Editor: Vinod Arya | 94244 37885
सागर में राज्यस्तरीय विवि खोलेंगे, डा गौर को भारत रत्न दिलाने विधानसभा में होगा प्रस्ताव पारित, राजघाट बांध की बढ़ाएंगे उचाई ▪️सागर विधानसभा- का कांग्रेस वचन पत्र का विमोचन
बीजेपी सरकार ने ही सुरखी विधानसभा में विकास के पंख लगाए: गोविंद सिंह राजपूत
नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने सदर केन्ट क्षेत्र में महा जन सम्पर्क कर मांगा आशीर्वाद।▪️छावनी वासियों को उनका हक दिलाकर रहेंगे : सुरेन्द्र चौधरी
तालाब सौंदर्यीकरण व सड़कों -नालियों के निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस को जिताने की घर-घर दस्तक ▪️कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन का जनसंपर्क अभियान जारी
| बढाओ आगे हाथ आ रहे हैं कमलनाथ :-अखिलेश केसरवानी कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे जिला ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी, युवा नेता राहुल चौबे एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी ने शहर में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा के माध्यम से सागर विधानसभा की कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी निधि सुनील जैन को वोट दे आग्रह शहर की आवाम से किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार के अंतिम तीन दिन बचे हैं। लोग भ्रष्टाचार महंगाई और गरीबी से त्रस्त है। अब लोगों को राहत मिलेगी। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आप सभी शहरवासियों से आग्रह है कांग्रेस को वोट दे और इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेके। जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि अभी यह घोटाले वाली सरकार की विदाई का समय आ गया है इन्होंने केवल भ्रष्टाचार करके गरीब जनता का पैसा लूटा है। भाजपा के कार्यकाल में केवल झूठ और खोखले वादे हुए हैं कभी उन पर कार्य नहीं हुआ इस बार प्रदेश की जनता करारा जवाब देने के लिए तैयार है।शहर में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़क, लीकेज और क्षतिग्रस्त रोड और तानाशाही से जनता परेशान हो चुकी है।इसलिए जनता आगे हाथ बढ़ा रही है और कमलनाथ को बुला रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि जनता का पैसा भाजपा सरकार ने पिछले 18 सालों में लूटा है। और विकास कार्यों के नाम पर केवल कमीशन बड़ी और भ्रष्टाचारी हुई है। लेकिन इसे समाप्त करने का समय आ गया है आप सभी कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दे जिससे प्रदेश में खुशहाली फिर से लौट सके। इस अवसर पर उमर खान,चक्रेश सिंघई, शहजाद निहारिया सोहेब कुरैशी शरद पटेल हेमराज रजक रिषभ जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। |
चाचा नेहरू की जयंती बच्चों के बीच मनायी सेवादल परिवार ने
सेवादल परिवार गुरूगोविंद सिंह वार्ड में छोटे छोटे बच्चों के बीच पहुंच कर उन्हें चाकलेट,बिस्किट,नमकीन और खिलौने बांटकर बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का स्मरण किया।
इस दौरान म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने कहा पं.नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे,उनके कार्यकाल में सामुदायिक विकास, कृषि उद्योग के क्षेत्र में देश का चहुंमुखी विकास हुआ,पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उन्होनें देश में औधोगिक विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि सुधार के लिए सिंचाई व बिजली के लिए वृहद बहुउद्देशीय परियोजना प्रारम्भ की।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होने कार्यकत्ताओं से पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में आत्मसाध करने को कहा।
इस अवसर पर ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला राजेश उपाध्याय,लल्ला यादव,रंजन यादव,सुरेश जाटव,श्रीकांत पटेल,सीनू वाल्मीकि, अंकुर यादव आदि बड़ी संख्या में सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।
SAGAR: चुनाव प्रचार में लगे दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त
तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023
सागर : सागर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान दल विशेष के लिए काम करने वाले शासकीय सेवकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिसके तहत आज रहली के सहकारिता विभाग के दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश जारी हुए हैं।अब तक सात शासकीय कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
रहली विस क्षेत्र में अचलपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता अरविंद सिंह एवं सहायक समिति प्रबंधक छिरारी विजय जैन के खिलाफ दल विशेष का प्रचार करने की शिकायत की गई थी।अधिकृत जानकारी के अनुसार रहली रिटर्निंग ऑफीसर से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर श्री सिंह और श्री जैन दोनों को बर्खास्त करने का नोटिस सहकारिता उपायुक्त द्वारा आज जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी नगर निगम के दो कर्मचारियों सहित पांच शासकीय कर्मियों के खिलाफ शिकायतें हुई थीं। जिस पर आयोग के निर्देश के तहत कार्रवाई की गई है।
15 नवंबर की शाम 6 बजे से थम जायेगा चुनावी शोर गुल: केवल घर-घर दी जा सकेगी दस्तक
सागर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बुधवार 15 नवम्बर 2023 की शाम 6 बजे से थम जायेगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड रहे उम्मीदवार या राजनैतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभायें आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान के बंद होने के ठीक पूर्व के अड़तालीस घंटों के दौरान सार्वजनिक सभाओं, लाउड स्पीकर और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इस कालावधि के दौरान उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन के संबंध में कोई जूलूस एवं सार्वजनिक सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी और न ही इस तरह की किसी सभा या जुलूस में वो शामिल हो सकेगा अथवा संबोधित कर सकेगा। चल चित्र-यंत्र टेलीविजन या अन्य इसी प्रकार के यंत्र या उपकरणों के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी मामले का जनसाधारण को प्रदर्शन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदान समाप्त होने के पूर्व के 48 घंटों के दौरान उम्मीदवारों या राजनैतिक दलों द्वारा जनसाधारण को आकर्षित करने की दृष्टि से किसी संगीत गोष्ठी, नाट्यअभिनय या अन्य मनोरंजन आमोद-प्रमोद का आयोजन करके अथवा आयोजन की व्यवस्था करके निर्वाचन संबंधी मामले का प्रचार नहीं किया जा सकेगा। आयोग ने चेतावनी भी दी है कि यदि इन प्रतिबंधों का उल्लंघन किसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी और उसे दो वर्ष के कारावास या जुर्माने की अथवा दोनों की सजा से एक साथ दण्डित किया जा सकेगा।
नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था : मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग
▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग
तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023।बांदरी : विकास से बांदरी में आए बदलाव का पैमाना यह है कि जब कोई वाहन से गुजर रहा होता है तो बांदरी में आकर इस भ्रम में पड़ जाता है कि सागर आ गया। कुछ सालों पहले अंधेरे में डूबी रहने वाली एक ग्राम पंचायत मुख्यालय की सड़कें आज विकास की जगमगाती रोशनी से नहाई हुई हैं। सारी सुविधाओं से लैस बांदरी के साथ 10-12 किमी क्षेत्र के नजदीक वाले सभी गांव भी शहर बन गये। आज की बांदरी की यह तस्वीर भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां रोड शो के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बताई।
_______________________
देखे : नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का रोड शो और सभा
कांग्रेस ने तो बना दिया था ग्राम पंचायत
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोग दो साल पहले की बांदरी को याद करिए तो विश्वास नहीं होगा कि यह वही बांदरी है। यह परिवर्तन बांदरी को नगर परिषद बनाकर विकास करने से हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि बांदरी को नगर परिषद तो पिछले कार्यकाल में ही बना दिया था। बीच में कांग्रेस की सरकार 15 महीने के लिए आई तो उन्होंने बांदरी को फिर से ग्राम पंचायत बना दिया, भाजपा सरकार आई तो हमने फिर नगर परिषद बनाने का आदेश जारी किया। कांग्रेस स्वयं विकास तो करती नहीं उल्टे राजनैतिक कारणों से विकास के मार्ग में रुकावटें किस तरह डालती है यह इससे पता चलता है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दो साल के भीतर बांदरी खुद तहसील भी बन गई। 9 करोड़ रुपए का तहसील भवन स्वीकृत हो गया। इससे नागरिकों की एक बड़ी दौड़भाग खत्म हो गई। नगर परिषद में बड़े स्टाफ के साथ सफाई, सुरक्षा, आग से रोकथाम आदि के लिए सैकड़ों वाहन आ गए। सड़कें, स्ट्रीटलाइट, पार्क, स्टेडियम, जिम, बसस्टैंड, कॉलेज, ऑडिटोरियम, आलीशान शादीघर, पेयजल आपूर्ति सब व्यवस्था यहां हो गई। हजारों की संख्या में पीएम आवास बनने से नगर के साथ बाजारों में भी रौनक आ गई। लाडली बहना, किसान सम्मान निधि की राशि ने सबकी क्रय शक्ति बढ़ा दी। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज बांदरी से व्यवसाय और रोजगार के लिए सागर गये लोग वापस बांदरी आकर व्यापार करने लगे हैं यह विकास की सफलता की असली कहानी है।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस गरीब विरोधी और विकास विरोधी है। 15 महीने की कांग्रेसी सरकार ने गरीबों की सारी योजनाओं को बंद कर दिया था। पीएम आवास, लाडली लक्ष्मी, कन्यादान, तीर्थ दर्शन योजना, संबल की सहायता सारी योजनाओं पर ताला लगा दिया था। किसानों को कर्जामाफी का धोखा दिया और डिफाल्टर घोषित करा दिया। कमलनाथ कहते थे कि पैसा नहीं है। तो भाजपा सरकार वापस आने पर पैसा कहां से आ गया!? मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ यह सच नहीं बताते कि मध्यप्रदेश के गरीबों के हक का पैसा कांग्रेस हाईकमान की जेबों में जा रहा था। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनैतिक दल और सरकार के रूप में ईमानदारी की नीयत स्पष्ट होना चाहिए। कांग्रेस ने 65 साल गरीबों के बैंक खाते नहीं खुलने दिए ताकि 85 प्रतिशत सरकारी धन का भ्रष्टाचार चलता रहे। भाजपा सरकार ने 48 करोड़ परिवारों के खाते बैंकों में खुलवाए जिनमें योजनाओं और सहायता का डाला गया एक एक पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में विकास पर बात नहीं करती जबकि चुनाव का उद्देश्य ही विकास के लिए सरकार चुनना है। कांग्रेस जातिवाद की नफरत समाजों में घोल कर वोट चाहती है लेकिन जनता इस नीति को समझ चुकी है। नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बांदरी में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के रोड शो पर पुष्प वर्षा करने उमड़े लोग
भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का बांदरी रोड शो यहां के लिए एक यादगार बन गया। लगभग डेढ़ किलोमीटर के रोड शो को भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने उत्सव की तरह मनाया। यह वस्तुस्थिति है कि खुरई विधानसभा के लिए चुनाव महज मतदान प्रतिशत बढ़ाने और विजय का रिकार्ड बनाने का अवसर बन गया है।
बांदरी के स्थानीय कार्यालय से रोड शो का आरंभ हुआ। लाडली बहनें सबसे आगे थीं। उनके पीछे यादव समाज के मौनियां बरेदी नृत्य कर रहे थे। क्षेत्र का मशहूर दुलदुल घोड़ी सह ढपला रमतूला वादक दल अपने विस्फोटक वादन से समां बांध रहा था। कार्यकर्ता बहिनों ने खूब नृत्य किया। अपने भूपेंद्र भैया के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। एक बहिन ने मंत्री श्री सिंह के हाथ में धागा बांधा। वाहन पर सवार होकर सबका अभिवादन स्वीकार करते रोड शो का रथ मुख्य बाजार से होते हुए रानी अवंतीबाई बस स्टैंड परिसर पहुंचा। रास्ते में आए सैकड़ों घरों से बहनों बेटियों ने फूलों की वर्षा की।
रास्ते में खड़ी जेसीबी मशीनों पर चढ़े युवकों ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को मुगदर भेंट किया और पुष्प वर्षा की। युवाओं और बच्चों का जोश देखने योग्य था। कारवां लगभग सवा घंटे में बसस्टैंड पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। रथ पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के साथ केशरी सिंह बनखिरिया, रोशन सिंह लंबरदार बांदरी, सतेंद्र सिंह, देवीदयाल कुशवाहा, महेश पाराशर, मन्नू सिंह लोधी उपस्थित थे। बीच में उप्र के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी भी रथ पर सवार हुए।





