Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : जैन आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में ज्ञापन दिया,जैन समाज ने

 SAGAR : जैन आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में ज्ञापन  दिया,जैन समाज ने



तीनबत्ती न्यूज : 11 जुलाई ,2023 

सागर। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में ,आक्रोशित  जैन समाज ने भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर,आरोपियों को कठोर दंड की मांग करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर सागर को ज्ञापन दिया।  कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि कर्नाटक के चिक्कोड़ी ब्लॉक के हिरेकुंड में नंदी पर्वत पर दि. जैन आश्रम में विराजमान आचार्य श्रीकाम कुमार नंदी महाराज को  दो व्यक्तियों ने गला घोट कर हत्या कर दी । और लाश बोरी में भरकर बाइक से 35 कि. मी. खटका बावड़ी के पास शव के टुकड़े कर दिए और कुऐ के अंदर डाल दिये ।


आचार्य श्री का  5 जुलाई को अपहरण हुआ था । 7 जुलाई को शव मिला। चिक्कोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया । इस घटना से देशभर की जैन समाज आक्रोशित है, जगह- जगह  मौन जलूस एवं अपराधियों को कठोर कारावास के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हैं ।

भारतीय जैन मिलन सागर एवं सकल दिगंबर जैन समाज इस घटना से  बहुत ही दुखित हैं। ज्ञापन के माध्यम से कर्नाटक के मुख्यमंत्री  से अपील की है कि संबंधित अपराधियों को कठोर सजा हो एवं कर्नाटक में चातुर्मास कर रहे जैन संतो की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए ।


 समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों ने मौन जुलूस के साथ अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में महिला जैन मिलन सुभाष नगर, कटरा , नेहा नगर, बड़ा बाजार,जैन मिलन  मकरोनिया  आदि सभी शाखाऐं दिगंबर जैन पंचायत महासभा ,दिगंबर जैन महिला परिषद ,आचार्य विद्यासागर युवा मंच बुंदेलखंड  आदि संस्थाओं ने मुख्य रूप से उपस्थिति दी ।


ये हुए शामिल
 कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री,कपिल मलैया राष्ट्रीय चेयरमैन तीर्थ संरक्षण, मुकेश ढाना अध्यक्ष जैन पंचायत सभा ,रश्मि रितु, श्रीमती निधि जैन ,अनिल नैनधरा, दिनेश बिलहरा,महेश बिलहरा,महेश जैन पीएचई,सुरेंद्र मालथौन, विनीत जैन ताले वाले, अरुण चंदेरिया ,संजय जैन शक्कर, सुरेश जैन बीज निगम, मनीष विद्यार्थी, राजेश जैन प्राचार्य, संजीव दिवाकर, अनुराग सैंकी , संदीप बहेरिया,विमल सतभैया, राजकुमार बरा,राकेश चच्चा, अशोक फुसकेले,मंजू सतभैया,शिल्पा दिवाकर,साक्षी सराफ,माया जैन,ज्योति रोड़ा शशि जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

SAGAR : दलित मजदूर की निर्वस्त्र कर पिटाई कांड : चार आरोपियों की पहचान हुई

SAGAR : दलित मजदूर की निर्वस्त्र कर पिटाई कांड : चार आरोपियों की पहचान हुई

तीनबत्ती न्यूज : 11 जुलाई ,2023
सागर : सम्भागीय मुख्यालय सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में दलित मजदूर  युवक को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले में चार आरोपियों की पहचान हो गई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिन्हें थाने लाया गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


 सोमवार को मोतीनगर पुलिस ने बड़तूमा निवासी पीड़ित युवक के न्यायालय में धारा 164 के बयान कराए है। जिसमें मारपीट करने वाले चार आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ। इस मामले ने राजनेतिक तूल पकड़ लिया है। इस कांड की जमकर आलोचना हो रही है। पूरा घटनाक्रम अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष और बीजेपी नेता महेश साहू के कर्मचारियों और व्यापारिक प्रतिष्ठान से जुड़ा है। ताजा सीधी कांड और अन्य मामलों मेकी गई कार्यवाइयो की तरह सागर के इस मामले में लोग  इंतजार कर रहे है। 


तीन आरोपी गिरफ्तार

नाम सामने आते ही पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई। टीमें सागर से लेकर भोपाल पहुंची। जहां कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इधर, वारदात सामने आने के बाद शहर में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। 


सागर में शनिवार को सोशल मीडिया पर युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने पर मोतीनगर थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। जिसके बाद पीड़ित युवक की तलाश शुरू की गई। पीड़ित की पहचान होते ही पुलिस उसे थाने लेकर आई। घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की। सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराए। जिसमें पीड़ित ने मारपीट करने वालों के नाम बताए हैं। मामले में पीड़ित ने मारपीट करने वालों में रंजीत लोधी, सौरभ आठ्या, धर्मेंद्र आठ्या और महेश बंजारा की पहचान की है। इसके अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। जिनकी पहचान की जा रही है। 




अनाज व्यापारी महेश साहू के धर्मकांटा की घटना

दलित युवक की पिटाई का मामला अनाज व्यापारी महेश साहू के कर्मचारियों और उनके बालाजी धर्मकांटा
से जुड़ा है। आरोपी युवक को न्यूड कर डंडों  से मारपीट करने वाले आरोपी धर्मकांटा के कर्मचारी थे। उक्त धर्मकांटा भाजपा नेता महेश साहू दाल मिल वालों का है। खुरई रोड बायपास पर स्थित जिस स्थान पर युवक के साथ मारपीट हुई वह धर्मकांटा और मारपीट करने वाले कर्मचारी उनके के हैं। हालांकि मारपीट का वीडियो सामने आने के पहले ही साहू इन कर्मचारियों को धर्मकांटे से निकाल चुके हैं


पता पूछने गया तो उन्होंने कमरे में बंद किया और पीटने लगे 

पुलिस पूछताछ में पीड़ित युवक ने बताया कि वह घटना दिनांक की रात अपनी बहन के घर बड़ी नदी गया था। घर का पता नहीं मिलने पर वह धर्मकांटे की जलती लाइट देख वहां पहुंचा था। उसने अंदर जाकर वहां बैठे लोगों से पता पूछा तो उन्होंने पकड़ लिया। वह कहने लगे कि इतनी रात को यहां क्या कर रहा है। चोरी के शक में कपड़े उतरवाए और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मैं गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन वह पीटते रहे। मारपीट करने के बाद उन्होंने बाहर छोड़ दिया। वे लोग आपस में नाम लेकर बातचीत कर रहे थे। मारपीट करने वालों में महेश बंजारा, रंजीत लोधी, धर्मेंद्र आठ्या, सौरभ आठ्या के अलावा दो अन्य लोग शामिल थे। उन्हें देखकर पहचान लूंगा। 





जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित ने कोर्ट में दिए बयान में जिन चार आरोपियों के नाम लिए हैं उनके खिलाफ नामजद प्रकरण
दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों
की पहचान शेष है। पीड़ित का कहना है कि वह धर्मकांटा के मालिक को नहीं जानता। इस संबंध में धर्मकांटा मालिक महेश साहू से पूछताछ की गई है। जिसमें उन्होंने इस घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। आगे जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

SAGAR: महिला एवम बाल विकास विभाग में सालो से जमे 19 अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले

SAGAR: महिला एवम बाल विकास विभाग में सालो से जमे 19 अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले


तीनबत्ती न्यूज : 11 जुलाई ,2023

सागर।  महिला एवम बाल विकास विभाग सागर में जिले भर में कई सालो से पदस्थ परियोजना अधिकारी/पर्यवेक्षक , सहायक आदि के तबादला आदेश जारी  हुए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बाल विकास विभाग सागर श्री ब्रजेश त्रिपाठी ने इस आशय के आदेश जारी किए है। 

देखे :सूची



MP












____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

छतरपुर : 12 वीं के छात्र की हार्ट अैटक से मौत : स्कूल में प्रार्थना करते समय▪️प्रतिष्ठित टिकरिया परिवार ने किया बेटे का नेत्रदान

छतरपुर : 12 वीं के छात्र की हार्ट अैटक से मौत : स्कूल में प्रार्थना करते समय
▪️प्रतिष्ठित टिकरिया परिवार ने किया बेटे का नेत्रदान


तीनबत्ती न्यूज : 11 जुलाई ,2023
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 17 साल के स्टूडेंट की स्कूल में मौत हो गई। प्रेयर के दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया जिससे मौत हो गई। 12 वीं के छात्र की स्कूल में हुई इस दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। हालांकि ऐसे कठिन समय में भी परिजनों ने मानवीयता का परिचय देते हुए उसके नेत्र दान कर दिए हैं।


छात्र की हार्ट अटैक से मौत

17 साल के छात्र सार्थक टिकरिया की हार्ट अटैक से मौत हुई। वह महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में  का छात्र था। उसको स्कूल में अचानक अटैक आ गया। वह प्रार्थना के दौरान गिर गया और बेहोश हो गया। स्कूल के टीचर्स ने मौके की नजाकत को देखते हुए उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानि सीपीआर भी दिया लेकिन उसे होश नहीं आया। सार्थक को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे ही उठ गया था। समय पर स्कूल भी चला गया। करीब 7.30 बजे प्रार्थना के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। स्कूल स्टाफ ने उसे तुरंत सीपीआर दी और घरवालों को भी सूचना दे दी।


व्यापारी परिवार है टिकरिया

सार्थक के पिता आलोक टिकरिया छतरपुर शहर के नामी बिजनेसमैन हैं। तीन भाई बहनों में सार्थक सबसे छोटा था।सार्थक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था. उसका एक बड़ा भाई और बड़ी बहन नोएडा और भुवनेश्वर में पढ़ रहे हैं.


परिवार ने किया बेटे का नेत्रदान

सार्थक के पिता आलोक टिकरिया ने बेटे की स्मृतियों को बचाने के लिए उसके नेत्रदान का फैसला लिया। सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की टीम को सूचित किया गया। मेडिकल टीम सोमवार दोपहर 3 बजे छतरपुर पहुंची और सर्जरी कर आंखें निकाली गई।


Share:

MP: IAS अधिकारियों के तबादले: छह जिलों के कलेक्टर बदले गए

MP:  IAS अधिकारियों के तबादले: छह जिलों के कलेक्टर बदले गए


तीनबत्ती न्यूज : 10 बुलाई 2023
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर के तबादले किए  गए हैं। इनमें दतिया, टीकमगढ़, श्योपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर और आगर मालवा जिले शामिल है। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव संदीप माखन को दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।



नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त अवधेश शर्मा टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर होंगे। जबकि टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को अशोक नगर का कलेक्टर बनाया गया है। अशोकनगर की कलेक्टर उमा महेश्वरी मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर मंत्रालय पदस्थ की गई हैं। श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर भेजे गए हैं।


अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। आगर मालवा के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को मंत्रालय में बतौर उपसचिव पदस्थ किया गया है। इंदौर के अपर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।



Share:

Sagar : दलित युवक की पिटाई और बढ़ते अपराधो को लेकर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sagar : दलित युवक की पिटाई और बढ़ते अपराधो को लेकर कांग्रेस  ने एसपी को  सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज : 10 जुलाई ,2023

सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व मे सागर  पुलिस अधीक्षक को सागर मे बढ़ते अपराधों को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञाताव्य हों कि लंबे समय से कमजोर एवं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं वर्ग के बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। समूची मानवता को शर्मसार किया है । अपहरण लूटमार ऐसी घटनाएं जिसमे महिलाओं और समाज के कमजोर गरीब वर्गों को खासतौर पर निशाना बनाया गया है। घटनाओं में आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। घटनाओं से पूरे जिले की जनता में असुरक्षा और भय का माहौल है ।आज इन सब मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर द्वारा पुलिस अधीक्षक को को ज्ञापन सौंपा गया ।इस दौरान एसपी ऑफिस के बाहर जमीन में बैठकर धरना दिया। 



जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सागर राजकुमार पचौरी ने कहा कि समाज से इस तरह की घटनाओं से परेशान है अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रहा. सागर शहर में लगातार चोर चोर सक्रिय हैं जिस पर पुलिस निष्क्रिय हैं। कांग्रेस पीड़ित पक्ष के साथ है।



ये लोग रहे मोजूद

 ज्ञापन देने बालो मै पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित देवेंद्र तोमर,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव डॉ.संदीप सबलोक जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, रमाकांत यादव पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सेवादल अध्यक्ष द्वय सिटू कटारे महेश जाटव युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी भाराछासं अध्यक्ष अक्षत कोठरी माधवी चौधरी अवधेश तोमर, आनंद तोमर जय रैकवार पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी रौशनी वसीम खान दीनदयाल तिवारी शैलेन्द्र तोमर ब्लॉक अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा पवन पटेल अभिनव मिश्रा नरेन्द मिश्र रजिया खान प्रशांत समेया,अकबर राइन महेश अहिरवार श्रीदास रैकवार कल्लू पटेल अनिल सेन गंगाराम अहिरवार पवन पटेल कुंजी लड़िया बनती कोरी आदित्य चौधरी राहुल रजक आदिवासी शामिल थे.




Share:

राजस्व मंत्री पर लगाए निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा ने जमीन की हेराफेरी के आरोप▪️जिला पंचायत अध्यक्ष बोले जेल जाने के भय से बौखलाए राजकुमार, आरोप निराधार

राजस्व मंत्री  पर लगाए निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा ने जमीन की हेराफेरी के आरोप

▪️जिला पंचायत अध्यक्ष बोले जेल जाने के भय से बौखलाए राजकुमार, आरोप निराधार


तीनबत्ती न्यूज : 10 जुलाई ,2023 

सागर। राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत और उनके परिजनों के खिलाफ निष्कासित बीजेपी नेता राज कुमार सिंह ने एक बार फिर उनकी कालेज और होटल की जमीन आदि को लेकर गड़बड़ियों के आरोप लगाए है। ।इसके साथ ही धनौरा ने अपने ऊपर अपराधिक मामले मंत्री के कहने पर प्रशासन द्वारा  दर्ज किए जाने की बात आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है। मंत्री और राजकुमार के बीच करीब एक साल से टकराव चल रहा है। बीजेपी के नेताओं के हस्तक्षेप के बावजूद दोनो में सुलह नही हो सकी। राजकुमार पर इस दौरान FIR भी दर्ज हुई। निष्कासिह बीजेपी नेता राजकुमार सिंह इस समय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के संपर्क में है और कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते है।   राजस्व मंत्री के बड़े भाई और सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह ने  आरोपों का खंडन करते हुए निराधार बताया है। 



ये आरोप लगाए राजकुमार धनौरा ने

किसान नेता राजकुमार सिंह धनौरा ने आज एक मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत उनको लगातार झूठे मामले दर्ज करा रहे है। प्रशासन मंत्री के इशारे पर कार्यवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि  ग्राम धनोरा मे स्वामित के पटटे शासन के द्वारा बनाये गये इन सर्वे कर जिन व्यक्ति के जहा पर पूर्व से कब्जा थे उन जगह पर उनके रिकार्ड में नाम दर्ज किये गये यह प्रकिया पूरे म.प्र. एवं सागर जिले में हुई इसमे सरपंच को लेना देना नही हमारे नाम की फर्जी व्यक्ति के नाम से शिकायत राजनैतिक व्दवेश के करण की हमारे एवं हमारे परिवार के नाम पटटे बनवाए गये है एवं शासकी जमीन पर कब्जा किया गया।  जिस की जाच 27 अप्रैल को नायव तहसीलदार एवं पटवारी अमले के द्वारा जाँच की गई । और कही भी शासीकय जमीन पर कब्जा नहीं किया न ही गलत तरीके से पटटे बनाये गये जिस पंचनाम बनाया गया । बाद में मैने एक जून को एसपी सागर को आवेदन दिया की मुझ पर फर्जी प्रकरण बनाया जा सकता है। कार्यवाही बगेर जाँच किसी भी प्रकार की कार्य नही की जाये। इसके बाद फिर राजनैतिक दोष के कारण सिकायत की गई । 


उन्होंने कहा की  मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अपने बेटे आदित्य सिंह  ज्ञानवार सेवा समिति  के नाम से 30 एकड जमीन 2019 के बाद खरीदी जिस मे 11 एकड का दान पत्र राजस्व रिकार्ड में दर्ज  मूरत सींग से कराया गया। जमीन की रजिस्ट्री कराई गई यह जमीन सिंचित थी उस को असिचित कराया गया उस के बाद दान पत्र एवं रजिस्ट्री कराई गई इस से राजस्व मंत्री ने अपने पद का दुर उपयोग किया है।b
 इसी तरह मंत्री के भाई हीरा सींग ने होटल के लिए जो जमीन खरीदी थी रायलपेलेस होटल बना है। बहा पर सरकारी जमीन एवं ब्रन्दावन ट्रस्ट की जमीन एवं पटटे की जमीन पर कब्जा किये हुऐ है । इनकी शिकायत भी संबंधित जांच एजेंसियों से की है। 



जेल जाने के भय से बौखलाये राजकुमार लगा रहे मंत्री पर निराधार आरोप: हीरा सिंह राजपूत

राजकुमार धनौरा द्वारा राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा उनके परिजनों पर लगाये गये सभी आरोप निराधार है।  इस मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि राजकुमार धनौरा जेल जाने के भय से बौखला गये हैं। इस कारण वह राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। श्री राजपूत ने कहा कि इस व्यक्ति ने पंचायत में करोडों रूपयों का भ्रष्टाचार किया है। लगभग दो ढ़ाई करोड़ का भ्रष्टाचार तो दस्तावेजों में सिद्ध हो चुका है जिसमें पंचायत एवं हितग्राहियों का पैसा अपने खाते में डालकर अपने परिजनों के नाम चैक काट दिये। जेल जाने के भय से मंत्री पर निराधार आरोप लगा रहे हैं इनके इसी तथ्य के कारण इनकी जमानत भी खारिज हो जायेगी।


पारिवारिक जमीन है




 श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत सरपंच रहते हुये इन्होंने अपने परिजनों को पट्टे दिये गांव वालों ने इसकी भी शिकायत की है जिसमें वह दोषी पाये गये हैं। श्री राजपूत ने कहा कि जहां तक जमीन दान देने का सवाल है तो शिक्षण संस्थान को काई भी जमीन दान दे सकता है, दान देने में भी नियमअनुसार स्टाम्प ड्यूटी लगती है, जिसने दान की उसकी खानदानी जमीन है पचासों वर्ष पुरानी है ।जो नियमअनुसार दान किया गया है। श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस भी खत्म और इनका भविष्य भी खत्म होने वाला है। होटल किला कोठी खुद के स्वामित्व की जमीन पर बनाई गई है उसके सामने जो जगह पड़ी है वहां कॉलोनी काटी गई है वह प्लाट भी नियमअनुसार हमने खरीदे है जिस पर हमारा कब्जा है। 





जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने राजकुमार धनौरा के सारे आरोपों को निराधार बताते हुये कहा कि खुद के द्वारा किये गये पंचायत में गमन शासन के पैसों का दुरूपयोग जैसे गंभीर मामलों में जेल जाने से बौखलाये राजकुमार धनौरा राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं हमारे परिजनों पर निराधार आरोप लगाकर हमारी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive