Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की कुलपति बनी प्रो शुभा तिवारी

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की कुलपति बनी प्रो शुभा तिवारी 


छतरपुर,16 जून 2023 । राज भवन , भोपाल के जारी एक आदेशानुसार  राज्यपाल  श्री मंगु भाई पटेल जी ने प्रो शुभा तिवारी को महाराजा  छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, छतरपुर का नया कुलपति नियुक्त किया है। प्रो शुभा तिवारी अभी  अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में  अंग्रेजी की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं।
       मीडिया प्रभारी डा एसपी जैन एवं सहा प्रभारी श्री एनके पटेल के मुताबिक  प्रो शुभा तिवारी की कुलपति पद पर नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से लेकर चार वर्ष की कालावधि या 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर हो, के लिए की गई है।
     ज्ञातव्य है कि निवृतमान कुलपति प्रो टी आर थापक ने  21 जून 19 को एमसीबीयू,छतरपुर के कुलपति का पदभार ग्रहण किया था, जिनका कार्यकाल 20 जून 23 को समाप्त हो रहा है।प्रो थापक के कार्यकाल में एमसीबीयू में अनेक शैक्षणिक अकादमिक, शोध संबंधी, दीक्षांत समारोह, राज्य स्तरीय युवा उत्सव,निर्माण संबंधी तथा अन्य  विकासात्मक कार्य हुए हैं।
Share:

SAGAR: बोर्ड परीक्षा में नकल :रिजल्ट के बाद आए वीडियो सामने : सात शिक्षको को नोटिस▪️जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

SAGAR: बोर्ड परीक्षा में नकल :रिजल्ट के बाद आए वीडियो सामने : सात शिक्षको को नोटिस
▪️जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

तीनबत्ती न्यूज ।16 जून ,2023

सागर। एमपी बोर्ड की कक्षा 10 वी और 12 वी की परीक्षा में खुलेआम नकल कराने का मामला सामने आया है। इसके वीडियो में ब्लैक बोर्ड पर टीचर नकल लिखकर करा रहे है। सोशल मिडिया पर वीडियो आने के बाद  सात शिक्षको को नोटिस जारी किए गए है। वही जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजेआने के महीने  भर बाद इसके वीडियो एक पूर्व अतिथि शिक्षक ने मिडिया के सामने खुलासा भी किया है।


शाहगढ़ के उत्कृष्ट स्कूल का मामला



शाहगढ़ तहसील में शासकीय  माडल स्कूल में बोर्ड की परीक्षाएं शाहगढ़ की उत्कृष्ट विद्यालय की आयोजित की गई। इस स्कूल में अतिथि शिक्षक रहे नितिन जैन ने स्कूल में चल रही 10 वी और 12 वी की परीक्षाओं के मार्च के पहले सप्ताह में हुए पेपर के वीडियो बना लिए।  इसके बाद नितिन पर भारी दबाव बनाया गया कि ये वीडियो लीक नही करे। कई तरह की परेशानियों से जूझते हुए नितिन जैन ने इन वीडियो को मीडिया के सामने उजागर किया। 


वीडियो में दिख रही है साफ नकल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नौकर से लेकर तमाम शिक्षक नकल कराने में  वस्तय  थे। ब्लैक बोर्ड पर नकल लिखी जा रही थी। टीचर लिख रहे थे। 
सारे शिक्षक पेपर गाईड रखकर प्रश्न पत्र हल कर रहे है और कुछ बोर्ड पर नकल करा रहे थे।

        नितिन जैन
नितिन जैन के अनुसार इसका पता चलने पर शिक्षक प्रशांत जैन और उनके बड़े भाई प्रवीण के द्वार मुझे घर आकर धमकाया गया। इसके बाद में इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त और शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से करने जा रहा हूँ।


7 शिक्षको को नोटिस

इसके वीडियो मिलने पर  वीडियो के आधार पर  ब्लाक शिक्षा अधिकारी बीईओ ने सात शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी  कर दिए।
 उनमें शिक्षक अनुराग विश्वकर्मा, शासकीय हाई स्कूल निवारी, अमित असाटी मॉडल उमावि शाहगढ़, निशांत रेजा शाउमा विद्यालय शाहगढ़, शैलेंद्र जैन शाउमा विद्यालय शाहगढ़, स्तुति शर्मा शाउमामि विद्यालय शाहगढ़, मुकेश असाटी शाउमा विद्यालय शाहगढ़ और प्रशांत जैन शाउमा विद्यालय शाहगढ़ के नाम शामिल हैं।


 डीईओ बोले जांच कराएंगे

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक  का कहना है कि मिडिया से यह बात पता चली है।हमारे शाहगढ़ बी ई ओ ने शो काज नोटिस जार किए है। इस मामले में जो भी दोषी होगा कार्यवाई की जाएगी।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

500 करोड़ रुपए से बनी प्रभाष की फिल्म "आदिपुरुष" का विरोध▪️ मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत ने की नारेबाजी: रोक लगाने की मांग

 500 करोड़ रुपए से बनी प्रभाष की फिल्म "आदिपुरुष" का विरोध

▪️ मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत ने की नारेबाजी: रोक लगाने की मांग


#Adipurush | #AdipurushMovie 
तीनबत्ती न्यूज
सागर, 16 जून ,2023: रामायण महाकाव्य से प्रेरित ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ फिल्म्स और रेट्रोफाइल्स द्वारा 500 करोड़ की लागत से निर्मित फिल्म "आदिपुरुष" के रिलीज होते ही कुछ दृश्यों को सनातन संस्कृति के विपरीत होने पर इसका विरोध शुरू हो गया है। राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे और फिल्म एक्टर आकाश सिंह राजपूत ने फिल्म देखने के बाद विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। 


उत्साह से गए थे फिल्म देखने

फिल्म आदिपुरूष आज शुक्रवार को रिलीज हुई जिसको लेकर आकाश सिंह राजपूत अपने परिवार तथा क्षेत्रवासियों के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ फिल्म देखने के लिये गये लेकिन फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म की घोर निंदा करते हुये कहा कि यह फिल्म हमारे सनातन धर्म और आराध्य प्रभु श्रीराम के चरित्र के साथ खिलवाड़ है इस फिल्म में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरित्र को बहुत ही कमजोर दिखाया गया है साथ ही पिक्चर में जानकी माता के वस्त्रों को लेकर भी ध्यान नहीं रखा गया। रावण जो कि रामायण के अनुसार अधर्म पर चलने वाला था उसका महिमा मंडल प्रभु श्रीराम राघव से भी अधिक किया गया है यह फिल्म हमारे बच्चों तथा युवाओं एवं समाज पर अच्छा प्रभाव नहीं डालेगी। रामायण के नाम पर इस फिल्म में हमारे आराध्य का मजाक उड़ाया गया है जो कि किसी भी हाल में बरदास्त नहीं किया जायेगा धर्म के नाम पर इस तरह की पिक्चरें बंद होनी चाहिये। 

फिल्म पर लगे रोक

आकाश ने कहा कि मैं खुद एक कलाकार हूँ इसके बावजूद भी इस फिल्म का विरोध करता हूँ। मेरी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यह अपील है कि इस फिल्म को तुरंत बैन किया जाये। फिल्म में हमारे सनातन धर्म के साथ खुलेआम निंदनीय खिलवाड़ किया गया है हम सनातनियों की भावनायें इससे आहत हुई हैं। 


आकाश सिंह राजपूत ने युवाओं से अपील करते हुये कहा कि यह फिल्म हमारे धर्म और आस्था पर प्रहार है ऐसी फिल्म का बायकॉट करें, खासतौर से बच्चों को ऐसी पिक्चर से दूर रखें क्योंकि बालमन पर पिक्चरों का बहुत प्रभाव पड़ता है हमारी संस्कृति, सभ्यता, धरोहर की रक्षा के लिये आप सभी आवाज उठायें और आदिपुरूष फिल्म का बायकॉट करें। आकाश ने अपील करते हुये कहा की शांतिपूर्ण तरीके से फिल्म का बायकॉट करें ताकि ऐसे फिल्म निर्माताओं के लिये भी मैसेज जाये कि हिंदुस्तान में हमारे धर्म, संस्कृति का कुप्रचार करने वाली फिल्मों का हिन्दुस्तान की जनता मुंहतोड़ जबाव देती है।
       आकाश राजपूत ने यह कहा



500 करोड़ से बनी आदिपुरूष

आदिपुरुष (अनुवाद: प्रथम मनुष्य) एक आगामी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जो रामायण महाकाव्य से प्रेरित हैं। यह फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ फिल्म्स और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित है हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ फिल्माई गई, फिल्म में प्रभास राघव , कृति सेनन जानकी और सैफ अली खान लंकेश के रूप में हैं। ₹ 500 करोड़ (US$66 मिलियन) के बजट पर निर्मित , आदिपुरुष अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक मुख्य फोटोग्राफी फरवरी 2021 में शुरू हुई, और नवंबर 2021 में समाप्त हुई, जिसमें प्राथमिक फिल्मांकन मुंबई में हो रहा था । यह फिल्म आज 16 जून 2023 को  रिलीज हुई।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

सीएम ने सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा, महलवार देवी मंदिर में आडिटोरियम व आवासीय कालोनी में सुविधाओं हेतु 9 करोड़ की दी मंजूरी▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह के आग्रह पर मिली स्वीकृति

सीएम ने सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा, महलवार देवी मंदिर में आडिटोरियम व आवासीय कालोनी में सुविधाओं हेतु 9 करोड़ की दी मंजूरी

▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह के आग्रह पर मिली स्वीकृति



सागर,26 जून 2023। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर में विभिन्न विकास कार्यों के 9 करोड़ की स्वीकृति जारी की है। इस राशि में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु 1 करोड़, मां महलवार देवी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज के लिए सुविधा संपन्न सामुदायिक भवन (आडिटोरियम) निर्माण के लिए 1 करोड़ व किशोर न्यायालय के पास शहरी गरीबों के लिए निर्मित किए जाने वाले आवासों की अधोसंरचना विकास के लिए 7 करोड़ राशि स्वीकृत हुई है।

SAGAR: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने किया सुसाइड▪️ युवती ने खाया जहर तो नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी

उल्लेखनीय है कि सागर जिले की क्षत्रिय समाज की बैठक और गत 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर में 1 करोड़ की लागत से वीर योद्धा और दृढ़ संकल्पी  महाराणा प्रताप जी की पैडस्ट्रल सहित विशाल प्रतिमा की स्थापना की घोषणा सामाजिक संगठनों की मांग पर की थी। इस के पश्चात 28 मई को सागर के पंत नगर वार्ड स्थित माता  महलवार देवी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज के सामूहिक विवाह आयोजन का पंडाल आंधी में क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद कार्यक्रम में पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए ऐसे आयोजनों के लिए सक्षम 1 करोड़ की लागत से बड़े सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की थी।

निकाय उपचुनाव परिणाम :कमलनाथ अपने गृहनगर में हार नहीं बचा सकेः मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह

गत माह मेनपानी स्थित शहरी गरीबों के लिए आवासों का लोकार्पण व आवंटन करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को आवसीय कालोनियों के विकास की विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया गया था। इन सभी कार्यों के लिए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से स्वीकृति का आग्रह किया था जिसे उन्होंने पूरा किया है।


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की उक्त मांगों को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना से जुड़े विविध विकास कार्यों के रूप में अपनी स्वीकृति देते हुए कुल 9 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है। मंत्री श्री सिंह के निर्देशानुसार संबंधित निकाय स्वीकृत कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर सक्षम तकनीकी स्वीकृति के पश्चात निविदा प्रक्रिया आमंत्रित करने की कार्यवाही शीघ्र करेंगे।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

 


Share:

SAGAR: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने किया सुसाइड▪️ युवती ने खाया जहर तो नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी

SAGAR:  लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने किया सुसाइड

▪️ युवती ने खाया जहर तो  नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी
 
तीनबत्ती न्यूज
सागर ,16 जून ,2023 : सागर जिले के खुरई में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका ने जहर खाकर सुसाइड की तो प्रेमी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। 23 साल शादीशुदा प्रमिका और 17 साल का प्रेमी यहां शास्त्री वार्ड में किराए से रह रहे थे। दोनों के शव शुक्रवार को उनके कमरे में मिले। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। खिड़की में से देखने पर पाया कि किशोर फांसी पर लटका था, युवती जमीन पर पड़ी हुई थी।  23 वर्षीय राधा पिता गनेश अहिरवार और 17 वर्षीयकिशोर बांदरी थाना क्षेत्र के दुगाहा खुर्द के रहने वाले थे। 


भाई से कहा- तुम्हारी बहन ने आत्महत्या कर ली

दैनिक भास्कर डिजिटल के अनुसार मृतका राधा अहिरवार के भाई अरविंद अहिरवार ने बताया कि घटना के पहले गुरुवार रात उसकी बहन के प्रेमी ने कॉल किया। उसने बताया था कि तुम्हारी बहन ने कुछ खा लिया है, उसकी मौत हो गई है। वह इंदौर से लौट रहा है। मकान मालिक के अनुसार दोनों कमरे में ही थे।
युवती के भाई ने शुक्रवार की सुबह मकान मालिक को कॉल किया कि कमरे में जाकर देखो कि क्या स्थिति है। इसके बाद मकान मालिक ने दरवाजे को कई बार खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। खिड़की में झांककर देखा तो लड़का फंदे पर लटका हुआ था, युवती नीचे पड़ी हुई थी। इसके बाद मकान मालिक ने युवती के भाई को जानकारी दी। युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


युवती थी लापता - थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज

मृतका राधा अहिरवार के भाई अरविंद अहिरवार ने बताया कि 25 मई को उसकी बहन लापता हो गई थी। इसकी गुमशुदगी का मामला उजनेट चौकी में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने नाबालिग लड़के और युवती को समझाइश भी दी थी, लेकिन युवती अपने परिजनों के साथ नहीं गई। दोनों फिर भागकर खुरई में किराए के मकान में रहने लगे थे।


चार साल पहले हो चुकी शादी

युवती के भाई अरविंद अहिरवार ने बताया कि उसकी बहन राधा अहिरवार की शादी चार साल पहले सागर में हो चुकी थी। पति से विवाद के कारण तीन साल से वह मायके में ही रह रही थी। इस लड़के से कैसे जुड़ गई पता नहीं है। उसकी बहन यहां लड़के के साथ रह रही है। भाई ने बताया कि 31 मई को उसकी बहन ने पुलिस को कॉल करके बताया था कि वह लड़का उसे बहुत परेशान कर रहा है।


एक माह से रहे रहे थे दोनों

मकान मालिक शब्बीर खान ने बताया कि करीब एक माह पहले लड़का किराए से मकान लेने लाया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर आया था। युवती की मां करीब एक सप्ताह तक यहां रुकने के बाद पांच दिन पहले ही घर गई थी। इस दौरान लड़का केवल एक दिन ही आया था। गुरुवार की शाम को दोनों एक साथ दिखे थे।


युवती का  चल रहा है तलाक केस

युवती के पिता गनेश अहिरवार और चाचा गुलाब अहिरवार ने बताया कि उसकी बेटी लड़के से कब जुड़ गई यह पता नहीं है। जब बेटी लापता हो गई थी तो चौकी में दोनों साथ में दिखे तब पता चला कि यह दोनों साथ में हैं। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का पति से अलग होने का केस कोर्ट में चल रहा है। मामले का निपटारा हो जाने के बाद बेटी की दूसरी शादी करना थी, लेकिन अब यह घटना हो गई।


एफएसएल टीम को बुलाया

इस मामले की जांच कर रहे खुरई शहरी थाना के उपनिरीक्षक गौरव गुप्ता ने बताया कि एक लड़के और लड़की के द्वारा आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। टीम के आने के बाद दरवाजे को तोड़ा जाएगा, जांच की जाएगी।


Share:

निकाय उपचुनाव परिणाम :कमलनाथ अपने गृहनगर में हार नहीं बचा सकेः मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह

निकाय उपचुनाव परिणाम :कमलनाथ अपने गृहनगर में हार नहीं बचा सकेः मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज
सागर, 16 जून ,2023:  मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के उपचुनाव के नतीजों से बीजेपी खुश नजर आ रही है। इसेआने वाले  विधानसभासे जोड़कर देख रही है।  पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिला की छिंदवाड़ा नगर निगम में एक वार्ड के उपचुनाव में बीजेपी  जीती ।विधानसभा चुनाव के पहले आए इन नतीजों को भाजपा शिवराज सरकार की सफलता बता रही है। प्रदेश के 13 वार्ड के  हुए उपचुनाव में 7 पर बीजेपी और छह पर कांग्रेस जीती है।


नगरीय विकास मंत्री के क्षेत्र में इक तरफा जीत

खुरई विधानसभा क्षेत्र की बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्र 10 के नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा की इकतरफा जीत पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के प्रति मतदाताओं का अनुमोदन है। उल्लेखनीय है कि यहां भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र महेश यादव ने 791 वोट के भारी अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया है।भाजपा को 887 वोट मिले जबकि कांग्रेस को सिर्फ 96 वोट मिल सके।


मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी की कल्याणकारी योजनाएं और भाजपा की नीतियों से हो रहे विकास के प्रति प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन है। इन परिणामों से कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ और झूठे वायदों की भी पोल खुल गई है।


 बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस ने बड़ी मेहनत करके अपना प्रत्याशी ढूंढ़ कर चुनाव में खड़ा किया था। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रत्याशी के पक्ष में जिले और प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने बांदरी के वार्ड में पहुंच कर चुनाव प्रचार किया था। जबकि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह एक बार भी इस चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गये थे। बांदरी के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव लड़ा और कांग्रेस को इतनी बुरी तरह हराया कि कांग्रेस को जमानत बचाना भारी पड़ा।


कांग्रेस की पोल खुली

मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की भी पोल खुल गई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता ने सिर्फ विकास पर मुहर लगाई है, विकास का समर्थन किया है। कांग्रेस जिस तरह से झूठे वायदे और गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रही है उसका भी जनता ने जबाब दिया है।


 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी अपने गृह  क्षेत्र में भी कांग्रेस की पराजय नहीं रोक पाए जहां उनको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

सागर जिले के बांदरी और बिलहरा नगर परिषद के दो वार्ड पार्षद के उपचुनाव का परिणाम घोषित

     सागर जिले के बांदरी नगर परिषद और बिलहरा नगर परिषद में एक-एक वार्ड पार्षद के हुए उप निर्वाचन में आज हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पद के उपचुनाव में श्री पुष्पेंद्र महेश यादव 791  मतों से विजयी रहे। श्री पुष्पेन्द्र महेश यादव को 887 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री राजभान यादव को मात्र 96 वोट मिले। कुल 983 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया था।
     इसी प्रकार बिलहरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1  के पार्षद पद के उपचुनाव में मतगणना के बाद श्री कमलेश सौर ने चुनाव जीता। उन्हे 449 वोट प्राप्त हुए, जबकि हरनाम सिंह सौर को 262, रम्मू सौर को 10 एवं नोटा को मात्र 7 वोट प्राप्त हुए। कुल 728 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया था। उप चुनाव की मतगणना दोनों स्थानों पर तहसील कार्यालय में शांतिपूवर्क संपन्न हुई। मतगणना के बाद बांदरी के उप निर्वाचन में श्री पुष्पेन्द्र महेश यादव तथा बिलहरा नगर परिषद के वार्ड पार्षद के उप निर्वाचन में श्री कमलेश सौर को विजयी घोषित किया गया।


Share:

GUNA: होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका पर लगाए सुसाइड नोट में आरोप

GUNA: होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका पर लगाए सुसाइड नोट में आरोप


तीनबत्ती न्यूज
गुना,16 जून ,2023 
मध्यप्रदेश  के गुना में पदस्थ होमगार्ड सैनिक लेखराज लोधा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले युवक ने सूसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया गया है. हालांकि अब तक सूसाइड नोट की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेखराज लोधा मंगवार गांव से गुना ड्यूटी करने आता था. सैनिक के साथ वालों ने बताया कि लेखराज हमेशा तनाव में ही रहता था. सैनिक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

नरसिंहपुर : प्रेमिका के लिए बदला इस्लाम धर्म :फाजिल बना अमन राय: राम मंदिर में हुई शादी

सुसाइड नोट में छिपा दर्द

एमपी आजतक की खबर के मुताबिक सुसाइड नोट में होमगार्ड सैनिक ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है, कि उसे पिछले कुछ समय से प्रताड़ित किया जा रहा है. सैनिक लेखराज एक युवती से प्यार करता था. प्रेम प्रसंग पिछले ढाई साल से जारी था. इसी बीच युवती लेखराज से पैसों की मांग भी करने लगी थी. पैसे न देने पर युवती रैप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देती थी. जिसके कारण हाेमगार्ड सैनिक ने आत्महत्या करने का फैसला किया है.वेब स्टोरीज


 युवती लगातार कर रही थी पैसों की डिमांड

लेखराज युवती की डिमांड को पूरा करने के लिए उसे कभी 5 कभी 10 हजार रुपये देने लगा. ये बात युवती के माता पिता को पता चली तो उन्होंने सैनिक लेखराज लोधा पर शादी करने और 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया. सुसाइड नोट में लिखा गया है कि युवती के पिता ने पैसे नहीं देने पर कैंट थाने में रेप का केस दर्ज कराने की धमकी दी थी. एक स्टाम्प पेपर पर भी युवती के परिजन और लेखराज के बीच लिखापढ़ी भी की गई थी.


पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

कैंट थाना प्रभारी संजीत मावई ने बताया कि युवती के परिजनों ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, कि लेखराज लोधा ने उनकी लड़की के साथ शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से मुकर रहा है. जब लड़की नाबालिग थी उस वक्त स्टाम्प पेपर पर आपसी समझौता करते हुए शादी करने की लिखापढ़ी की गई थी. पहले युवती नाबालिग थी अब बालिग हो गई है. कैंट थाने में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था. इसलिए किसी भी प्रकार का केस दर्ज नहीं किया गया. युवक लेखराज लोधा ने सूसाइड क्यों की इसकी जांच की जा रही

Share:

नरसिंहपुर : प्रेमिका के लिए बदला इस्लाम धर्म :फाजिल बना अमन राय: राम मंदिर में हुई शादी

नरसिंहपुर : प्रेमिका के लिए बदला इस्लाम धर्म :फाजिल बना अमन राय: राम मंदिर में हुई शादी



तीनबत्ती न्यूज: 16 जून ,2023

नरसिंहपुर: लव जेहाद की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की से प्यार हो गया. इसके बाद शादी की बात चली तो विरोध होने लगा. इस पर युवक ने धर्म परिवर्तन कर राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के लिए दोनों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन किया था. आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया. धर्म परिवर्तन के बाद दोनों की शादी संपन्न कराई गई. करेली के श्रीराम मंदिर में गुरुवार की रात वैदिक विधि विधान से शादी रचा ली।

           वीडियो : फाजिल बना अमन  




युवक का नामकरण  संस्कार भी हुआ,फाजिल से बने अमन 

शादी के बाद युवक का नामकरण भी हो गया। मंदिर में इस दौरान उसके कुछ दोस्त, परिचित और अन्य लोग मौजूद रहे।  मामला यह है की जिले में विशेष विवाह अधिनियम 1954 के अन्तर्गत मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की ने विवाह के लिए आवेदन किया था। जिसका पत्र  विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लगा तो मामला सुर्खियां में आ गया।



इंटरनेट मीडिया में पर्चा वायरल हुआ तो यह बात भी होने लगी की इस विवाह में जो लोग गवाह बने है उनके विरोध में शोक सभा की जाएगी। यह सब बाते इंटरनेट मीडिया में आई तो पूरे मामले ने मोड़ ले लिया और शाम तक लड़के ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला कर लिया। जिसके पश्चात करेली के ही श्रीराम मंदिर में पूजा कर लड़के ने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाया।


शिव मंदिर में हुआ प्यार, श्रीराम मंदिर में शादी

जिले की गाडरवारा तहसील के चीचली में रहने वाले युवक   फाजिल खान और करेली थाना के ग्राम आमगांव निवासी हिंदू युवती ने बताया की करीब पांच वर्ष पूर्व दोनो की मुलाकात गाडरवारा स्थित  डमरू घाटी शिव मंदिर में हुई थी। उसके बाद दोनो की बातचीत होने लगी थीं और दोनो ने विवाह करने का निर्णय ले लिया था। 

विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया। विवाह में शिवकुमार दुबे, दीपक काछी और इमाम बी गवाह बने और जब दोनो के विवाह का पर्चा विशेष विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लटका तो मामला ने सुर्खियां पकड़ ली और इंटरनेट मीडिया में वायरल होने लगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के कहने पर लड़के ने हिंदू धर्म अपनाया और फाजिल खान से अमन राय बना।

                 यह बोला अमन राय
_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive