Editor: Vinod Arya | 94244 37885

10 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी गिरफ्तार,सागर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

10 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी गिरफ्तार,सागर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

 
साग़र। लोकायुक्त पुलिस सागर ने  जनपद शिक्षा केन्द्र छतरपुर में पदस्थ बी आर सी लखन लाल सिसोदिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरटीआई का प्रपोजल बढाने के एवज में एक स्कूल संचालक से रिश्वत मांगी थी। 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के अनुसार आवेदक कमलापत पिता धर्मप्रकाश मिश्रा उम्र 41 वर्ष निवासी सीताराम कॉलोनी छतरपुर , शिक्षक (संचालक) लिटिल वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल संचालक  सीताराम कॉलोनी छतरपुर ने शिकायत की थी। जिसमे बीआरसी लखनलाल सिसोदिया द्वारा आवेदक की स्कूल के 66 बच्चों का RTE प्रापोजल का सत्यापन कराने के लिऐ आरोपी ने आवेदक से 60,000/- रूपये रिश्वत की मांग की है। 

लोकायुक्त पुलिस साग़र के निरीक्षक मंजू सिंह और बी एम द्विवेदी ने आज छत्तरपुर में जनपद शिक्षा केन्द्र में लखन लाल सिसोदिया को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया और मामला दर्ज किया। इस कार्यवाई से शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है। 

 
---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

महाशिवरात्रि: शाही बारात निकालेगा महाकाल हिन्दू संगठन

महाशिवरात्रि: शाही बारात निकालेगा महाकाल हिन्दू संगठन


साग़र। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर अनेक आयोजन किये जा रहे है। जय महाकाल हिन्दू संगठन द्वारा पिछले चार सालों से निकाली जा रही शाही बारात अपने पांचवे साल में बड़ी धूमधाम और उज्जैन की आकर्षक डमरू वादन के साथ निकलेगी। संगठन के अध्यक्ष  कमल चौरसिया एवं सदस्यों  ने आज मीडिया को  बताया कि बाबा भोलेनाथ की "शाही बारात" 11 मार्च 2021 दिन गुरुवार को चम्पाबाग मंदिर लक्ष्मीपुरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग सराफा बाजार, तीनबत्ती, कटरा से होती हुई राधा तिगड्डा से वापस चम्पाबाग मन्दिर पर संपन्न होगी। संगठन के सदस्यों ने बताया कि भोलेनाथ की शाही बारात में इस वर्ष आकर्षण का मुख्य केंद्र, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आ रहे डमरू वादक होंगे। आयोजन का यह पांचवा साल है।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट
 
संगठन के सदस्यों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, साथ ही यह भी बताया कि संगठन द्वारा विशेष रूप से बाबा भोलेनाथ की शाही बारात में सभी श्रद्धालुओं के लिए फेसमास्क की व्यवस्था की गई है। जय महाकाल हिन्दू संगठन ने मीडिया के माध्यम से शहर के सभी नगरवासीयों को आमंत्रित किया तथा अपने साथ एक केसरिया झंडा लाने की अपील भी की है।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में खुलेगी कैथ लैब : विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री ★ विधायक शेलेन्द्र जैन ने उठाया था कैथ लेब शुरू करने का मामला

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में खुलेगी कैथ लैब : विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री
★ विधायक शेलेन्द्र जैन ने उठाया था कैथ लेब शुरू करने का मामला

सागर । विधायक शैलेंद्र ने विधानसभा में  ध्यानाकर्षण के माध्यम से सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने का मामला उठाया । उन्होंने अपने  बताया कि  संभागीय मुख्यालय साग़र पर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज आते हैं परंतु सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के अभाव में जैसे कार्डियोलॉजी, कार्डियो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों के ना होने के कारण बुंदेलखंड के लोगों को विधिवत इलाज नहीं मिल पाता है।  इसके लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है जिससे मरीज एवं मरीज के परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक प्रभाव पड़ता है  इन विभागों का लाभ न मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों में असंतोष व्याप्त है।

इसके जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इन विभागों का प्राथमिक इलाज हम प्राथमिक स्तर पर कर रहे हैं।  आवश्यकता पड़ने पर हायर सेंटर में मरीज को रेफर करते हैं। जो कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है । हम कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक मेडिकल कॉलेज खोले जाएं इससे हम नए डॉक्टरों का निर्माण करेंगे।  विधायक जैन ने कहा कि प्रदेश में काफी लंबे अरसे के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज बनाया गया था और एक बड़े क्षेत्र को कवर करते हुए इस पूरे बुंदेलखंड में मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य इसकी स्थापना की गई थी ।परंतु 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी सुपर स्पेशलिस्टी सेवाओं के अभाव में उक्त विभागों में लगभग प्राथमिक उपचार हो पा रहे हैं अतः अभी प्रारंभिक तौर पर हृदय रोग के इलाज हेतु कैथ लैब प्रारंभ किया जाए और मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को विधिवत चालू किया जाए जिससे लोगों को काफी लाभ होगा एवं सागर में मेडिसिन, सर्जरी विभाग में पीजी की मान्यता मिलना है।  जोकि 44 असिस्टेंट प्रोफेसरों की कमी के कारण नहीं मिल पा रही हैजिस पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करके इस कमी को पूरा किया जाए।
जिस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने स्वीकृति देते हुए कहा कि हम बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बहुत जल्द कैथ लैब प्रारंभ करेंगे और मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को भी शीघ्र प्रारंभ करेंगे इसके अतिरिक्त मेडिसिन एवं सर्जरी कोर्स के पीजी के लिए हमने प्रस्ताव भेजा है डॉ की कमी को बहुत जल्द पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

साग़र: बिजली बिल के बड़े बकायादारों के कनेक्शन कटे, कुछ जगह बनी विवाद की स्थिति

साग़र: बिजली बिल के बड़े बकायादारों के कनेक्शन कटे, कुछ जगह बनी विवाद की स्थिति


साग़र। साग़र शहर में बिजली बिल के बकायादारों के खिलाफ कार्यवाई जारी है। सोमवार को  सिटी डिवीजन की "सिन्हा एंड टीम सिटी सागर" ने बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ़ छेड़ी गई मुहिम से हड़कम्प मच गया। कई डिफाल्टर शाम को बिजली का बिल भरते नजर आए। 
यहां बता दे  सोमवार को नगर संभाग सागर सिटी में मास्स डिस्कोननेक्शन 2.0 होना था ।
सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि सिटी में 10 टीम कार्यपालन अभियंता सिन्हा के अगुवाई में 10 बोलेरा  और 150 अधिकारी और कर्मचारी के साथ सभी टीम शहरभर में बड़े डिफॉल्टर्स के कनेक्शन को विद्युत् पोल से विछेदित करती रही।
इसी दौरान  कनिष्ठ अभियंता मीनल पंत और सहायक अभियंता कुंदन कुमार के नेतृत्व  में सुनारिया ज्वेलर्स के यहाँ जब विद्युत् चोरी की बकाया राशि जमा न करने के कारण जब टीम डिसकनेक्शन करने पहुची तो तो ज्वेलर्स के परिवार के सभी सदस्य सड़क पर आ गये और अधिकारियो के साथ दुर्व्यवहार करते हुए लाइन नहीं काट पाने की धमकी भी दी।

यहां जब कर्मचारी बिजली के पोल पर चढ़ा तो शासकीय कार्य करने से लाइनमैन को रोका और कार्य  व्यवधान पैदा करने की खबर लगते ही सिटी ई ई सिन्हा अपनी सभी 12 क्लास-2 ऑफिसर्स  को लेकर मोके पर पहूंच कर और बाकी के 40 क्लेरिकल स्टाफ को भी ज़रूरत पड़ने पर आने के लिए रेडी रखते हुए और पुलिस की मदद से कनेक्शन को विचेदित करवाया साथ ही डिफॉल्टर्स उपभोक्ताओं को समझाइश भी दी की शासकीय राजस्व की वसूली में व्यवधान डालने वाले और विवाद पैदा करने वाले उपभोक्ताओं के  खिलाफ पुलिस म भी शासकीय कार्य म बाधा डालने और शासकीय राजस्व को वसूली करने में व्यवधान डालने का केस दर्ज ""सिन्हा एंड टीम सिटी सागर"" करेगी। 

जब डीपी बासमे डाला ताला तो..

सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि पिपरिया स्थित निहिल स्विमिंग पूल पर 10000 से ज्यादा की बाकयदारी और टॉप100 बकयदारो में शामिल है । सोमवार को डिस्कोननेक्शन की खबर सुनते ही उसने ट्रांसफार्मर की डीपी बॉक्स में ताला डाल दिया।जब टीम डिस्कोननेक्शन करने पहुंची तो ताला देख कर तोड़ने के प्रयास करने लगी तो वहां उपस्तिथ कर्मचारी ने शाम तक पेमेंट हो जाएगा का आश्वासन दिया।
सहायके अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि शाम तक पेमेंट न होने पर उओभोक्ता का कनेक्शन विचेदित कर बिजली कंपनी की प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा करने का केस दर्ज कर दिया जाएगा।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

मध्य क्षेत्रीय गुजराती खेड़ावाल समाज की कार्यकारिणी का गठन , अनिल धगट, दमोह,अध्यक्ष ,अविनाश दवे, जबलपुर,सचिव

मध्य क्षेत्रीय गुजराती खेड़ावाल समाज की कार्यकारिणी का गठन , अनिल धगट, दमोह,अध्यक्ष ,अविनाश दवे, जबलपुर,सचिव

जबलपुर ।  17 वीं शताब्दि में गुजरात से हीरों के कारोबारी मध्यप्रदेश के पन्ना गुजराती ब्राह्मण परिवार आये ।  इन परिवारों की पहचान गुजराती बाज खेड़ावाल समाज के नाम से हुई । कालान्तर में ये परिवार, प्रदेश, देश और विदेशों में विस्तारित हो गए ।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बसे इन दो हजार परिवारों के लिए लगभग 30 साल पहले गठित सामाजिक संगठन मध्य क्षेत्रीय गुजराती बाज खेड़ावाल समाज, मुख्यालय जबलपुर संचालित है । 
विगत 7 मार्च को संगठन की नवीन कार्यकारिणी के जबलपुर में आयोजित चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए ।

सर्व सहमति से गठित नवीन कार्य कारिणी में एडवोकेट अनिल कुमार धगट दमोह, अध्यक्ष, अविनाश दवे जबलपुर,सचिव चुने गए हैं ।मध्य क्षेत्रीय गुजराती बाज खेड़ावाल समाज के चुनाव संपन्न हुए, चुनाव अधिकारी श्री चंद्रशेखर दवे ने कार्यकारिणी वर्ष 2021 2023 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन कराया ।  उपाध्यक्ष श्री गोपाल मेहता जबलपुर, श्री राजेंद्र दवे बिलासपुर,  सहसचिव श्री अनिमेष पंड्या भोपाल, डॉ. नवनीत धगट,सागर, श्रीमति सोनल भट्ट,जबलपुर, कोषपाल श्री आदित्य त्रिवेदी, जबलपुर का निर्विरोध चयन हुआ। कार्यकरिणी सदस्य श्री अनूप पंड्या भोपाल, श्री प्रवीण पंड्या दमोह, श्री अनुराग ठाकर भिलाई,श्री विनीत दवे हटा, श्री छगन भाई दवे छिंदवाड़ा, श्रीमति मोनिका जोशी वाराणसी, श्री अविनाश शुक्ल रायपुर , श्री वीरेश त्रिवेदी नागपुर  जबलपुर से सुधीर पंड्या, दिनेश पंड्या, रमण मेहता, राजेश मेहता,  जबलपुर मंडल ने दो कार्यकरिणी सदस्य के नाम दिए रवि ध्यानी, अनिल दवे,  में सहयोजन श्री अनीश दवे बैंगलोर, एवं श्रीमति नीलम ज्ञानेश जोशी पूना, कोऑप्ट श्री विपिन धगट एवं श्री प्रेम शंकर सेलट । 


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट

कार्यकरिणी में सभी स्थानीय संगठन के अध्यक्ष पदेन सदस्य हैं भोपाल श्री अरुण डनायक, सागर श्री संदीप मेहता, हटा श्री कंदर्प त्रिवेदी, दमोह श्रीमति पूनम मेहता, सतना श्री राजेश मेहता, जबलपुर श्री दीपक भट्ट, होशंगाबाद श्री राजकुमार तिवारी, रायपुर श्री अखिल धगट, भिलाई श्री वैभव जोशी, बिलासपुर अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री योगेश भट्ट, वाराणसी श्री पुरषोत्तम पंड्या।समाज की आम सभा में पूर्व मध्य क्षेत्रीय समाज कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री प्रकाश दवे सहित सभी सदस्यों का सम्मान किया गया ।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------


Share:

चुनाव में जैन समाज के लोगो टिकिट मिले इसके लिए प्रयास करूंगा : सांसद

चुनाव में जैन समाज के लोगो टिकिट मिले इसके लिए प्रयास करूंगा : सांसद

सागर।  संजोग समिति पिछले 17 वर्षों से सागर जैन समाज में परिचय सम्मेलन के माध्यम से रिश्ते बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है एक स्थान पर परिचय पुस्तिका के माध्यम से सैकड़ों हजारों लोगों का आपस में मिलन होता है और रिश्ते तय होते हैं यह सम्मेलन सभी समाजो में आजकल बहुत उपयोगी हो गए हैं। यह बात सागर के सांसद राज बहादुर सिंह ने संजोग समिति के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा जैन समाज का प्रतिनिधित्व राजनीति में बढ़ना चाहिए लोकसभा विधानसभा के अलावा स्थानीय निकायों में भी जैन समाज के भाजपा से जुड़े नेता प्रत्याशी बने ऐसी में कोशिश करूंगा। जैन समाज पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहती है इसलिए जब स्थानीय निकायों में समिति बनेगी ।उसमें अपनी बात रखूगा समाज के द्वारा इस कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह से मांग की गई थी की सागर महापौर के चुनाव का टिकट भाजपा से किसी जैन नेत्री को मिले तो उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए महत्वपूर्ण है और जो शहर की अच्छी सोच रखता है शिक्षित हो योग्य हो और जनता के बीच में उसकी एप्रोच हो उसे टिकट मिले। उन्होंने कहा भाजपा में निर्णय सामूहिक होते हैं फिर भी वह अपनी बात पार्टी के मंच पर रखेंगे ।इस अवसर पर संजोग 2021 पुस्तिका का विमोचन भी सांसद के साथ भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना, देवेंद्र जैना स्टील, अजय लंबरदार, संजय लाटदिनेश बिलहरा, ऋषभ जैन,अशोक जैन और अन्य अतिथियों ने किया ।इस अवसर पर दूसरे सत्र में सागर के पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि  सम्मेलन लड़के लड़कियों की झिझक दूर करता है पहले अलग परिस्थितियां थी अब अलग स्थितियां हैं सागर में संजोग समिति समाज को जोड़ने का काम करती है और आदर्श प्रस्तुत कर रही है एवं लड़के लड़कियों को एक मंच पर बुलाकर प्लेटफार्म दे रही है दूसरे दिन लगभग आधा सैकड़ा युवक- युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और कैसा वर या वधू चाहिए इस संदर्भ में खुलकर अपनी बात रखी ।
परिचय सम्मेलन में पूजा सिंघई तेंदूखेड़ा, डॉली जैन मालथोन, मेघा जैन गढ़ी, प्रियंका जैन केसली, लवली जैन मुंगावली, अपूर्व जैन महरौली, वर्षा जैन रहली, शैलजा जैन, हर्ष जैन भिलाई, आशीष जैन बेंगलुरु, नितिन जैन, शुभम जैन, आदित्य जैन शहडोल, नितेश जैन बटियागढ़, विकास जैन, विकल्प बड़कुल जबलपुर, कार्तिक शाह मुंबई केतन बैसाखिया सागर गौरव जैन रहली आदि ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया ।संजोग समिति के अध्यक्ष ऋषभ जैन रजनीश जैन डीसेंट मुकेश खमकुआ राकेश निश्चय राजेश सरस सपन जैन मनीष नायक आशीष बादल अजीत नायक जयंत जैन,ऋषभ संजय डबडेरा प्रशांत जैन आदि उपस्थित थे। इस अवसर क्षेत्रीय संयोजको का भी स्वागत किया गया।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

डॉ हरिसिंह गौर को दिया जाना चाहिए भारत रत्न : रघु ठाकुुुर


डॉ हरिसिंह गौर को दिया जाना चाहिए भारत रत्न : रघु ठाकुुुर

★ मंगल भवन का लोकार्पण , सामुदायिक भवन का भूमिपूजन डां गौर की प्रतिमा का हुआ अनावरण
★ भवन के लिए भूमि दान करने वाली दानवीर सुमित बाई की प्रतिमा का भी हुआ अनावरण


सागर ।  हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है की शिक्षा के क्षेत्र में महान योगदान देने वाले डॉ हरिसिंह गौर का ग्राम चील पहाड़ी से नाता रहा है ऐसे दानवीर कर्मवीर शिक्षा वीर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए ।इसके साथ ही हमारे देश को एक महान संविधान देने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए । उक्त उदगार बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी ने ग्राम चील पहाड़ी में आयोजित मंगल भवन के लोकार्पण , सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के साथ डॉ हरिसिंह गौर एवं भवन के लिए भूमि दान करने वाली सुमित बाई की प्रतिमा अनावरण अवसर पर व्यक्त किए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 
समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि डॉ गौर ने अपनी संपूर्ण संपत्ति सागर विश्वविद्यालय को बनाने में लगा दी थी सागर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए वर्ष 2007 मैं पदयात्रा की गई थी। वही जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर केंद्र से सागर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने में आप सभी लोगों के सहयोग से सफल हो सके थे ।आने वाले समय में ऐसे महान दानवीर डां गौर जिनके कारण आज सागर का नाम संपूर्ण विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है ।डॉक्टर गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए पुनः संघर्ष करूंगा और अगर इसमें मेरी जान भी चली जाए तो पीछे नहीं हटूंगा।

आमंत्रित अतिथि जनपद अध्यक्ष देव प्रशांत सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष वैभवराज सिंह कुकरेले एवं जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डॉक्टर गौर के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे शिक्षा लेने तथा उनकी दान वीरता कर्मवीरता को आत्मसात करने का आह्वान किया । कार्यक्रम के शुभारंभ में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सिर पर कलश रख अतिथियों की अगवानी की ।
मंगल भवन परिसर में लगेगे पौधे बनेगा पार्क बच्चे खेल खेलकर बनेंगे शूरवीर , फर्स सीसी रोड भी बनायेगे रघु ठाकुर के अनुरोध पर जिला सीईओ ने की घोषणा
जिला पंचायत सीईओ श्री गढपाले ने कहा कि डॉ गौर के बारे में कहना सूर्य को दिया दिखाने के समान होगा में आज जिस स्थान पर पहुंचा हूं उसमें डां गौर की दी सौगात विश्वविद्यालय में पढ़ कर यहां तक पहुंच पाया हूं उन्होंने कहा कि आदरणीय रघु ठाकुर ने जो सुझाव दिए हैं उनका पालन करते हुए परिसर में पौधारोपण , सीसी रोड ,  बच्चों को खेलने के लिए पर पार्क बनवा दूंगा ।इस संबंध में उन्होंने ग्राम वासियों एवं सरपंच से अनुरोध किया कि मुझे जल्द से जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।  इस अवसर पर श्याम सराफ , मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा , संतोष सराफ , एसडीएम सुश्री शशि मिश्रा ,सीईओ सुरेंद्र खरे ,अनुज खटीक चील पहाड़ी सरपंच  प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह परिहार अजय सिंह भगवत सिंह रजनीश सिंह जितेंद्र पटौआ राजेश सिंह सरपंच भूसा  आदि मौजूद थे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

अपनी बाउंड्रीवाल तोड़ने परिवहन मंत्री ने खुद दिए निर्देश,सड़क चौड़ीकरण का मामला

अपनी बाउंड्रीवाल तोड़ने परिवहन मंत्री ने खुद दिए निर्देश,सड़क चौड़ीकरण का मामला


★ स्मार्ट सीईओ व निगमायुक्त से कहा-सागर की सुंदरता में कोई रोढ़ा नहीं होना चाहिए
 
सागर ।  सागर शहर के सिविल लाईन से तिली तिराहे तक निर्माणाधीन 30 मीटर चैड़ी सड़क का कार्य प्रगति पर है, स्मार्ट सिटी अंतर्गत सड़क चोड़ी करने की सीमा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के लिए आवंटित बंगला नं. एफ-1 की बाउंड्रीवाल आ रही है।
रविवार को मंत्री राजपूत ने स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल राजपूत व नगर निगम आयुक्त आर.पी. अहिरवार को मौके पर बुलाकर नपती अनुसार बाउंड्रीवाल तोड़ने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि शहर हमारा है, सागर को स्वच्छ और सुंदर दिखे यह कत्र्तव्य भी हमारा सबका है। उसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। मंत्री श्री राजपूत ने दोनों अधिकारियों से कहा कि, किसी तरह का संकोच न करें, क्योंकि मंत्री के पहले सागर के जिम्मेदार नागरिक हैं।
इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत, कमलेश बघेल, राजू वैद्य, संतोष तिवारी, पप्पू फुसकेले आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive