Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Mallakhamb Championship लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mallakhamb Championship लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

राज्य स्तरीय मल्लखंब चयन ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया उत्साहवर्धन

राज्य स्तरीय मल्लखंब चयन ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया उत्साहवर्धन

तीनबत्ती न्यूज: 13 सितम्बर, 2026

सागर। मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन के आयोजन एवं जिला मल्लखंब संघ सागर के तत्वावधान में खेल परिसर सागर में राज्य स्तरीय मल्लखंब चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता वीनू राणा, जिला मल्लखंब संघ सागर के अध्यक्ष मोहित भल्ला तथा ऋषिकुल स्कूल की प्राचार्या वर्षा तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सब जूनियर और जूनियर वर्ग में हुआ चयन ट्रायल

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग में आयोजित किया गया। बालक वर्ग में पोल मल्लखंब, रोप मल्लखंब एवं हैंगिंग मल्लखंब (लटकन मल्लखंब) की विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में पोल एवं रोप मल्लखंब में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रतलाम, उज्जैन, भोपाल, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, शिवपुरी सहित सागर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।


खिलाड़ियों को पारंपरिक खेलों से जुड़ने का संदेश

क्रीड़ा भारती सागर, महाकौशल प्रांत के मंत्री राकेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को मल्लखंब जैसे पारंपरिक स्वदेशी खेलों से जुड़े रहना चाहिए और समाज के अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर अमित सोनी (गढ़ाकोटा) ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान किए।

समापन अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मल्लखंब हमारी समृद्ध पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और युवाओं का इससे जुड़ना गौरव का विषय है।

चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 27 से 29 सितंबर 2026 तक श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झांसी में आयोजित अखिल भारतीय मल्लखंब चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रतलाम से जितेंद्र धूलिया, उज्जैन से वैष्णवी बारोड़, भोपाल से राहुल पाल, छतरपुर से सौरभ कुशवाहा तथा सागर से हिमांशु राज एवं दीपक अहिरवार ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समापन से पूर्व जिला मल्लखंब संघ सागर के सचिव श्यामलाल पाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive