Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Kabaddi Competition Sagar News Dr Harisingh Gour University लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kabaddi Competition Sagar News Dr Harisingh Gour University लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पश्चिम क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता: गौर विश्वविद्यालय की 62-07 से बड़ी जीत

पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले, गौर विश्वविद्यालय की बड़ी जीत



तीनबत्ती न्यूज:14 नवंबर, 2026

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के तत्वावधान में बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सिरोंजा परिसर में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आई विश्वविद्यालयों की टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की ज्ञान मंजरी इनोवेटिव यूनिवर्सिटी को 62-07 के बड़े अंतर से पराजित किया।


गौर विश्वविद्यालय की एकतरफा जीत

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूल-A एवं पूल-B के अंतर्गत कई मुकाबले खेले गए। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के ज्वाइंट रजिस्ट्रार संतोष सहगौर एवं डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिन के प्रमुख मुकाबले में गौर विश्वविद्यालय की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने शानदार रेडिंग और मजबूत डिफेंस के दम पर गुजरात की ज्ञान मंजरी इनोवेटिव विश्वविद्यालय की टीम को 62-07 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

अन्य मुकाबलों में सिंघानिया विश्वविद्यालय ने शंकर शाह विश्वविद्यालय को 45-28 से तथा गोवा विश्वविद्यालय ने डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय को 36-25 से पराजित किया।


पूल-B में भी टीमों ने दिखाया दम

पूल-B के मुकाबलों में कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय ने दो मुकाबलों में क्रमशः 22 और 17 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। भारती विद्यापीठ ने 16 अंक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने 24 अंक तथा डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे ने 20 अंकों के अंतर से अपने मुकाबले जीते। इसी तरह गोवा विश्वविद्यालय ने 11 अंक, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने 4 अंक, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा ने 23 अंक तथा भोपाल विश्वविद्यालय ने 3 अंकों के अंतर से जीत हासिल की। सेंट गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय ने 2 अंकों और सिंघानिया विश्वविद्यालय ने 23 अंकों के अंतर से अपने मुकाबले जीते।


खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

इस अवसर पर बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन 'घड़ी' एवं सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।खेल एवं शारीरिक शिक्षा संचालक डॉ. विवेक बी. साठे ने  कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

कार्यक्रम में बीटीआईपीएस निदेशक प्रो. संजय आर. जैन, ग्रुप सलाहकार प्रो. सुबोध जैन, ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह, डॉ. विवेक बी. साठे, शैलेश मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर संदीप जैन, बीटी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. राजू टंडन, बीटीआईआरटी के प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले, बीटीआईपीएस के प्राचार्य डॉ. अशोक जैन सहित विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive