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुष हमारे आदर्श हैं और उनके विचारों तथा जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बंडा में हुई दुखद घटना के कारण आज के कार्यक्रम में स्वागत को लेकर सादगी बरती गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए किसी प्रकार का फूल-माला, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी या बैंड-बाजे का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान हमारी परंपरा है और ऐसे अवसरों पर उनके विचारों को आत्मसात करना ही सबसे बड़ा सम्मान है। कार्यक्रम के अंत में बंडा विकासखण्ड में शराब कांड में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डाॅ. लता वानखेड़े ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का पूरा चिंतन खुरई के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने खुरई में सर्वांगीण विकास कर यहां की तस्वीर बदल दी। उनका बस चले तो वे खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए आसमान के तारे तोड़ कर लाने की आकांक्षा रखते हैं। नगरपालिका के नवीन भवन जितना बड़ा और आधुनिक भवन प्रदेश की किसी नगरपालिका का नहीं है। उन्होंने खुरई में विभिन्न पार्कों में देश के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की हैं जिनसे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के लिए डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी युगद्रष्टा थे। उनके राष्ट्रवादी विचारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत से आगे बढ़ाया। उन्होंने व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास का ऐसा दर्शन दिया, जिसमें भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपराओं और जीवन मूल्यों को राष्ट्र निर्माण का आधार माना गया। उनका एकात्म मानववाद व्यक्ति, समाज और प्रकृति के परस्पर संबंधों पर आधारित व्यापक दर्शन था, जबकि अंत्योदय का मूल भाव समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी सार्थक है, जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। आज की युवा पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। चरित्र, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा और नवाचार के माध्यम से युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 22 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया जिनमें 12 करोड़ की लागत से निर्मित नगरपालिका खुरई का नवीन भवन शामिल हैं जिसका नाम डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन रखा गया है। इसमें मिडवे रिट्रीट, गुरु तेग बहादुर चैराहे के विकास कार्य भी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर खुली जीप में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह तथा सांसद श्रीमती लता वानखेड़े के साथ सवार होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकले। खुरई वासियों ने रास्ते में कई स्थानों पर काफिले को रोक कर उनका भव्य स्वागत किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक देवरी बृजबिहारी पटैरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेंद्र गुरहा, रामनिवास माहेश्वरी, वीर सिंह उरदोना, विजय जैन बट्टी, पूर्व विधायक धरमू राय, डाॅ. सुशील तिवारी, युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, अर्जुन सिंह कठेली, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अनिल पाराशर, नीतेश यादव, देशराजसिंह यादव, बलराम यादव, नीति राज पटेल, बरोदिया नपं अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, बांदरी नपं अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी, मालथौन पं अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष जमना अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगदा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, श्रीमती मालती धर्मेंद्र अहिरवार, हरिशंकर कुशवाहा, रामकुमार बघेल, जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल, मूरत सिंह राजपूत, राधेश्याम सिंह सिमरिया, लक्ष्मण सिंह लोधी, श्रीमती रश्मि सोनी, ओमप्रकाश घोरट, अंकित ठाकुर, श्रीमती सुनीता राय, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार मालथौन, राजेंद्र सिंह दरी, निरंजन सिंह, महेश लोधी, लोकेंद्र सिंह पिठौरिया, कुसुम विनोद राजहंस, मनोज दुबे, जितेंद्र सिंह, तिलक सिंह, रामसिंह ठाकुर बरोदिया, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, अभय सिंह लोधी बांदरी, नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोना सिंघई, शांति बलवंत सिंह, संध्या राजपूत, श्रीमती संध्या जितेंद्र सिंह, सीएमओ नपा खुरई राजेश मेहतेल, रामशास्त्री शुक्ला, कमलेश राय, विक्रम अहिरवार, राजेंद्र यादव, अजत सिंह अजमानी, डी आर रोहित, नारायण सिंह पप्पू, खुशाल चंद जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि,  अधिकारी, पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित रहे।



Share:

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस

 सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस


तीनबत्ती न्यूज :11सितम्बर ,2026

भोपाल। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा अभिषेक जैन एवं अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर मामले में 10 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण सुनवाई में माननीय न्यायमूर्ति श्री सचिन दत्ता की पीठ ने एक बार फिर प्रतिवादियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने संबंधित प्रतिवादियों को पूर्व में 26 मई 2026 को जारी अंतरिम आदेश का सख्ती से पालन करने तथा इस आदेश के बाद फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ऐसी सभी पोस्टों को हटाने का निर्देश दिया है, जिसमें वादी श्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानिकारक बयान किए गए हों। 


माननीय न्यायमूर्ति श्री सचिन दत्ता की पीठ ने सुनवाई के बाद यह भी स्पष्ट किया कि आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में प्रतिवादी नंबर 6 (सोशल मीडिया मेटा प्लेटफॉर्म्स) को प्रतिवादी नंबर 1 अभिषेक जैन के फेसबुक अकाउंट को हटाने अथवा निलंबित करने का निर्देश देने की स्थिति बन सकती है। उच्च न्यायालय ने प्रतिवादी नंबर 1 अभिषेक जैन को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है।


मामले में भूपेन्द्र सिंह की ओर से प्रतिवादी नंबर 1 के खिलाफ अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहीं प्रतिवादी नंबर 2 रविंद्र जैन द्वारा 26 मई 2026 के आदेश की कथित जानबूझकर अवहेलना किए जाने के संबंध में आवेदन दाखिल किया गया है। न्यायालय ने दोनों आवेदनों पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी नंबर 3, 6 और 7 की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने नोटिस स्वीकार कर लिया, जबकि शेष प्रतिवादियों को अनुमत माध्यमों, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम भी शामिल है, से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मानहानिकारक सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश

सुनवाई के दौरान प्रतिवादी नंबर 2 रविंद्र जैन की ओर से उसके अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि 26 मई 2026 के अंतरिम आदेश में दिए गए निर्देशों का पालन कर दिया गया है तथा संबंधित URLs हटा दिए गए हैं। न्यायालय ने प्रतिवादी नंबर 2 को आज से चार सप्ताह के भीतर अनुपालन संबंधी शपथ-पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रतिवादी नंबर 1 अभिषेक जैन को कथित अवमाननापूर्ण अथवा न्यायालय के आदेश की अवहेलना वाले आचरण को सुधारने का अवसर देने के लिए 26 मई 2026 के अंतरिम आदेश के बाद फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया पर की गई ऐसी किसी भी पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया है, जिसमें वादी श्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानिकारक बयान किए गए हों।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive