Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Bribe Case लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bribe Case लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लोकायुक्त सागर ने जल संसाधन विभाग के लेखापाल और लिपिक 45 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

लोकायुक्त सागर ने जल संसाधन विभाग के लेखापाल और लिपिक 45 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 28 अक्टूबर, 2026

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के एक लेखापाल और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से कुल 45 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें :वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन के सागर,जबलपुर और भोपाल में ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: आय से 264.64% अधिक व्यय का खुलासा • 1.03 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 3.78 करोड़ रुपये का खर्च, जबलपुर, भोपाल और सागर में एक साथ तलाशी; जमीन, मकान, फ्लैट, वाहन और बीमा पॉलिसियों का ब्योरा आया सामने

लोकायुक्त की कार्रवाई में जल संसाधन विभाग के डिविजनल अकाउंटेंट (डीए) दीपक परिहार को 15 हजार रुपये तथा लिपिक अरविंद पाठक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

तीन महीने से अटका था ठेकेदार का बिल

जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी ठेकेदार गौरव तोमर द्वारा मझगांय बांध की नहर निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। ठेकेदार के तीन बिल पूर्व में पास हो चुके थे, लेकिन चौथे बिल को करीब तीन महीने से लंबित रखा गया था। आरोप है कि बिल पास करने के एवज में अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: सागर में बदले कलेक्टर और एसपी, प्रतिभा पाल और अनुराग सुजानिया का तबादला • दिलीप कुमार यादव होंगे नए कलेक्टर, संजीव कुमार सिन्हा संभालेंगे SP की जिम्मेदारी

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

जिला न्यायालय के सामने कार्यालय में कार्रवाई

लोकायुक्त टीम ने 28 अक्टूबर को दोपहर पन्ना जिला न्यायालय के सामने स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय में कार्रवाई की। टीम ने निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए लेखापाल दीपक परिहार को 15 हजार रुपये और लिपिक अरविंद पाठक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।कार्रवाई के बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ   प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में लोकायुक्त टीम द्वारा रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दल का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उइके और निरीक्षक रोशनी जैन ने किया। लोकायुक्त पुलिस सागर का दल आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटा है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया है।

Share:

जबलपुर: लोकायुक्त ने ₹40 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर शुभम जैन को पकड़ा

जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पनागर नगर पालिका का सब इंजीनियर ₹40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज: 07 जुलाई, 2026

​जबलपुर।मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने पनागर नगर पालिका में पदस्थ सब इंजीनिर शुभम जैन को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंजीनियर एक ठेकेदार का अंतिम भुगतान (बिल) जारी करने के एवज में कमीशन की मांग कर रहा था। लोकायुक्त की इस अचानक हुई कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें ; बिजली विभाग के AE को सागर लोकायुक्त ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

​कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति का था ठेका

​लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ठेकेदार राजेंद्र सतनामी ने पनागर नगर पालिका में कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति करने का ठेका लिया था। उनके कार्य का अधिकांश भुगतान पहले ही किया जा चुका था, लेकिन अंतिम बिल का भुगतान लंबे समय से लंबित था।

यह भी पढ़ें: सागर: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी गिरफ्तार, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उठाए सवाल

​₹50 हजार मांगी थी रिश्वत, ₹40 हजार पर हुआ सौदा

​ठेकेदार राजेंद्र सतनामी का आरोप था कि उनका लंबित बिल पास करने के बदले सब इंजीनियर शुभम जैन ₹50 हजार की रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार द्वारा काफी अनुरोध किए जाने के बावजूद आरोपी अपनी मांग पर अड़ा रहा। परेशान होकर राजेंद्र सतनामी ने इसकी लिखित शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से की। लोकायुक्त टीम ने जब शिकायत का सत्यापन कराया, तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त ने सब इंजीनियर को पकड़ने के लिए एक जाल (ट्रैप की योजना) बुना।

​कार्यालय में ही दबोचा गया आरोपी

​योजना के मुताबिक, मंगलवार दोपहर जब आरोपी सब इंजीनियर शुभम जैन अपने कार्यालय में ठेकेदार से ₹40 हजार की रिश्वत ले रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

​वैधानिक कार्रवाई जारी

​लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सब इंजीनियर शुभम जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम द्वारा मामले की विस्तृत जांच और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive