बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर में राज्यस्तरीय विवि खोलेंगे, डा गौर को भारत रत्न दिलाने विधानसभा में होगा प्रस्ताव पारित, राजघाट बांध की बढ़ाएंगे उचाई ▪️सागर विधानसभा- का कांग्रेस वचन पत्र का विमोचन

सागर में राज्यस्तरीय विवि खोलेंगे, डा गौर को भारत रत्न दिलाने विधानसभा में होगा प्रस्ताव पारित,  राजघाट बांध की बढ़ाएंगे उचाई 

▪️सागर विधानसभा- का कांग्रेस वचन पत्र का विमोचन

तीनबत्ती न्यूज : 15 नवंबर,2023
सागर : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की ओर से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने मीडिया के समक्ष पार्टी के वचन पत्र को प्रस्तुत किया। जिसका विमोचन एवं लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी कटारे और एआईसीसी से पार्टी के लोकसभा पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह ने किया। 
करते हुए पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि माननीय श्री कमलनाथ जी की मंशा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही शहरों और गांव का विकास उनकी जरूरत के हिसाब से किया जाए। उनकी इसी मंशा के चलते सागर विधानसभा का वचन पत्र आज सागर की जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 17 तारीख को होने वाले मतदान में मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। महान वलिदानी लाखा बंजारा, महान दानवीर डॉ सर हरिसिंह गौर, महाकवि पद्माकर और स्वतंत्रता आंदोलन में वलिदान देने वाले सागर के अमर सेनानियों को साक्षी मानकर हम वचन देते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनते ही इन कार्यों पर अमल शुरू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।

ये रहे वचन 

▪️सागर में छात्राओं एवं सभी वर्गों के लिए संत रविदास के नाम पर रोजगार मूलक एवं तकनीकी शिक्षा से संपन्न राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

▪️ डॉ सर हरिसिंह गौर को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराया जाएगा।

 ▪️युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए राजीव गांधी औद्योगिक पार्क तथा आईटी पार्क की स्थापना की जाएगी।

▪️ सागर में शासकीय स्तर पर लॉ कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

▪️श्री कमलनाथ जी द्वारा राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए स्वीकृत 100 करोड़ रुपए से भी अधिक राशि से बांध की ऊंचाई बढ़ाकर प्रतिदिन जल आपूर्ति की सुविधा दी जाएगी।

▪️स्मार्ट सिटी द्वाटा तालाब सौन्दर्यकरण, सड़कों के निर्माण समेत किए गए सभी कार्यों के भ्रष्टाचारों की जांच कराई जाएगी।

▪️सागर तालाब के ऐतिहासिक स्वरूप को पुनस्थापित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तालाब का संरक्षण किया जाएगा।

▪️गढ़पहरा के किले व राजघाट को स्थानीय पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। 
▪️शहर के यातायात का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।

▪️युवाओं को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने के लिए ड्राइविंग स्कूल एवं सिक्योरिटी गार्ड के ट्रेनिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे।

▪️कटरा बाजार एवं शहर के मुख्य बाजारों में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रसाधन सुविधा के कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे।

▪️कटरा बाजार एवं सिविल लाइंस सहित पूरे शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए अंडरग्राउंड एवं मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कर ट्रैफिक को मुव्यवस्थित किया जाएगा। ऐतिहासिक पंडित मोतीलाल नेहरू स्कूल का जीर्णोद्धार कर स्मार्ट स्कूल के रूप में अंग्रेजी - हिंदी शिक्षा तथा कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

▪️भाजपा सरकार द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के समाप्त किए गए अस्तित्व को वापस लौटाकर एमएलबी स्कूल को यथावत रखा जाएगा।

▪️ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार कर ट्रामा सेंटर की स्थापना व सौंदर्यकरण किया जाएगा।

▪️ प्रजापति समाज की वर्षों से लंबित मिट्टी की मांग हेतु शासन से भूमि आरक्षित करवाकर मिट्टी की समस्या हल की जाएगी आउट सोस्ट कर्मचारियों को स्थाई कर्मी करने की दिशा में पहल किया जाएगा

▪️ सिंधी समाज की वर्षों से लंबित मॉंग जिसमे सुभाष नगर व सिविल लाइन के सिन्धी कैंप सहित अन्य जगहों पर पट्टे पर आवंटित नजूल के प्लाट को परिवर्तित कट मालिकाना हक़ दिलवाया जाएगा।

▪️मछुआ समितियों के लिये मछली पालन एवं सिंघाड़ा की खेती के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

▪️किशोर न्यायालय क्षेत्र में नाली, सड़क एवं लोगों के रहने की सभी मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। 

▪️कृषि उपज मंडी का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

▪️अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कोर्ट परिसर में आधुनिक सुविधा युक्त एडवोकेट चेंबर का निर्माण कराया जाएगा।

▪️ प्रतिवर्ष जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

▪️छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले के नाम से एक नया हायर सेकेंडरी स्कूल खोला जाएगा।

▪️शहर के सभी सरकारी स्कूलों को सुविधा संपन्न बनाकर स्मार्ट स्कूलों में परिवर्तित किया जाएगा। 

▪️कन्याओं एवं कामकाजी महिलाओं के लिए अहिल्याबाई छात्रावासों की स्थापना की जाएगी। स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए फिटनेस क्लब योग एवं जिम के केंद्र खोले जाएंगे।

▪️ कामकाजी महिलाओं के बच्चों के पालन पोषण के लिए शिशु गृह एवं डे केयर केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

▪️शहर के आर्ट एवं कॉमर्स कॉलेज तथा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए संसाधन बढ़ाने व नए कॉलेज खोलने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

▪️आवासहीन गरीबों के लिए भूमि आरक्षित कर पक्के मकान दिए जाएंगे।

▪️ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवं रोजगार परामर्श हेतु लाइब्रेटी सुविधा से संपन्न केंद्र स्थापित किया जाएगा।

▪️ चकराघाट को धर्मस्थल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा।

▪️महिलाओं के लिए खुशहाली परिसर बनाकर सिलाई कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण केंद्र, लोक कला प्रशिक्षण एवं महिला परामर्श की सुविधा शुरू की जाएगी।

▪️संपत्ति कर एवं जलकर पर सरचार्ज माफ करने की दिशा में पहल की जाएगी।

बीड़ी मजदूरों के लिए नई तेंदूपत्ता नीति बनाकर बीड़ी मजदूरों को पेंशन दिलाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

▪️भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्ज में डूबे महिला स्व सहायता समूहों के कर्ज को कांग्रेस की - कमलनाथ सरकार से माफ करने के प्रयास किए जाएंगे।

▪️ट्रांसपोर्ट नगर की लंबित योजना को पूरा किया जाएगा।

▪️शहर के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े एवं गरीब मजदूर बाहुल्य वार्डों को प्राथमिकता से सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।

▪️शहर में जल भराव के क्षेत्र में पानी के निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी।

▪️शहर की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा।

▪️ कर्मचारियों के अभाव में बंद पड़े अंत्यवसायी निगम कार्यालय को फिर से शुरू किया जाएगा।

▪️ राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए राशन दुकानों की नीति परिवर्तन लायेंगे।

▪️बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, जैसी योजनाओं को शुरू कर युवाओं को टोजगार का विकल्प दिया जाएगा।

▪️खुरई रोड पर अत्यधिक एवं सुविधा संपन्न नए अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

▪️इंदिरा नेत्र चिकित्सालय का जीर्णोद्धार कर सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।

▪️कैंसर मरीजों के लिए हाईटेक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive