Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: सागर जिले में अभी तक 3 हजार पंजीयन हुए▪️4 जुलाई से रजिस्ट्रेशन हुए शुरू▪️युवाओं को जोड़े योजना से : कलेक्टर

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: सागर जिले में अभी तक 3 हजार पंजीयन हुए

▪️4  जुलाई से रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

▪️युवाओं को जोड़े योजना से : कलेक्टर


तीनबत्ती न्यूज 
सागर  07 जुलाई 2023।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत युवाओं से चार जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए गए है। योजना अंतर्गत युवाओं में कौशल विकास क्षमता को बढाने एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए लर्न एण्ड अर्न की तर्ज पर रोजगार के लिये कौशल सिखाने, कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ की है।

देखे: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना



आईटीआई के प्राचार्य एवं  योजना के नोडल अधिकारी श्री सुनील देसाई ने बताया कि अब तक 3000 हजार से अधिक युवक-युवती के द्वारा सीखो कमाओ योजना में अपना पंजीयन कराया गया है।  योजना अंतर्गत प्रदेश के स्थानीय निवासी 18 से 29 वर्ष के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण, डिप्लोमा उत्तीर्ण, स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक युवाओं को उद्योग एवं सर्विस सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण दिलाते हुए स्टाईपेण्ड की व्यवस्था की गई है। 


इस नवाचारी व्यवस्था से युवाओं को रोजगार, प्रगति और विकास के नए अवसर प्रदान किये जाएँगे। योजना का लाभ लेने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन चार जुलाई से प्रारंभ हो चुके है। दिव्यांग तथा ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पात्रता अनुसार लाभ दिया जाएगा।

सागर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सागर - जबलपुर के ठिकानों पर छापा: करोड़ो की चल अचल मिली संपत्ति ▪️,शुगर मिल चला रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ; कमाई से 600 गुना अधिक संपत्ति मिली

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए : कलेक्टर श्री आर्य

 कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराया जाए। इसके लिया आईटीआई, 12 वीं पास, स्नातक के युवाओं को इससे जोड़ा जाए और उनका पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए आईटीआई के पास आउट छात्र, रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं की सूची मंगाकर संपर्क किया जाए और उनको योजना के लाभ के बारे में अवगत कराए।


     कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि अलग-अलग प्रतिष्ठानों के सेमिनार आयोजित कर योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7 जून से प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों का पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इसके बाद कंपनी के द्वारा चयन होने पर उन सभी युवाओं का 31 जुलाई से प्रशिक्षण शुरू होंगा। कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत  उद्योग, सेवा प्रदत्त कंपनी अन्य क्षेत्र के फॉर्मों को भी रखा गया है जो युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पंजीयन कर सकती है। योजना के लिए नोडल अधिकारी आईटीआई के प्राचार्य श्री सुनील देसाई को नियुक्त किया गया है।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

कपिल धारा में कूप बने ही नहीं और कर दिया मूल्यांकन, भुगतान भी हुआ , दो सब इंजीनियर सस्पेंड ▪️सागर कमिश्नर की कार्यवाई

कपिल धारा में कूप बने ही नहीं और कर दिया मूल्यांकन ,  भुगतान भी हो गया , दो सब इंजीनियर सस्पेंड 
▪️सागर कमिश्नर की कार्यवाई


तीनबत्ती न्यूज : 07 जुलाई 2023

सागर
। कमिश्नर  वीरेन्द्र सिंह रावत ने छतरपुर जिले के जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत ब्रजपुरा में एक हितग्राही के खेत में कपिल धारा योजना में बिना कूप निर्माण के ही उक्त कार्य का मूल्याकंन करने पर तत्कालीन दो उपयंत्री श्री डीपी अग्निहोत्री और श्री एस.बी. सुमन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कमिश्नर श्री रावत द्वारा यह कार्रवाई जिला पंचायत छतरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रस्ताव पर की गई है।


उपयंत्रियों का यह कार्य स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक है। म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लघंन है। म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


ये है मामला 

     जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत ब्रजपुरा निवासी श्रीमती ललिता बाई पत्नि स्व० जयपाल पटेल द्वारा कपिल धारा कूप के लिए वर्ष 2015 में प्रस्तुत आवेदन पत्र के आधार पर तत्कालीन सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक द्वारा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत ब्रजपुरा जनपद पंचायत छतरपुर के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर महिला के स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 1019 एवं 1020 के 1.008 हिस्से में कपिल धारा कूप निर्माण की स्वीकृति 28 दिसबंर 2015 को दी गई। 





 किन्तु हितग्राही महिला की उक्त कृषि भूमि पर कूप खनन नहीं कराये जाने की प्राप्त शिकायत की जॉच जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा कराये जाने पर यह पाया गया कि कार्य की माप पुस्तिका कमॉक 4832 में हितग्राही ललिताबाई पटेल के नाम से कूप खनन कार्य का कुल मूल्यांकन 375653 रू. 16 सितंबर 2018 तक दर्ज है व उक्त कार्य का मनरेगा पोर्टल राशि 364694 रू. व्यय दर्शाया गया है। 


कार्य के स्थल निरीक्षण एवं पटवारी प्रतिवेदन अनुसार हितग्राही श्रीमती ललिताबाई के स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 1019 एवं 1020 पर किसी भी प्रकार का कपिल धारा कूप निर्माण किया जाना नही पाया गया एवं बिना कूप निर्माण कराए ही उक्त कार्य का मूल्याकंन तत्समय पदस्थ रहे उपयंत्री श्री डी.पी. अग्निहोत्री एवं श्री एस.बी. सुमन ग्रा.पं. ब्रजपुरा द्वारा माप पुस्तिका के 4832 में दर्ज किया गया व तत्कालीन सरपंच, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक द्वारा 364696 रू. का अनियमित, फर्जी भुगतान किया गया।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

छतरपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चौकी प्रभारी ASI को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छतरपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चौकी प्रभारी ASI को गिरफ्तार कर भेजा जेल



तीनबत्ती न्यूज : 7 जुलाई ,2023
छतरपुर: छतरपुर जिले में आत्महत्या के एक मामले में उकसाने को लेकर  एक ASI को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। छतरपुर जिले के  तत्कालीन कुपी चौकी प्रभारी ASI श्रीकांत पाठक और एक अन्य दुर्जन सिंह पर दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। जहां अब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ASI श्रीकांत पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।


देखे। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना




ये है मामला

मामला जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कुपी का है जहां उक्त घटना हुई थी और उसी मामले में 2 माह की मर्ग जांच के बाद अपराध दर्ज हुआ है। 13 मई को नाथूराम विश्वकर्मा ने पुलिस की प्रताड़ना से तांग आकर आत्महत्या की थी, जिसपर परिजनों ने चौकी प्रभारी पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। 


मामले में मृतक नाथूराम विश्वकर्मा का दुर्जन सिंह से विवाद हुआ था जिसपर तत्कालीन चौकी प्रभारी पर चौकी के अंदर मारपीट के आरोप लगे थे। उक्त मामले में एसपी अमित सांघी  ने 2 सप्ताह पहले ही कुपी चौकी प्रभारी को हटा दिया था।


Share:

SAGAR: धान खरीदी केन्द्र केसली के घोटालेबाज फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

SAGAR: धान खरीदी केन्द्र केसली  के घोटालेबाज फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


तीनबत्ती न्यूज :7 जुलाई ,2023

सागर। सागर जिले की केसली पुलिस ने लाखो की धान खरीद घोटाले के आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक थाना केसली में दिनांक 08/01/2023 को आवेदिका श्रीमती पलक खरे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केसली जिला सागर द्वारा आरोपिया मीना पति नरेन्द्र जैन खरीदी केन्द्र प्रभारी, दिगम्बर स्व सहायता समूह ग्राम बम्हौरी, केन्द्र के कम्प्यूटर आपरेटर एवं समिति स्तर पर नियुक्त सर्वेयर प्रशांत सेन के विरूद्ध एक लिखित आवेदन पेश किया था ।


 इनके द्वारा अवैधानिक रूप से लाभ कमाने, शासन के साथ धोखाधड़ी, की मंशा से अमानक स्तर की धान बोरियों में भरी गई है। जिस पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 08/23 धारा 420, 406,409,34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जिले के ईनामी आरोपियों को पकडने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। श फरार इनामी आरोपीगण की लगातार तलाश पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा इनाम उद्धघोषित किये गये थे। 





मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं अनुविभागीय अधिकारी देवरी के मार्ग दर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई इसी दौरान मामले के मुख्य आरोपी जिसके द्वारा उक्त अपराध की प्लानिंग की गई थी। अतिशय पिता अवधेश जैन निवासी गाँधी वार्ड देवरी, आरोपी सर्वेयर प्रशांत पिता राधेश्याम सेन निवासी छीर देवरी तथा कम्प्युटर आपरेटर अनुपम दुबे पिता बृजकिशोर निवासी सहजपुर केसली जिसके द्वारा ई उपार्जन पोर्टल पर इंट्री की जाती थी, गिरफ्तार कर पूछताछ की तथा जिन्होनें बताया कि वह दिगम्बर स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र केसली में मीना जैन एवं राहुल जैन के साथ मिलकर सर्वेयर एवं ऑपरेटर के रूप में किसानों का अच्छा धान खरीदकर उसमें खराब किस्म का धान (भूसी) मिलाकर किसानों एवं शासन के साथ धोखाधडी कर मुनाफा कमाते थे। 


आरोपियो से घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है एवं खराब किस्म की धान (भूसी) के स्रोत के संबंध में जांच की जा रही है।

इनका कार्य रहा सराहनीय

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेहा सिंह गुर्जर, उप निरी. सत्यव्रत धाकड, आर. राकेन्द्र, आर. पुष्पेन्द्र, आर. साकेत, आर. नीलेश, आर. कन्छेदी, म. आर. रागिनी, म. आर. अनामिका की सराहनीय भूमिक रही।
_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

सागर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सागर - जबलपुर के ठिकानों पर छापा: करोड़ो की चल अचल मिली संपत्ति ▪️,शुगर मिल चला रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ; कमाई से 600 गुना अधिक संपत्ति मिली

सागर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सागर - जबलपुर के ठिकानों पर छापा: करोड़ो की चल अचल मिली संपत्ति 

▪️,शुगर मिल चला रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ; कमाई से 600 गुना अधिक संपत्ति मिली



तीनबत्ती न्यूज : 7 जुलाई,2023 

MP Corruption News । सागर: मध्यप्रदेश के जबलपुर और सागर जिले में आज शुक्रवार (7 जुलाई) को सागर जिले में पदस्थ  खाद्य सुरक्षा अधिकारी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छापा मारा.करोड़ो की संपत्ति के मालिक इस खाद्य सुरक्षा अधिकारी की एक शुगर मिल में पार्टनरशिप के साथ कमाई से 600 गुना ज्यादा संपत्ति के दस्तावेज ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान मिले हैं. 



Eow की करवाई








ईओडब्ल्यू के डीएसपी ए बी सिंह ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत के बाद आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के जबलपुर और सागर स्थित निवास पर छापा मारा है.दुबे के जबलपुर के स्टार पार्क निवास पर आज सुबह से छापे कार्यवाही कर रही है.प्राथमिक जांच में एजेंसी को अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिलें है.टीम अभी दस्तावेज़ो को खंगाल रही है. 


          Eow डीएसपी ए बी सिंह


यह मिला अभी तक 

यहां बता दे कि अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहें है.फिलहाल वे सागर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर पर पोस्टेड है.प्रारंभिक जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के पास आय से 600 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति के दस्तावेज मिले.जांच एजेंसी को जबलपुर में दुबे के स्टार पार्क में 90 लाख का आलीशान ट्रिप्लेक्स और एक शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज़ का पता चला है.इसी तरह शताब्दीपुरम में 65 लाख की कीमत का 2400 वर्गफीट के प्लॉट के साथ नरसिंहपुर में दो प्लॉट, एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है. नरसिंहपुर में बैंक लॉकर खोलने के लिए जल्द ही ईओडब्ल्यू की टीम जाएगी. 



जबलपुर में पदस्थ रहे है

यहां बताते चले कि अम्बरीष दुबे साल 2008 में सरकारी नौकरी में आये थे. 2011 में उन्हें जबलपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी मिली थी.कुछ समय पहले उनका तबादला सागर कर दिया गया. फिलहाल उनके ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की जांच जारी है. कहा जा रहा है कि अकूत संपत्ति का आंकड़ा कई करोड़ में पहुंच सकता है.


एक दिन पहले रिलायंस स्मार्ट में की थी कार्यवाई सागर में
 

Eow की छापा मार कार्यवाई में पकड़े हुए  खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अमरीश दुबे द्वारा कल गुरुवार को  रिलायंस स्मार्ट मकरोनिया में डिब्बाबंद खाद्य सामग्री की जांच हेतु निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अमूल लस्सी, हल्दीराम लस्सी, ब्रिटानिया मैंगो लस्सी एवं अनिक घी और श्री धी घी  के नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच के दौरान श्रीधी घी पवन श्री फूड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, मक्सी शाजापुर द्वारा बनाया गया था। इसमें एक्सपायरी डेट/ यूज बाय डेट न होने से समस्त स्टॉक पर रोक लगाई थी। 



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Sagar: रिलायंस स्मार्ट पर खाद्य विभाग की कार्यवाई: बिना एक्सपायरी डेट की मिली सामग्री

Sagar: रिलायंस स्मार्ट पर खाद्य विभाग की कार्यवाई: बिना एक्सपायरी डेट की मिली सामग्री
तीनबत्ती न्यूज :  06 जुलाई 2023
#reliancesmartstore
सागर।मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमरीश दुबे द्वारा रिलायंस स्मार्ट मकरोनिया में डिब्बाबंद खाद्य सामग्री की जांच हेतु निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अनेक खाने पीने की सामग्री पर एक्सपायरी डेट और यूज डेट नहीं मिली। प्रशासन ने इसे परीक्षण के लिए भेजा है।

 
खाने पीने की सामग्री की जांच की विभाग ने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी और टीम ने 
अमूल लस्सी, हल्दीराम लस्सी, ब्रिटानिया मैंगो लस्सी एवं अनिक घी और श्री धी घी  के नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच के दौरान श्रीधी घी पवन श्री फूड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, मक्सी शाजापुर द्वारा बनाया गया था।



 इसमें एक्सपायरी डेट/ यूज बाय डेट न होने से समस्त स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। घी निर्माता कंपनी पवन इंटरनेशनल एवं विक्रेता कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण की कार्यवाही की जा रही है।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



Share:

सीधी कांड : घटना से आक्रोशित आदिवासी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सीधी कांड : घटना से आक्रोशित आदिवासी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका


तीनबत्ती न्यूज : 6 जुलाई , 2023
सागर।  सीधी में भाजपा पदाधिकारी द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक घटना से आक्रोशित आदिवासी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं पार्षद रिचा सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान मौजूद भारी पुलिस बल ने वाटर कैनिंग तथा बल प्रयोग द्वारा पुतला दहन रोकने की भरपूर कोशिश की। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को देखकर कांग्रेसजनों ने भी जुलूस निकाल कर पुलिस को काफी देर तक छकाया।



 सीधी की घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तथा पार्षद रिचा सिंह गौड़ के आव्हान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाओं ने किया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी व जगदीश यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, सुरेखा राय, रोशनी खान, शशि जाटव आदिवासी कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा ठाकुर समेत कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, सेवादल युवा कांग्रेस आदि के कार्यकर्ता व कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। 


प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों ने आईजी ऑफिस चौराहे के पास इकट्ठे होकर करीब 1 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी कर ली। कांग्रेसियों ने आईजी चौराहा से न्यू कॉलोनी तिराहा तक जुलूस निकाला और पुतला जलाने को लेकर काफी देर तक पुलिस को छकाने का काम किया। अंत में उत्साही युवा कार्यकर्ताओं ने जलता हुआ पुतला लाकर चौराहे पर फेंक दिया जिस पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों पर वाटर कैनिंग और बल प्रयोग कर पुतला दहन को रोकने का असफल प्रयास किया।
               
         

आदिवासी कांग्रेस द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित व देवेंद्र तोमर, जिला संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे व महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अंकलेश्वर दुबे, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सुरेंद्र सुहाने, रमाकांत यादव, पप्पू गुप्ता, सुरेंद्र चौबे, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, गोवर्धन रैकवार, हीरालाल चौधरी, अखिलेश मोनी केसरवानी, दीनदयाल तिवारी,महिला विंग अध्यक्ष रजिया खान यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सागर साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान, योगराज कोरी, सुनील पावा, हेमंत लारिया, धनसिंह अहिरवार, शरद पुरोहित, रवि सोनी, रंजीता राणा किरण सोनी, आशा साहू, होती पटेरिया, नत्थी रजक, पूना बाई, जैद खान, ऋषभ जैन, राकेश राय, हेमराज रजक, वसीम खान, चेतन पांडे, महेश अहिरवार, प्रांजल अग्निहोत्री, पंकज अहिरवार, सुनील रैकवार, विक्रम अहिरवार, संजू रैकवार,  सुमित बाल्टर, सनी मसीह अर्चना कनौजिया कुंजी लड़िया अनिल दक्ष विनोद कोरी इमरान खान आमिर खान जयकुमार सोर मानसिंह सौर समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज तथा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
                       

Share:

मप्र में कानून व्यवस्था समाप्त प्राय है, राष्ट्रपति प्रदेश सरकार को बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

मप्र में कानून व्यवस्था समाप्त प्राय है, राष्ट्रपति प्रदेश सरकार को बर्खास्त करें :  रघु ठाकुर

तीनबत्ती न्यूज : 6 जुलाई ,2023
सागर:  समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा है कि  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा के नेता और विधायक प्रतिनिधि के द्वारा शराब के नशे और सत्ता के मद में चूर होकर सरेआम आदिवासी पर पेशाब की गई है। यह एक अर्थ में एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि समूचे प्रदेश - सरकार और समाज पर पेशाब करने के समान है। अपराधियों की यह हिम्मत इसलिए हुई है कि पिछले दिनों प्रदेश में सत्ताधीशों के द्वारा व उनके सँ रक्षण में जो अपराध किए गए हैं, उन पर, सरकार मूकदर्शक रही है। 


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विधानसभा के स्पीकर महोदय के बेटे के द्वारा टोल पर खुलेआम पुलिस अधिकारियों को गंदी-गंदी गालियां दी गई थी। परंतु, कोई कार्यवाही तो दूर,उल्टे पुलिस वाले ही स्पीकर पुत्र से माफी मांगते नजर आए।ऐसी कितनी ही घटनाएं उदधृत की जा सकतीं हैं।


 रघु ठाकुर के अनुसार लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, ऐसा महसूस करती है कि मध्यप्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है और महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग करती है कि मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। अगर राष्ट्रपति जी ने यह कदम नहीं उठाया तो पार्टी शीघ्र दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेगी।


            
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive