Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: महापौर ने एमआईसी में किया बदलाव, राजकुमार पटेल को किया शामिल, शैलेश केशरवानी को हटाया

Sagar: महापौर ने एमआईसी में किया बदलाव,  राजकुमार पटेल को किया शामिल, शैलेश केशरवानी को हटाया

तीनबत्ती न्यूज

सागर,2 अप्रैल ,2023 :  चंद महीने पहले गठित एमआईसी में नगर पालिक निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने मेयर इन काउंसिल में बदलाव किया है। उन्होंने श्री शैलेष केशरवानी को प्रभारी सदस्य स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग से मुक्त कर दिया है। 



श्री अनूप उर्मिल को
प्रभारी सदस्य स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग का दायित्व सौंपा है। रिक्त हुए पद पर श्री राजकुमार हरीशचंद्र पटेल को शामिल किया है। उन्हें प्रभारी सदस्य शहरी गरीबी उपशमन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।


मेयर के इस बदलाव को लेकर राजनेतिक हल्को में कई तरह  चर्चाएं 

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी को हटाने की वजह पर  तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है। हालांकि  यह बदलाव में पार्टी हाईकमान की नजर में है। इसे केशरवानी परिवार के सदस्यों का दोनो दलों में होना भी बताया जा रहा है। हाल ही में लाडली लक्ष्मी योजना के समानांतर शैलेश के भाई और कांग्रेस के  सागर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवाणी ने कमलनाथ की घोषणा के अनुरूप 1500 रुपए कुछ महिलाओ को बांट दिए। इसकी जानकारी सीएम तक गई। सीएम ने वीसी में इशारा भी किया कि कुछ लोग बहका रहे है। इसको लेकर पार्टी अलर्ट मोड़ में आ गई। इसके तीर्थ दर्शन योजना की तरह केशरवानी परिवार तीर्थ दर्शन करा रहा है। इसको लेकर पार्टी का मानना है कि शैलेश केसरवानी बीजेपी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं को प्रचारित या उनका लाभ दिलाने की बजाय निजी व्यवस्था में जुटे है। बीजेपी  इसे  केशरवानी परिवार की मिली जुली राजनीति मान लिया और  बीजेपी पार्षद शैलेश केसरवानी के खिलाफ यह एक्शन लिया। 

यह भी पढ़े... क्लिक करे










____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Sagar: महावीर जयंती के पूर्व निकली वाहन रेली, 3 अप्रैल को होंगे अनेक आयोजन

Sagar: महावीर जयंती के पूर्व निकली वाहन रेली,  3 अप्रैल को होंगे अनेक आयोजन



सागर 2 अप्रैल. जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में 3 अप्रैल को श्रीजी की विमान शोभायात्रा निकाली जावेगी. नगर भ्रमण के दौरान चल समारोह में आकर्षक झाकियां शामिल की जायेगीं. जयंती के एक दिन पूर्व आज सुबह जैन मिलन मुख्य शाखा द्वारा अहिंसा वाहन रैली निकाली गई.
  कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती के उपलक्ष्य में श्रीजी की विमान शोभायात्रा निकाली जा रही है. आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीजी की विमान शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर कीर्ति स्तंभ नमक मंडी से लच्छू चौराहा, वर्णी कॉलोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टॉकीज, साबूलाल मार्केट, तीन बत्ती गौर मूर्ति, कोतवाली, सराफा बाजार, इतवारा बाजार के रास्ते लक्ष्मीपुरा स्थित वर्णी भवन मोराजी पहुंचेगी जहाँ पर मान स्तंभ में विराजमान और विमान जी में विराजमान श्रीजी का अभिषेक होगा. आचार्य श्री के मंगल प्रवचन संपन्न होगें. शोभायात्रा मोराजी से वापिस कटरा नमक मंडी आयेगी. 


चल समारोह में आकर्षक झाकियां शामिल होगीं. साथ ही भजन कीर्तन मंडलिया और सेवादल शामिल रहेगा. कटरा नमक मंडी स्थित मंदिर परिसर में वर्णी चिकित्सा निधि आयुर्वेद चिकित्सालय का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा किया जायेगा. सायंकाल 2622 दीपकों से महाआरती और चलसमारोह शामिल झाकियों को पुरूस्कृत किया जायेगा.  सायंकाल पालना झुलाओ एवं बधाई नृत्य होगा. जिसके पश्चात सिद्धार्थनंदन पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी. 
दिगंबर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चल समारोह विमान शोभायात्रा निकाली जावेगी. 

जैन मिलन मुख्य शाखा के तत्वाधान में सकल दिगंबर जैन समाज और दिगंबर जैन पंचायत सभा की अहिंसा रैली आज सुबह नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई. इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन, महेश बिलहरा, संतोष घड़ी, जैन पंचायत के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, पूर्व विधायक सुनील जैन,  नेवी जैन, कैलाश सिंघई, राकेश चच्चाजी, कपिल मलैया, सुरेंद्र मालथौन, देवेंद्र जैना, दिनेश बिलहरा, चके्रश सिंघई,  अनिल नैनधरा, आनंद स्टील, प्रदीप खाद, सटटू कर्रापुर, सौरव बूंद, रश्मि रितु, प्रिंस जैन, संजीव दिवाकर, श्रेयांश, नवीन बंगेला, अरूण जैन, आदि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वाहन रैली में समाज की महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई. जैन मिलन के अध्यक्ष राजकुमार पड़ेले और संस्थापक संजय शास्त्री ने बताया कि रैली में शामिल साधर्मी बंधुओं ने अहिंसा परमो धर्म की जय, जियो और जीने दो के संदेश को दिया. रैली कटरा नमकमंडी से तीनबत्ती, कोतवाली, सराफा, चमेली चौक, मोतीनगर थाना, रेलवे फाटक, विजय टॉकीज, लिंक रोड, गुजराती बाजार, वर्णी कॉलोनी, लच्छू तिराहा, कीर्ति स्तंभ, परकोटा, बस स्टैंड, सिविल लाइन चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड से वापस कटरा नमकमंडी पहुंची और समापन हो गया.


स्वास्थ्य  शिविर का आयोजन

सागर।  महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर गोला पूर्व महिला इकाई के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही  महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर एक पोस्टर प्रतियोगिता की । जिसमें २०बच्चो ने भाग लिया ।
प्रसूतिका गृह में महिलाओ को डायफूटस वितरण किया।इस अवसर पर डॉ व नसों का सम्मानित किया। 

शिविर में थायरायड, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच हुई ।लगभग ५० महिलाओं ने करवाई।  क्रार्यक्रम में संरक्षिका श्रीमती डाॅ आशा जैन, संध्या राधेलिया, दीप्ति  चंदेरिया, सचिव सुनीता अरंहत मंजू मगन कोषाध्यक्ष मृदुलता, सुलेखा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्रीमती आशा सेठ ने किया,उपाध्यक्ष अंजू सेठ व हिमांशी जैन ने आभार प्रकट किया।
            ।

Share:

पशुपालक 15 मई तक अपने व्यवसाय शिफ्ट करेंगे▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पशुपालक संघ की बैठक ▪️डेयरी विस्थापन स्थल के अतिरिक्त अधोसंरचना विकास हेतु मंत्री श्री सिंह ने 12 करोड़ स्वीकृत किए

पशुपालक 15 मई तक अपने व्यवसाय शिफ्ट करेंगे

▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पशुपालक संघ की बैठक 

▪️डेयरी विस्थापन स्थल के अतिरिक्त अधोसंरचना विकास हेतु मंत्री श्री सिंह ने 12 करोड़ स्वीकृत किए


सागर,2 अप्रैल ,2023 . नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला प्रशासन से बैठक में पशुपालकों को 15 मई तक विस्थापन हेतु विकसित रतौना डेयरी कांप्लेक्स में अपने व्यवसाय शिफ्ट करने की अंतिम तारीख दी गई है। पशुपालकों के हित में महापौर के मांगपत्र पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने डेयरी कांप्लेक्स में अतिरिक्त अधोसंरचना विकास कार्यों हेतु 12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।_

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने 1 अप्रैल ,2023 से सागर शहर को मवेशी मुक्त नगर घोषित किया था जिस पर पशुपालक संघ ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को समस्याओं का ज्ञापन देने की बात कही थी। पशुपालकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समाधान पर पहुंचने के लिए मंत्री श्री सिंह ने पशुपालकों के साथ कलेक्टर सभाकक्ष में जिला प्रशासन की बैठक बुलाई। बैठक में पशुपालकों की ओर से शेड निर्माण आदि के लिए अंतिम रूप से अतिरिक्त समय की मांग की गई थी।

मंत्री श्री सिंह ने पशुपालकों से आग्रह किया कि यह शहर आपका ही है और शहर के समुचित विकास और हितों के लिए हम सभी को मिलकर ही समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि डेयरी विस्थापन के लिए सबसे नजदीक और अनुकूल जगह आपको दी गई है। इस जगह को विकसित करने के लिए 8.01 करोड़ की राशि व्यय की गई है। छोटे डेयरी व्यवसाइयों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार ने ज्यादातर भार अपने ऊपर लिया है और किश्तों में भुगतान योग्य न्यूनतम दरों पर विकसित भू-खंड उपलब्ध कराए गए हैं।


      मंत्री श्री सिंह ने जिला प्रशासन और पशुपालकों से सहमति लेकर 15 मई तक पशुपालकों को विस्थापन स्थल पर व्यवसाय शिफ्ट कर लेने की तिथि अंतिम बार बढ़ाने की घोषणा की है। सात दिवस के भीतर सभी पशुपालकों को अनिवार्य रूप से भूखंड व विस्थापन हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बैंक लोन हेतु पात्र व्यवसायियों को ऋण आवंटन में आ रहे गतिरोधों के लिए जिला प्रशासन बैंकों व पशुपालकों के मध्य समन्वय करेगा। इसके बाद जिला प्रशासन निगम एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने स्वतंत्र रहेगा। सभी पशुपालकों ने इस निर्णय पर तथा 12 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर मंत्री श्री सिंह का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री सिंह ने पशुपालकों को उनके भूखंड आवंटन संबंधी अधिकार पत्र भी सौंपे।

      इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा आप सभी लोगों के लिए डेयरी विस्थापन स्थल पर हर संभव व्यवस्थाएं की जा रही हैं आप सभी सहयोग करें और डेरी विस्थापन स्थल पर अपनी डेरिया स्थानांतरित करें ।

      डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सागर में 50 एकड़ में शीघ्र ही पितृ पार्क तैयार किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर सागर द्वारा मेनपानी, अर्जुन, आमेट में भूमि चिन्हित की गई है।

  इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि डेरी विस्थापन स्थल 2.5 लाख वर्ग फीट विकसित भूखंड क्षेत्रफल में से 3 दशमलव 29 वर्ग फीट भूखंड क्षेत्रफल का आवंटन 101 डेयरी संचालकों को किया जा चुका है। 5.76 लाख वर्ग फीट भूखंड क्षेत्रफल का आवंटन होना शेष है। उन्होंने बताया कि विस्थापन 392 भूखंड तैयार किए गए हैं उन्होंने बताया कि संपूर्ण परियोजना की लागत 8 करोड़ 1 लाख रूपये के लगभग है। कलेक्टर श्री आर्य ने बैठक में बताया कि डेयरी विस्थापन स्थल पर प्रशासनिक भवन, पुलिया, नाली सिस्टम, ट्रांसफॉर्मर, विद्युतीकरण, तीन ट्यूबवेल, एक कुआं, पानी सप्लाई लाइन, सीसी रोड, प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाएं बनाई गई हैं।

      बैठक में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, डा सुशील तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधिकारी अभिषेक तिवारी, नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, पार्षद विनोद तिवारी, नरेश यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, हेमंत यादव, एम आई सी सदस्य गण, पशुपालक संघ के देवकीनंदन यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।


Share:

रजिस्टर्ड ट्रक-ट्रांसपोर्टर्स को 200 रूपए वर्गफीट मूल्य पर ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड उपलब्ध होंगेः मंत्री भूपेंद्र सिंह

रजिस्टर्ड ट्रक-ट्रांसपोर्टर्स को 200 रूपए वर्गफीट मूल्य पर ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड उपलब्ध होंगेः मंत्री  भूपेंद्र सिंह

 सागर, 2 अप्रैल 2023. सागर संभाग का पहला सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट नगर सागर शहर के निकट अमावनी में बन कर तैयार है। सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियां शहर से बाहर हों, यह हमारे शहर की जनता और आप ट्रांसपोर्टर्स के भी हित में है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स परियोजना कार्यों की समीक्षा बैठक में यह बात कही। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में सभी रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्टरों को उनकी सहमति से अमावनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिकल कांप्लेक्स में 200 रु वर्ग फुट मूल्य पर भूखंड उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है। इस मूल्य पर भूखंड लेने के लिए सभी ट्रांसपोर्टरों को 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपने रजिस्ट्रेशन कराना होंगे।

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि सागर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने से अनेक प्रकार की असुविधाओं का सामना नागरिक, प्रशासन व ट्रांसपोर्टरों को है। अमावनी में विकसित किया गया ट्रांसपोर्ट नगर सबसे उपयुक्त और कीमती भूमि पर निर्मित किया गया है। विकसित भूमि का लागत मूल्य बहुत अधिक होने के बावजूद जनहित को देखते हुए सभी की सहमति से 200 रु प्रति वर्ग फुट रखा जा रहा है। ट्रांसपोर्टर अपने व्यवसाय की आवश्यकतानुसार आकार  के भूखंड ले सकेंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर एक अनिवार्य आवश्यकता है। सभी को अपने नगर के जनसामान्य की सुरक्षा व अपने व्यवसायों की वृद्धि को देखते हुए व्यवसाय स्थल स्थानांतरित करना चाहिए। यह ऐसा अवसर है कि जब सभी सुविधाएं विकसित होकर आसानी से न्यूनतम मूल्यों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी ट्रांसपोर्टरों को आगे आकर इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले ट्रांसपोर्टरों के लिए लिखित मूल्य पर ही भूखंड लेना होगा।

     कलेक्टर सागर श्री दीपक आर्य ने अमावनी में विकसित किए गए ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिकल कांप्लेक्स का स्लाइड प्रजेंटेशन बैठक में रखा। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। 28 एकड़ भूमि में बने इस नगर में 25 मीटर चौड़ी, 1300 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। इसमें 250 वर्गमीटर, 150वर्गमीटर, 300 वर्गमीटर और 300-600 वर्गमीटर साइज 124 कमर्शियल भूखंड हैं। यहां 250 बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था होगी। सुलभ शौचालय व पानी की टंकी बनाई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि  से सब ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण एवं मानक अनुसार सड़क में बीच डिवाइडर का निर्माण किया गया है। जिस पर सुंदर प्लांटेशन किया जायेगा। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु डिवाईडर में निश्चित दूरी पर पोल लगाकर अंडरग्राउंड केवलिंग कर स्ट्रीट लाईट्स लगाई जा रहीं हैं। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं जैसे पेयजल की सुविधा, टॉयलेट्स की सुविधा आदि का भी प्रावधान किया गया है। 19.2 वर्ग मीटर के 51 प्लाट सर्विस सेंटर व मेकेनिकल कांप्लेक्स के लिए रखे गए हैं। ड्रेनेज व सड़क का काम पूर्णता पर है। वाहन टर्न होकर सुविधाजनक ढंग से निकल सकते हैं। कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि भूमि व डेव्हलपमेंट की कास्ट जोड़कर 1864 रु प्रति वर्ग फुट लागत मूल्य आया है।

     ट्रांसपोर्टर महासंघ की ओर से नीरज जैन ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के निर्णय का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए कहा कि सागर को पहला ट्रांसपोर्ट नगर उपलब्ध कराने के लिए सभी मंत्री श्री सिंह का हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।

     बैठक के दौरान कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री चंद्र शेखर शुक्ला, महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी एवं ट्रक-ट्रांसपोर्टर्स यूनियन के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने समीक्षा पश्चात ट्रक - ट्रांसपोर्टर्स  यूनियन के प्रतिनिधियों के द्वारा मांग किए जाने पर ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स में रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्टर्स  कंपनियों हेतु 200 रूपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से प्लॉट उपलब्ध कराने का निर्णय दिया व ट्रांसपोर्टर्स  को 30 अप्रेल तक  जमा कर अपने प्लाट बुक करने का निर्देश दिया।  इस अवधि के बाद प्लाट को बुक करने पर पूर्व निर्धारित राशि  के हिसाब से ही प्लाट दिये जाएंगे। उल्लेखनीय है की सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में नागरिकों की उच्च जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है।


Share:

SAGAR: फर्जी एनजीओ शक्ति कल्याण संस्था के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार ▪️ सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

SAGAR: फर्जी एनजीओ शक्ति कल्याण संस्था के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार 

▪️ सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी


तीनबत्ती न्यूज
सागर,2 अप्रैल 2023 . सागर जिले की सानौधा पुलिस ने फर्जी एनजीओ बनाकर महिलाए को रोजगार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी और एक महिला सहयोगी को  गिरफ्तार कर लिया है। उसने सागर जिले के सानोधा और शाहपुर क्षेत्र में अनेक महिलाए को ठगा है। 


पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक  थाना सानौधा क्षेत्र एवं चौकी शाहपुर क्षेत्र के काफी व्यक्तियो द्वारा शिकायत की गई कि फर्जी एन.जी.ओ. के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर काफी व्यक्तियो के साथ धोखाधडी कर लाखो रूपये लेकर संस्था भाग गई है। आवेदन पत्रो की जांच तत्कालीन एस.डी.ओ.पी. रहली श्री अनुराग पाण्डे द्वारा की गई व फरियादिया पार्वती पिता लूले उर्फ प्रताप कुर्मी उम्र 40 वर्ष निवासी गिरवर की शिकायत पर दिनांक 26/05/2022 को अपराध पंजीबद्ध किया गया । जिसमे आरोपी बी. के. सिंह निवासी मथुरा के द्वारा शक्ति कल्याण संस्था नामक एन.जी.ओ. के माध्यम से महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराने सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर 230250 रूपये की धोखाधडी पाये जाने पर अपराध क्र. 207/22 धारा 420 ता.हि. कायम किया गया।


फर्जी पता निकला मथुरा में,रह रहा था नौगांव में 

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में आरोपी बी. के. सिंह की लगातार पतारसी की गई जो फरार हो गया था उसके पते मथुरा में तलाश की गई जो पता फर्जी निकला, मोबाइल नम्बर किसी दूसरे के नाम का पाया गया। कोई सुराग नही मिल रहा था ।काफी प्रयास करने पर पता चला कि आरोपी नौगांव छतरपुर में कही रह रहा है जो पुलिस टीम नौगांव भेजी गई वहां रहकर पतारसी की गई जोकि नौगांव में पता चला कि परमलाल रैकवार नामक व्यक्ति किराये के मकान में रह रहा है उसका हुलिया आरोपी बी. के. सिंह काफी मिल रहा है।


 परमलाल के मकान पर दबिश दी गई जो वहां आरोपी की हुलिया का व्यक्ति मिला। पूंछतांछ पर उसने बताया कि वह परमलाल रैकवार है वी. के. सिंह नहीं है। परमलाल को हिरासत में लेककर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिये बी. के. सिंह बना था। व मथुरा के पते का इस्तेमाल करता था तथा फर्जी सिम का उपयोग करता था तथा सिलाई सेण्टर खोलकर सदस्य बनाकर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी करता था।
 उसका असली नाम परमलाल पिता नाथूराम रैकवार उम्र 30 निवासी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर है। वह पैसा अपने सेंटर पर बनाये गये सुपरवाइजरो के खातो में लेता था तथा उनसे नगद पैसे प्राप्त करता था। अपने खाते का उपयोग भी नही करता था। आरोपी परमलाल रैकवार का सहयोग करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर दस्तावेज एवं 25000 रूपये जप्त किए गये है। बाकी के रूपये आरोपियो द्वारा खर्च कर दिये गये है। आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।




आरोपियो को पकड़ने में उ.नि. अजय शाक्य, स.उ.नि. प्रीति थापा, प्र. आर. 1011 प्रकाश यादव, आर. 1808 प्रदीप नामदेव की सराहनीय भूमिका रही है।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 5 वी और 8 वी के गणितऔर संगीत विषय की परीक्षा स्थगित

3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 5 वी और 8 वी के गणित और संगीत विषय की परीक्षा स्थगित


भोपाल, 2 अप्रैल 2023: राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 5 वी और 8 वी के गणित और संगीत विषय की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों स्थगित कर दिया है। इस आशय के आज आदेश जारी किए गए।  राज्य शिक्षा केन्द्र और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही 5वीं एवं 8वीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 25 मार्च से शुरू हो चुकी है।  




राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने आज सभी जिला परियोजना समन्वयक को आदेश जारी किए है। आदेश के मुताबिक 5 वी और 8 वो के गणित विषय की परीक्षा 3 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।  परीक्षा की आगामी तारीख jld घोषित की जाएगी। 

यह भी पढ़े....क्लिक करे






____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

MP, MLA dance: देसी गाने की धुन पर जमकर थिरके बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा▪️देखे : वायरल वीडियो

MP: देसी गाने की धुन पर जमकर थिरके बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा

▪️देखे : वायरल वीडियो

विदिशा 2 अप्रैल 2023। विदिशा जिले  की सिरोंज विधानसभा से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा का नृत्य करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  जिसमें मंच पर कुछ नृत्यांगनाएं नृत्य कर रही है और मंच के नीचे विधायक कमर मटका कर  नाच रहे है।  यह वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है।


देखे : बीजेपी एमएलए उमाकांत शर्मा का नाच...वायरल वीडियो




चैत्र नवरात्र पर सिरोंज स्थित महामाई के दरबार में नौ दिन तक भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार यहां रामलीला मंचन का भी कार्यक्रम आयोजित किया था। रामलीला के अंतिम दिन रावण दहन के बाद भगवान श्राम के राजतिलक की लीला शुरू होने से पहले का यह वीडियो बताया जा रहा है। 


वीडियो में नजर आ रहा है कि मंच पर कलाकार राजस्थानी गाने पर नृत्य कर रहे है और इसी में विधायक उमाकांत शर्मा भी भावविभोर होकर नृत्य करने लगते है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 


विधायक शर्मा के करीबी और भाजपा के मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा के मुताबिक इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है। इसे जानबूझकर कुछ लोग बहुप्रसारित कर रहे है। शर्मा के मुताबिक महामाई के दरबार में शुक्रवार रात को रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन हुआ था। इसके बाद भगवान राम के राजतिलक की लीला का मंचन होना था। इसी के पहले रामलीला के कलाकारों ने दर्शकों के सामने नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें महिला नृत्‍यांगनाओं के साथ मंच पर पुरुष कलाकार भी थे। 

Share:

साप्ताहिक राशिफल : 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

साप्ताहिक राशिफल : 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक 

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज
जय श्री राम ।
मैं हूं आपका अपना ज्योतिषी पंडित अनिल पाण्डेय। 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1943 के चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी से वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तक के  सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल कि मैं आपसे चर्चा करूंगा  ।  इस चर्चा के पहले पिछले कुछ सप्ताहों से मैं आपको हनुमान चालीसा की  दो चौपाइयों  उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं ।  आज की चौपाइयां हैं :-
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे
काँधे मूँज जनेउ साजे
शंकर सुवन केसरी नंदन, 
तेज प्रताप महा जग बंदन॥
इन चौपाइयों का 11 माला लगातार 11 दिन संपुट पाठ करने पर आपको निम्नानुसार लाभ प्राप्त होगा :-
1-हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे काँधे मूँज जनेउ साजे ।।
2-शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग बंदन॥
हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां विजय दिलाती है और इनकी बार बार नियमानुसार संपूर्ण पाठ करने से व्यक्ति के ओज और कांति में वृद्धि होती है ।
आइए अब हम इस सप्ताह के ग्रहों के विचरण के बारे में चर्चा करते हैं:-
इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि का रहेगा ।कन्या और तुला से विचरण करता हुआ 9 अप्रैल को प्रातः काल 7:55 पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा । वृश्चिक राशि चंद्रमा की नीच राशि है ।जिसके कारण चंद्रमा कई बार नीच भंग राज योग बनाएगा ।
इस पूरे सप्ताह सूर्य और गुरु मीन राशि में रहेंगे  । इसी प्रकार बुध और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और मंगल मिथुन राशि में रहेंगे । शुक्र ग्रह प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 6 तारीख को 8:24 दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा ।
आइए अब हम राशि का राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए कुछ कर दिखाने का  सप्ताह है । इस सप्ताह आपको कई संघर्ष करने पड़ेंगे । अच्छे कार्यों में काफी पैसा खर्च हो सकता है । कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है ।भाइयों के साथ भी संघर्ष हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए यह अच्छा समय है ।इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं । 5 और 6 मार्च तथा 9 मार्च को आपको सतर्क रहना चाहिए । आपको चाहिए कि आप किसी मंदिर में जाकर गरीब लोगों के बीच में चावल का दान  दें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

वृष राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का सुंदर योग है  । कार्यालय के कार्यों में भी आपको सफलताएं प्राप्त होंगी । अपनी संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है । शत्रुओं से परेशानी रहेगी । भाग्य साथ दे सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अप्रैल उत्तम फलदायक है । 7 , 8 और 9 अप्रैल को आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप किसी दुर्घटना से बचने के लिए मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । 

मिथुन राशि
कार्यालय में आपका संपर्कतंत्र अच्छा रहेगा । कार्यालय के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । माताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा । आपके सुख में कमी आएगी । स्वास्थ्य में भी खराबी आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अप्रैल शुभ फलदायक हैं । 9 अप्रैल को आप अपने शत्रुओं को बड़ी आसानी से परास्त  कर पाएंगे । 9 अप्रैल को आपको रोगों से भी मुक्ति मिल सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल और गेहूं मंदिर के बाहर बैठे गरीबों के बीच में  दान के रूप में दें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि
भाग्य के कारण जितने भी कार्य आपके नहीं हो रहे थे उन सभी कार्यों को करने का सही समय आ गया है । इस सप्ताह आपके कई कार्य से भाग्य के कारण हो जाएंगे । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।कमर और गर्दन के दर्द में कमी आएगी । धन आने का अच्छा योग है । बहनों से संबंध अति उत्तम रहेगा । पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है । माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है । शत्रुओं की संख्या में कमी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 अप्रैल लाभदायक है ।  9 अप्रैल को आपको अपने संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए । आपको  चाहिए कि आप इस सप्ताह किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद कपड़ो का दान  दें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है । सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी । अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो कार्यालय में आपको सम्मान प्राप्त होगा । इस सप्ताह आप भाग्य के भरोसे ना रहें । अपने परिश्रम पर ध्यान दें ।  धन आने की मात्रा में कमी आएगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अप्रैल उत्तम लाभप्रद हैं । 9 अप्रैल को आपके माताजी को कष्ट हो सकता है । इस पूरे सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  भगवान शिव का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

कन्या राशि
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है । उनके क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी । अतः आप उनके क्रोध पर ध्यान ना दें । आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा । छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है । कमर और गर्दन के दर्द से आपको परेशानी भी हो सकती है । कार्यालय में आपको कष्ट होगा । दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें ।  संतान आपका साथ देगी । इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अप्रैल शुभ हैं ।  3 और 4 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए ।  9 अप्रैल को आपके भाई बहनों को कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा हो सकती है । जीवन साथी से थोड़ा सा तकरार भी हो सकता है । भाग्य के स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए । शत्रुओं से भी तकरार संभव है । संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 अप्रैल उत्तम और लाभकारी हैं ।  5 और 6 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य सावधान होकर करना चाहिए । इस सप्ताह 9 अप्रैल के आसपास धन हानि  कुछ योग बन रहा है  । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि
अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं ।  इस अवसर का लाभ उठाएं । इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । संतान की उन्नति भी हो सकती है । छोटी मोटी दुर्घटना का योग है ।आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अप्रैल शुभ और लाभदायक है । 7 और 8 मार्च को आप कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी पूर्वक करें । 9 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि
इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी  । इस सप्ताह आपको अपनी संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा । जीवन साथी के साथ भी तनाव हो सकता है । जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । धन प्राप्त होने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं ।  परंतु अंततः धन प्राप्त हो जाएगा ।  इस सप्ताह 5 और 6 अप्रैल को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल हो जाएंगे । 9 अप्रैल को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है । इसके अलावा अगर आप पर कोई कर्ज है तो वह भी 9 तारीख को आपके प्रयासों के कारण कुछ कम हो सकता है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति का उपाय करवाएं । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है। 

मकर राशि
इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी ।आपके क्रोध में वृद्धि होगी । अतः आपको अपने क्रोध को कंट्रोल में करके रखना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके भाग्य में वृद्धि का योग है । सामान्य धन आने का  योग है । आपके सुख में कुछ कमी होगी । माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है ।आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 अप्रैल फलदायक हैं । 3 और 4 अप्रैल को आपको कार्य करते समय सावधानियां रखना चाहिए । 9 अप्रैल को धन हानि  का योग है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि
यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है । प्रतिदिन कुछ अच्छा और कुछ बुरा होगा । धन आने का  योग है । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे । थोड़ी बहुत बुराई भी हो सकती है । संतान आपकी मदद नहीं करेगी । पेट में कुछ खराबी आ सकती है । छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है । भाग्य थोड़ा बहुत साथ देगा । इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अप्रैल सफलतादायक हैं । 3 और 4 अप्रैल को आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । 5 और 6 अप्रैल को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए । 9 तारीख को आपको राज्य से कुछ परेशानी हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि
यह सप्ताह आपके लिए शुभ है । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । अपने विरोधियों पर आप की पकड़ मजबूत होगी । धन कम मात्रा में आएगा । सुख में भी कमी हो सकती है । भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रहेगी । विवाह संबंधों में बाधा उत्पन्न होगी । जीवन साथी के साथ संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख सफलताएं प्रदान करने वाली है । सप्ताह के बाकी सभी दिन आपको सतर्क रहना चाहिए ।इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
आपसे अनुरोध है कि इस साप्ताहिक राशिफल का  उपयोग करें और हमें इसके प्रभाव के बारे में बताएं ।
मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
 निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
 सागर। 470004
 मो  8959594400



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive